203001
बुलंदशहर से हाथरस हादसे के मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के अनूपशहर में हाथरस हादसे में 12 वर्षीय पुत्री और उसकी मां के परिजनों को सरकारी सहायता दी गई। सूचना के अनुसार सांसद अनुज और प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और उन्हें आर्थिक मदद का चेक सौंपा। वहीं इस दौरान उन्होंने घायल युवक के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली और हादसे पर संवेदना व्यक्त की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचकूला सेक्टर-11 के अलिफ लैला बार के बाहर गोलीबारी, दहशत फैल गई
Panchkula, Haryana:पंचकूला: शहर के पॉश इलाकों में शुमार सेक्टर-11 में सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए रविवार तड़के करीब 3 बजे एक बार फिर से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। सेक्टर-11 स्थित 'अलिफ लैला बार' के बाहर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच चली गोलियां, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। स्थिति का ज्याज़ा और सीन ऑफ़ क्राइम टीम ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के बाद से तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर 'अलिफ लैला बार' के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया है। पुलिस नाकों और सुरक्षा दावों पर उठे सवाल शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के नाके और रात्रि गश्त के दावे किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद बेखौफ अपराधी शहर में वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। इस घटना ने एक बार फिर जिला प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है कि आखिर तमाम पहरे के बावजूद बदमाश हथियार लेकर कैसे खुलेआम घूम रहे है फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी, फायरिंग किसने की और इस पूरी वारदात में कुल कितने लोग शामिल थे। फिलहाल अभी पुलिस आधिकारिक बयान सामने नहीं आया, फिलहाल पुलिस जांच का हवाला दे रही है,0
0
Report
पानीपत की बुजुर्ग महिलाएं पढ़ाई से बना रहीं नया जीवन, सच में उम्र का कोई दीवार नहीं
Panipat, Haryana:70 की उम्र में थामा कलम अब अंगूठा नहीं लगातीं रामप्यारी जिस स्कूल में कभी बच्चियां पढ़ती थीं वहीं आज सास बहू और बुजुर्ग महिलाएं सीख रही हैं जिंदगी का हिसाब किताब पानीपत। कहते हैं कि शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती। पढ़ाई सिर्फ अक्षर ज्ञान नहीं देती, बल्कि इंसान को अपने अधिकारों और आत्मसम्मान के साथ जीना भी सिखाती है। पानीपत के भारत नगर में एक छोटा-सा स्कूल इसी सोच को साकार कर रहा है। यहां कभी छोटी-छोटी बच्चियां पढ़ने आती थीं, लेकिन आज उसी स्कूल में 50 से 70 वर्ष तक की महिलाएं अपने जीवन के उस अधूरे सपने को पूरा कर रही हैं, जिसे गरीबी और परिस्थितियों ने कभी पूरा नहीं होने दिया। भारत नगर की एक छोटी-सी जगह पर 13 जुलाई 2013 को चेतना स्कूल की शुरुआत हुई थी। शुरुआत में महज करीब 20 महिलाएं यहां पढ़ने आती थीं। इनमें अधिकांश ऐसी महिलाएं थीं, जो दिनभर मजदूरी करने के बाद शाम को स्कूल पहुंचती थीं। धीरे-धीरे इनके उत्साह को देखकर दूसरी महिलाएं भी जुड़ती गईं। आज तकरीबन 100 से अधिक महिलाएं यहां पढ़ना-लिखना सीख चुकी हैं। कभी बैंक में अंगूठा लगाने वाली ये महिलाएं अब अपने हस्ताक्षर करती हैं। बस और ट्रेन के टिकट पढ़ लेती हैं और सबसे बड़ी बात—अपनी मजदूरी और घर के खर्च का हिसाब-किताब खुद रखने लगी हैं। 70 साल की रामप्यारी ने कहा- अब बैंक में अंगूठा नहीं, साइन करती हूं 70 वर्षीय रामप्यारी के चेहरे पर पढ़ाई सीखने की खुशी साफ दिखाई देती है। जब उनसे पूछा गया कि इस उम्र में पढ़ने में कैसा लगता है तो उनका सीधा जवाब था—“अच्छा लगता है।” रामप्यारी बताती हैं कि पहले उन्हें अपना नाम तक लिखना नहीं आता था। बैंक में जाना होता तो अंगूठा लगाना पड़ता था। अब वह बैंक में अपने हस्ताक्षर कर लेती हैं। पुलिस या दूसरे जरूरी काम में भी साइन कर लेती हैं। इतना ही नहीं, अब उन्हें गिनती भी आती है। बातचीत के दौरान उन्होंने 1 से 30 तक गिनती सुनाकर अपनी सीखने की ललक का उदाहरण भी दिया है। 