203001
बुलंदशहर में ससुर ने बहु पर किया जानलेवा हमला, पुलिस जांच शुरू
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में एक ससुर ने अपनी बहू पर जानलेवा हमला किया और उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गया। पीड़िता जो पिछले दो वर्षों से अपने ससुर के साथ रह रही थी, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई और बाद में रेफर कर दी गई। ससुर ने यह हमला गुस्से में किया क्योंकि बहू किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवागत पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को लेकर नगर में पैदल गश्त कर लिया जायजा
Gonda, Uttar Pradesh:नवागत पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को लेकर नगर में पैदल गश्त कर लिया जायजा गोंडा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई। गुरुनानक चौराहा से पीपल तिराहा होते हुए एकता चौक एवं भरत मिलाप चौराहा तक पैदल गश्त कर पुलिस की सक्रियता का जायजा लिया गया। इस दौरान सर्राफा बाजार सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की गई। व्यापारियों, दुकानदारों, संभ्रांत नागरिकों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण का एहसास कराया गया। पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, सर्राफा बाजार एवं प्रमुख चौराहों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, बाजारों में अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा त्योहारों के दौरान महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं लगातार भ्रमणशील रहकर ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह सहित थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।0
0
Report
बगहा में वृक्षबंधन: राखी पर पेड़ों की रक्षा का अनूठा संकल्प
Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहाँ रक्षाबंधन के अवसर पर आईपीएस विकास वैभव चौराहे पर अनूठे ‘वृक्षबंधन’ पर्व का आयोजन किया गया । पर्यावरण प्रेमी औऱ दिल के मरीज गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने पेड़ों की कलाई पर हजारों राखी बांधकर उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया । दरअसल बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में दस लाख के करीब पेड़ पौधे लगाकर वृक्ष बचाने को लेकर आजीवन शादी नहीं करने का प्रण लिए गजेंद्र यादव नामक युवक मिसाल बन गए हैं ज़ब वें विगत 18 वर्षों से इन्हीं वृक्षों के साथ हर पर्व त्यौहार मनाते चले आ रहें पेड़ पौधों को अपना परिवार मान अनूठी पहल किया है जिसकी सराहना पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक क़र चुके उन्हें इसके लिए सम्मानित क़र चुके हैं। बताया जा रहा है की अनोखे रक्षाबंधन कार्यक्रम में भाई-बहनों, बुजुर्गों, समाजसेवियों और पर्यावरणप्रेमियों ने बढ़ चढ क़र हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि जिस तरह रक्षाबंधन पर भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी तरह इन पेड़-पौधों, जंगलों, जलस्रोतों और वन्यजीवों की रक्षा भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। लिहाजा हर आदमी कम से कम एक वृक्षक लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे । वहीं पर्यावरण प्रेमी गजेन्द्र यादव ने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन देने वाले साधन नहीं, बल्कि धरती के जीवन-तंत्र के मूल आधार हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ता तापमान, अनियमित बारिश, बाढ़, सूखा और जंगलों का लगातार क्षरण प्रकृति के असंतुलन की चेतावनी है। नेपाल में आई हालिया जलप्रलय जैसी घटनाओं से भी हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर होने की सीख मिलती है । मिसाल बने गजेंद्र नें लोगों से अपील किया है कि पौधरोपण को केवल एक दिन का अभियान न बनाएं । हर इंसान एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी जिम्मेदारी लेकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षण दें । खास बात यह है की इस रक्षाबंधन पऱ जन्मदिन, शादी विवाह और अन्य शुभ अवसरों को भी पौधरोपण से जोड़ने का आह्वान किया गया । बाइट - गजेंद्र यादव, पर्यावरण प्रेमी, पेड़ों के नाम आजीवन शादी नहीं करने का प्रण लिए सामाजिक कार्यकर्त्ता0
0
Report
भरूच जेल में रक्षा बंधन: बहनों ने जेल में भाइयों को राखी बांधी, भावुक मिलन
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ ભરૂચ જિલ્લા જેલમાં રક્ષાબંધન પર્વની ભાવસભર ઉજવણી બંદિવાનોની બહેનોએ જેલમાં આવી ભાઈઓને રાખડી બાંધી બહેનોએ ભાઈઓને તિલક કરી મોં મીઠું કરાવી શુભેચ્છા પાઠવી ભાઈના સુખ, શાંતિ અને જલ્દી જેલમુક્તિ માટે બહેનોએ પ્રાર્થના કરી લાંબા સમય બાદ ભાઈ-બહેનના મિલનથી જેલમાં ભાવુક માહોલ સર્જાયો અનેક બંદિવાનો રાખડી બંધાવતા હતા ભાવુકા, પરિવાર સાથેનું જોડાણ મજબૂત બન્યું0
0
Report
Advertisement
नालंदा पुलिस ने महिलाओं- बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अभया बिग्रेड पहल शुरू की
Pariaunna, Bihar:नालंदा: पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नालंदा पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस दीदी(अभया बिग्रेड) की एक नई पहल की हुई शुरुआत。0
0
Report
अमेरीगढ़ के खारा गाँव में 52 वर्षीय महिला को सांप डंक गया, हालत गंभीर
