203131
खुर्जा में नगरपालिका में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने में परेशानी
Khurja, Uttar Pradesh:खुर्जा नगरपालिका में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानांतरित हुई अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव CUG नंबर और लैपटॉप अपने साथ ले गईं, जिससे OTP प्राप्त करने में समस्या आ रही है। शासन ने उप जिलाधिकारी खुर्जा को नगरपालिका का कार्यभार सौंपा है, जिन्होंने चार्ज ले लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रजापति समाज की बाइक रैली: मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जताया आभार
Agra, Uttar Pradesh:महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती की संध्या पर समाज ने निकाली बाइक रैली दक्ष प्रजापति महाराज चौराहा पचकुनिया से MG रोड होती हुई सूरसदन प्रेक्षागृह में हुई संपन्न उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली समाज के लोगों का होश देख होमगार्ड मंत्री ने युवाओ का जताया आभार समाज के महापुरुषों के प्रति समाज का ये जोश काबिलेतारीफ देश का प्रजापति समाज एकजुट देख होती है खुशी प्रजापति समाज विधानसभा चुनावों में दिखाएगा अपना दमखम राम मंदिर में चंदा चोरी पर भी बोले मंत्री केंद्र और प्रदेश की सरकार इस मामले में गंभीर,नहीं बच पाएगा एक भी दोषी0
0
Report
जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल आज से चालू, एयरोब्रिज से सीधे विमान संभव
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर एयरपोर्ट का नया अत्याधुनिक टर्मिनल रविवार सुबह से पूरी तरह संचालन में आ जाएगा। अब शहर से आने-जाने वाली सभी नियमित घरेलू उड़ानों का संचालन केवल नए टर्मिनल भवन से होगा। शनिवार रात तक इंडिगो और एयर इंडिया ने अपने कार्यालय, ग्राउंड हैंडलिंग और यात्री सेवाओं की शिफ्टिंग पूरी कर ली। वहीं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने भी नए टर्मिनल की सुरक्षा व्यवस्था अपने नियंत्रण में ले ली है। नए टर्मिनल की सबसे बड़ी विशेषता एयरोब्रिज सुविधा है। अब यात्रियों को विमान तक पहुंचने के लिए बसों या सीढ़ियों का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। छह एयरोब्रिज के माध्यम से सीधे विमान में प्रवेश कराया जाएगा। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों, बच्चों और महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। यात्रीयों की सुविधा के लिए टर्मिनल में आठ सेल्फ बोर्डिंग पास कियोस्क लगाए गए हैं। केवल हैंड बैगेज के साथ यात्रा करने वाले यात्री स्वयं बोर्डिंग पास निकालकर सीधे सुरक्षा जांच तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा 20 आधुनिक चेक-इन काउंटर, छह एक्स-रे बैगेज स्कैनिंग मशीनें और कन्वेयर बेल्ट आधारित बैगेज सिस्टम लगाया गया है, जिससे चेक-इन प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और सुगम होगी। टर्मिनल के अग्रभाग में इंडिगो तथा उसके पीछे एयर इंडिया के चेक-इन काउंटर बनाए गए हैं। यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा जांच के बाद प्रथम तल पर विशाल प्रतीक्षालय विकसित किया गया है। यहां आरामदायक बैठने की व्यवस्था, मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट, कार्य करने के लिए लंबी टेबल, आधुनिक शौचालय, बेबी केयर रूम तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में 18 दुकानों वाला आधुनिक कैफेटेरिया भी तैयार किया गया है। नए टर्मिनल के साथ पार्किंग और विमान खड़े करने की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब 320 वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। एयरक्राफ्ट पार्किंग क्षमता बढ़कर 12 विमानों तक पहुंच गई है, जिनमें छह विमान एयरोब्रिज से जुड़े स्टैंड पर और छह अन्य स्टैंड पर खड़े किए जा सकेंगे। पहले एक समय में केवल तीन से चार विमान ही पार्क किए जा सकते थे। लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह आधुनिक टर्मिनल लगभग 23,400 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित किया गया है। इसकी वार्षिक यात्री क्षमता लगभग 20 लाख यात्रियों की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार नए टर्मिनल के शुरू होने से जोधपुर के हवाई यातायात को नई गति मिलेगी और यात्रियों को सेल्फ चेक-इन, एयरोब्रिज बोर्डिंग, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था तथा बेहतर यात्री सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यह टर्मिनल जोधपुर को देश के आधुनिक हवाई अड्डों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है。0
