बुलंदशहर में बिजली आपूर्ति को लेकर किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन
Shikarpur, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में शुक्रवार को शिकारपुर के भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने कुतुबपुर बिजली घर पर बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई और शिकारपुर कोतवाली का भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसान यूनियन के अध्यक्ष लीलू चौधरी और अन्य कार्यकर्ता बिजली विभाग के जेई को बुलाने पर अड़े रहे लेकिन जेई के न आने पर उन्होंने धरना जारी रखने की बात कही। बारिश के बावजूद देर शाम तक प्रदर्शन जारी रहा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
