icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुरु पूर्णिमा पर नीरजा शर्मा ने संत-महंतों का सम्मान किया

Dholpur, Rajasthan:2907ZRJ_DHOL_PURNIMA_R राजाखेड़ा: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश लेकर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री नीरजा अशोक शर्मा संत-महंतों के सान्निध्य में पहुंचीं। प्रदेशभर में आयोजित गुरुपूजन कार्यक्रम के तहत उन्होंने राजाखेड़ा विधानसभा के कैंथरी स्थित हनुमान मंदिर और लाठ वाली माता मंदिर पहुंचकर संत समाज का सम्मान किया। नीरजा अशोक शर्मा ने कैंथरी हनुमान मंदिर के महंत श्री शांति दास जी महाराज तथा लाठ वाली माता मंदिर के पुजारी श्री श्री 1008 सुखदेवानंद जी महाराज को मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए श्रीफल, शॉल, वस्त्र एवं सम्मान सामग्री भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का गुरु पूर्णिमा संदेश भी सौंपते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस मौके पर नीरजा शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु परंपरा हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संत समाज के सम्मान, आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
0
0
Report

हाई कोर्ट ने अजमेर दरगाह मामले में परमार से पक्षकार बनने पर स्पष्टीकरण माँगा

Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील आशीष कुमार सिंह की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार से पूछा है कि अजमेर दरगाह विवाद में लंबित दावे में उन्हें पक्षकार बनाने के संबंध में निचली अदालत की ओर से दिए आदेश को क्यों ना रद्द कर दिया जाए। जस्टिस सुदेश बंसल की एकलपीठ ने यह आदेश मोइनिया फखरिया चिश्तिया खुद्दाम ख्वाजा साहिब संस्था की ओर से दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- याचिका में अधिवक्ता आशीष कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि अजमेर दरगाह के स्थान पर प्राचीन शिव मंदिर होने का दावा करते हुए वहां की निचली अदालत में एक सिविल दावा लंबित चल रहा है। उस दावे में डॉ. राजवर्धन सिंह परमार ने प्रार्थना पत्र पेश कर सह वादी बनने की गुहार की थी। इस प्रार्थना पत्र को निचली अदालत ने गत 15 जनवरी को स्वीकार कर उन्हें सह वादी बना लिया, जबकि वह महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष हैं और राजनीतिक कारणों और अपने प्रचार के लिए वाद में पक्षकार बने हैं। याचिका में यह भी कहा गया कि मूल मुकदमा नवंबर 2024 में दायर किया गया था और परमार ने 14 माह तक इंतजार करने के बाद अचानक पक्षकार बनने का प्रार्थना पत्र पेश किया। इसके अलावा निचली अदालत के समक्ष कुछ अन्य प्रार्थना पत्र भी पेश हुए थे, जिन्हें अदालत ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि महज आस्था, धार्मिक जुडाव या रुचि के किसी का सीधा कानूनी अधिकार नहीं बनता है। अदालत ने प्रार्थना पत्र दायर करने वालों पर तीस हजार रुपए का हर्जाना भी लगाया था। वहीं निचली अदालत ने इन कानूनी मानक को छोडक़र परमार को सह वादी बना लिया। ऐसे में निचली अदालत के आदेश को रद्द किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने परमार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है。 BYTE- आशीष कुमार सिंह, याचिकाकर्ता के वकील महेश पारीक, ज़ी मीडिया Jaipur。
0
0
Report

लुधियाणा में पंजाब बंद के खिलाफ बहस: कारोबारियों के लिए दुकानें खोलने की अपील

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਾਣਾ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਕਾਲ ਦੀ ਨਹੀ ਕਰਾਂਗੇ ਸਮਰਥਨ ਚੈਅਰਮੈਨ ਚੰਦਨ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਅਤੇ ਚੈਅਰਮੈਨ ਵਿਜੇ ਦਾਨਵ ਲੁਧਿਆਣਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਦੁਕਾਨ ਖੋਲਣ ਦੇ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ ਕਿਸ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਆਪਣਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨਾ ਕਰੋ ਬੰਦ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਜੋਨ ਏ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆਂ ਸਮੂਹ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਅਤੇ ਸਫਾਈ ਅਯੋਜਗ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਚੰਦਨ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਅਤੇ ਦਲਿਤ ਵਿਕਾਸ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵਿਜੇ ਦਾਨਵ ਅਤੇ ਕਰਮਯੋਗੀ ਅਸ਼ਵਨੀ ਸੋਹਤਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਬੈਠਕ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸਫਾਈ ਅਯੋਜਗ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਬਰਨਾਲਾ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਦੇ ਉਪਰ ਲਾਠੀਚਾਰਜ ਨੂੰ ਲੈ ਬਹੁਤ ਚਿੰਤਤ ਹੈ ਬਾਕੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਪਬਲਿਕ ਨੂੰ ਸਭ پਤਾ ਲੱਗ ਜਾਵੇਗਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਤਰਹਾਂ ਵੀ ਸਮਰਥਨ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦੁਕਾਨਾਂ ਖੋਲਣ ਦੀ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ
0
0
Report
Advertisement

