203395
ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद भी नहीं बदले जा रहे बिजली के जर्जर तार
Hazaratpur, Uttar Pradesh:शिकारपुर के गांव क्रयावली में ग्राम प्रधान रमेश चंद्र ने जर्जर तारों की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायत की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्राम प्रधान ने चिंता जताई है कि जर्जर तारों के कारण गांव में किसी अनहोनी की घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की नींद तब खुलेगी जब कोई गंभीर दुर्घटना होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर ने Inspire-मानक योजना में प्रदेश में पहला स्थान पाया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनके नए आइडिया को प्रोत्साहित करने वाली इंस्पायर-मानक योजना में जयपुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। योजना के तहत विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन के मामले में झुंझुनूं दूसरे, हनुमानगढ़ तीसरे और सीकर चौथे स्थान पर रहा है। इन जिलों के विद्यार्थियों ने नवाचार और विज्ञान के प्रति अपनी रुचि दिखाई है। आंकड़ों के अनुसार, जयपुर जिले से सर्वाधिक 9,991 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, झुंझुनूं जिले के 6,689 विद्यार्थियों ने योजना में पंजीकरण कराया, जबकि हनुमानगढ़ 5,934 रजिस्ट्रेशन के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सीकर जिले से 5,854 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिससे जिले ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इंस्पायर-मानक योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उनके मौलिक विचारों को प्रोत्साहित करना है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को अपने नए वैज्ञानिक आइडिया पर आधारित मॉडल तैयार करने के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी جاتی है। इससे विद्यार्थियों को अपने नवाचार को मॉडल के रूप में विकसित करने का अवसर मिलता है। योजना में इस बार एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहली बार कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी भी अपने नए वैज्ञानिक आइडिया भेज सकेंगे। इससे उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी अपनी रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। योजना के जरिए विद्यार्थियों में नवाचार की भावना को बढ़ावा देने और भविष्य के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है।0
0
Report
घड़साना-रावला क्षेत्र में किसानों का कूच, पुलिस ने रोका और जाम लगाया
Noida, Uttar Pradesh:सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) ब्रेकिंग न्यूज घड़साना रावला क्षेत्र के किसानों के बिरधवाल हैड के लिए कूच से जुड़ा मामला ! पुलिस प्रशासन ने 330 RD के पास किसानों को रोका, सड़क पर ट्रेक्टर गाड़ियां व वाहन खड़े कर रास्ता किया जाम, ट्रेक्टर, जेसीबी सहित सैंकड़ो वाहनों पर पहुंचे हज़ारों किसान, पुलिस प्रशासन किसानों को समझाईश के कर रहा प्रयास, बड़ी संख्या मे आला अधिकारीयों सहित पुलिस जाब्ता मौक़े पर मौजूद, सिंचाई पानी सहित 4 सूत्री मांगों को लेकर किसान कर रहें आंदोलन0
0
Report
गरियाबंद में महापंचायत: 60 दिन में समाधान का प्रस्ताव पारित
Majarkata, Chhattisgarh:स्थान...गरियाबंद एंकर...गरियाबंद में जल जंगल जमीन बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में महापंचायत का आयोजन किया गया। कोकड़ी ग्राम में आयोजित इस महाग्राम सभा में गरियाबंद और धमतरी जिले के उदंती सीता नदी अभ्यारण्य क्षेत्र इलाके में आने वाले 128 गांव के लोग शामिल हुए। बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के अलावा समाज के कई निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सामाजिक पदाधिकारी की उपस्थिति प्रमुखता से रही।सभा में विस्थापन का खुल कर विरोध किया गया। नीति को अवगत कराए बगैर जबरिया विस्थापन का आरोप लगाया गया। वही अभ्यारण्य क्षेत्र के ग्रामों में अपेक्षित विकास का अभाव से नाराजगी दिखी, शाम को आवाजाही पर प्रतिबंध का भी विरोध जताया गया। महासभा में इन मुद्दों पर गहन चर्चा कर 60 दिवस के भीतर शासन द्वारा समाधान कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। इतना ही नहीं पारित प्रस्ताव को संसद, विधानसभा और जिला पंचायत पटल पर रख अनुपालन कराने का निर्णय लिया गया, यह भी निर्णय लिया गया गया कि ऐसा नहीं होने पर इसे अनुसूचित क्षेत्र में पेशा एक्ट का उल्लंघन मान लिया जायेगा जिसका आगामी दिनों में सर्वव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बाइट 1... महेंद्र नेताम, आदिवासी नेता (पिला पगड़ी लगाए) बाइट 2... जनक ध्रुव, विधायक बिन्द्रानवागढ़ ( सफेद शर्ट पहने) बाइट 3... अंबिका मरकाम, विधायक सिहावा0
