Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bulandshahr203001

बुलंदशहर में सपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर, क्या है सच्चाई?

Apr 27, 2025 17:51:00
Bulandshahr, Uttar Pradesh
बुलंदशहर- अरनिया थाने में 15-20 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज। सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं और पुलिस से अभद्रता की धाराओं में एफआईआर दर्ज। सपा सांसद रामजी लाल सुमन को बुलंदशहर ले जाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं पर हँगामा करने का आरोप। आज बुलंदशहर अलीगढ़ बार्डर पर गभाना टोल पर हुई थी पुलिस और सपाइयों की तनातनी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 09, 2026 15:10:05
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना जिले के गणेश्वर पहाड़ी क्षेत्र की वन संपदा में आग लग गई। आग लगने से कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर खाक हो गई। ढाणी तिरियाला क्षेत्र से लेकर गांव छापर वन क्षेत्र में लपुआ घास और पानी पुलों ने आग पकड़ ली। आग देखने पर खेतों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हवा चलने से आग छापर से गणेश्वर क्षेत्र की तरफ बढ़ती गई। वनकर्मियों को आग की सूचना दी गई। सूचना पर धन्नाराम, अनिल स्वामी दशरथ सिंह सहित दर्जनों वनकर्मी मौके पर पहुँचे। एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वनकर्मी ने खाई खोदकर आग पर मिट्टी डालकर आग को आगे बढ़ने से रोका। करीब 8 हेक्टेयर में वन संपदा जलकर राख हो गई।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 09, 2026 15:09:49
Munger, Bihar:अमेरिकी संस्था ने शिवकुंड गांव को लिया गोद, बनेगा इको मॉडल विलेज। धरहरा प्रखंड के गंगा किनारे बसे गांव को पर्यावरण संरक्षण का बनाया जाएगा राष्ट्रीय स्तर का आदर्श, विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने भी सराहा प्रयास मुंगेर : धरहरा प्रखंड के शिवकुंड गांव को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आदर्श गांव बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सहयोग से इस गांव को इको मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने की योजना शुरू की गई है। सोमवार को गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिका की संस्था Rejuvenate ने शिवकुंड गांव को गोद लेने की घोषणा की।कार्यक्रम की शुरुआत शांति पाठ और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर इंडोनेशिया से पहुंची छह सदस्यीय टीम ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और गांव में चल रहे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर प्रीति राव, ऋतुराज बसंत, आनंद कुमार, नीतीश कुमार, अनिल कुमार, अंजनी कुमार और रणधीर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर अपने विचार भी साझा किए। कार्यक्रम के दौरान Rejuvenate Ganga Foundation के आरव सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने शिवकुंड गांव को इको विलेज के रूप में विकसित करने के लिए संस्था की ओर से गोद लेने की घोषणा करते हुए कहा कि गंगा किनारे बसे इस गांव में पहले से ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। अब इन प्रयासों को व्यापक रूप देकर शिवकुंड को देश के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।आरव सिंह ने बताया कि वे मूल रूप से मुंगेर जिले के निवासी हैं और अपने जिले में इस तरह की पहल होते देख उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। यदि गांव के लोग मिलकर प्रयास करें तो शिवकुंड पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नई मिसाल बन सकता है। कार्यक्रम में Bioenzyme Entrepreneurs Academy of India, Switch for Change Foundation, गंगाजली, देव वृक्ष महायज्ञ तथा भोजपुर महिला कला केंद्र सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी संस्थाओं ने मिलकर शिवकुंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल गांव बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक के बजाय कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही फूलों से तैयार होने वाले बायोएंजाइम के उपयोग और उसके पर्यावरणीय लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि बायोएंजाइम के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में शिवकुंड को ‘गौरैया विलेज’ के रूप में पहचान दिलाने की योजना पर भी चर्चा हुई। इस पहल से जुड़े नीतीश कुमार और अनिल कुमार ने बताया कि गांव के लगभग हर घर में गौरैया के लिए घोंसले बनाए गए हैं, जिससे पक्षियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में शिवकुंड में गौरैया अध्ययन केंद्र स्थापित करने की भी योजना है। इससे पक्षी संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और गांव की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर एक पर्यावरण मित्र गांव के रूप में स्थापित हो सकेगी। बाइट :  जुलीन लियोन इंडोनेशिया   बाइट : प्रीति राउ  बायो एंजाइम  एन्त्रेप्रेंयूर्स एकडेमी ऑफ इण्डिया  निदेशक  बाइट : नीतीश कुमार  देव बृक्ष महायज्ञ के  संस्थापक
