203395
गुरु पूर्णिमा पर गायत्री महायज्ञ किया गया
Hazaratpur, Uttar Pradesh:शिकारपुर स्थित श्री गायत्री प्रज्ञापीठ फूलबाग महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में बीजेपी प्रभारी के आगमन पर होर्डिंग हटी, नेता दफ्तर के बाहर लगे रहे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में बीजेपी के नए प्रभारी विनोद तावडे के आगमन को लेकर पहले ही यह निर्देश जारी किए गए थे कि किसी भी तरह से ना कोई रोड शो होगा और ना ही कोई होर्डिंग और बैनर लगाया जाएगा लेकिन उसके बावजूद भी कई नेताओं ने अपनी होर्डिंग बीजेपी दफ्तर के बाहर लगा दी है जिसे हटाया गया है0
0
Report
PM मोदी ने नेशनल अवॉर्ड विजेता शिक्षकों से बातचीत में आत्मविश्वास और अभ्यास पर सुझाव मांगे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों से बातचीत की。 नेशनल अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों में से एक से बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे अपनी पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए कोई सुझाव मांगा。 पीएम मोदी ने पूछा, "अगर मैं आपके यहां विद्यार्थी होता और एक कुशल वक्ता बनना चाहता, तो आप मुझे क्या सुझाव देतीं? मुझे क्या करना चाहिए?" इस पर एक शिक्षिका ने जवाब दिया, "सबसे पहले, आपमें आत्मविश्वास होना चाहिए... आत्मविश्वास बहुत ज़्यादा अभ्यास से आता है। आपका व्यक्तित्व देखकर मैं खुद भी थोड़ी घबरा गई थी..." नेशनल अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों में से एक से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...मैं काशी का सांसद हूं और मैंने वहां ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया था, और मुझे यह देखकर खुशी होती है कि अब महिलाएं सामने से आकर जांच करवा रही हैं। पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। एक और अच्छा अनुभव एक ही दिन में सबसे ज़्यादा लोगों की स्क्रीनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना रहा..."0
0
Report
भिवंडी में गोविंदा उत्सव के मद्देनजर नगरपालिका ने रात्री स्वच्छता मुहिम चलाई
Thane, Maharashtra:भिवंडी - दहीहंडीसाठी महापालिकेची स्वच्छता मोहीम... गोकुळाष्टमीपूर्वी पालिका कर्मचारी, अग्निशमन दलाकडून पूल धुलाई... भिवंडी शहरात दहीहंडीच्या मिरवणुका आणि गोविंदा पथकांची वर्दळ मोठ्या प्रमाणात असते. या पार्श्वभूमीवर रस्त्यांवरील धूळ आणि घाण साफ व्हावी, वाहतूक सुरळीत व्हावी यासाठी महापालिकेचे कर्मचारी आणि अग्निशामक दलाचे जवान रात्रीच्या वेळी कामाला लागले होते. फायर ब्रिगेडच्या गाड्यांमधून पाण्याची जोरदार फवारणी करून उड्डाणपूल आणि मुख्य रस्ते धुण्यात आले. पालिकेच्या या तत्परतेमुळे गोविंदा पथकांना आणि नागरिकांना उत्सव साजरा करणे सोपे होणार आहे.0
0
Report
Advertisement
चिराग पासवान की LJP-R बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, NDA में हलचल
Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार में अपने आगामी चुनावी प्लान का ऐलान कर दिया है। लोजपा-आर के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक राजू तिवारी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा-आर की सरकार बनाएंगे वही कहा की हमको पूरा विश्वास है कि हम अपने नेता आदरणीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व में दिन-प्रतिदिन आगे आएंगे और आने वाले विधानसभा में हम सब कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि हम अपनी पार्टी की सरकार बनाएंगे और चिराग पासवान जी को मुख्यमंत्री बनाने का जो संकल्प हम लोग पहले से लेकर चले हैं, उस संकल्प को पूरा करेंगे राजू तिवारी का यह बयान बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। खासकर एनडीए के खेमे में इस पर हलचल बढ़ा दिया है0
0
Report
माननीय मनोज सिन्हा ने Teachers’ Day पर शिक्षकों को बधाई दी
Aram Pora, Ganderbal, Lieutenant Governor, Manoj Sinha today extended heartfelt greetings to teachers on the occasion of Teachers’ Day and paid tribute to Dr. Sarvepalli Radhakrishnan Ji on his birth anniversary. He urged teachers to recognise every student’s unique qualities and make classrooms engaging and interactive spaces. LG called for renewed efforts towards quality education for all and collective resolve to build a Developed India by 2047.0