ब्रेक फेल से जीप मकान दीवार से टकराई, बुजुर्ग की मौत, 7 घायल

Dungarpur, Rajasthan:ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित जीप मकान की दीवार से टकराई, हादसे में एक बुजुर्ग की मौत, चालक सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल. उदयपुर जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र में सटोल गांव से पारिवारिक कार्य से बलीचा जा रहे एक ही परिवार के लोगों की जीप का ब्रेक फेल होने से जीप अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित परिवार के 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले के अनुसार, सटोल निवासी परिवार के सदस्य किसी पारिवारिक काम के सिलसिले में जीप में सवार होकर बलीचा गांव जा रहे थे। रास्ते में बलीचा के पास अचानक जीप के ब्रेक फेल हो गये जिससे जीप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार से जा टकराई। हादसे में जीप सवार सटोल निवासी अमृतलाल गरासिया की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कालूराम गरासिया, सूरजमल गरासिया, कन्हैयालाल गरासिया, बबली गरासिया और नंदलाल गरासिया, मगनलाल और चालक अमृतलाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। वहीं, मृतक अमृतलाल गरासिया के शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
0
0
Report

गोंडा के सिद्धी वीर बाबा मेले में दो गुटों की मारपीट, वीडियो वायरल

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिद्धि वीर बाबा मेले में आज बुधवार देर शाम दो गुटों में आपसी कहासुनी को को लेकर के गाली गलौज के बाद दोनों गुटों में मारपीट किए जाने का मामला सामने है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद करनैलगंज कोतवाली और बालपुर चौकी पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर के जांच शुरू कर दी गई है बताया जा रहा है कि मेले के दौरान झूले के पास खड़ा होने को लेकर के इन दोनों गुटों के बीच पहले आपसी कहासुनी हुई और फिर दोनों गुटों में आपसी मारपीट हुई है। मारपीट होता देख तत्काल मौके पर बालपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मीReached पुलिसकर्मियों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस कर्मियों के छुड़ाने के दौरान भी दोनों गुटों के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान एक युवक की नाक में चोट लगने के कारण उसके नाक से खून आने लगा था। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले दो युवकों के गुटों में आपसी कहासुनी होती है धक्का मुक्ति होती है फिर दोनों एक दूसरे के कॉलर को पकड़ कर के गाली गलौज का धक्का मुक्की करते हैं और फिर मारपीट शुरू हो जाती है। इसी मारपीट के बीच बालपुर चौकी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी पहुंचते हैं वह बीच में जाकर के दोनों युवकों के झगड़े को छुड़ाने का प्रयास करते हैं।लेकिन उनके सामने भी दोनों गुटों के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगते हैं किसी तरीके से बालपुर चौकी पुलिस द्वारा दोनों गुटों के युगों को वहां से हटा करके मामले को शांत कराया जाता है।
0
0
Report

भाजपा नेता का स्वागत,

Shrvan PanditShrvan PanditFollow17m ago
Lilaun, Uttar Pradesh:गुरु रविदास जयंती पर समरसता दिवस अभियान के तहत आज दीपोत्सव, भाजपा जिला मंत्री ब्रिजेश वाल्मीकि रहे मुख्य अतिथि... श्रवण पंडित शामली स्लग ...स्वागत ....शामली जनपद में थानाभवन थानां क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "समरसता दिवस अभियान" के अंतर्गत मंगलवार, को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी मंदिर, निकट काशीराम कॉलोनी, थानाभवन में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री ब्रिजेश वाल्मीकि उपस्थित रहे और गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश पर अपने विचार व्यक्त करें वही इस ब्रिजेश वलिमिकि ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में समरसता, भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है। ब्रिजेश वाल्मीकि ने दीप प्रज्वलन के साथ श्रद्धापूर्वक गुरु रविदास महाराज को नमन किया।आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, समाज के प्रबुद्ध नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। वही कार्यक्रम में संदीप मोगा संतराम धर्मवीर वीर सिंह रूपचंद अर्जुन कमल आदेश सैनी आदि मौजूद रहे,
0
0
Report
Advertisement