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 15:08:47
Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव के विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों और स्वयं सहायता समूहों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने बीएमएम के कार्यों पर कड़ी नाराजगी जताई। विशेष रूप से असोहा, पुरवा, हिलौली, सरोसी और बांगरमऊ ब्लॉकों की खराब प्रगति पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम ने लापरवाही बरतने वाले बीएमएम के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। साथ ही गठित स्वयं सहायता समूहों की वास्तविक स्थिति की जांच के लिए मजिस्ट्रेटियल जांच कराने के आदेश भी दिए। बैठक में संबंधित बीडीओ को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं सहायता समूहों की बैठक बुलाकर उनके कार्यों और खर्चों की जांच करें तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके अलावा डीसी मनरेगा और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी कार्यों में सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों का अधिक से अधिक गठन किया जाए तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 15:04:12
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना नारखी के गांव खेरिया आसनपुर मैं ट्रैक्टर से कुचलकर एक मासूम की मौत हो गई परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए हैं थाना नारखी के गांव कोटला निवासी आर्यन की पत्नी अपने 2 वर्षीय मासूम पुत्र निशांत के साथ अपने मायके खेरिया असनपुर आई थी सोमवार की दोपहर शोभाराम खेत पर ट्रैक्टर द्वारा आलू की खुदाई कर रहे थे तभी उनका धेवता निशांत खेलता हुआ वहां पहुंच गया खेलते समय वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी कुचलकर मौत हो गई उसकी मांमा आनन फानन जीवित होने की आस में उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आया जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया उसका मांमा शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए हैं
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Mar 09, 2026 15:04:01
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:एंकर खैरागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक तुलाराम पटेल (45) बिल्डिंग ठेकेदार था और मजदूर महिला को उसके गांव छोड़ने गया था, इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों पर शक करते हुए मारपीट कर दी। गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की जांच में पाया गया कि युवक तुलाराम की मौत ग्रामीणों द्वारा की गई मारपीट की वजह से हुई थी पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी ग्राम गाडाडीह के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया जहां से सभी आरोपियों को न्यायायिक रिमांड पर जेल भेजा गया पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 15:03:01
Kasganj, Uttar Pradesh:दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र के कस्बा भरगैन के पास किसान ईट भट्टा का है। आदिल पुत्र छोटे खान ईट भट्टे पर मजदूरी का कार्य किया करता था तभी अन्य मजदूरों ने उसकी हत्या कर दी, मृतक आदिल के भाई गुलजार ने थाना पटियाली में एफआईआर दर्ज कराई पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में 8 मार्च को रमजानी पुत्र नासिर शाह, मोहम्मद आजाद पुत्र हैदर, छोटे पुत्र मोहम्मद नासिर शाह, इस्तकार पुत्र यासीन निवासीगण विक्रमपुर थाना चरिया बढ़ियांपुर जनपद बेगूसराय बिहार,जाविद पुत्र हाशिम जनपद बेगूसराय बिहार को बल्लूपुर रेलवे स्टेशन के पास से शमशुल पुत्र जखुला खान के बाग के पास से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त एक सरिया लोहा व अभियुक्तगण के घटना के समय पहने खून में सने कपड़े बरामद हुए है गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्यवाही की है।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 09, 2026 15:01:04
