203001
बुलंदशहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान हुआ शुरू
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर शहर को कब्जामुक्त करने का अभियान चल रहा है। सूचना के अनुसार शिकारपुर नगर पालिका की टीम ने उपजिलाधिकारी प्रयंका गोयल के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ बाजारों से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कुछ लोगों से नोकझोंक भी हुई। साथ ही प्रशासन अतिक्रमण मुक्त अभियान को जारी रखने का संकल्प लिए हुए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
साई पब्लिक स्कूल आवदा में नवीन प्रवेश पर रोक, निर्माणाधीन कक्षा का वीडियो वायरल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर साईं पब्लिक स्कूल आवदा में नवीन प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने बताया कि उक्त विद्यालय ने निर्माणाधीन कक्ष में सेटरिंग लगी होने के बावजूद बच्चों को وہاں बैठाकर पढ़ाई कराई, जिसका वीडियो वायरल हुआ। स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके कारण सभी कक्षाओं में आगामी आदेश तक नवीन प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है।0
0
Report
मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों के मासिक स्टाइफंड बढ़ाने की मांग पर हड़ताल
Chhindwara, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू मासिक स्टाइपेंड में वृद्धि को लेकर हड़ताल छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (CIMS) के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) ने मेडिकल इंटर्न डॉक्टरों के मासिक स्टाइफंड में वृद्धि की मांग को लेकर चिकित्सा शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में वर्तमान ₹14,337 मासिक स्टाइफंड को बढ़ाकर ₹30,000 किए जाने की मांग की गई है. यह मांग प्रदेशभर में चल रहे इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन का हिस्सा बताई जा रही है.ज्ञापन में कहा गया है कि मेडिकल इंटर्न अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू सहित विभिन्न विभागों में लगातार सेवाएं देते हैं .इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला वर्तमान स्टाइफंड महंगाई और बढ़ते खर्चों की तुलना में बेहद कम है.जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल शिक्षा की लागत लगातार बढ़ रही है. ऐसे में वर्तमान स्टाइफंड से आवास, भोजन, परिवहन और अन्य आवश्यक खर्चों का वहन करना मुश्किल हो रहा है.उन्होंने सरकार से मांग की है कि सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में समान रूप से ₹30,000 मासिक स्टाइपेंड लागू किया जाए तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए. मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न्स ने आज से काम बंद करके हड़ताल शुरू कर दी है. प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कालेजों में करीब 3600 एमबीबीएस इंटर्न्स हड़ताल पर हैं.0
0
Report
कोटा: आयुक्त के निवास के बाहर होमगार्ड की बाइक चोरी, CCTV में तीनों आरोपी
Kota, Rajasthan:कोटा - नगर निगम कमिश्नर के घर के बाहर से होमगार्ड की बाइक चोरी - आयुक्त ओपी मेहरा के निवास से दोपहर में बाइक चोरी। - पीड़ित बोरखेड़ा निवासी होमगार्ड अनिल शर्मा ने नयापुरा थाने में दी शिकायत - CCTV में कैद पूरी वारदात , 3 युवक बाइक पर आए - गेट के पास रेकी की, फिर लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार, कुछ ही सेकंड में ताला तोड़ा। - CCTV फुटेज के आधार पर तलाश शुरू नगर निगम कमिश्नर के घर के बाहर से होमगार्ड की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात कोटा। शहर के वीआईपी इलाके में सुरक्षा के दावों के बीच चोरी की एक और वारदात सामने आई है। नगर निगम आयुक्त के सरकारी निवास के ठीक बाहर से एक होमगार्ड की बाइक चोरी हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना स्थल से महज 50 कदम की दूरी पर पुलिस उपाधीक्षक का कार्यालय भी स्थित है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है। बोरखेड़ा निवासी होमगार्ड अनिल शर्मा नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा से मिलने उनके सरकारी निवास आए थे। बाइक को उन्होंने गेट के बाहर खड़ी किया था। इसी दौरान 3 युवक एक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीनों कुछ देर गेट के पास रुके और आसपास नजर दौड़ाई। इसके बाद बाइक पर बैठे तीनों में से एक युवक नीचे उतरा। उसने चंद सेकंड में बाइक का लॉक तोड़ा और बाइक लेकर फरार हो गया। उसके दो साथी पहले से बाइक पर बैठे इंतजार कर रहे थे। पूरी प्रक्रिया डेढ़ मिनट में पूरी हो गई। फुटेज में तीनों युवकों के हुलिए रिकॉर्ड हुआ है। इस मामले में पीड़ित अनिल शर्मा ने नयापुरा थाने में शिकायत भी दी है। इस घटना के बाद वीआईपी क्षेत्र और कमिश्नर निवास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस एरिया में जज कई और आईपीएस के भी मकान है।0
0
Report
Advertisement
सीताराम जाट का सेवानिवृत्ति समारोह: चोरू-चकवाड़ा में हुआ भव्य स्वागत
