203129
बरासऊ शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़
Shikarpur Rural, Uttar Pradesh:शिकारपुर तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध बरासऊ गांव स्थित शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी की लहर थी और मंदिर जयकारों से गूंज उठा। सुबह से ही हजारों भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर चुके थे। सावन के पहले सोमवार को शिव पूजा का विशेष महत्व होता है, और भक्तों का कहना है कि शिव ही सत्य, शिव ही ईश्वर, और शिव ही परमात्मा हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सड़क हादसे में ससुराल जा रहे घायल बाइक सवार युवक की एम्स में इलाज के दौरान मौत।
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज, रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के भुकवा गांव के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार मुकेश अवस्थी की सोमवार सुबह इलाज के दौरान एम्स, रायबरेली में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, पूरे तिवारी मजरे बल्ला निवासी मुकेश अवस्थी रविवार रात बाइक से अपनी ससुराल भुकवा गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने एम्स, रायबरेली रेफर कर दिया। यहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चंदापुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, डीएम ने दी सख्त चेतावनी
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, डीएम ने दी सख्त चेतावनी मिर्जापुर: धान खरीद में मनमानी और बिचौलियों की घुसपैठ बर्दाश्त नहीं होगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित क्रय केंद्र बंद कर दिया जाएगा और जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि खरीद टोकन व्यवस्था के अनुसार केवल वास्तविक किसानों से होगी। केंद्र प्रभारी 10 किलोमीटर के दायरे में ही धान खरीद सकेंगे। अपरिहार्य स्थिति में आसपास क्रय केंद्र नहीं होने पर अधिकतम 15 किलोमीटर तक के किसानों से खरीद की अनुमति होगी। दूसरे जनपद का धान मिर्जापुर में किसी भी दशा में नहीं खरीदा जाएगा। ई-उपार्जन पोर्टल पर गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित केंद्र की जांच मंडलीय अधिकारी करेंगे और 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करनी होगी। गंभीर शिकायत मिलने पर क्रय केंद्र बंद कर नया केंद्र संचालित कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने खरीद में जानबूझकर देरी करने और किसानों को परेशान करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। तौल केंद्र पर ही होगी तथा खरीदे गए धान को बारिश से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर रखना होगा। जिले में नई जूट गांठ बोरियां उपलब्ध हैं। खरीद 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह सहित विभिन्न क्रय एजेंसियों के अधिकारी और केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।0
0
Report
कुशीनगर तिलक समारोह के बाद सड़क हादसा: एक ही परिवार के छह की मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर तिलक समारोह के बाद सड़क हादसा: एक ही परिवार के छह की मौत सड़क पर रफ्तार का जुनून किस तरह परिवारों को उजाड़ देता है. कुशीनगर का ये हादसा उसकी दर्दनाक तस्वीर है... तेज रफ्तार और लापरवाही सिर्फ वाहन नहीं दौड़ाती, कई जिंदगियां भी छीन लेती है.0
0
Report
Advertisement
सोनिया गांधी के आवास पर लालू प्रसाद यादव से आत्मीय मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:सोनिया जी का आभार व्यक्त करती हूँ कि आज मेरे आवास पर श्रीमति soniagandhi ने पिताजी laluprasad rjd से आत्मीय मुलाक़ात की और उनका कुशलक्षेम जाना, साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिस्थियों पर अपने अनुभव और विचार व्यक्त किए।0
0
Report
ज़ी मीडिया भिंड के प्रदीप शर्मा पर रिपोर्ट
Bhind, Madhya Pradesh:0
0
Report
भलाई की दीवार का पुनर्निर्माण, आज उद्घाटन, जरूरतमंदों के लिए कपड़े बांटे गए