50 साल की गुरमीत कौर ने पांच साल में बदली अपनी पहचान गुरमीत कौर पिछले पांच साल से चेतना स्कूल में पढ़ रही हैं। करीब 50 वर्षीय गुरमीत कहती हैं कि पहले उन्हें कुछ भी नहीं आता था और हर जगह अंगूठा लगाना पड़ता था। अब वह पढ़ भी लेती हैं और अपने हस्ताक्षर भी कर लेती हैं। उनका कहना है कि पहले बस या ट्रेन से कहीं जाना होता था तो काफी दिक़्त होती थी, लेकिन अब वह रास्ते और जरूरी चीजें समझने लगी हैं। गुरमीत अपनी कॉपी खोलकर पढ़कर दिखाते हुए कहती हैं कि “पढ़ना बहुत अच्छा लगता है।” सास ने बहू को नहीं, बहू ने सास को पढ़ने के लिए प्रेरित किया चेतना स्कूल की सबसे खूबसूरत तस्वीर यह है कि यहां कई जगह सास और बहू एक साथ पढ़ने आती हैं। 32 वर्षीय सोनिया करीब डेढ़-दो साल से अपनी सास राजग्री के साथ यहां आती हैं। सोनिया बताती हैं कि उन्हें थोड़ा-बहुत पढ़ना-लिखना आता था। उन्होंने अपनी सास से कहा कि अपना नाम लिखना तो आना ही चाहिए। इसी सोच के साथ दोनों स्कूल आने लगीं। अब सोनिया पहले से बेहतर हस्ताक्षर कर लेती हैं और सास के साथ पढ़ने को लेकर पूरा परिवार खुश है। मां-बाप नहीं रहे, मजदूरी की... अब 60 साल की अंगूरी सीख रही हिसाब-किताब 60 वर्षीय अंगूरी की कहानी भी दर्द और हौसले से भरी है। वह बताती हैं कि माता-पिता के निधन के बाद पढ़ाई का मौका नहीं मिला और जिंदगी मजदूरी करते हुए गुजरती रही। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर उन्होंने तय किया कि जितना समय बचा है, उसमें कुछ नया सीखा जाए। दो साल से चेतना स्कूल में पढ़ रहीं अंगूरी अब अपना नाम लिख लेती हैं, हस्ताक्षर कर लेती हैं और हिसाब-किताब भी खुद कर लेती हैं। वह मजदूरी करने के साथ-साथ पढ़ाई के लिए समय निकालती हैं। 40 साल की विधवा मां, चिनाई की मजदूरी और फिर पढ़ाई का सपना एक अन्य महिला की कहानी और भी भावुक कर देती है। 40 वर्षीय यह महिला चिनाई के काम पर मजदूरी करती हैं। पति की मौत को पांच साल हो चुके हैं। उस समय बच्चे छोटे थे। डेढ़ साल का बेटा था और परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। उन्हें कभी स्कूल जाने का मौका नहीं मिला। वह बताती हैं कि पहले वह पूरी तरह अंगूठा टेक थीं। उनके बच्चे चेतना स्कूल में पढ़ते थे। बच्चों ने ही एक दिन कहा—“मम्मी, आप भी शाम को लेडीज के साथ पढ़ने जाया करो, अपना नाम लिखना सीख जाओगी।” बस, यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। अब वह साइन कर लेती हैं, अपना हिसाब-किताब जोड़ लेती हैं और दूसरी महिलाओं को भी पढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं। उनकी चार बेटियाँ भी पढ़ रही हैं, जिनमें दो हॉस्टल में हैं और दो कावड़ी में पांचवीं और छठी कक्षा में पढ़ रही हैं। जिस स्कूल में पढ़ी, उसी में अब बुजुर्ग महिलाओं को पढ़ा रही अंजलि चेतना स्कूल की सबसे भावुक कहानी अंजलि की है। जब स्कूल शुरू हुआ था, तब मैम उनके घर जाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहती थीं। अंजलि और उसके भाई-बहन चेतना स्कूल में पढ़ने लगे। यहीं से अंजलि ने पढ़ाई के साथ सिलाई और ब्यूटी पार्लर का काम भी सीखा। आज वह खुद इसी स्कूल में शिक्षिका की भूमिका निभाती हैं और 55 से 70-80 वर्ष तक की महिलाओं को पढ़ाती हैं। यानी जिस स्कूल ने कभी अंजलि के हाथ में किताब थमाई थी, आज उसी स्कूल में अंजलि दूसरी महिलाओं के हाथ में कलम थमा रही हैं। सिर्फ अक्षर ज्ञान नहीं, आत्मनिर्भरता की पाठशाला अध्यापिका सुनीता बताती हैं कि चेतना स्कूल में महिलाओं को पढ़ाई के साथ सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। अब