203395
बुलंदशहर में नई बिजली केबल बदलने के बाद स्पार्किंग से लगी आग
Hazaratpur, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के कस्बा पहासू में मैन लाइन की नई केबल बदलने के बाद बिजली की लाइन में बड़ा फॉल्ट हुआ। लाइन में स्पार्किंग और ब्लास्ट के बाद भयंकर आग लग गई। स्थानीय लोगों की सतर्कता और कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया गया, जिससे कई घरों में होने वाली संभावित क्षति से बचा जा सका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिवनी के सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी पर बल गोकुलम और झांकी प्रस्तुत
Seoni, Madhya Pradesh:जन्माष्टमी के अवसर पर सिवनी नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में बल गोकुलम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति भगवान श्री कृष्ण की लोक रंजन रूप से स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा झांकी प्रस्तुत की गई इस अवसर पर राधा कृष्ण वेशभूषा मटकी फोड़ प्रतियोगिता नृत्य, पालन सज्जा राधा कृष्ण से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया0
0
Report
घर में घुसे सांप सुरक्षित निकाला, लोगों को जागरूक किया
Karauli, Rajasthan:घर में घुसे सांप को सुरक्षित निकाला बाहर, लोगों को भी बचाव की दी जानकारी, हिंडौन । झारेडा रोड स्थित एक मकान में घुसे सांप को रामहरि और पवन मीणा ने सफल रेस्क्यू करते हुए बाहर निकाला और लोगों को सांपों के बारे में जागरूक किया। झारेडा रोड के पास स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी भाई के मकान में लगभग 8 फीट लंबा एक रेट स्नेक सांप घुस गया था। इसकी सूचना झारेड़ा निवासी राम हरी मीणा और पवन मीणा को दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घर से निकल कर भाग रहे सांप को पकड़ कर उपस्थित लोगों को सांप की नस्ल के बारे में बताया और उसे पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।0
0
Report
योगी के बयान पर ब्रिजलाल ने अखिलेश की भाषा की निंदा, समाजवादी पार्टी असर
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | भाजपा सांसद बृजलाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, "योगी आदित्यनाथ ने बिल्कुल सही कहा है कि अखिलेश यादव कभी-कभी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं जो लोकतंत्र में कभी भी स्वीकार्य नहीं है। जैसे उन्होंने(अखिलेश यादव) ने जयंत चौधरी और उनकी पार्टी को चवन्नी कहा। इस तरह की भाषा का प्रयोग उस व्यक्ति के लिए, उस पार्टी के लिए किया जा रहा है जिसने मुलायम सिंह को विपक्ष के नेता बनाया... अखिलेश यादव कभी-कभी ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं तो उचित नहीं है। इससे जो संदेश जाता है, वो गलत संदेश जाता है और जो गलत संदेश जाता है तो उसका नुकसान समाजवादी पार्टी को भुगतना ही पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
MP में डमी फर्मों से करोड़ों के टेंडर घोटाला: 3000 के UPS 11000 में बिका
Bhopal, Madhya Pradesh:MP में डमी फर्मो से करोड़ो का टेंडर फर्जीवाड़ा सामने आया जिसमें जेम पोर्टल पर फर्जी मुकाबला दिखाने के लिए चार डमी पर में खड़ी की गई कागजों में यह अलग थी लेकिन जांच में सभी का जुड़ाव एक ही व्यक्ति से मिला अलग-अलग नाम से बोली लगाकर आपस में ही ठेके बांट लिए गए हैरत की बात यह है कि 3000 के यूपीएस को ₹11000 में सप्लाई कर दिया गया उसमें भी पुराने और लोकल पार्ट्स लगे थे इसी तरह कंप्यूटरों की सप्लाई दो महीने पहले कर दी गई और विभाग ने टेंडर 23 सितंबर 2024 को निकला... ईओडब्ल्यू ने मामले में शिवम यादव,विनय रायकवार की शिकायत पर रणधीर पटेल,हेमलता,अशोक कुमार और देवेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज जेम पोर्टल पर 3754 रुपए के यूपीएस के लिए 11247 रुपए वसूले,जबकि डिब्बे पर एमआरपी 6086 रुपए थी 23 सितंबर 2024 को टेंडर जारी हुआ जबकि वारंटी रिकॉर्ड में कंप्यूटरों की इंस्टॉलमेंट तारीख 22 जुलाई 2024 मिली बाद इन्हेे नया बताकर सप्लाई किया गया... जांच में कंप्यूटर लोकल घटिया कंपनी की एसडी और घटिया रैम मिली, Acer के पार्ट्स नहीं थे जांच में साईं बाबा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश की सूरज एंटरप्राइजेज ने Acer का अधिकृत विक्रेता होने का दावा किया जबकि Acer इंडिया ने अथॉरिटी लेटर जारी करने से इनकार किया... जमा चेक पर बैंक खाता नंबर भी नहीं था...0