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झahalावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी कस्बे में नगरपालिका ने भलाई की दीवार का पुनर्निर्माण कराया और आज इसका उद्घाटन किया। पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर ने कहा कि इस दीवार पर जरूरतमंदों के लिए कपड़े रखे जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली पर घरों की सफाई के दौरान निकली ऐसी चीजें, जो उनके काम की नहीं हैं, वे दीवार पर रखें। इससे वे चीजें जरूरतमंदों के काम आ सकेंगी। उन्होंने कहा कि लोग यहां बेकार की वस्तुएं न रखें। इस मौके पर पालिका द्वारा पार्षदों का स्वागत भी किया गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने बताया कि भलाई की दीवार का उद्घाटन पहली बार 2017 में हुआ था। देखरेख नहीं होने से इसकी हालत खराब हो गई थी। अब पालिका ने इसका पुनर्निर्माण कर इसे फिर शुरू किया है, ताकि जरूरतमंदों को इसका फायदा मिल सके। कार्यक्रम में डग विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, शहर के भामाशाह डॉक्टर जेके अरोड़ा, पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, उपाध्यक्ष विनय आसतोलिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, सहित पार्षद गण मौजूद रहे। इस दौरान जरूरतमंदों को कपड़े भी बांटे गए।0
0
Report
Advertisement
अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, त्योहार मिलजुलकर शांति से मनाएं
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। दीपावली सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुगरासी पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चौकी इंचार्ज ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों, व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस का प्रथम उद्देश्य है। बैठक में चौकी इंचार्ज भूपेंद्र रघुवंशी ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक हैं। सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करें। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। दीपावली पर पटाखों की बिक्री को लेकर पुलिस ने स्पष्ट किया कि शासन के आदेशों और निर्धारित मानकों के अनुरूप केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त अन्य पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौकी इंचार्ज ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। भूपेंद्र रघुवंशी ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने की भी अपील की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस को आश्वस्त किया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में पूरा सहयोग किया जाएगा। लोगों ने कहा कि बुगरासी की आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए सभी त्योहार मिलजुलकर मनाए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी विवाद या अप्रिय घटना की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें। आपसी सहयोग और संवाद से ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सकती है। बैठक में व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव भी रखे। पुलिस ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।0
0
Report
चाइनीज लाइटों की चमक मिट्टी के दीयों की परंपरा पर संकट
Alwar, Rajasthan:चाइनीज लाइटों की चमक में फीकी पड़ रही मिट्टी के दीयों की रौनक, संकट में कुंभकारों का पारंपरिक रोजगार राजगढ़ (अलवर)। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी सामानों से सजने लगे हैं। एक ओर चाइनीज लाइटों और इलेक्ट्रॉनिक सजावटी आइटम की चमक बाजारों में छाई हुई है, तो दूसरी ओर परंपरागत मिट्टी के दीयों की मांग लगातार घटती जा रही है। आधुनिकता की इस दौड़ में सदियों पुरानी मिट्टी के दीये बनाने की परंपरा और इससे जुड़े कुंभकार परिवारों का रोजगार भी संकट में नजर आने लगा है। दीपावाली पर घर-आंगन को मिट्टी के दीयों से रोशन करने की परंपरा रही है, लेकिन अब बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दीयों, रंग-बिरंगी लाइटों, मोमबत्तियों और पानी में तैरने वाले आकर्षक दीयों ने अपनी जगह बना ली है। इसका सीधा असर मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हारों की आजीविका पर पड़ रहा है। राजगढ़ क्षेत्र में कुंभकार परिवार दीपावली की तैयारी के लिए करीब छह महीने पहले से ही मिट्टी के दीये बनाने में जुट जाते हैं। दिन-रात मेहनत कर हजारों दीये तैयार किए जाते हैं, लेकिन बाजार में घटती मांग के चलते उनकी मेहनत के अनुरूप कमाई नहीं हो पा रही है। हालात ऐसे हैं कि परिवार का पालन-पोषण करना भी मुश्किल होता जा रहा है। कुम्हार ओमप्रकाश प्रजापत का कहना है कि पहले दीपावाली के दौरान मिट्टी के दीयों की अच्छी मांग रहती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इनकी बिक्री लगातार कम हो रही है। छह महीने पहले से तैयारी शुरू करने के बावजूद अब पहले जैसी बिक्री नहीं होती। इससे पारंपरिक कारोबार से जुड़े परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी चाइनीज लाइटों और आकर्षक सजावटी उत्पादों की भरमार है। दुकानदारों के अनुसार, अब ग्राहक पारंपरिक मिट्टी के दीयों के बजाय इलेक्ट्रॉनिक दीये, मोमबत्तियां और आधुनिक सजावटी सामान अधिक पसंद कर रहे हैं। बदलती पसंद का असर सीधे कुंभकारों के पारंपरिक रोजगार पर पड़ रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि आधुनिकता और आकर्षक बाजार की चमक के बीच मिट्टी के दीयों की सदियों पुरानी परंपरा आखिर कब तक अपनी पहचान बचा पाएगी? दीपावली पर स्वदेशी मिट्टी के दीयों को अपनाना केवल एक परंपरा को जीवित रखना नहीं, बल्कि उन मेहनतकश कुंभकार परिवारों की आजीविका को भी सहारा देना है, जिन्हें के हाथों से तैयार दीये कभी हर घर की दीपावली रोशन किया करते थे。0