तक करीब 100 महिलाएं यहां से पढ़कर निकल चुकी हैं। इनमें कई ऐसी महिलाएं हैं जो पहले अपना नाम तक नहीं लिख पाती थीं, लेकिन अब हस्ताक्षर करने के साथ जोड़-घटाव और अपने काम की कमाई का हिसाब भी रख लेती हैं। सुनीता का कहना है कि जब महिला पढ़ती है तो उसका असर सिर्फ उस महिला तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार उससे प्रभावित होता है। बिना प्रचार और सरकारी मदद के चल रही उम्मीद की पाठशाला भारत नगर की इस छोटी-सी जगह पर चल रहा चेतना स्कूल किसी बड़े भवन में नहीं, बल्कि आज भी बिना प्लास्टर की दीवारों वाले एक साधारण हॉलनुमा कमरे में महिलाओं को शिक्षा दे रहा है। न कोई बड़ा प्रचार, न कोई तामझाम। इसके बावजूद यहां आने वाली महिलाओं की संख्या और उनके भीतर सीखने की ललक लगातार बढ़ रही है। अध्यापिका सुनीता का सपना है कि एक बार शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा इस स्कूल में आएं और इन महिलाओं को देखें, जिन्होंने साबित किया है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। सबक उन लोगों के लिए, जो मानते हैं कि बदलाव सिर्फ सरकारी योजनाओं से आता है चेतना स्कूल की कहानी सिर्फ एक स्कूल की कहानी नहीं है। यह उन महिलाओं की कहानी है, जिन्होंने गरीबी, मजदूरी, विधवापन और उम्र की बंदिशों के बावजूद अपने हाथ में कलम थाम ली। यह उन बच्चों की कहानी है जिन्होंने अपनी मां को पढ़ने के लिए प्रेरित किया और उस छात्रा की कहानी है जो कभी यहां पढ़ती थी और आज उसी जगह बुजुर्ग महिलाओं को पढ़ा रही हैं। भारत नगर की इस छोटी-सी पाठशाला ने यह साबित कर दिया है कि अगर नीयत में सेवा और दिल में बदलाव की चाह हो तो बिना बड़े संसाधनों के भी जिंदगी बदली जा सकती है। कभी जिन हाथों में मजदूरी का फावड़ा था, उन्हीं हाथों में अब कलम है और कभी जो महिलाएं बैंक में अंगूठा लगाती थीं, आज वही आत्मविश्वास के साथ अपना नाम लिख रही हैं।0
0
Report
शहापुर बाजार में गणेश उत्सव की तैयारी और भक्तों की भीड़
Thane, Maharashtra:गणरायाच्या स्वागतासाठी शहापूर सज्ज, बाजारपेठेत खरेदीसाठी भक्तांची गर्दी. गणपती बाप्पाच्या आगमनाला अवघे काही तास बाकी असताना शहापूर बाजारपेठेत उत्सवाची धामधूम पाहायला मिळते. गणेशोत्सवासाठी लागणारे साहित्य खरेदी करण्यासाठी शहापूर बाजारपेठेत भक्तांनी गर्दी केली आहे. मखर, फुले, हार, तोरण, मोरपीस, पूजा साहित्य आणि मिठाईच्या दुकानांमध्ये लगबग सुरू आहे. बाजारपेठेत सर्वत्र आनंदाचे वातावरण असून गणरायाच्या स्वागतासाठी शहापूरकर सज्ज झाले आहेत.0
0
Report
Advertisement
नोएडा डूब क्षेत्र के लोगों के बिजली-पानी के लिए प्रदर्शन; भारी पुलिस बल तैनात
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग और किसानों का बिजली पानी की माँग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन सड़क पर किसानो के उतरते ही लगा लंबा भीषण जाम वाहनों की थमी रफ्तार एडीसीपी मनीषा सिंह ख़ुद मौके पर समझाने पहुंची भारी पुलिस बल तैनात भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर ख़लीफ़ा के नेतृत्व में सड़क पर उतरे डूब क्षेत्र के लोग पिछ्ले कई दिनों से पर्थला गांव के पास चल रहा है बिजली की माँग को लेकर धरना प्रदर्शन किसान नेता सुखबीर ख़लीफ़ा ने कहा तब तक लिखित आश्वासन नहीं तब तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन0
0
Report
340 किलो डोडा चूरा बरामद, नार्कोटिक्स ब्यूरो ने कार जब्त; फरार आरोपी की तलाश
Kota, Rajasthan:केंद्रीय नार्कोटिक्स ब्यूरो ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 340 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी जब्त किया गया है। टीम ने मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सांगाखेड़ा गांव के पास कार्रवाई को अंजाम दिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे 23 बैगों से कुल 340 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया। हालाँकि कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है。0