0
Report
चंडीगढ़: बारिश के बाद सुखना झील का जलस्तर अधिकतम स्तर से नीचे
Noida, Uttar Pradesh:Chandigarh: Sukhna Lake water level remains below the maximum level after rainfall.0
0
Report
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बेकाबू, 84 घाट डूबे और यातायात थम गया
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में बेकाबू हुआ गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान के करीब पहुंची नदी। • जलमग्न हुए बनारस के सभी 84 घाट, आपस में कटा एक-दूसरे का संपर्क. • मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट डूबे, छतों और ऊंची गलियों में हो रहा अंतिम संस्कार। • अंतिम संस्कार के लिए लगी लंबी कतारें, मोक्ष के लिए परिजनों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार। • शहर की सड़कों और गलियों में घुसा पानी, यातायात हुआ पूरी तरह ठप। • गलियों में चलने लगीं नावें, नाव बनी लोगों के आवागमन का एकमात्र सहारा। • तटीय और निचले इलाकों के सैकड़ों घरों में घुसा पानी, जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त। • सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में सभी प्रकार की नौका सेवाओं और संचालन पर रोक। • एनडीआरएफ और SDRF (SDRF) की टीमें तैनात, राहत व बचाव कार्य जारी। • प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों का पलायन शुरू।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, भक्तों की उमड़ती रही भीड़
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में काफी उत्साह है...इसको लेकर कृष्ण मंदिरों में तैयारियां की गई है... शहर के कालीभाषाण पोखर स्थित इस्कॉन मन्दिर में कृष्णा जन्माष्टमी के लेकर विशेष तौर पर तैयारिया की गई है... इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना व भजन کیर्तन किया जा रहा है... इस्कॉन मन्दिर के जनरल मेनेजर सत्यवाहक गुरदास ने बताया कि इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साह से तैयारियों की जा रही है...आज और कल दो दिन तक कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा...बताया कि आज पहले दिन कार्यक्रम की शुरूआत मंगल आरती से होगी...वही सध्या आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा...इस दौरान शाम को बच्चों के द्वारा कृष्ण के गालों पर डांस का आयोजन किया गया है... इस अवसर पर मंगला आरती एवं दर्शन आरती, हरिनाम संकीर्तन, मेले, महा अभिषेक और कला मंच पर विशेष भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे...मध्यरात्रि के निशीथ काल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य महाआरती मुख्य आकर्षण होगी...जन्माष्टमी के अगले दिन 5 सितंबर को इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्री भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद का आविर्भाव महोत्सव एवं व्यास पूजा श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी...इस दौरान प्रातःकालीन मंगला کیर्तन, श्रील प्रभुपाद का अभिषेक एवं पुष्पांजलि, महाभोग आरती, भजन-कीर्तन, तुलसी आरती, संध्या आरती और प्रभुपाद गुरु कीर्तन का आयोजन किया जाएगा...आयोजकों के अनुसार, दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा...जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है...0
0
Report
युवा मन की उलझनों का हल: तनाव, नशे और सोशल मीडिया पर संगोष्ठी
Karauli, Rajasthan:युवा मन की उलझनों का समाधान जरूरी, सोशल मीडिया और नशे से दूर रहने का संदेश, हिंडौन। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई के तत्वावधान में स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनदर्पण 2 कार्यक्रम के तहत ‘युवा मन की उलझनें एवं समाधान’ विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, नशे से बचाव और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग की जानकारी दी गई।0
0
Report
एमबीएस अस्पताल में जेबकटटोरों का खेल: CCTV में कैद 15 हजार की चोरी
