203001
बुलंदशहर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, SDM ने घाटों का निरीक्षण किया
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों से गंगा में 1,80,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और देर रात तक जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। SDM डिबाई ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया और घाटों के आसपास दुकानें लगाने वाले दुकानदारों से जगह खाली करने की अपील की। उन्होंने अनूपशहर, मस्तराम घाट, अवंतिका देवी घाट, राजघाट, करनवास, नरोरा और रामघाट के लोगों से गंगा घाटों से दूर रहने की सलाह दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं सूरजगढ़ में ट्रक-कार भिड़ंत: दो मौत, चार घायल; दिल्ली से लौट रहे श्रद्धालु
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के सूरजगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। सूरजगढ़ के रघुनाथपुरा टोल के पास ट्रक और कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार के फाटक तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर सूरजगढ़ सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल ओमप्रकाश सीथल को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रैफर किया गया है। मृतकों की पहचान शर्मिला पत्नी अभिषेक निवासी चूरू और महेंद्र शर्मा निवासी गुढ़ा के रूप में हुई है। शर्मिला वर्तमान में ज्योग्राफी की फर्स्ट ग्रेड टीचर हैं और चूरू के जसरासर में कार्यरत थीं। उनके पति अभिषेक सहारण सीकर एसपी कार्यालय में कांस्टेबल बताए गए हैं। हादसे में घायल शीशराम जाट निवासी सीथल, हरिराम जाट निवासी सीथल और आलोक शर्मा निवासी सीकर का सूरजगढ़ में उपचार किया जा रहा है। एक अन्य गंभीर घायल ओमप्रकाश को झुंझुनूं रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार दिल्ली स्थित एक आश्रम में अपने गुरुजी से मिलने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। वे करीब महीने में एक बार गुरुजी से मिलने दिल्ली जाते थे। एसआई कानाराम के अनुसार कार लोहारू की तरफ से झुंझुनूं की ओर आ रही थी। रघुनाथपुरा टोल के पास ब्रेकर के नजदीक पीछे चल रहे ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद घायलों को सूरजगढ़ सीएचसी लाया गया। जहां दो लोगों को मृत घोषित किया गया। सूरजगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी है। हादसे के कारणों की investigation की जा रही है।0
0
Report
खैरागढ़ में किसानों ने कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर दीवार पर ज्ञापन चिपकाकर विरोध जताया
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़. जिले में शुक्रवार को किसानों के विरोध का अनोखा मामला सामने आया। अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान करीब एक घंटे तक कलेक्टर और अपर कलेक्टर का इंतजार करते रहे, लेकिन दोनों में से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। ज्ञापन लेने तहसीलदार और डिप्टी कलेक्टर पहुंचे, लेकिन किसानों ने कहा कि वे अपनी समस्याएं जिले के उच्च अधिकारियों के समक्ष ही रखना चाहते हैं। किसानों के मुताबिक, लंबे इंतजार के बाद भी कलेक्टर या अपर कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर उन्होंने विरोध स्वरूप अपना ज्ञापन कलेक्ट्रेट परिसर की दीवार पर लटका दिया और वापस लौट गए। किसानों की प्रमुख मांगों में बारिश की कमी से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा, क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करना और सिंचाई के लिए 24 घंटे पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना शामिल है। किसानों का कहना था कि फसलें बारिश की कमी से प्रभावित हुई हैं और सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से परेशानी बढ़ रही है। किसानों के विरोध के बाद सवाल उठ रहा है कि जब वे अपनी समस्याएं सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाना चाहते थे, तो उनकी बात सुनने के लिए जिम्मेदार अधिकारी मौके पर क्यों नहीं पहुंचे।0
0
Report
कल सुबह के लिए मौसम अपडेट: क्या उम्मीद करें?