0
Report
बारां में आनंद गर्ग के ठिकानों पर वाणिज्यिक कर-आयकर विभाग की बड़ी रेड
Baran, Rajasthan:बारां में भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद गर्ग के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई वाणिज्यिक कर और आयकर विभाग का संयुक्त एक्शन, भारी पुलिस बल तैनात\n\nबारां। जिले की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद गर्ग के ठिकानों पर वाणिज्यिक कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।\n\nजानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने गर्ग के आवास, कार्यालय और गोदाम पर एक साथ दबिश दी। आवास पर आयकर विभाग की टीम भी कार्रवाई में जुटी हुई है।\n\nकार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विभाग की टीम ने कार्यालय, गोदाम और मकान के आसपास कड़ी सुरक्षा घेरा बना रखा है और किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं है।\n\nबताया जा रहा है कि इस पूरी कार्रवाई में वाणिज्यिक कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर स्वयं मौके पर मौजूद हैं और कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम दस्तावेजों की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।\n\nफिलहाल कार्रवाई जारी है। टैक्स चोरी या दस्तावेजों में गड़बड़ी को लेकर यह रेड की गई है, हालांकि विभाग की ओर से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है।0
0
Report
Advertisement
नालंदा: दीपनगर में ट्रक से 67 लीटर विदेशी शराब बरामद
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई। बताया गया है कि शराब लदा ट्रक अचानक खराब हो गया था, जिसके बाद चालक और उपचालक ने ट्रक को गोलापुर रोड के सुनसान इलाके में खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही दीपनगर और नूरसराय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त कार्रवाई के दौरान करीब 67 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने आसपास के जंगल और सुनसान इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया। हालांकि प्रशासन की ओर से शराब लूटे जाने की घटना की पुष्टि नहीं की गई है। यह सवाल उठा रहा है कि बड़े ट्रक में महज 67 लीटर शराब क्यों थी या क्या बड़ा जखीरा उतारने की तैयारी की जा रही थी। उसी दौरान शराब की लूट हो गई। फिलहाल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ट्रक में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।0
0
Report
नगर निकाय चुनाव बाद बाड़ेबंदी पर भाजपा प्रत्याशी स्विमिंग पूल में कैमरे के सामने
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक नगर निकाय चुनाव के बाद बाड़ेबंदी की तस्वीरें सामने, सवाई माधोपुर के होटल में स्विमिंग पूल में नजर आए भाजपा प्रत्याशी एंकर...नगर निकाय चुनाव के बाद अब प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच सवाई माधोपुर के एक होटल से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें भाजपा प्रत्याशी स्विमिंग पूल में आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव के बाद संभावित राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की गई है। इसी दौरान होटल में ठहरे प्रत्याशियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। इनमें भाजपा प्रत्याशी अन्य लोगों के साथ होटल के स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं。 चुनाव के बाद बाड़ेबंदी को लेकर राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। प्रत्याशियों को एकजुट रखने और किसी भी तरह की राजनीतिक उठापटक से बचने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा जा रहा है। सवाई माधोपुर के होटल से सामने आई इन तस्वीरों ने अब बाड़ेबंदी की चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि, सामने आई तस्वीरें कब की हैं और होटल में कितने प्रत्याशी मौजूद हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। वहीं, तस्वीरों को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब सभी की नजरें आगे बनने वाले राजनीतिक समीकरण और बोर्ड गठन पर टिकी हुई हैं।0