Kota, Rajasthan:एमबीएस अस्पताल बना जेबकतरों का अड्डा: मरीज के परिजन की जेब से 15 हजार पार, CCTV आया सामने इलाज कराने आए ग्रामीण की कटी जेब नयापुरा पुलिस जांच में जुटी, अस्पताल प्रशासन की चुप्पी पर रोष कोटा। संभाग का सबसे बड़ा एमबीएस अस्पताल इन दिनों जेबकतरों की शरणस्थली बन चुका है। आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं से मरीज और उनके परिजन दहशत में हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन बेखबर बना हुआ है। ताजा मामला शुक्रवार सुबह का है। हिंडोली (बूंदी) के अलोद गांव निवासी रमेश चंद प्रजापति अपने पैरालिसिस पीड़ित पिता को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल लाए थे। जांच के लिए ले जाते समय अस्पताल परिसर में ही एक अज्ञात जेबकतरे ने रमेश की जेब से 15,000 रुपये पार कर दिए। वारदात की पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जेब कटने का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत नयापुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में जुट गई है, हालांकि अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा गार्डों की तैनाती के बावजूद अस्पताल में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।0
0
Report
Advertisement
डेढ़ लाख शिक्षकों के TET विरोध के बीच ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख
Panna, Madhya Pradesh:कार्यरत शिक्षकों में प्रायोजित TET से भय और आक्रोश, जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस बारे में शासन से कोई स्पष्ट आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं, हजारों शिक्षक शिक्षिकाएं दुविधा में, आज ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख, अधिकांश शिक्षकों ने नहीं भरे फार्म. मध्यप्रदेश में लगभग डेढ़लाख प्राथमिक एवं माध्यमिक खंड के शिक्षकों को TET परीक्षा देने की अनिवार्यता का सिलसिला चल रहा है. आज इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख है. मप्र में डेढ़लाख शिक्षकों में से लगभग 3 हजार शिक्षकों ने ऑनलाइन फॉर्म भरे हैं. शेष शिक्षकों ने फार्म नहीं भरे हैं और इस परीक्षा आयोजन से असंतुष्ट होकर इसका विरोध कर रहे हैं. शिक्षकों का कहना है कि जब एक बार हम व्यापम की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं तब दोबारा परीक्षा लेना न्यायसंगत नहीं है. और न ही हमें ऐसे कोई लिखित आदेश मिला है. दिनेश अवस्थी शासकीय प्राथमिक शिक्षक. वहीं इस बारे में जब जिला शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कार्यरत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए TET परीक्षा हेतु शासन स्तर (लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल) से कोई स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं. आकांक्षा रावत जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना. 1998 से 2010 तक नियुक्त हुए शिक्षकों को TET परीक्षा देने की कवायद चर्चा में है. लेकिन स्पष्ट निर्देश के अभाव में हजारों शिक्षक असमंजस की स्थिति में है0
0
Report
दुर्ग पुलिस त्योहारों के दौरान ध्वनि नियंत्रण और सुरक्षा नियम कड़ाई से लागू करेगी
Durg, Chhattisgarh:त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले दुर्ग पुलिस और प्रशासन ने कानून-व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं इसी कड़ी में पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में डीजे, साउंड सिस्टम, पंडाल और किराया भंडार संचालकों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के 50 से ज्यादा संचालक शामिल हुए, उन्हें त्योहारों के दौरान नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए. दरअसल बैठक में अधिकारियों ने डीजे और साउंड सिस्टम संचालकों को साफ निर्देश दिया कि ध्वनि प्रदूषण के निर्धारित मानकों का उल्लंघन किसी भी हालत में नहीं होना चाहिए सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि की सीमा तय मानकों के अनुसार ही रखनी होगी और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा वाहनों पर डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने पर भी रोक रहेगी संचालकों को ध्वनि मापक यंत्र उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं वहीं पंडाल संचालकों को व्हाइट मार्किंग के पीछे ही पंडाल लगाने और मुख्य मार्ग आवागमन या इमरजेंसी रास्ते को किसी भी स्थिति में बाधित नहीं करने की हिदायत दी गई आयोजन से पहले नगर निगम और संबंधित विभागों से जरूरी अनुमति लेना भी अनिवार्य किया गया है पंडालों में फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिसिटी सेफ्टी और क्षमता के मुताबिक सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में एएसपी शोभराज अग्रवाल, सीएसपी हर्षित मेहर, सीएसपी छावनी प्रशांत पैकरा और सीएसपी भिलाई नगर निशांत पाठक समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा तय की गई नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.0