0
Report
राजस्थान पुलिस: सरकारी रिकॉर्ड में दलित शब्द हटाकर अनुसूचित जाति लिखना अनिवार्य
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में सरकारी रिकॉर्ड से अब "दलित" शब्द हटेगा। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करके स्पष्ट किया है कि सरकारी फाइलों, प्रमाणपत्रों और आधिकारिक पत्राचार में अब "दलित" शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसकी जगह केवल "अनुसूचित जाति" और अंग्रेजी में "Scheduled Caste" लिखा जाएगा। लेकिन सवाल ये है कि क्या अब "दलित" शब्द बोलना या लिखना पूरी तरह प्रतिबंधित हो गया है? क्या मीडिया भी इस शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा? आखिर इस आदेश का कानूनी आधार क्या है और इसकी शुरुआत कब हुई थी? इस रिपोर्ट में आपको पूरा सच बताएंगे। राजस्थान पुलिस मुख्यालय से 2 जुलाई 2026 को एक अहम आदेश जारी किया गया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (विविध प्रकोष्ठ एवं एससी) और सिविल राइट्स शाखा की ओर से राज्य के सभी पुलिस आयुक्तों, रेंज आईजी, जिला पुलिस अधीक्षकों और डीसीपी को निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी कामकाज में "दलित" शब्द का इस्तेमाल तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। आदेश में साफ कहा गया है कि सभी सरकारी मामलों, कार्यालयीन कामकाज, अभिलेखों, प्रमाणपत्रों, सरकारी पत्राचार और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों में केवल संविधान में मान्यता प्राप्त शब्द "अनुसूचित जाति" तथा अंग्रेजी में "Scheduled Caste" का ही प्रयोग किया जाए। यह आदेश नया नहीं है ….. हालांकि पहली नजर में पुलिस मुख्यालय का यह आदेश नया दिखाई देता है, लेकिन इसकी जड़ें करीब आठ साल पुरानी हैं। राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने अपने आदेश में साफ लिखा है कि यह निर्देश गृह विभाग के 15 जून 2026 के पत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के 15 मार्च 2018 के आदेश की पालना में जारी किए गए हैं। यानी राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के पहले से लागू निर्देशों को अब दोबारा लागू करने और पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने पहली बार इस तरह के आदेश जारी किए हैं। छह साल पहले केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया था। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 15 मार्च 2018 को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख सचिवों को पत्र लिखा। इस पत्र में कहा गया कि अनुसूचित जातियों के लिए सरकारी दस्तावेजों में केवल संवैधानिक शब्द "Scheduled Caste" या हिंदी में "अनुसूचित जाति" का ही प्रयोग किया जाए। मंत्रालय ने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले… 1982 में गृह मंत्रालय, 1990 में तत्कालीन कल्याण मंत्रालय, और 2012 में सामाजिक न्याय मंत्रालय भी यही निर्देश जारी कर चुके हैं कि सरकारी दस्तावेजों में "हरिजन" या "दलित" जैसे शब्दों की जगह केवल संवैधानिक शब्दावली का उपयोग किया जाए। केन्द्र सरकार के पुराने निर्देश 1982 – हरिजन शब्द नहीं 1990 – केवल Scheduled Caste 2012 – निर्देश दोहराए गए 2018 – सभी राज्यों को फिर आदेश 2026 - पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश हाईकोर्ट दे चुका है फैसला …सूत्रों के अनुसार 2018 में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में एक जनहित याचिका दायर की गई। समाजसेवी डॉ. मोहनलाल माहौर ने याचिका दायर की थी। 15 जनवरी 2018 को हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा... भारत के संविधान या किसी कानून में "दलित" शब्द का कोई उल्लेख नहीं है। इसलिए केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के लिए सरकारी कामकाज में "दलित" शब्द के इस्तेमाल से बचें। हालांकि अदालत ने किसी कानून के तहत "दलित" शब्द पर प्रतिबंध नहीं लगाया, बल्कि सरकारों को संवैधानिक शब्दावली अपनाने की बात कही। राजस्थान में पहले भी जारी किए जा चुके इस तरह के आदेश 2019 में भीलवाड़ा के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को पत्र जारी कर "दलित" शब्द का प्रयोग नहीं करने का अनुरोध किया था। वह पत्र भी 2018 के केंद्र सरकार के निर्देश