0
Report
Advertisement
अमरोहा के खेत में 20 फीट लम्बा अजगर, पांच लोग मिलकर जंगल भेजे गए
Noida, Uttar Pradesh:अमरोहा में गन्ने के खेत में 20 फीट तक अजगर मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए... अजगर इतना भारी था कि उसे उठाने के लिए पांच लोगों को लगना पड़ा.. खेत में मिला ये अजगर अब जंगल में पहुंच चुका है... लेकिन हैदलपुर गांव के लोगों के लिए ये नजारा लंबे समय तक याद रहने वाला है...0
0
Report
राजनादगांव में गौहत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी, दुकानों पर बुलडोजर चालू
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनादगांव शहर के गौरी नगर क्षेत्र में बीते 14 अक्तूबर को तालाब में गौवंश के कटे सिर मिलने के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश देखा गया मामले में हिंदू संगठनों के लोगों ने भी आक्रोश जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों को गिरप्तार करने की मांग की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तफ्तीश के दौरान दस लोगों को गिरफ्तार किया आरोपियों द्वारा गौवंश की हत्या कर उसके मांस का विक्रय किए जाने की बात आरोपियों द्वारा कबूली गई स्थानीय निवासियों की मांग पर आज पुलिस की मौजूदगी नगर निगम के माध्यम से आरोपी की दुकान पर बुलडोजर कार्यवाही करते हुए दुकान को हटाया गया।इस दौरान बड़ी तादाद में स्थानीय निवासियों सहित हिंदू संगठनों के लोग मौजूद रहे लोगों का कहना था कि क्षेत्र में और भी इस तरह की दुकानें है उसे भी हटाया जाए । पुलिस द्वारा किसी अप्रिय स्थिति से निपटने बल लगाया गया था कार्यवाही के दौरान मौजूद भीड़ से जय श्रीराम के जयघोष सुनाई देते रहे। राजनाडगांव नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में और भी जांच जारी है इसमें और भी किसी के नाम आयेंगे तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी। मौके पर नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव खुद मौजूद रहे उन्होंने बताया कि जो अन्य दुकानें है उन्हें भी नगर निगम द्वारा हटाया जायेगा लेकिन पहले विधिनुरूप कार्यवाही की जायेगी।0
0
Report
ब Bilaspur में पाँच युवकों ने जलेबी दुकान पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।न्यायधानी बिलासपुर में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में जलेबी की दुकान लगाने वाले युवक पर पाँच युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि बात गाली-गलौज से शुरू होकर चाकूबाजी तक पहुंच गई। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के आगे गुरुद्वारे के पास भूपेंद्र मौर्य अपनी जलेबी की दुकान लगाकर बैठा था। 32 वर्षीय भूपेंद्र मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और लंबे समय से बिलासपुर में किराये के मकान में रहकर जलेबी बेचने का काम करता है। बताया जा रहा है कि रात के समय पाँच युवकों उसकी दुकान के पास पहुंचे और बैठकर गाली-गलौज करने लगे। भूपेंद्र ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि युवकों ने बाहर से आकर रौब झाड़ने की बात कहते हुए उसके साथ विवाद बढ़ाया और फिर चाकू से एक के बाद एक चार से पाँच वार कर दिए। अचानक हुए हमले में भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।0
0
Report
Advertisement
हरिनगर तिराहे के अरिहंत पेट्रोल पंप पर मारपीट, उधार पेट्रोल न मिलने पर विवाद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के भगवां थाना क्षेत्र के हरिनगर तिराहा स्थित अरिहंत पेट्रोल पंप पर मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया मे बायरल हो रहा है, बायरल बीडीओ मे शुरुआत में पंप पर सामान्य काम चल रहा है, 2 कर्मचारी मशीन पर बैठे हैं। दूर सड़क किनारे खड़े कुछ युवक अचानक दौड़ते हुए पंप की ओर आते हैं। एक युवक हाथ में लंबा डंडा लिए सबसे आगे आता है। आते ही वे पंप के सेल्समैन से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगते हैं, एक कर्मचारी को घेरकर मारपीट की जाती है। वीडियो में नीली शर्ट पहने संचालक बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन आरोपी उसे भी धमकाते हैं। करीब 2-3 मिनट तक हंगामा चलता है, पंप पर मौजूद अन्य लोग तमाशबीन बने रहते हैं। बाद में सभी आरोपी धमकी देते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली की ओर चले जाते हैं, बताया जा रहा है कि विवाद की वजह उधार पेट्रोल न देना था। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।0
0
Report
Bareilly में गिरफ्तारी: नया मामला क्या है?
