203001
बुलंदशहर में DM और SSP ने अहमदगढ़ थाने का किया औचक निरीक्षण
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में DM और SSP ने अहमदगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के बाद अचानक थाने पहुंचे एसएसपी श्लोक कुमार ने थाना प्रभारी को थाने की सफाई के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने थाने में लंबे समय से खड़े मुकदमे वाले वाहनों को जल्दी नष्ट करने का भी आदेश दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेतिया में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, दर्जनों दुकानों के ध्वस्त
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है दर्जनों दुकानों पर बुलडोजर चला है स्थाई और अस्थाई दुकानों मकानों को ध्वस्त किया गया है बेतिया डीएम तरनजोत सिंह खुद अतिक्रमण अभियान का कमान संभाले है पथरी घाट से लेकर बरवत सेना तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है कविवर नेपाली पथ चौक से लेकर सागर पोखरा तक आज यह अभियान चलाया गया एसडीएम विकास कुमार सीओ पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही बेतिया एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है शहर को जाम से मुक्ति और जीएमसीएच तक जाने के लिए सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है इसको लेकर अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है0
0
Report
CCTV कैद चेन स्नेचिंग: कैंपस में महिलाएं सुरक्षित नहीं, आरोपी गिरफ्तारी से पुलिस उम्मीद
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब कैंपस के भीतर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकंडा थाना क्षेत्र के संपदा कैंपस में टहल रही SECL की एक महिलाकर्मी को स्कूटी सवार चेन स्नेचर ने निशाना बनाया। आरोपी ने महिला के गले से करीब दो तोले का सोने का चेन लूट लिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की और वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार हो गया। चेन स्नेचिंग की यह पूरी घटना परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी वारदात के बाद भागता नजर आ रहा है। घटना के बाद कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती है। सरकंडा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तारी करने की बात कह रही है。0
0
Report
बेमेतरा में अवैध अंग्रेजी शराब सप्लाई गिरोह का पर्दाफाश; 5 गिरफ्तार
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में अवैध अंग्रेजी शराब की सप्लाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सायबर सेल, थाना नांदघाट और चंदनू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 535 पौवा अंग्रेजी शराब, ईको कार, स्कॉर्पियो, एक्टिवा और मोबाइल फोन सहित कुल 10 लाख 69 हजार 200 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। जांच में शराब की बोतलों पर शासन का होलोग्राम नहीं लगा होना और रेपर कूटरचित पाए जाने का भी खुलासा हुआ है। बेमेतरा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए सायबर सेल, थाना नांदघाट और चंदनू पुलिस ने संयुक्त रूप से इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 535 पौवा अंग्रेजी शराब, शराब परिवहन में इस्तेमाल ईको कार और स्कॉर्पियो, एक एक्टिवा तथा तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया कि शराब की सप्लाई अलग-अलग आरोपियों के माध्यम से की जा रही थी। पुलिस ने शराब की बोतलों की जांच कराई, जिसमें शासन का होलोग्राम नहीं लगा होना पाया गया। वहीं बोतलों पर चिपकाए गए रेपर भी कूटरचित पाए गए। मामले में आबकारी एक्ट के साथ धोखाधड़ी और कूटरचना से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराएं भी जोड़ी गई हैं। गिरफ्ताऱ आरोपियों से पूछताछ में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब इस अवैध कारोबार के मुख्य सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इस पूरी कार्रवाई में जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख 69 हजार 200 रुपये आंकी गई है। “पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त किया गया है। शराब की बोतलों पर फर्जी रेपर और होलोग्राम से संबंधित अनियमितताएं भी सामने आई हैं। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जांच की जा रही है और उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”0
0
Report
Advertisement
भूली के अमन सोसायटी में कुएं से युवक का शव, हत्या की आशंका