Bhopal, Madhya Pradesh:कल सुबह के लिए वेदर रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में आज से बारिश-गरज और बिजली गिरने की चेतावनी
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में आज से बढ़ेगी बारिश और गरज-चमक की गतिविधि. प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी. बीती रात से कुछ स्थानों पर बारिश और थंडरस्टॉर्म. रायपुर में तापमान 34°C अधिकतम और 26°C न्यूनतम के आसपास रहने का अनुमान.0
0
Report
कृष्ण बेदी का कांग्रेस पर हमला: परिवारवाद छोड़ो, बीजेपी की जीत जारी
Charkhi Dadri, Haryana:कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने हुड्डा शैलजा कुलदीप शर्मा से लेकर रणदीप सुरजेवाला पर किया कटाक्ष बोले परिवारवाद को बढ़ाने का है लालच कांग्रेस के खिलाफ मंत्री कृष्ण बेदी का बड़ा हमला—‘परिवारवाद और इलाकाबाद से बाहर नहीं निकली तो बीजेपी की जीत का सिलसिला जारी रहेगा’ हरियाणा के सफाई कर्मचारों की मांगे पुरी कर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने की है मिसाल कायम सेवा संकल्प पर सवाल उठाने को लेकर विपक्ष को घेरा बोले कैबिनेट मंत्री चरखी दादरी के विश्रामगृह में पहुंचे हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री बेदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और पार्टी की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर तीखे सवाल खड़े किए। मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी सेवा का संकल्प नहीं लिया, बल्कि उसके संकल्प परिवारवाद और भाई-भतीजावाद तक सीमित रहे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में यह संकल्प लिया जाता रहा कि सबसे ज्यादा भाई-भतीजों को आगे कैसे लगाया जाए और परिवारवाद के आधार पर किसे टिकट दिया जाए। बेदी ने कहा कि भाजपा संघर्ष, समानता और भाईचारे के साथ ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कांग्रेस को भाजपा से सीख लेने की नसीहत देते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस परिवारवाद और इलाकाबाद की राजनीति से बाहर नहीं निकलती, तब तक उसके सामने बड़ी चुनौती बनी रहेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस करीब 150 साल पुरानी पार्टी है और कभी देश की राजनीति में उसका बड़ा प्रभाव रहा है, लेकिन आज उसकी स्थिति पर चिंता होती है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और दिल्ली जैसे राज्यों में कांग्रेस का राजनीतिक आधार बेहद कमजोर हुआ है। बेदी ने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है कि आखिर इतने लंबे राजनीतिक इतिहास के बावजूद पार्टी आज किन परिस्थितियों में पहुंच गई है। आप प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री कृष्ण बेदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सवालों का जवाब देना उनका काम नहीं है। मंत्री कृष्ण बेदी ने खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे अपनी पार्टी और संगठन के काम के लिए जिम्मेदार हैं। सुशील गुप्ता पर कटाक्ष करते हुए बेदी ने कहा कि “उन्हें चरखी दादरी में कोई नहीं जानता, इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।” गौरतलब है कि सुशील गुप्ता ने हाल में बाढड़ा में भाजपा सरकार और कांग्रेस को लेकर बयान दिए थे, जिसके बाद चरखी दादरी की राजनीति में बयानबाजी तेज हुई है। मंत्री बेदी के तीखे तेवरों के बाद साफ है कि चरखी दादरी में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है。0
0
Report
हरियाणा में AB-PMJAY के तहत नए मेडिकल पैकेज से सरकारी अस्पतालों की भागीदारी बढ़ेगी