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા... અમીરગઢના ખારા ગામમાં ખેતરમાં કામ કરતી મહિલાને સાપે ડંખ મારતા ગંભીર હાલત.. ખેતરમાં કામ કરતી 52 વર્ષીય મહિલાને અચાનક સાપે ડંખ માર્યો.. સાપ કરડતા મહિલાની હાલત લથડતા પરિવારજનોમાં દોડધામ મચી.. પરિવારજનો દ્વારા મહિલાને તાત્કાલિક ઈકબાલગઢની ખાનગી હોસ્પિટલમાં સારવાર અર્થે ખસેડાઈ.. સાપના ડંખની ઘટનાને પગલે પરિવારજनोंમાં ચિંતા અને ભયનો માહોલ..0
0
Report
CID की बड़ी कार्रवाई: CGL परीक्षा में गड़बड़ी, चार अभ्यर्थी गिरफ्तार
Ranchi, Jharkhand:झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की CGL परीक्षा में गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई CGL परीक्षा में सफल हुए चार अभ्यर्थियों को CID ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार अभ्यर्थियों से परीक्षा में अनियमितता को लेकर पूछताछ जारी CID थाना कांड संख्या 01/2025 में हुई चारों की गिरफ्तारी मामले में जांच का दायरा बढ़ा, कई और लोगों पर गिर सकती है गाज0
0
Report
Advertisement
UP NEWS : बिलसंडा थाने में बहनों ने पुलिसकर्मी भाइयों को राखी बांधी
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बिलसंडा थाने में रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों ने पुलिसकर्मी भाइयों को तिलक लगाकर उनके राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ रहने की कामना तो वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा करने का वचन दिया। वहीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वाविद्यालय निगोही की क्षेत्रीय संचालिका ज्योति ने संस्था के लोगों के साथ और एकल अभियान ग्राम संगठन महिला विभाग से मानपुर और ईटगांव की बहनों ने बिलसंडा थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष जगदीप मलिक सहित तमाम पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। तो वहीं पुलिसकर्मी भाइयों ने भी उन्हें उपहार भेंट किए। वहीं बताया जा रहा है यह संस्था 147 से ज्यादा देशों में काम कर रही है जिसके 9000 से अधिक ब्रांचे है। वहीं थाने की महिला पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी पर रहकर पुलिसकर्मी भाइयों को राखी बांधकर बहन और ड्यूटी दोनों फर्जों को एक साथ निभाया। तस्वीरों में देखा जा सकता हैं भाई बहन के इस रक्षाबंधन के त्यौहार पर बड़ी संख्या में बहनों ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मी भाइयों को राखी बांधकर उन्हें यह महसूस नहीं होने दिया कि वह अपनों से दूर है भाई बहन के अटूट प्यार से बहने खुशी से फूले नहीं समा रही।0
0
Report
एकल अभियान की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
Shekhpur, Uttar Pradesh:फखरपुर (बहराइच )थाना फखरपुर परिसर में रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर एकल अभियान की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाई-बहन के अटूट प्रेम और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।एकल अभियान की बहनों संच प्रमुख पुष्पलता, आचार्या स्वाती पाठक, संजू, निशा, अर्चना, दिव्या, सविता, ममता समेत अन्य बहनों ने थाना परिसर में उपस्थित एसओ रामकुमार राजभर व अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्नेहपूर्वक राखी बांधी तथा उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर एसओ रामकुमार राजभर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सभी बहनों को रक्षा, सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में भाई-बहन के प्रेम, आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि रक्षाबंधन केवल त्यौहार नहीं, बल्कि एक दूसरे की रक्षा का संकल्प है। पुलिस हमेशा आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुआ। थाना फखरपुर पुलिस द्वारा एकल अभियान की बहनों का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर एकल परिवार के गतिविधि प्रमुख राम सेवक, अध्यक्ष राजमणि त्रिपाठी गुरुजी, पेशकार यादव, अजय चौधरी समेत थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर व उनकी पूरी पुलिस टीम व अन्य वरिष्ठजन मौजूद रहे।0
0
Report
शंकरपुर में बारिश से जलभराव, विधायक घुटने भर पानी में धरने पर बैठे
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर सलग - रक्षाबन्धन पर जलभराव की मार, शंकरपुर में घुटने भर पानी में धरने पर बैठे विधायक साहब सिंह गुर्जर और बदहाल जनता ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 64 स्थित शंकरपुर क्षेत्र में जरा सी बारिश ने नगर निगम के दावों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर जहाँ लोग खुशियाँ मना रहे हैं, वहीं शंकरपुर के निवासी जलभराव की गंभीर समस्या से जूझने को मजबूर हैं। मामूली सी बारिश के बाद ही पूरे इलाके में लबालब पानी भर गया, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पानी लोगों के घरों के बाहर और रास्तों में भर जाने के कारण त्यौहार के दिन बहनों का अपने भाइयों के घर जाना और आम लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। क्षेत्रीय लोगों में इस प्रशासनिक लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर तुरंत मौके पर पहुंचे। जनता की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी से नाराज विधायक गुर्जर क्षेत्रवासियों के साथ खुद घुटने भर पानी में उतर गए और विरोध दर्ज कराने के लिए पानी में ही धरने पर बैठ गए। पिछले दो घंटे से विधायक और स्थानीय निवासी कड़ा विरोध जताते हुए गंदे पानी के बीच ही धरने पर बैठे हुए हैं। विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि जरा सी बारिश में पूरा वार्ड जलमग्न हो जाना और त्यौहार के दिन भी जनता का इस तरह परेशान होना नगर निगम की घोर नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत जल निकासी की व्यवस्था करने और लापरवाह जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर प्रशासनिक अमले को तुरंत बुलाने की मांग को लेकर विधायक और जनता का प्रदर्शन किया0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े अलवर के अपनाघर शालीमार एक्सटेंशन में दो फ्लैट चोरी, CCTV संदिग्ध खोज
Alwar, Rajasthan:अलवर के अपनाघर शालीमार एक्सटेंशन में दिनदहाड़े चोरी अपनाघर शालीमार एक्सटेंशन में दो फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना, फ्लैट मालिकों की गैरमौजूदगी में वारदात को दिया अंजाम。 G 2 बिल्डिंग के दो फ्लैटों में चोरी की वारदात फ्लैट नंबर 23 और 24 में हुई चोरी, एक फ्लैट फर्स्ट फ्लोर और दूसरा सेकंड फ्लोर पर स्थित。 दोपहर करीब 1:30 बजे चोरी की वारदात फ्लैट मालिक घर से बाहर थे, इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर फ्लैट में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया。 CCTV में दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, CCTV फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं。 कितने सामान और कितनी कीमत की चोरी, अभी स्पष्ट नहीं चोरी हुए सामान और उसकी कीमत का अभी पूरा आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。 अपनाघर शालीमार एक्सटेंशन में दिनदहाड़े चोरी से मचा हड़कंप एक ही बिल्डिंग के दो फ्लैटों में चोरी की घटना से इलाके में सनसनी, पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी।0
0
Report
AAP का दावा: हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के नेता AAP के टिकट पर
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में AAP का बड़ा दावा: BJP-कांग्रेस के कई नेता संपर्क में, टिकट नहीं मिला तो लड़ मैच हैं चुनाव हनुमानगढ़. राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी ने हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. AAP राजस्थान के प्रदेश सह प्रभारी विकास बग्गा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं. दोनों प्रमुख दलों से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में इनमें से कई नेता AAP के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. शुक्रवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित पीआर अकेडमी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास बग्गा ने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर परिषद चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी. पार्टी की तैयारी हनुमानगढ़ नगर परिषद के सभी 60 वार्डों में प्रत्याशी उतारने की है. BJP-कांग्रेस के बागियों को भी मिल सकता है टिकट विकास बग्गा ने कहा कि अगर किसी वार्ड में AAP का कोई कार्यकर्ता चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं है और भाजपा या कांग्रेस का कोई बागी नेता पार्टी के निर्धारित मापदंडों को पूरा करता है. तो उसे आम आदमी पार्टी की ओर से टिकट दिया जा सकता है. उन्होंने दावा किया कि कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी के संपर्क में है. और टिकट की स्थिति स्पष्ट होने के बाद राजनीतिक तस्वीर और साफ हो सकती है. बग्गा ने कहा कि राजस्थान की जनता अब आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के तौर पर देख रही है. पार्टी कार्यकर्ता प्रदेशभर में जनता के बीच पहुंचकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं. उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में AAP पहले की तुलना में मजबूत हुई है और गांव-गांव तथा वार्ड-वार्ड संगठन का विस्तार किया जा रहा है. ‘इस बार राजस्थान की राजनीति में बदलाव दिखेगा’ AAP नेता ने कहा कि जिन राज्यों में पार्टी सत्ता में रही है. वहां जनता से किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास किया गया. इसी संदेश के साथ पार्टी राजस्थान में भी जनता के बीच जा रही है. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में प्रदेश की राजनीति में बदलाव देखने को मिलेगा. AAP जिलाध्यक्ष ने BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना आप जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल ने हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि दोनों दलों के सामने चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों की कमी की स्थिति है. बेनीवाल ने कहा कि पूर्व में नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बना था, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गया. अब यही घटनाक्रम निर्दलीय गुट के रूप में सामने आया है. ऐसे राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण जनता के सामने भी यह असमंजस बना हुआ है कि वह किसके साथ जाए. AAP ने जारी की