0
Report
जेपीएससी मामले पर CID पर सवाल, भाजपा 17 सितम्बर से जनता के बीच
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक बार जेपीएससी सीजीएल मामले में सीआईडी जांच पर सवाल उठाया। जेपीएससी मामला सीएम हेमंत सोरेन के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। लिहाजा, मामले में भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साथ रघुवर दास तक लगातार हेमंत सरकार पर हमलावर है। रविवार को भी पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सीआईडी कभी निष्पक्ष जांच कर ही नहीं सकती। उनसे उम्मीद करना बेकार है। इसलिए उनके द्वारा सीआईडी जांच को लेकर पत्र लिखा गया। ऐसे नहीं वो सवाल नहीं उठा रहे। जिनके द्वारा उन्हें सूचना मिला कि जेपीएससी मामले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आने वाले 17 सितंबर से भाजपा अब एक महीने तक जनता के बीच रहेगी। क्योंकि इसी दिन देश के पीएम मोदी का जन्मदिन पूरे देश में मनाया जाएगा। और उसी दिन से अगले एक महीने तक भाजपा झारखंड में हर दिन जनता के लिए एक कार्यक्रम तय करेगी। जिसमें सेवा सप्ताह, सेवा योजना जैसा अभियान शामिल है।0
0
Report
Advertisement
संभल । चंदौसी में कल धूमधाम से निकलेगी भगवान गणेश की भव्य रथयात्रा , मयूर गणेश होंगे मुख्य आकर्षण
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । यूपी में कभी उपद्रव के लिए बदनाम रहा संभल अब योगी राज में 'उत्सव का संभल ' बन गया है . संभल में सभी धार्मिक उत्सव धूमधाम से मनाये जा रहे है .अब कल गणेश चतुर्थी पर चन्दौसी में धूमधाम से भगवान गजानन की भव्य महा रथयात्रा निकाले जाने की तैयारियों जोरो पर है । कल चन्दौसी में आस्था का महासंगम दिखाई देगा । महा रथयात्रा में कोलकाता के मशहूर स्टोन आइटम से तैयार की जा रही भगवान मयूर गणेश की 25 फिट ऊंची स्वचालित झांकी होगी मुख्य आकर्षण ।गजानन की महा रथ यात्रा में स्कूल चलो अभियान की थीम पर स्टेशनरी से सजाई जा रही भगवान हनुमान की झांकी भी होगी शामिल । भगवान हनुमान की झांकी को स्टेशनरी आइटम पेंसिल , रिमूवर , स्केचपेन ,बुक , कलर आदि से सजाया जा रहा है । रथयात्रा की सुरक्षा के लिए कई जनपदों की पुलिस फोर्स के 500 जवान रहेगे तैनात ... रथयात्रा की ड्रोन से निगरानी होगी0
0
Report
मुज़फ्फरपुर में डिलीवरी बॉय पर गोली, आरोपी फरार, अस्पताल में इलाज शुरू
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुज़फ्फरपुर जिले में देर रात घर लौट रहे डिलीवरी बॉय पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली चला दी. घायल डिलीवरी बॉय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपराधियों की ओर से चलाई गई गोली डिलीवरी बॉय के हाथ में लगी है. आसपास के लोगों के बताने के अनुसार अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना मुरौल थाना क्षेत्र के महम्मदपुर इलाके में हुई जहां पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने काम खत्म कर घर लौट रहे राजन कुमार कुशवाहा को गोली मारी. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. SDPO East Manoj Kumar ने बताया कि राजन कुमार डिलीवरी बॉय है और वह रात को घर लौट रहा था. उनकी बांह में गोली लगी है. इलाज के बाद उनकी स्थिति ठीक है और वह घर लौट गए हैं. पुलिस मामले की तफतीश कर रही है और जल्दी गिरफ्तारी की उम्मीद है.0
0
Report
महासमुंद में इमलीभांटा की एसी फ्रिज रिपेयरिंग दुकान में भीषण आग, धमाके कई