Bareilly, Uttar Pradesh:0
0
Report
बारां में RSS का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
Baran, Rajasthan:बारां में RSS का पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत बारां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आज बारां शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। अनुशासित और घोष की थाप पर कदम ताल मिलाते स्वयंसेवकों का नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। संघ का पथ संचलन शहर के चारमूर्ति चौराहे से शुरू हुआ, जो प्रताप चौक, संस्था धर्मशाला चौराहा, अस्पताल रोड, मंडी रोड होते हुए कोटा रोड तक निकाला गया। इस दौरान पूरे मार्ग में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए नजर आए। पथ संचलन के दौरान शहर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।0
0
Report
Advertisement
दौसा पुलिस ने 2026 पंचायत चुनाव के लिए सुरक्षा तैयारी, शांतिपूर्ण मतदान का संकल्प
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 चुनाव शांतिपूर्ण पारदर्शिता के साथ हो सम्पन्न इसके लिए जिला पुलिस ने कस कमर बलवा ओर उपद्रव की स्थिति में भीड़ पर नियंत्रण पुलिस की पहली प्राथमिकता इसके लिए पुलिस लाइन में दिया गया प्रशिक्षण जिले के सौ से अधिक पुलिसकर्मियों ओर अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण प्रशिक्षण में एक ओर जहां व्यवहारिक ज्ञान को लेकर हुई चर्चा तो वही दूसरी ओर कुछ उपकरणों को लेकर भी दिया प्रशिक्षण जिसमें गैस गन,ग्रेनेड,गैस सेल,वज्र वाहन जैसे उपकरण रहे शामिल दौसा जिले में पंचायत आम चुनाव 2026 पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर जिला पुलिस ने भी अब कमर कस ली है जिले में दूसरे और तीसरे चरण में चुनाव संपादित होंगे ऐसे में पुलिस द्वारा दौसा पुलिस लाइन में जिले के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ओर अधिकारियों को बलवा ओर उपद्रव होने की स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के दौरान एक ओर जहां व्यवहारिक ज्ञान पर चर्चा हुई तो वहीं दूसरी ओर कुछ आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर भी जानकारी दी गई जिसमें गैस गन, ग्रेनेड , गैस सेल और वज्र वाहन शामिल रहे दौसा एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देश पर दिए गए इस प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण के लिए त्वरित निर्णय और एक्शन से जुड़ी जानकारियां दी गई ताकि चुनाव के दौरान कहीं पर भी बलवा की स्थिति नहीं बने साथ ही पुलिस ने जिले के मतदाताओं से भी अपील की है वह भय मुक्त होकर निडरता के साथ मतदान करें और अगर कोई उन्हें डराता है धमकाता है तो वह तत्काल पुलिस को सूचित करें जिस पर पुलिस त्वरित एक्शन लेगी0
0
Report
बारां में हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करने वाले युवक गिरफ्तार, 302 धमकी केस
Baran, Rajasthan:सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट, 'जल्दी 302' लिखने वाला युवक गिरफ्तार बारां। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट कर दहशत फैलाना एक युवक को भारी पड़ गया। कोतवाली थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई کرتے हुए 21 वर्षीय तेजसिंह उर्फ तेजा राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर चाकू और तलवार के साथ अपनी फोटो पोस्ट की थी और कैप्शन में ‘जल्दी 302’ लिखा था। 302 का मतलब हत्या के इरादे से धमकी देना माना जा रहा है। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या का एक मामला दर्ज है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देश पर जिले में सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधि, हथियारों का प्रदर्शन और भय फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 17 अक्टूबर को कार्रवाई की गई। आरोपी चरीघाट रोड, बारां का रहने वाला है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी के निर्देशन, वृत्ताधिकारी रोहिताश्व देवड़ा के सुपरविजन और कोतवाली थानाधिकारी हीरालाल पुनियां के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
बेमौसम बारिश ने राजसमंद की फसलों को भारी नुकसान, किसान मुआवजे की गुहार लगाते:
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में बेमौसम बारिश से अन्नदाताओं पर कुदरत की दोहरी मार: मक्का-मूंगफली की फसलें चौपट, किसानों ने लगाई मुआवजे की गुहार - शुरुआत में बारिश न होने से फसलों में फैले थे रोग, अब कटाई के वक्त बरसात ने फेरा महीनों की मेहनत पर पानी - आमेट, केलवा और ग्रामीण अंचलों में भारी नुकसान, किसानों ने विशेष गिरदावरी कराकर आर्थिक सहायता की मांग की राजसमंद राजसमंद जिले में हाल ही में सक्रिय हुए विंटर मानसून और बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। जिले के आमेट, केलवा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक हुई तेज बरसात से खेतों में पककर तैयार खड़ी मक्के की फसल बुरी तरह तबाह हो गई है। इसके साथ ही मूंगफली सहित अन्य मौसमी फसलों को भी भारी क्षति पहुंची है, जिससे अन्नदाताओं के चेहरों पर मायूसी और चिंता की गहरी लकीरें छा गई हैं। कुदरत की दोहरी मार से किसान