Jaipur, Rajasthan:भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी IAS सीताराम जाट सेवानिवृत्त हुए हैं। वे माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके पैतृक गांव चोरू-चकवाड़ा में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ जाट जयपुर से पैतृक गांव पहुंचे। यहां ग्रामवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जाट के सेवानिवृत्ति समारोह में डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया, पूर्व मंत्री व भाजपा नेता लालचंद कटारिया, पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव, किसान नेता रामस्वरूप निठारवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अफसर पहुंचे। सीताराम जाट राज्य कृषि सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा में 35 साल 2 माह सरकारी सेवा में रहकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। गांव के धन्ना भगत जी मंदिर में दर्शन और भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया。0
0
Report
320 करोड़ वक्फ संपत्ति घोटाले का दावा: मौलाना बरेलवी ने 50 पन्नों के सबूत सौंपे
Agra, Uttar Pradesh:ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की ओर से 320 करोड़ रुपये की वक्फ संपत्ति घोटाले का दावा किया गया है. मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने इन दावों के साथ प्रशासन को करीब 50 पेज में सबूत सौंपे हैं. • आम मुसलमानों की बाइटें चाहिए - सवाल करें कि मौलाना बरेलवी ने वक्फ संपत्तियों में घोटाले के सबूत सौंपे हैं...क्या कहेंगे0
0
Report
अबूझमाड़ बाढ़ से नारायणपुर में व्यापक नुकसान, दो मासूमों की मौत
Narayanpur, Jharkhand:लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बाढ़ के कारण ढोंडरीबेड़ा, कदेर, बालेबेड़ा और ब्रेहबेड़ा सहित कई गांवों में भारी तबाही हुई है। कई कच्चे मकान ढह गए, ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। सबसे दुखद घटना ब्रेहबेड़ा गांव में सामने आई, जहां बाढ़ के तेज बहाव में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चे बह गए। इनमें से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे बच्चे की खोज अब भी जारी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप शनिवार को अबूझमाड़ के प्रभावित गांवों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने ढोंडरीबेड़ा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं तथा राहत सामग्री का वितरण किया। मंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाने और राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि लगातार हुई भारी बारिश के कारण अबूझमाड़ का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है। कई परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ब्रेहबेड़ा में दो मासूम बच्चों की मौत अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। पीड़ित ग्रामीण केदार कश्यप, वन मंत्री0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में कांवड़ यात्रा को नशामुक्त बनाने का आह्वान सर्वखाप प्रधान- अभिमन्यु यादव
Rohtak, Haryana:नशे से युवाओ को दूर करने के लिए सहयोग बोले सर्वखाप प्रधान और अभिमन्यु यादव ने हरियाणा में कावड़ यात्रियों को बताया नशेड़ी कहा कावड़ यात्रा अब नशे की यात्रा बनता जा रहा हरियाणा में नशे के खिलाफ निकलेंगे नशा मुक्त कावड़ यात्रा हरिद्वार से यात्रा होगी सुरु और महेंद्रगढ़ मे होगा समापन0
0
Report
उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रशासनिक फेरबदल: नीरज जैन बने नया पीसीएमई
Jaipur, Rajasthan:उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रशासनिक फेरबदल हुआ। रेलवे बोर्ड ने नीरज जैन को नया पीसीएमई नियुक्त किया है, मौजूदा पीसीएमई आरके मूंदड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद उनकी नियुक्ति की गई है। नया पीसीएमई नीरज जैन इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एचएजी अधिकारी हैं। जयपुर मंडल में सुशील कुमार को नया एडीआरएम इन्फ्रा बनाया गया है, जबकि एडीआरएम (ऑपरेशन्स) गौरव गौड़ को सेवा विस्तार मिला है। सुशील कुमार इंडियन रेलवे इंजीनियर सर्विस 2007 बैच के अधिकारी हैं और उन्हें रेलवे निर्माण और आधारभूत संरचना परियोजनाओं का अनुभव है। जम्मू कश्मीर की उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना में डिप्टी सीई रहते हुए चिनाब रेल पुल से जुड़े कार्यों में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इस बदलाव पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की ओर से पीसी मूंदड़ा के सेवानिवृत्ति समारोह और नीरज जैन के स्वागत समारोह आयोजित किये गए; यूनियन महामंत्री ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया।0
0
Report
हैदराबाद के चम्पापेट में छात्रों की भिड़ंत, पुलिस ने जांच शुरू की
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: Tension prevailed in Champapet under the Saidabad Police Station limits after a violent clash broke out between students of Aira Junior College. According to reports, the students split into two groups and physically attacked each other on the road, creating panic among local residents. Colony residents alerted the police by dialing 100, following which a patrolling police team rushed to the spot. Despite the arrival of the police, the students allegedly continued to assault each other. The incident created a commotion in the locality, while videos of the clash were recorded and later circulated widely on social media. Another group is also reported to have shared the alleged 'gang war' videos online, making them go viral. Police have initiated action to register a case and are investigating the reason behind the clash. The investigation is also being carried out based on the viral videos circulating on social media. Further details are awaited.0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन गरुड़व्यूह: 12 किलो 120 ग्राम अफीम पकड़ी, जोधपुर तस्कर गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:ऑपरेशन गरुड़व्यूह का बड़ा एक्शन: आर.