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) और चिरायु योजना के तहत सरकारी अस्पतालों की भागीदारी बढ़ाने के लिए दो नए मेडिकल पैकेज आरक्षित किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सूचीबद्ध सरकारी एवं सार्वजनिक अस्पतालों के लिए पहले से आरक्षित 140 सरकारी पैकेजों के अतिरिक्त दो नए पैकेज शामिल किए गए हैं। इनमें एक मेडिकल और एक सर्जिकल पैकेज शामिल है। आरक्षित किए गए नए पैकेजों में बिना CBD-ओपन की एक्सप्लोरेशन (SG039A) तथा डिहाइड्रेशन के साथ बार-बार उल्टी (MG025A) शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम योजना के तहत सरकारी अस्पतालों की भागीदारी बढ़ाने और पैकेजों के अत्यधिक उपयोग पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से उठाया है। यह आदेश स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, आईएएस द्वारा 1 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं सूरजगढ़ में टक्कर, दो की मौत, चार घायल; कार-ट्रक भिड़ंत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के सूरजगढ़ से बड़ी खबर रघुनाथपुरा टोल के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हादसे में दो की मौत, चार हुए घायल एक गंभीर घायल को किया झुंझुनूं रैफर गाड़ी का फाटक तोड़कर बाहर निकाला गया घायलों को दिल्ली से लौट रहे सभी कार सवार महिला एवं पुरूष सूरजगढ़ पुलिस पहुंचे मौके पर, परिजनों को दी गई सूचना0
0
Report
कल्याणपुर में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग 9 लोग होटल से सुरक्षित बचाए गए
Kanpur, Uttar Pradesh:कल्याणपुर में आवास विकास इलाके की बहुमंजिला इमारत में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई. बेसमेंट से उठी आग ने नीचे मैक्स शोरूम और ऊपरी मंजिल पर स्थित सनब्रीट होटल को चपेट में ले लिया. धुएं के बीच होटल में फंसे 9 लोगों को करीब तीन घंटे के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया. दमकल कर्मियों ने BA सेट पहनकर फ्लोर-वाइज रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. मौके पर 5 से 7 दमकल गाड़ियां, रेस्क्यू टेंडर और स्पेशल MDRV वाहन भेजे गए. शुरुआती जांच में बेसमेंट के इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट आग की वजह माना गया. हादसे में किसी की मौत या गंभीर चोट की सूचना नहीं है. धुएं से अस्वस्थ हुए एक कर्मचारी का मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.0
0
Report
झाडोल पुलिस के विशेष अभियान में 111 पावर बाइक्स पर बड़ी कार्रवाई
Awarda, Rajasthan:उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर सीओ सर्कल झाडोल क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। झाडोल, फलासिया, ओगणा और बाघपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने तेज रफ्तार, मोडिफाइड साइलेंसर और बिना वैध कागजात दौड़ रही कुल 111 पावर बाइक्स पर कार्रवाई कर पूछताछ नोट बनाए। झाडोल 61 बाइक,फलासिया: 26 बाइक,बाघपुरा:14 बाइक,ओगणा 10 बाइक पुलिस ने चालकों से नियमों का पालन करने और वाहनों में अवैध बदलाव न कराने की सख्त अपील की है।0
0
Report
Advertisement
पूर्णिया विधायक के हंगामे वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जमीन विवाद गरमाया
Purnia, Bihar:पूर्णिया के कस्बा विधायक का कुछ लोगों के साथ हंगामा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 2 मिनट 27 सेकंड का यह वीडियो विश्वकर्मा पूजा की देर रात की बताई जा रही है । वीडियो में गाली गलौज और गोली मारने की धमकी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है । वही वायरल वीडियो में पूर्णिया के पूर्व महापौर के पति प्रताप सिंह, जिला परिषद के सदस्य छोटू सिंह भी दिख रहे हैं और बार-बार वर्तमान मेयर के पति जितेंद्र यादव का नाम लिया जा रहा है । दरअसल पूरा मामला एक जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है जिस पर दो अलग-अलग लॉबी के लोग मौके पर पहुंचकर हो हंगामा शुरू कर दिया । और जमीनी लड़ाई देखते ही देखते वर्चस्व की लड़ाई बन गई । हाई प्रोफाइल लोगों के बीच शब्दों की मर्यादा भी टूट गई । हालांकि सूचना मिलते ही पूर्णिया सदर के एसडीपियो अभिनव पाराशर ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले को नियंत्रण में लेकर सबको वापस भेज दिया लेकिन इस वीडियो ने कई सवाल भी खड़े किए हैं ।0
0
Report
शिवहर में प्रेम संबंध के कारण ऑनर किलिंग, तीन गिरफ्तार