परेशान- राजस्थान न्यूज़ की टीम ने किसानों के खेत में जाकर हालात जानें तो पीड़ित किसानों का दर्द पड़ा। किसानों का कहना है कि इस सीजन में कुदरत की दोहरी मार पड़ी है। किसानों ने बताया कि जब फसलों को पानी की सबसे अधिक आवश्यकता थी, तब समय पर बारिश नहीं हुई, जिसके चलते फसलें रोगों और कीटों के प्रकोप से ग्रस्त हो गई थीं। अब बड़ी मुश्किल से बची-कुची फसलें पककर कटाई के लिए तैयार थीं, तभी अचानक हुई बेमौसम बारिश ने पकी-पकाई फसल को पूरी तरह चौपट कर दिया। खेतों में खड़े मक्के के पौधे और खुले में पड़ी खोई हुई उपज पानी में भीगकर खराब हो रही है। मुआवजे और विशेष गिरदावरी की मांग- फसलों के इस तरह अचानक बर्बाद हो जाने से किसानों के सामने भयंकर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। खेती की लागत निकलना मुश्किल हो रहा है। किसानों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से त्वरित मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी कराकर नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए。0
0
Report
Advertisement
NSUI-कांग्रेस ने थाना प्रभारी के निलंबन की मांग कर पुलिस व्यवहार पर विरोध जताया
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शासकीय बालकृष्ण शर्मा नवीन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बंद पड़ी लाइब्रेरी को लेकर ज्ञापन सौंप रहे NSUI कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ पुलिस द्वारा अनुचित व्यवहार के आरोप में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एसपी के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई और कांग्रेसियों ने शाजापुर के दुपाड़ा रोड़ पर एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, तराना विधायक महेश परमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस और एनएसयूआई ने ज्ञापन सौंपकर लालघाटी थाना प्रभारी हेमंत पटेल को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। क्या है मामला NSUI के अनुसार 16 अक्टूबर 2026 को संगठन के पदाधिकारी और छात्र महाविद्यालय की बंद लाइब्रेरी को शुरू कराने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंप रहे थे। संगठन का आरोप है कि इसी दौरान कुछ बाहरी व्यक्तियों के निर्देश पर थाना प्रभारी हेमंत पटेल मौके पर पहुंचे और ज्ञापन दे रहे छात्रों से अभद्र भाषा में बात करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने थाना प्रभारी को समझाने का प्रयास किया, तो उन्होंने एनएसयूआई के जिला जय कराड़ा को धक्का दिया, उनका हाथ मोड़ा और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। NSUI का दावा है कि घटना के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और बाहरी व्यक्तियों की मौजूदगी और उनके द्वारा दिए जा रहे निर्देश वीडियो फुटेज में साफ देखे जा सकते हैं। NSUI की मांग संगठन ने कहा कि एक थाना प्रभारी जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए बिना किसी कारण छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार पूरी तरह अनुचित है। NSUI ने इस कृत्य की निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें तुरंत निलंबित किया जाए। NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र हितों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है और इसमें बाधा डालना स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मामले में एडिशनल एसपी महेन्द्र तारणेकर ने बताया एनएसयूआई और कांग्रेसियों द्वारा लालघाटी थाना प्रभारी के निलंबन की मांग ज्ञापन देकर की है। पुलिस द्वारा घटना की जांच करा कर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। बाईट-01 महेश परमार विधायक तराना बाईट -02 कुणाल चौधरी राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस बाईट-03 महेन्द्र तारणेकर एडिशनल एसपी शाजापुर0
0
Report
चौमूं में पानी की टँकी पर महिला ड्रामा, पुलिस ने नीचे उतारने की कोशिश की
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर के चौमूं से खबर जैतपुरा गांव में पानी की टँकी पर ड्रामा एक महिला टँकी पर कर रही ड्रामा चौमूं पुलिस पहुंची मौके पर महिला को नीचे उतारने का किया जा रहा प्रयास0
0
Report
अलवर के माचाड़ी में पानी को लेकर भीषण संघर्ष, पति-पत्नी समेत तीन घायल
Alwar, Rajasthan:माचाड़ी में पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-सरियों के हमले में पति-पत्नी सहित तीन घायल अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के माचाड़ी कस्बे में पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। घटना में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, माचड़ी निवासी राकेश ने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद करता है। आज पानी को लेकर हुए विवाद के दौरान रिंकू, सुरेश सहित पांच लोगों ने अशोक, उनके बेटे राकेश और राकेश की पत्नी सुनीता के साथ लाठी-सरियों से मारपीट की। हमले में तीनों घायल हो गए। घटना के बाद घायल राकेश और सुनीता को उपचार के लिए अलवर अस्पताल लाया गया। वहीं, पानी को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई।0
0
Report
Advertisement