और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले का हवाला देकर जारी किया गया था। अब यह हाेगा बदलाव ….. अब सवाल यह है कि आखिर बदलेगा क्या? सरकारी फाइल… सरकारी आदेश… एफआईआर… चार्जशीट… प्रमाणपत्र… कार्यालयीन पत्राचार… और सरकारी रिकॉर्ड… इन सभी में अब "दलित" की जगह "अनुसूचित जाति" लिखा जाएगा। अंग्रेजी में केवल "Scheduled Caste" शब्द का उपयोग किया जाएगा। यह उठ रहे हैं सवाल ? ..... सबसे बड़ा सवाल यही है... क्या अब मीडिया "दलित" शब्द नहीं लिख सकेगा? क्या आम लोग इस शब्द का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे? दरअसल, पुलिस मुख्यालय के आदेशों में मुख्य फोकस सरकारी दस्तावेजों, आधिकारिक रिकॉर्ड, प्रमाणपत्रों और सरकारी पत्राचार पर है। पुलिस का आदेश सीधे तौर पर सरकारी कामकाज और आधिकारिक दस्तावेजों के लिए जारी किया गया है। इस आदेश के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी बहस तेज हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
टोंक तहसीलदार तबादला सूची में बड़ी चूक, दूनी तहसीलदार के पद पर दो अधिकारी
Kota, Rajasthan:टोंक तहसीलदार तबादला सूची में बड़ी चूक आई सामने दूनी तहसीलदार पद पर लगा दिए 2 तहसीलदार अजय कुमार पाण्डेय ओर विपुल चौधरी को लगाया दूनी तहसीलदार के पद पर अब दूनी में तबादला आदेश बना अब चर्चा का विषय आखिर एक पद पर 2 तहसीलदार कैसे करेंगे कार्य विनोद शर्मा की जगह पर लगाया गया हे 2 तहसीलदार0
0
Report
हमीरपुर में दलित परिवार पर दबंगों का बेरहमी से हमला, 6 नामजद आरोपी गिरफ्तार
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर- दबंगो ने दलित परिवार को बेरहमी से पीटा, दबंगों ने लाठी डंडों से पीट-पीट कर एक युवक को किया लहुलुहान, पीड़ित का चचेरे भाई से हो रहे विवाद में दबंगों ने ली एंट्री , विवाद में चचेरे भाई के पक्ष में लाठी डंडों से लैस होकर आए दबंगों ने परिवार के साथ की मारपीट, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव का मामला।0
0
Report
गजरौला में चोरों के हौसले बुलंद ताला तोड़कर करंट मशीन बैटरी चोरी पर किया हाथ साफ
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोह:- जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला ख्यालीपुर ढाल के पास का है, जहां खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई करंट वाली मशीन और बैटरी को अज्ञात चोर ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर किसान के होश उड़ गए। पीड़ित किसान का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आसपास के कई किसानों के खेतों से करंट मशीन और बैटरियां चोरी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के किसानों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने मामले की सूचना गजरौला पुलिस को दे दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करने की बात कही है। वहीं, एक के बाद एक हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो चोरों के हौसले और बढ़ सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
योगी का पौधारोपण कार्यक्रम: जनता दर्शन स्थगित, पर्यावरण बचाने की बड़ी पहल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ-2026 में मुख्यमंत्री की सहभागिता के चलते श्री गोरखनाथ मंदिर में सुबह होने वाला जनता दर्शन स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रविवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के समीप पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने और कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है। गोरखनाथ मंदिर कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रविवार 12 जुलाई को प्रातःकाल होने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित रहेगा। इसकी वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ-2026 में शामिल होना है। मुख्यमंत्री रविवार सुबह 7:45 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के समीप पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे जनभागीदारी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से पौधरोपण महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनआंदोलन का रूप ले सकता है।0
0
Report
गोरखपुर में विवादित पोस्टर हटाने को लेकर पुलिस-समाजवादी पार्टी के बीच नोकझोंक