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- removed by preprocessing. धनबाद के भूली के आजाद नगर स्थित अमन सोसायटी में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक कुएं से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अमन सोसायटी गेट नंबर-1 निवासी रियाज अंसारी के रूप में हुई है। दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई सूचना मिलने पर रियाज के परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव की पहचान रियाज अंसारी के रूप में किया गया। वहीं परिजनों ने रियाज की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही भूली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं मृतक युवक के भाई फैजल ने बताया कि किसी व्यक्ति से बातचीत करते हुए रविवार को घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर तलाश किया था। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को भूली थाना पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मृतक के भाई फैजल अंसारी ने आशंका जताई कि उनके भाई की हत्या कर शव को कुएँ में फेंका गया है। पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे। स्थानीय निवासी दीपक महतो ने बताया कि कुएं में शव मिलने की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे थे। बाद में परिजनों ने शव की पहचान की। फिलहाल युवक की मौत हत्या, आत्महत्या या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। भूली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिसिया जांच के बाद ही रियाज की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।0
0
Report
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, एक दिन में 9,094 दर्शन; 22 लाख से अधिक
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर विश्व प्रसिद्ध चारधामों में भगवान श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ सकुशल जारी है। बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं और पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। श्री बदरीनाथ धाम में 2 नवंबर 2026 को जारी यात्री विवरण के अनुसार, एक दिन में कुल *9,094 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। वहीं, इस वर्ष यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक धाम में दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की प्रगतिशील संख्या बढ़कर 22 लाख 11 हजार 344 पहुंच गई है। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या से बदरीनाथ धाम में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए धाम पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। यात्रा से जुड़े प्रशासनिक और संबंधित विभागों की व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालु अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर रहे हैं। बदरीनाथ धाम की यात्रा सकुशल संचालित होना श्रद्धालुओं के लिए राहत और प्रसन्नता का विषय है। भगवान बदरी विशाल के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भक्त धाम पहुंचकर शीश नवाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा सकुशल जारी है और श्रद्धालुओं का भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंचने का सिलसिला लगातार बना हुआ है0
0
Report
रघुवर दास देवघर पहुंचे, बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के साथ देश-प्रदेश की प्रार्थना
Deoghar, Jharkhand:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज देवघर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विश्वप्रसिद्ध बाबा Baidyanath मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर के गर्भगृह में बाबा बैद्यनाथ का पूजा अर्चना कर देवघर सहित राज्य एवं देश की उन्नति की जनकल्याण की प्रार्थना की। मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ मनोकामना लिंग है और बाबा बैद्यनाथ देश में वैसे लोगों को सद्बुद्धि दे जो देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि मोदी जी की सरकार पिछले 12 सालों में आध्यात्मिक विरासत को बखूबी संभाले हुए हैं जिसमें राम मंदिर निर्माण हो या काशी कॉरिडोर हो या बद्रीनाथ केदारनाथ का जृणुधर हो इन तमाम जगहों पर आध्यात्मिक दृष्टिकोण से एक नए मुकाम हासिल किए हैं साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अब सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है0
0
Report
Advertisement
डिंडोरी में पंजाब की प्रियंका ने पानी के भीतर जलपरी शो से दिल जीता
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर। पानी की दुनिया में आपने रंग-बिरंगी मछलियां तो खूब देखी होंगी, लेकिन क्या कभी पानी के भीतर जलपरी को अठखेलियां करते देखा है? जी हां, डिंडोरी में पहली बार कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। पंजाब से आईं प्रियंका न सिर्फ अपनी अनोखी कला और शानदार प्रस्तुति से लोगों को रोमांचित कर रही हैं बल्कि जल बचाने की लोगों से अपील कर रही हैं। पानी के भीतर उनका अंदाज, खूबसूरत अदाएं और जलपरी का अनोखा रूप बच्चों से लेकर बड़ों तक को आकर्षित कर रहा है। आखिर कैसी है पानी के भीतर की यह रहस्यमयी दुनिया, यह नजारा किसी फिल्मी दुनिया से कम नहीं है। पानी के भीतर रंग-बिरंगी रोशनी, और इनके बीच नजर आती एक खूबसूरत जलपरी। जिसे देखकर कुछ पल के लिए लोग कल्पनाओं की दुनिया में खो जाते हैं। डिंडोरी में आयोजित इस जलपरी शो में पंजाब से आईं प्रियंका अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं।0