0
Report
यूपी चुनाव से पहले मौलाना जर्जिस की नफरती साजिश, रेप केस के बाद विवादित बयान
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में चुनाव से पहले एक बार फिर से कट्टरपंथी मौलाना माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं.. हिंदू-देवी देवताओं का अपमान करने वाले मौलाना जर्जिस ने एक बार फिर जहर उगला है.. मौलान जर्जिस पर रेप का आरोपी है.. वाराणसी के फास्ट ट्रैक कोर्ट से इसे 10 साल की सजा मिली है... फिलहाल ये जमानत पर बाहर है... लेकिन इसके बाद भी मौलाना नफरत फैलाने से बाज नहीं आ रहा है0
0
Report
Advertisement
फर्जी शपथ पत्र से जमीन बिक्री करने के मामले में मां बेटों सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Maharajganj, Uttar Pradesh:रायबरेली के महराजगंज तहसील में फर्जी शपथ पत्र लगाकर जमीन बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। बछरावां थाना क्षेत्र के राजा मऊ निवासी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक के जनता दर्शन में शिकायत की थी कि चुरूवा गांव निवासी आशा देवी, उनके बेटे साजन मिश्रा और राजन मिश्रा ने एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा।आरोप है कि आरोपियों ने 16 अक्टूबर 2018 से 28 अप्रैल 2026 के बीच गाटा संख्या 400 की 0.2700 हेक्टेयर जमीन का फर्जी शपथ पत्र तैयार कर पीड़ित व अन्य लोगों को बेच दिया।एसपी के निर्देश पर सीओ महराजगंज की जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी मां-बेटों समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
दिवंगत टीआई की समाधि संत महंत और दशनाम गोस्वामी परंपरा के अनुसार
Dhar, Madhya Pradesh:दिवंगत टीआई को संत महंत एवं दशनाम गोस्वामी परंपरा अनुसार समाधी दी गई0
0
Report
योगी आदित्यनाथ अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के बाद आश्रम पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज अयोध्या सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर पर दर्शन पूजन किए उसके पश्चात हमारे आश्रम पर आए आगामी दीपोत्सव, हनुमान जयंती को लेकर चर्चाएं की0
0
Report
Advertisement
झांसी के भोजला मंडी होटल में मैनेजर सौरभ यादव की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला मंडी स्थित एक होटल में एक शख्स की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। होटल के अंदर लाश देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक होटल में मैनेजर का काम करता था। उसकी पहचान भोजला गांव निवासी सौरभ यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया; पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सीओ सिटी ने बताया कि होटल के अंदर सौरभ यादव का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है; सुसाइड नोट मिला है, आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
ऊंचाहार के गोदाम से 110 kilo अवैध पटाखे बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली किराये की दुकान से 110 किलो अवैध पटाखे बरामद। छह बोरियों और एक प्लास्टिक बैग में रखा था आतिशबाजी का सामान। ऊँचाहार कस्बे में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के गोदाम से हुई बरामदगी पुलिस ने दुकानदार विजय गुप्ता को किया गिरफ्तार। बिना लाइसेंस पटाखे रखने और बेचने का आरोप, विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज。 दीपावली से पहले ऊंचाहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई。0
0
Report
देवरिया में गश्ती के दौरान संदिग्ध वाहन से 45 पेटी शराब बरामद, चालक फरार
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन की चेकिंग की। जिसमें टाटा नेक्सॉन गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। उसके बाद गाड़ी से कुल 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसमें पांच पेटी बियर शामिल है। शराब की अनुमानित कीमत ढाई रुपए है। गाड़ी के कागजात के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