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में शुक्रवार देर रात एक विवादित पोस्टर को लेकर सियासी घमासान देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के शास्त्री चौक पर 'राम-राम जपना, चढ़ाया दान अपना' लिखा पोस्टर लगाया, जिसके बाद पुलिस और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटवा दिया। इस दौरान सपा नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रशासन ने बिना अनुमति लगाए गए पोस्टरों को हटाने के साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। गोरखपुर के शास्त्री चौक पर शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, सपा नेता अरविंद शुक्ला और उनके समर्थक पहुंचे। यहां उन्होंने 'राम-राम जपना, चढ़ाया दान अपना' लिखे पोस्टर और बैनर लगाने शुरू किए। पोस्टर लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर हटाने का प्रयास किया। उसी दौरान सपा नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और नोकझोंक शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार समेत नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने विवादित पोस्टर हटवा दिए। इसके बाद शहर के अन्य स्थानों पर लगे ऐसे पोस्टर और बैनर भी अभियान चलाकर हटाए गए। प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर और बैनर लगाना नियमों का उल्लंघन है। पुलिस ने पोस्टर लगाने वालों की पहचान शुरू कर दी है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उधर, पोस्टर में लिखे संदेश को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। प्रशासन पूरे मामले को कानून-व्यवस्था से जोड़कर देख रहा है, जबकि विपक्ष इसे राजनीतिक अभिव्यक्ति बता रहा है। अब पुलिस की जांच और संभावित कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। फिलहाल विवादित पोस्टर हटाए जा चुके हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिना अनुमति पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
दतिया में भाजपा टिकट फ्रंटलाइन: लाठीचार्ज-आत्मदाह की कोशिश से बढ़ा आक्रोश
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में भाजपा टिकट विवाद गहराया: लाठीचार्ज, पथराव, आत्मदाह की कोशिश और बाजार बंद से बढ़ा जनाक्रोश दतिया। विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद दतिया में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ आंदोलन शनिवार तक जारी रहा। विरोध के बीच बाजार बंद है और राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 4 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामधुन शुरू की। इसके बाद लगभग साढ़े पांच बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। घटनास्थल पर पथराव भी हुआ। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए, वहीं पत्थर लगने से कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायलों को दतिया जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 20 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं का उपचार किया गया। घायल पुलिसकर्मियों का भी इलाज किया गया। उपचार के बाद अधिकांश घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटनाक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अनुराग शर्मा ने कथित तौर पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया और उनके कपड़ों से मिट्टी के तेल से भीगी शर्ट उतारकर स्थिति को संभाल लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल दतिया में स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी बनी हुई है और विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं, व्यापारियों द्वारा बाजार बंद रखे जाने से आंदोलन का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। उधर, पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। पथराव और बल प्रयोग की घटनाओं को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। ऐसे में इस मामले की आधिकारिक जांच और प्रशासनिक पक्ष का विस्तृत बयान सामने आना अभी बाकी है। अब सभी की नजर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के अगले निर्णय पर टिकी हुई है।0
0
Report
Advertisement
रांची नगर निगम बोर्ड बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा, नाम परिवर्तन को लेकर बहस