0
Report
मस्जिद के विजुअल्स और बाइट्स पर हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर शिकायत दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:1. मस्जिद के विजुअल्स 2. मुस्लिम लोगों की बाइट्स 3. हिंदू लोगों की बाइट्स (स्काई ब्लू शर्ट- बाइट ..सुरेश कुमार और हरी टीशर्ट - बाइट ..राजुल शर्मा) 4. बाइट एडवोकेट सुभाष चंद्र त्यागी ,राष्ट्रीय संयोजक श्री कल्कि सेना, शिकायत कर्ता के साथ टीटी 5. मस्जिद से वॉक थ्रू- SUNIL SINGH 6. शिकायत की कॉपी0
0
Report
Advertisement
अररिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: सुरक्षा बढ़ी, डॉग स्क्वॉड जांच में जुटे
Forbesganj, Bihar:अररिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार चिट्ठी लिखकर यह धमकी दी गई है। चिट्ठी में 10 सितंबर से पहले अररिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है जिसके बाद कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और चप्पे चप्पे की जांच पुलिस कर रही है। कोर्ट के हर कोने की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है लेकिन अब तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। अररिया एसडीपीओ ने बताया कि कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर आने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है साथ ही साइबर सेल चिट्ठी की जांच कर रही है ।0
0
Report
महंत नृत्य गोपाल दास इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा नहीं जा पाए
Ayodhya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अयोध्या। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा नहीं जाएंगे महंत नृत्य गोपाल दास अयोध्या. बीते कई वर्षों से लगातार कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर उपस्थित होकर कृष्ण लला का अभिषेक करने वाले महंत नृत्य गोपाल दास इस बार नहीं जा पाए मथुरा, स्वास्थ्य खराब होने के चलते अपने आश्रम पर आराम कर रहे हैं महंत नृत्य गोपाल दास ने एक पत्र जारी कर मथुरा ना जा पाने पर जताया दुख, पत्र में महंत नृत्य गोपाल दास ने लिखा अगर अखाड़ा परिषद के नेतृत्व में साधु संत करेंगे कार सेवा तो मैं भी बनूँगा सहभागी,मुझे है विश्वास यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मथुरा में कृष्णजन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण का मार्ग होगा प्रशश्त।0
0
Report
पीपीपी मोड से विकास, टोल टैक्स से जनता पर बोझ: मंत्री श्रवण कुमार का बयान
Pariaunna, Bihar:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी पहुंचे। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने राजनीतिक और टोल टैक्स से जुड़े कई सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अनंत सिंह द्वारा अनुज कुमार को समर्थन देने और विधान पार्षद नीरज कुमार का समर्थन नहीं करने से जुड़े सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अनंत सिंह का बयान भी नहीं देखा है, इसलिए इस पर किसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। वहीं टोल टैक्स को लेकर मचे सियासी घमासान पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विकास के कई काम पीपीपी मोड पर हो रहे हैं। अगर राज्य में बेहतर सड़क, बेहतर व्यवस्था और सुविधाएं चाहिए, तो जनता को भी कुछ न कुछ बोझ सहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोग चकाचक सड़क चाहते हैं, रास्ते में किसी तरह की रुकावट नहीं चाहते और सुगम एवं बेहतर आवागमन की सुविधा चाहते हैं। ऐसे में पीपीपी मोड पर होने वाले विकास कार्यों की लागत की भरपाई के लिए टोल टैक्स जैसी व्यवस्था जरूरी होती है। उन्होंने साफ कहा कि बेहतर सुविधा और विकास चाहिए तो जनता को थोड़ा-बहुत बोझ सहना ही पड़ेगा。0
0
Report
Advertisement