0
Report
सीएम उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से जम्मू-कश्मीर के स्टेटहूड पर अहम चर्चा की
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah met Hon'ble Union Home Minister Amit Shah in New Delhi and discussed key issues concerning Jammu & Kashmir. The meeting focused on restoration of Statehood, finalisation of the Transaction of Business Rules, rationalisation of reservations, and other important matters concerning public welfare and development. The Chief Minister also briefed the Home Minister on the First International Film Festival of Jammu and Kashmir (IFFJK), scheduled to begin in Srinagar next week, and thanked him for the timely assistance being extended to J&K in the wake of flood-related damage across several areas.0
0
Report
Advertisement
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने शिक्षकों को सम्मान दिया
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omar Abdullah extended warm greetings to the teaching fraternity on the occasion of Teachers’ Day, appreciating their dedication and selfless service in shaping young minds and building the nation’s future. The Chief Minister reaffirmed the Government’s commitment to strengthening the aeducation system and enabling teachers to continue inspiring, guiding and preparing young people for a brighter future.0
0
Report
Bandipora में Janmashtami: कलौसा मंदिर में शांतिपूर्ण उत्सव और पारंपरिक जश्न
Janmashtami Marked with Traditional Procession in Bandipora Anchor: Members of the Pandit community in Bandipora observed Janmashtami at a temple in Kaloosa on Friday evening, offering prayers and performing religious rituals to mark the birth of Lord Krishna. Devotees, including men, women and children, gathered at the temple to participate in the religious programme. During the prayers, devotees prayed for peace, prosperity and communal harmony in Jammu and Kashmir. They also highlighted the religious and cultural significance of Janmashtami and the importance of preserving traditional practices. The celebrations were conducted peacefully, with members of the community expressing appreciation for the cooperation extended by local residents and the district administration. The district administration and police had made necessary security arrangements to facilitate the smooth conduct of the religious programme.0
0
Report
भिवंडी में गोविंदा पथक ने दहीहंडी फोड़कर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया
Thane, Maharashtra:भिवंडी - मध्यरात्री दहीहंडी फोडून कृष्ण जन्मोत्सव... नवतरुण मित्र मंडळाने रात्री 12 वाजता फोडली दहीहंडी... कृष्ण जन्माष्टमी देशभरात उत्साहात साजरी होत असतानाच भिवंडीतील नवतरुण मित्र मंडळ गोविंदा पथकाने मध्यरात्री ठीक 12 वाजता दहीहंडी फोडून भगवान श्रीकृष्णाचा जन्मोत्सव जल्लोषात साजरा केला. भिवंडीतील नवतरुण मित्र मंडळ गोविंदा पथकाने श्रीकृष्ण जन्माष्टमीचे औचित्य साधून रात्री 12 वाजता विधिवत पूजन केले आणि परिसरात उभारलीली मानाची दहीहंडी फोडून जन्मोत्सव साजरा केला. यावेळी फटाक्यांची आतषबाजी करण्यात आली. त्यानंतर बँजोच्या तालावर तरुणाईने दही-काला उत्सवाचा मनमुराद आनंद लुटला. धार्मिक परंपरा जपत हा सोहळा मोठ्या जल्लोषात पार पडला.0
0
Report
Advertisement
गंगा बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, नावों से आवागमन जारी