0
Report
जयपुर में 35 हजार लीटर घी की कथित मिलावट उजागर, फैक्ट्री सील
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर में घी के संदिग्ध कारोबार का बड़ा खुलासा 35 हजार लीटर घी बरामद, हिमालय डेयरी प्रोडक्ट्स की पूरी फैक्ट्री सीज सात ब्रांडों के नाम से हो रही थी घी की पैकिंग, बड़े साइलो में हजारों लीटर घी का भंडारण सफाई केमिकल के नाम पर छिपाकर रखा संदिग्ध फ्लेवर बरामद, घी और फ्लेवर के सैंपल जांच के लिए भेजे निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में राजस्थान सरस, डेयरी ब्रदर्स, श्री किरण सरस, माटुला (Maatula) चॉइस डेयरी, रघु श्री और गणक सहित सात ब्रांडों के नाम से घी की पैकिंग होती मिली मौके पर0
0
Report
कचनार लैम्स में खाद कालाबाजारी के गंभीर आरोप; किसानों की कानूनी कार्रवाई की मांग
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – बस्तर के बकावंड ब्लॉक स्थित कचनार लैम्स में खाद वितरण को लेकर विवाद गहरा गया है, किसानों ने लैम्स प्रबंधक पर खाद की कथित कालाबाजारी और आर्थिक अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं, किसानों का कहना है कि वे महीनों तक सरकारी खाद के लिए लैम्स के चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिला, वहीं एक किसान के नाम पर 11 हजार 359 रुपये का खाद जारी कर खाते में कर्ज चढ़ा दिया गया, किसान ने फर्जी हस्ताक्षर कर खाद जारी करने की शिकायत बस्तर थाने में की है, मामला सामने आने के बाद राशि किसान के खाते में वापस जमा कर दी गई, बावजूद इसके किसान प्रबंधक को हटाने, पूरे मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं, किसानों का कहना है कि हो सकता है इस तरह का फर्जीवाड़ा अन्य किसानों के साथ भी हुआ हो, किसानों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर इस साल कचनार धान खरीदी केंद्र में धान नहीं बेचेंगे, दूसरे तरफ पूरे मामले में लैम्प्स प्रबंधक अपना पक्ष कैमरे के सामने रखने से बचते रहे।0
0
Report
Advertisement
संगम विहार में शराब विवाद के बाद रवि की गोली मारकर हत्या
New Delhi, Delhi:संगम विहार में गोली मारकर हत्या दिल्ली के वजीराबाद इलाके में बदले की आग में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संगम विहार में देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद रवि को दो गोलियां मारी गईं। घायल रवि ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में देर रात गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। मामला संगम विहार की गली नंबर 14 के पास का है, जहां डिवाइन अस्पताल के नजदीक रवि नाम के शख्स को गोली मार दी गई।बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे रवि अपने कुछ परिचितों के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद सभी लोग एक कार में बैठकर एक जगह बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान जब रवि कार से बाहर निकला, तभी उसके साथ मौजूद कमल गोस्वामी ने कथित तौर पर पिस्टल से उस पर फायरिंग कर दी।रवि को दो गोलियां लगीं। मौके पर पहुंची ईआरवी की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते आज सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक रवि पहले भी हत्या के एक मामले में आरोपी था। उसके खिलाफ उत्तर-पश्चिमी जिले के थाना नेताजी सुभाष पैलेस में वर्ष 2021 का एफआईआर नंबर 14/21 दर्ज था और वह अक्टूबर 2026 में जमानत पर बाहर आया था।पुलिस के मुताबिक, कमल गोस्वामी भी वर्ष 2021 के हत्या मामले में मृतक रवि का परिचित था और इसी पुराने मामले से जुड़ी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।इस मामले में पुलिस ने वजीरपुर निवासी कमल गोस्वामी और मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। वारदात के बाद फरार होने के लिए इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार, जिसका नंबर DL9CBA8510 है, बरामद कर ली गई है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी पुलिस ने बरामद कर ली है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र के आरोप पर भीड़ ने तांत्रिक पिटाई, पुलिस केस दर्ज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र की कथित क्रिया को लेकर जमकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति श्मशान घाट में मृत महिला की अस्थियों के साथ तांत्रिक क्रिया कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और देखते ही देखते भीड़ ने उसे घेरकर लात-मुक्कों से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में कथित तांत्रिक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र किए जाने के पीछे की वास्तविक वजह और पूरे घटना की जांच की जा रही है。0