बस ब्रेक फेल से अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, दो घायल

Katni, Madhya Pradesh:बस के ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस गाड़ियों में टक्कर मारते हुए दुकान में घुसी\n\nबस के ब्रेक फेल होने से एक बड़ा हादसा टल गया। गहरवार बस (क्रमांक MP 54 P 0203) का ब्रेक फेल होने के बाद वह अनियंत्रित होकर पुराने बस स्टैंड स्थित एक दुकान में जा घुसी. हादसे में दुकान क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी चकनाचूर हो गईं और दो लोग घायल हो गए।\n\nपुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज़ी से आकर गाड़ियों को टक्कर मारती हुई दुकान में घुस गई। पुलिस बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

सुकमा-जगदलपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से चालक घायल: राहत टीम ने तत्काल बचाव किया

Sukma, Chhattisgarh:सुकमा जगदलपुर मार्ग पर बुधवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां सम्राटनगर के समीप अचानक एक विशालकाय पेड़ पिकअप वाहन के ऊपर गिर गया। हादसे में वाहन चालक लखेंद्र सोढ़ी निवासी सोढ़ीपारा सुकमा वाहन के अंदर फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सुकमा कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण हाइड्रा और जेसीबी मशीन की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयास से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद घायल चालक को प्राथमिक उपचार देकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय सुकमा भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय रहते चालक की जान बचाई जा सकी。
0
0
Report
Advertisement

आर्थिक अभाव नहीं बनेगा छात्रों की पढ़ाई में बाधा, : अरिंजय चौधरी

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अरिंजय चौधरी ने राधे सुनील फाउंडेशन द्वारा संचालित मरसंडा स्थित विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे मजबूत नींव है और प्रत्येक विद्यार्थी को पूरे मनोयोग से अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी किसी भी छात्र-छात्रा की पढ़ाई में बाधा नहीं बनने दी जाएगी। जरूरतमंद विद्यार्थियों की हरसंभव सहायता के लिए शरद चौधरी फाउंडेशन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। अरिंजय चौधरी ने बताया कि शीघ्र ही बिसवां से विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन अंग्रेजी कोचिंग का संचालन शुरू किया जाएगा, जिससे ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा को अपना सबसे बड़ा लक्ष्य बनाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर अशोक बाजपेई, सुनील कुमार, हसन मियां, शकील अहमद, अनुज कनौजिया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

हॉस्पिटल स्टाफ पर पड़ोसियों का हमला, तीन घायल, पुलिस जांच शुरू

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:हॉस्पिटल स्टाफ पर पड़ोसियों का हमला, कई घायल कौशांबी जिले में मूरतगंज चौकी से महज 100 मीटर दूर स्थित जनता हॉस्पिटल में उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ लोगों ने कथित तौर पर हॉस्पिटल स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। घटना में तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。 घटना संदीपघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे की है। आरोप है कि हॉस्पिटल के बाहर इरफान, उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्य कथित तौर पर गाली-गलौज कर रहे थे। इसी दौरान हॉस्पिटल में कार्यरत शुभम चौधरी ने उनसे गाली देने का कारण पूछा। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर आधा दर्जन लोगों ने शुभम चौधरी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे शुभम चौधरी, सादान, और एक महिला भी मारपीट में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जनता हॉस्पिटल के बगल में रहने वाले राजेश और इरफान के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में सुबह दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद संदीपनघाट पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद इरफान और उसके परिजन हॉस्पिटल के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे, जिसके बाद यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं हॉस्पिटल संचालक मोहम्मद कैफ ने संदीपनघाट थाने में लिखित तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

फतेहपुर में डीसीएम चालक से लूट: 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹700 बरामद

Fatehpur, Uttar Pradesh:डीसीएम चालक से लूट का 24 घंटे में खुलासा, ऑटो सवार तीन बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई रकम और ऑटो बरामद वारदात में शामिल तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार लूटी गई ₹1000 में से ₹700 बरामद, वारदात में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा भी जब्त 28 जुलाई की रात सलीमार होटल के पास डीसीएम चालक को बनाया था निशाना लालच में आकर चालक से जबरन रुपये छीने, विरोध करने पर मारपीट और धमकी दी धक्का-मुक्की के दौरान चालक के सिर में लगी चोट, तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे मुखबिर की सूचना पर 29 जुलाई को पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपी: भूरा उर्फ निखिल गुप्ता, राहुल लोधी और बिनोद कुमार सदर कोतवाली पुलिस ने डीसीएम चालक से लूट की घटना का किया खुलासा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top