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को सौंपा एयरोड्रम लाइसेंस Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जारी किया था एयरोड्रम लाइसेंस एयरोड्रम लाइसेंस मिलने से एयरपोर्ट के संचालन का रास्ता हुआ साफ मंत्री राम नायडू ने एयरपोर्ट ऑपरेटर के साथ शेष प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने पर चर्चा की मंत्री राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया पर जेवर एयरपोर्ट को देश की सबसे महत्वपूर्ण एविएशन परियोजनाओं में से एक बताया जेवर एयरपोर्ट को एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है एयरपोर्ट पर इंटीग्रेटेड MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) और एयर कार्गो सुविधाएं भी होंगी इस परियोजना से भारत के एविएशन इकोसिस्टम को मजबूत होने की उम्मीद मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में भारत का एविएशन सेक्टर तेज़ी से विस्तार कर रहा है
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 09, 2026 15:00:47
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने अपने हक और सुरक्षा को लेकर मोर्चा खोल दिया है। 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में ट्रक और बस ड्राइवर सड़कों पर उतर आए और हड़ताली चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ड्राइवरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।दरअसल बेगूसराय के हड़ताली चौक पर ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले ट्रक और बस ड्राइवरों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिले के कई इलाकों से बड़ी संख्या में ड्रायवर शामिल हुए। एसोसिएशन ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है।ड्राइवरों का कहना है कि सड़क पर दिन-रात सेवा देने वाले ड्राइवर देश की सप्लाई चेन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद वे सबसे उपेक्षित वर्गों में शामिल हैं। एसोसिएशन ने ड्राइवरों के लिए 20 लाख रुपये का बीमा और पेंशन योजना लागू करने की मांग की है।साथ ही ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत होने पर ड्राइवर के परिवार को 20 लाख रुपये और दिव्यांगता की स्थिति में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की गई है। इसके अलावा दुर्घटना के समय मुफ्त इलाज की पुख्ता व्यवस्था, 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना और गरीब ड्राइवरों को आवास योजना के तहत 5 लाख रुपये की सहायता देने की मांग भी रखी गई। एसोसिएशन ने ड्राइवरों के बच्चों को उच्च शिक्षा में विशेष आरक्षण देने और ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक का दर्जा देने की भी मांग की है। वहीं सड़क पर ड्राइवरों के साथ होने वाली मारपीट और दुर्व्यवहार को रोकने के लिए वाहनों के आगे और पीछे छह कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने की बात कही गई है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में फुटेज के आधार पर सच्चाई सामने आ सके।इसके अलावा सभी ड्राइवरों को आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर हेल्थ कार्ड देने, लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ड्राइवरों के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर पेट्रोल पंपों के पास विश्राम गृह, शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।ड्राइवर एसोसिएशन ने यह भी मांग की कि हर सरकारी अस्पताल के आईसीयू में एक बेड ड्राइवरों के लिए आरक्षित किया जाए। साथ ही पहचान और सम्मान के लिए 1 सितंबर को आधिकारिक तौर पर “ड्राइवर दिवस” घोषित किया जाए और इस दिन सार्वजनिक अवकाश भी सुनिश्चित किया जाए।ड्राइवरों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी 15 सूत्रीय मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में वे अपने अधिकारों को लेकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बाइट ड्राइवर बाइट ड्राइवर
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Mar 09, 2026 15:00:29
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे लखीसराय पहुंचे। जहाँ डीएम मिथलेश मिश्र ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जिला अतिथि गृह में नगर विकास एवं आवास विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार तथा खनन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान डीएम मिथलेश मिश्र, एसपी अवधेश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया। वहीं पश्चिम बंगाल बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि बंगाल इस बार पूरी तरह से बंगलादेशी घुसपैठियों से मुक्ति का मन बना चुका है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रति पक्ष तेजस्वी यादव द्वारा वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर दिए गए बयान को निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भविष्यवाणी ही उनके हार का कारण है। विजय सिन्हा ने दावा किया है कि बिहार में कल भी एनडीए की सरकार थी, आज भी है और आगे भी रहेगी। बाइट- विजय कुमार सिन्हा, डिप्टी सीएम, बिहार。 लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top