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम की अहम बोर्ड बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा। रातू रोड का नाम बदलकर 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी पथ' करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा संभव। बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त समेत सभी पदाधिकारी मौजूद। सभी 53 वार्डों के पार्षद बैठक में शामिल, पैसे की अभाव में नहीं हो पा रही कार्य पर भी चर्चा होगी, बोर्ड बैठक में तीखी बहस और हंगामे के आसार।0
0
Report
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर गौसेवा और वृक्षारोपण का संदेश
Karauli, Rajasthan:भारत विकास परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत की गई गौ सेवा, करौली। भारत विकास परिषद् के 64वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत परिषद् की करौली शाखा ने गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए यादव बाटी गौशाला में विविध कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान गौ पूजन, सवामनी, महाआरती के साथ सीड बॉल तैयार कर वृक्षारोपण और वन संवर्धन का संकल्प लिया गया।0
0
Report
जोधपुर के काला-गोरा भेरूजी मंदिर विवाद के चलते अस्थायी बंद, भक्तों की सुविधा बाधित
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मंडोर गार्डन स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र काला-गोरा भेरूजी मंदिर को पूजा-अधिकार को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। विवाद बढ़ने की सूचना पर मंडोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर पर ताला लगा दिया। यह मंदिर ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कई परिवार अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी यहीं करवाते हैं, जबकि विवाह के बाद नवविवाहित जोड़े भी भेरूजी के दर्शन और धोक लगाने की परंपरा निभाने आते हैं। मंदिर बंद होने से श्रद्धालुओं को निराशा का सामना करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि विवाद का समाधान होने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़: शादी के विवाद में ताऊ की हत्या, भतीजे कुलदीप गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के सारोलाकलां थाना पुलिस ने गाडरवाड़ा नूरजी गांव में शादी की बात को लेकर अपने ही ताऊ की निर्मम हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि शादी को लेकर हुए विवाद की रंजिश में उसने ताऊ पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। झालावाड़ एसपी अमित बुढ़ानिया ने बताया कि 9 जुलाई 2026 की रात गाडरवाड़ा नूरजी निवासी जगन्नाथ बैरवा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में 10 जुलाई को मृतक के पुत्र सत्यवान बैरवा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था, कि रात करीब नौ बजे जगन्नाथ बैरवा अपने बाड़े में घूम रहे थे। इसी दौरान उनका भतीजा कुलदीप हाथ में धारदार गंडासी लेकर वहां पहुंचा और आते ही जगन्नाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में जगन्नाथ गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल को तत्काल झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी भागचन्द्र मीणा एवं डीएसपी गरीमा जिंदल के सुपरविजन ने थानाधिकारी बुद्धराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए तथा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी कुलदीप बैरवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शराब पीने का आदी है। उसके ताऊ ने अपने दोनों बेटों की शादी कर दी, लेकिन उसे कुंवारा रखना चाहता था। इसी बात से वह नाराज था। आरोपी ने बताया कि मौका मिलते ही उसने ताऊ जगन्नाथ को अकेला देखकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के दौरान आसपास लोग जमा होने लगे तो वह मौके से फरार होकर खेतों में जाकर छिप गया। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
BJP नेता Narrotam Mishra अपने घर से निकलते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:DABRA GWALIOR (MADHYA PRADESH) BJP LEADER NARROTAM MISHRA LEAVES FROM HIS RESIDENCE0
0
Report
केजरीवाल ने दावा किया: Ethanol पर सरकार आम जनता को गाली दे रही है
Noida, Uttar Pradesh:Arvind Kejriwal ArvindKejriwal Ethanol पर बोलने वाले हर आम आदमी को सरकार तरह-तरह की गाली दे रही है- Anti-National, petrol lobby, और भी कुछ-कुछ। इतना अहंकार ठीक नहीं। आज मैं petrol pump और service station जाकर आम लोगों से बात करूँगा और उनकी समस्या आपसे share करूँगा。0
0
Report
Advertisement