0
Report
अलीगढ़ विश्वविद्यालय कैंपस में मंदिर निर्माण को लेकर प्रदर्शन जारी, सरस्वती-राम मंदिर की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग... राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में मंदिर निर्माण की मांग तेज DM ऑफिस पर राष्ट्रवादी छात्र संगठन का जोरदार प्रदर्शन, मां सरस्वती और भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए उठाई आवाज अलीगढ़ में विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी छात्र संगठन (RCS) ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, विश्वविद्यालय कैंपस में मां सरस्वती और भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाने की मांग संगठन का दावा- हजारों छात्र-छात्राओं की आस्था से जुड़ा है मामला, मंदिर निर्माण से शिक्षा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मिलेगा बढ़ावा छात्रावास में रहने वाले करीब 150 विद्यार्थियों की आस्था का हवाला देते हुए जल्द कार्रवाई की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष सानू शर्मा के नेतृत्व में जुटे संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलीगढ़ के जिला मुख्यालय का मामला0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर में खनन माफियाओं ने राजस्व-पुलिस टीम पर हमला, SDM सहित अधिकारी घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में बीती रात खनन माफियाओं ने राजस्व और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में घटनास्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे नायब तहसीलदार का मारपीट के दौरान पैर टूट गया और दो अन्य लेखपाल भी घायल हो गए। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बीती रात SDM सदर को नगर के रामनगर इमलिया गांव में खनन होने की जानकारी मिली थी, जिस पर उन्होंने संबंधित राजस्व कर्मियों की टीम बनाकर वहां भेजा था। मौके से एक जेसीबी पकड़ी गई है। इसी दौरान खनन का काम कर रहे लोगों ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया, जिससे यह घटना हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर तैनात है और प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिट इंद्रजीत सिंह जिलाधिकारी0
0
Report
हाईकोर्ट ने सात विद्यार्थियों के पंजीयन को 5-6 नवंबर तक जारी रखने की राहत दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने पशु चिकित्सा पॉलिटेक्निक डिप्लोमा और पशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रम में पढ़ाई जारी रखने के मामले में सात विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की पीठ ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए अंतरिम व्यवस्था के तहत राज्य शासन को 5 नवंबर 2026 तक उनका पंजीयन कराने की अनुमति देने का निर्देश दिया है। वहीं, संबंधित विश्वविद्यालय को पंजीयन की तारीख बढ़ाकर 5 और 6 नवंबर को प्रक्रिया पूरी कराने कहा गया है। मामला मनोहर यादव सहित सात विद्यार्थियों की याचिकाओं से जुड़ा है। इससे पहले 13 अगस्त 2026 को हाईकोर्ट ने समान मामले में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम जारी रखने और परीक्षा में शामिल कराने सहित जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। अदालत ने पाया था कि विद्यार्थियों को अंतरिम प्रवेश मिल चुका था और वे दो सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी कर चुके थे। ऐसे में उन्हें आगे की पढ़ाई से वंचित करने पर उनकी अब तक की शैक्षणिक उपलब्धि प्रभावित हो सकती थी। सुनवाई के दौरान विद्यार्थियों के अधिवक्ता गगन तिवारी ने अदालत को बताया कि 13 अगस्त के आदेश का पालन नहीं किया गया है और इस संबंध में अवमानना याचिका भी दायर की गई है। राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता वाईएस ठाकुर ने बताया कि आदेश को चुनौती देने के लिए रिट अपील दायर करने का निर्णय लिया गया है, हालांकि सुनवाई के दिन तक अपील दाखिल नहीं हुई थी। पंजीयन की समयसीमा को देखते हुए हाईकोर्ट ने विद्यार्थियों के हित में अंतरिम राहत दी है। अब मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर 2026 को होगी।0
0
Report
भोजपुर में बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत, पुलिस जांच शुरू
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर से खुलकर सामने आई है, जिसमें एक शख्स की जान चली गई है। मामला उदवन्नगर थाना क्षेत्र के असनी गांव का है जहां 28 वर्षीय लक्ष्मण यादव आज खेत घूमने के लिए गए थे। इस दौरान पहले से खेत में गिरे धारा प्रवाहित बिजली के तार चपेट में आ गए और करंट लगने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजन मृतक के पोस्टमार्टम के लिए लाये गए जहाँ मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल उदवंतनगर पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