Buxar, Bihar:बक्सर में गंगा नदी में आई बाढ़ का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। गांवों में बाढ़ का पानी चारों तरफ फैल गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि तिवाय पावर हाउस के अंदर भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे बिजली आपूर्ति को लेकर समस्या उत्पन्न होने लगी है। बाढ़ के पानी के कारण कई मुख्य मार्गों पर भी पानी चढ़ गया है, जिससे आवागमन प्रभावित होने लगा है। जिन सड़कों पर गाड़ियां दौड़ती थीं, अब वहां नाव चल रही है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही की रफ्तार थम गई है। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और घरों से निकलने में लोगों को परेशानी हो रही है। राहत की बात यह है कि गंगा नदी का पानी बढ़ना रुक गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 60.55 मीटर तक पहुंचा था; जलस्तर बढ़ोतरी रुकने से ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बाढ़ का पानी अभी भी कई इलाकों में फैला हुआ है।0
0
Report
ट्रॉनिका सिटी की फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद बुझाई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में कपड़े के बैग बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर ट्रॉनिका सिटी से 4 गाड़ियां, साहिबाबाद मोदीनगर, कोतवाली, वैशाली, नोएडा, बागपत और खेकड़ा से घटनास्थल पर गाड़ियां बुलाई गई। मौके पर 1 दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुँची। दमकल विभाग की टीम ने भीषण आग को बुझाना शुरू किया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन पर एक सूचना प्राप्त होती है कि बैग बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है। आग बुझाने के लिए गाड़ियां मौके पर भेजी गई। मौके पर देखा गया कि आग बहुत ज्यादा विकराल है, जिसे देखते हुए अन्य फायर स्टेशन और अन्य जनपदों से गाड़ियां मौके पर मंगाई गई। फैक्ट्री के बड़े क्षेत्रफल में आग लगी हुई थी और टीन-शेड भी गिर गया था, जिसको देखते हुए जेसीबी से दीवार तोड़ते हुए 8 से 10 हौज लाइन चलाई गई। लगातार पंपिंग करके आग को बुझाना शुरू किया गया। कई घंटो की कढ़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।0
0
Report
मोहनिया चेकपोस्ट पर चालान-ऑनलाइन के बजाय मैनुअल चालान से अवैध वसूली का आरोप
Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग के नाम पर चालान काटने और अवैध वसूली का मामला गरमा गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक ड्राइवरों ने आरोप लगाया है कि चेकपोस्ट पर ऑनलाइन के स्थान पर मैनुअल पर्ची थमाकर अवैध वसूली की जा रही है। सवाल उठाने और विरोध करने पर ड्राइवरों के साथ बदसलूकी और मारपीट की धमकी दी जाती है। इसपर जिला परिवहन पदाधिकारी कैमरे पर बोलने से इंकार कर रहे हैं। जबकि चेक पोस्ट पर 24 घंटा इESI की तैनाती होती है इन्हीं के हैंडल से रसीद काटा जा रहा है घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी दल-बल के साथ तुरंत मोहनिया चेकपोस्ट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस دوران गुजरात से बंगाल जा रहे ट्रक चालक मोहम्मद अहसान अंसारी ने ट्रैफिक डीएसपी को आपबीती सुनाई। चालक का आरोप है कि उसकी गाड़ी का ओवर हाइट का चालान काटा गया है और उसे ऑनलाइन के बजाय 'मैनुअल चालान' थमा दिया गया है। और पर्ची पर मैनुअल चालान लिखा भी है। जब उसने ऑनलाइन रसीद मांगी, तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी ने ड्राइवरों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और चालान के कागजात देखे। उन्होंने चालकों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की धांधली या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएसपी ने कहा कि वे इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं। जांच के बाद इस विषय में पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) से बात कर नियमानुकूल सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेकपोस्ट पर हंगामे और जांच के चलते काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
कोडरमा घाटी में काली मंडा के पास तेल टैंकर पलटते ही लूट मची