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों द्वारा एक युवक को धारदार हथियार और ईंट पत्थर से कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह पूरी वारदात 16 सितंबर की बताई जा रही है जिसमें शिवहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी घटना पिपराही थाना क्षेत्र के आम्बा कला गांव की है। यहाँ ललन कुमार नामक युवक का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवती से चल रहा था; इसी बात से नाराज लड़की के घरवालों ने छल से अपने घर बुला कर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या में इस्तेमाल लोहे का रॉड और अन्य हथियार पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ ताछ की जा रही है साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
जयपुर के शेखावाटी ढाबे के किचन में मिलावट, गंदगी पर खाद्य सुरक्षा टीम एक्शन
Noida, Uttar Pradesh:मिलावट, गंदगी की शिकायत पर कार्रवाई जयपुर के रामनगरिया स्थित शेखावाटी ढाबा के किचन में मिली गंभीर अनियमिताएं कमिश्नर खाद्य सुरक्षा अविचल चतुर्वेदी के निर्देश पर कार्रवाई सी. एम.एच.ओ. जयपुर सेकंड की फूड सेफ्टी टीम ने की कार्रवाई SKIT कॉलेज के पास स्थित फर्म शेखावाटी ढाबा के किचन का निरीक्षण किया। मौके पर किचन में फफूंद लगी सड़ी-गली कच्ची सब्जियों से बनाई जा रही थी ग्रेवी ओपन किचन में मिली भारी गंदगी किचन में मिला प्रतिबंधित खाद्य रंग मौके से खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल0
0
Report
Advertisement
शहीद श्रवण सिंह शेखावत की शहादत पर आंतरी गांव में श्रद्धांजलि
Sikar, Rajasthan:शहीद श्रवण सिंह शेखावत सीकर जिले के आंतरी गांव में जन्मे थे। शहीद श्रवण सिंह शेखावत ने प्राथमिक विद्यालय और उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद 30 अप्रैल 1995 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे. वे 4 मई 1999 को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आयोजित अभियान का हिस्सा बने. इस दौरान उनकी यूनिट ने संदिग्ध क्षेत्र को घेरा और आतंकवादियों के साथ गोलाबारी शुरू हो गई. अपने साथियों के साथ डटे रहने के कारण वे गम्भीर रूप से घायल हुए और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. शहीद श्रवण सिंह को साहस, कर्तव्य निष्ठा और बलिदान के सम्मान में 26 जनवरी 2000 को मरणोपरांत सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. हर साल आंतरी गांव के शहीद स्मारक पर पुण्यतिथि का भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें ग्रामीण शहीद स्मारक पहुंचकर प्रतिमा की पूजा अर्चना करते हैं और मन्नतें मांगते हैं.0
0
Report
नांगलोई में सड़क हादसे से युवक की मौत, CCTV के बाद पुलिस पर उठे सवाल
New Delhi, Delhi:लोकेशन: नांगलोई, दिल्ली. बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मुख्य रोहतक रोड पर हुए इस सड़क हादसे में 31 वर्षीय महेश कुमार की मौत हो गई. मृतक परचून की दुकान पर काम करते थे. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें घटना कैद है. परिवार में मातम पसरा है और परिजन पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. मृतक के पिता, जो एसएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं, परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है. नांगलोई थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. हादसा कैसे हुआ, इसकी सच्चाई तफ्तीश के बाद ही सामने आएगी.0
0
Report
जालौन में जनरल स्टोर पर मारपीट, CCTV फुटेज में कैद वारदात
Jalaun, Uttar Pradesh:नोट:- CCTV में 32 सेकेंड के बाद लाइव मारपीट है। ब्रेकिंग जालौन जालौन में जनरल स्टोर की दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, दुकानदार ने गांव के ही तीन युवकों पर मारपीट और तोड़फोड़ का लगाया आरोप, दुकाने में घुसकर काउंटर और सीसीटीवी मॉनीटर तोड़ने का आरोप, विरोध करने पर दबंग युवकों ने गला दबाकर लात-घूसों से दुकानदार को पीटा, दुकानदार से मारपीट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, शोर सुनकर आसपास के दुकानदारों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके हुए फरार, पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस से की मामले की शिकायत, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