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद के इमलीभांटा में एसी फ्रिज रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग। बंद दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका बताया जा रहा है। आग लगने की वजह से दुकान में रखे कंप्रेसर्स के फटने की वजह से लगातार धमाके हुए, और आग तेजी से भड़की। अग्निशमन दल ने मौके पर आग बुझाया। रहवासी इलाका में ये दुकान संचालित है।0
0
Report
Advertisement
डोंगरगढ़ में अवैध शराब बॉटलिंग का पर्दाफाश, कांग्रेस ने सरकार पर निशाना
Begun, Rajasthan:रायपुर राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में शराब की अवैध बॉटलिंग का पर्दाफाश मामले में कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना.. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुकला ने कहा - बीजेपी सरकार बनने के बाद छग का शराब का गढ़ बन गया है.. डोंगरगढ़ में अवैध शराब की बॉटलिंग प्लांट पकड़ी गई है.. वहां शराब के रैपर और होलोग्राम भी मिला है.. सत्ता में बैठे हुए लोगों के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं है.. प्रदेश में अवैध शराब का धंधा चल रहा है.. इस मामले में स्पष्टीकरण जारी किया जाए.. छग में दूसरे राज्य की शराब आकर बॉटलिंग हो रही है.. पीएम आवास पर सियासत.. बीजेपी ने सोशल मीडिया में कांग्रेस पर साधा निशाना.. मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान- बीजेपी पीएम आवास पर श्वेत पत्र जारी करें.. 2011 की पात्रता सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ में 18 लाख सरकारी आवास बनने थे.. दिसंबर 2023 तक कांग्रेस और रमन सिंह की सरकार को मिलाकर 11 लाख आवास बन गया था.. 7 लाख आवास की किस्त कांग्रेस की सरकार ने राहुल गांधी को आमंत्रित करके डाला था.. हम चुनौती देते हैं कि सरकार बनने के बाद कितने आवास स्वीकृत किए गए बीजेपी उसकी सूची जारी करें.. 2023 के बाद सरकार ने एक भी आवास स्वीकृत नहीं किया.. हमने जिसे स्वीकृत किया था उस आवास को आपने पूरा किया.. बीजेपी बार बार आंकड़ा अलग-अलग बताती है.. बीजेपी आंकड़ों का भ्रम फैला रही है.. बाइट- सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस संचार प्रमुख0
0
Report
सीएम ने बीजापुर एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के दुर्व्यवहार पर कार्रवाई के निर्देश दिए
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान. मुख्यमंत्री ने बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश दुर्व्यवहार या उत्पीड़न की शिकायत मिलते ही हो तत्काल कार्रवाई, दोषी किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं- मुख्यमंत्री बालिका छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों का सभी कलेक्टर नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की करें समीक्षा- मुख्यमंत्री छात्राओं के लिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिसमें वे बिना किसी भय और संकोच के अपनी बात रख सकें- मुख्यमंत्री शिकायतों को दबाने, छिपाने या कार्रवाई में देरी की स्थिति में संबंधित जिम्मेदारों की भी तय होगी जवाबदेही, उन्हें भी किया जाएगा दंडित- मुख्यमंत्री.....0
0
Report
जलगांव में बारिश से किसानों को राहत, फसलों में उम्मीद जगी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यात अनेक दिवसांच्या विश्रांतीनंतर पुन्हा एकदा पावसाने हजेरी लावली आहे. जळगाव जिल्ह्यातील काही भागात हलक्या, तर काही ठिकाणी मध्यम स्वरूपाचा पाऊस झाला आहे. अचानक झालेल्या या पावसामुळे वातावरणात गारवा निर्माण झाला असून, पावसाची प्रतीक्षा असलेल्या shेतकऱ्यांमध्ये समाधान व्यक्त होत आहे. पाऊस झालेल्या भागातील पिकांना या पावसामुळे काही प्रमाणात दिलासा मिळाला असून, पिकांना जीवदान मिळाले आहे.0
0
Report
Advertisement