Koderma, Jharkhand:कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट तेल का टैंकर के पलट जाने के बाद स्थानीय लोग तेल की लूट में लग गए। करीब एक घंटे तक तेल टैंकर से तेल लूट का सिलसिला जारी रहा। जिसे जो मिला वह हाथ में लेकर पहुंचा और उसमें टैंकर से तेल भरकर भागने लगा। तेल लूट में शामिल लोगों ने बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे। तेल लूटने में लोग इतने व्यस्त हो गए कि उन्हें यह भी अंदाजा नहीं लगा कि टैंकर से पलटने से कोई घायल तो नहीं हुआ। लोग इधर-उधर देखने के बजाय तेल लूटने मशगूल रहे। लोगों की संवेदनहीनता की वजह से इस घटना में टैंकर का ड्राइवर काफी देर तक टैंकर में फंसा रहा। हालांकि बाद में किसी ने मामले की सूचना को पुलिस को दी तो मामूली रूप से घायल ड्राइवर को सदर अस्पताल पहुचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को खदेड़ा और तेल लूटने से रोका. इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया गया। जानकारी के मुताबिक पाम ऑयल से भरा टैंकर हरदिया की ओर आ रहा था, तभी काली मंडा के पास किसी वाहन के द्वारा पास लेने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गया।0
0
Report
कैमूर: भभुआ उत्पाद थाना से कैदी हाजत से फरार, अधिकारी सवालों के घेरे में
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर उत्पाद हाजत से कैदी फरार, थाना प्रभारी पर सवाल गुंजेश कुमार के कार्यकाल में तीसरी बार भागा आरोपी; हर बार कार्रवाई से बच निकलते हैं उत्पाद थाना प्रभारी भभुआ कैमूर जिले के उत्पाद थाना भभुआ में प्रशासनिक लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार हरियाणा निवासी अभियुक्त दीपक 04 सितंबर की सुबह हाजत से फरार हो गया। इस घटना के बाद जिला पदाधिकारी के कड़े निर्देश पर तीन गृहरक्षकों को हटा दिया गया है और प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच बैठाई गई है। हालांकि, इस पूरी घटना ने उत्पाद थाना भभुआ के प्रभारी गुंजेश कुमार की कार्यशैली और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुंजेश कुमार के कार्यकाल के दौरान कैदी भागने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी भभुआ उत्पाद थाना में तैनाती के दौरान हाजत से कैदी फरार हो चुका है। इसके बाद जब उन्हें मोहनिया चेक पोस्ट का उत्पाद प्रभारी बनाया गया था, तब भी वहां हाजत से कैदी भाग निकला था। अब दोबारा भभुआ उत्पाद थाना प्रभारी बनने पर फिर से अभियुक्त का फरार होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी पोल खोलता है। लगातार तीन बार कैदी फरार होने के बावजूद थाना प्रभारी गुंजेश कुमार के खिलाफ अब तक कोई ठोस विभागीय कार्रवाई न होना चर्चा और संशय का विषय बना हुआ है। देखना होगा कि इस बार जिला प्रशासन केवल निचले स्तर के कर्मियों पर गाज गिराता है या थाना प्रभारी की जवाबदेही तय करते हुए कोई सख्त कदम उठाता है।0
0
Report
बड़हिया में गंगा जलस्तर बढ़ने से टाल क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति; SDRF तैनात
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय के बड़हिया में गंगा के बढ़ते जलस्तर और नदियों के बैक फ्लो से टाल क्षेत्र में बड़ी बाढ़ की स्थिति का जिला प्रशासन ने जायजा लिया. डीएम शैलेंद्र कुमार ने बड़हिया के बीएनएम कॉलेज घाट समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया. डीएम के साथ डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम नीरज कुमार, स्थानीय बीडीओ एवं सीओ समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने फदरपुर, कोठवा, पाली, बटोरा और ऐजनीघाट सहित प्रभावित गांवों में पहुंचकर जलस्तर और आगमन की स्थिति का जायजा लिया. डीएम ने कहा कि कई गांव में जनजीवन प्रभावित हुआ है. हालांकि फिलहाल मुख्य सड़के सुरक्षित है. बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने SDRF की टीम को तैनात किया है. आपदा मित्रों की भी प्रतिनियुक्ति की जा रही है. प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों के साथ नाव परिचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने लोगों से सतर्क रहने और पानी में आवश्यक जाने से बचने की अपील की.0
0
Report
Advertisement