छह प्रत्याशियों की पहली सूची बीकानेर संभाग संगठन प्रभारी, प्रदेश सचिव और जिला चुनाव प्रभारी राजवीर माली ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने जिले में छह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी को लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे है. और उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जा रही है. राजवीर माली के मुताबिक, प्रदेश स्तर से मंजूरी मिलने के बाद दूसरी और तीसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी. पार्टी का लक्ष्य सभी 60 वार्डों में मजबूत प्रत्याशी उतारना है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविन्द्र चाहर, सचिन कौशिक समेत आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.0
0
Report
चूरू नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने 50% टिकट युवाओं को देने की रणनीति अपनाई
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन—चूरू कांग्रेस ने शुरू की बोर्ड बनाने की कवायद मजबूत उम्मीदवारों को मिलेगा कांग्रेस का टिकट, 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने का प्रयास.. रफीक मंडेलिया चूरू। नगरपालिका चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, पार्टियों द्वारा अपना चेयरमैन बनाने का दावा किया जा रहा है.. आज शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर रफीक मंडेलिया ने बताया कि राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए चूरू में कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण को लेकर उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया गया है। जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पूरा ध्यान ऐसे उम्मीदवारों पर है, जिनमें चुनाव जीतने की क्षमता हो और जो संकट के समय पार्टी के साथ निष्ठापूर्वक खड़े रहे हों। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इस चुनाव में युवाओं को आगे लाने की रणनीति बनाई है और करीब 50 प्रतिशत टिकट युवा चेहरों को देने का प्रयास किया जा रहा है। रफीक मंडेलिया ने कहा कि पार्टी द्वारा किसी भी उम्मीदवार के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। जिस वार्ड में जो उम्मीदवार मजबूत होगा, पार्टी उसी को टिकट देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि चूरू नगर परिषद एवं नगर पालिका रतननगर में कांग्रेस का पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनेगा। उन्होंने बताया कि चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वां की उपस्थिति में चूरू विधानसभा प्रत्याशी, चूरू विधानसभा प्रभारी तथा चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया गया है। इस अवसर पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया एवं उपस्थित कांग्रेसजनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बाइट _रफीक मंडेलिया, उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी। नवरतन प्रजापत0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में राखी पर दर्दनाक सड़क हादसा: एक महिला की मौत, दो घायल
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नागलवाड़ा से बांसवाड़ा की ओर बाइक से आ रहे तीन लोगों को रास्ते में एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। जानकरी के अनुसार तीनों घर से राखी बांधने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं दोनों घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
फतेहपुर में छात्र की मौत के 24 घंटे बाद FIR दर्ज नहीं, परिजन कोतवाली के बाहर धरना देते हैं
Fatehpur, Uttar Pradesh:12वीं के छात्र की मौत के 24 घंटे से ज्यादा होने बाद भी FIR दर्ज ना होने पर परिजनों ने कोतवाली में दिया धरना पीड़ित परिवार के सदस्य कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई ना करने और लापरवाही का आरोप स्कूल के प्रिंसिपल सक्षम और प्रबंधक राकेश त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर की मांग पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र के शरीर गंभीर चोटें आज दोपहर में तहरीर देने के बावजूद मुकदमा दर्ज न होने पर भड़का आक्रोश देर शाम परिजनों ने कोतवाली के सामने बैठकर किया प्रदर्शन प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर छात्र को डंडों से पीटने का आरोप नकल करते पकड़े जाने के बाद पिटाई का लगाया आरोप इलाज के दौरान हुई थी छात्र तेजस्व द्विवेदी उर्फ तेजस की मौत विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग दाह संस्कार के बाद मां ने पुलिस को दी तहरीर सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला0
0
Report
बिजनौर में रक्षाबंधन पर ससुराल जाते समय विवाद, पति ने बाइक में आग लगा दी
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल जा रहे एक व्यक्ति की अपनी पत्नी से हुई कहासूनी. गुस्साए पति ने अपनी ही बाइक में लगा दी आग. जटपुरा निवासी बबलू सैनी ने अपनी मोटरसाइकिल अपाचे में लगाई आग. धू-धू कर जल गयी बाईक. बबलू सैनी पत्नी के साथ कोट सराय में अपनी ससुराल में रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ आया था थाना नांगल सोती के दहिरपुर में पंचायत घर के पास कब्रिस्तान के सामने का मामला.0
0
Report
Advertisement