के.पुरम पुलिस ने 12.120 किलो अफीम डोडाचूरा पकड़ा, जोधपुर का तस्कर कार सहित गिरफ्तार कोटा शहर पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। विशेष अभियान 'ऑपरेशन गरुड़व्यूह' के तहत आर.के.पुरम थाना पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए 12 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी वेन (RJ-42-UA-0915) को भी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि ऑपरेशन गरुड़व्यूह के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आर.के.पुरम थाना पुलिस की एक सप्ताह में यह लगातार पांचवीं बड़ी कार्रवाई है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा एवं वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के सुपरविजन में तथा आर.के.पुरम थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मारू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। 31 जुलाई 2026 को पुलिस टीम रावतभाटा-कोटा रोड पर नाहर सिंह माता वन नाका चौकी से पहले संदिग्ध वाहनों की आकस्मिक जांच कर रही थी। इसी दौरान रावतभाटा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी वेन (RJ-42-UA-0915) को रोककर जांच की गई। चालक के घबराने और संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने नियमानुसार वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 12 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह डोडाचूरा मध्य प्रदेश से खरीदकर जोधपुर ले जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश (32) पुत्र गंगाराम विश्नोई, निवासी ग्राम नादिया प्रभावती, थाना भोपालगढ़, जिला जोधपुर ग्रामीण के रूप में हुई है मामले की आगे की जांच महावीर नगर थानाधिकारी हरेन्द्र सिंह सौदा कर रहे हैं। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, मुख्य सप्लायरों और खरीद-फरोख्त की पूरी कड़ी खंगाल रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मारू के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रामसिंह, कांस्टेबल पुष्पेंद्र, नरेन्द्र चौपड़ा, कमलकिशोर, बुधाराम और मोहितराज सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन गरुड़व्यूह के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
लखनऊ में दबंगों ने सरेआम हमला, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी
Sitapur, Uttar Pradesh:लखनऊ में दबंगों ने सरेआम हमला किया, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी0
0
Report
ग्वालियर में देवर के धोखे से दुष्कर्म मामला दर्ज, चार साल चले शारीरिक संबंध
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पति के किन्नरों के साथ चले जाने के बाद देवर ने शादी का झांसा देकर भाभी के साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शादी से मुकर जाने के बाद महिला ने थाने पहुंचकर देवर के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरार थाना क्षेत्र निवासी 27 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में काशीपुरा में हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। एक 8 साल का बेटा और एक 5 साल की बेटी हुई। महिला के अनुसार शादी के करीब 4 साल बाद उसका पति उसे और घर छोड़कर किन्नरों के साथ चला गया और तभी से वह किन्नरों के साथ ही रह रहा है। इसके बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके में रहने लगी। आरोप है कि इसी दौरान देवर भूपेन्द्र कुशवाह ने उससे दूसरी शादी करने का वादा किया। इसी झांसे में आकर अप्रैल 2022 से भूपेन्द्र ने उसके साथ पति-पत्नी की तरह संबंध बनाए। महिला का कहना है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो भूपेन्द्र ने शादी करने से इनकार कर दिया। अपने साथ हुए इस धोखे की शिकायत महिला ने मुरार थाने पहुंचकर पुलिस से की। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
दमोह में दलित विरोधी अत्याचार: पुलिस-प्रशासन पर दलित संगठनों का उग्र गुस्सा
Damoh, Madhya Pradesh:फिर बढ़ रहे दलित अत्याचार, दलित विधवा महिला के साथ मारपीट , मंत्री का रिश्तेदार बताकर धमकी भीम आर्मी ने कहा पुलिस दे रही अपराधियों को संस्क्षण... दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर दो बड़ी घटनाएं हुई। इमलाई के योगेंद्र अहिरवाल चाय पान का स्टाल और किराना दुकान के मालिक अशोक पटेल के साथ मारपीट और गाली-गलौच का मामला सामने आया। Ashok Patel ने अपने बेटों के साथ दलित दुकानदार के साथ मारपीट की और दुकान तहस नहस कर दी; वीडियो अपने बारे में दावा करते हुए मंत्री लखन पटेल का रिश्तेदार बताकर गालियां दी गईं, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने आरोपी Ashok Patel और उसके बेटों को माना और कहा कि अशोक मंत्री लखन पटेल का रिश्तेदार नहीं है। दूसरी घटना देहात थाना क्षेत्र के बम्होरी जोधा गांव में हुई जहां एक दलित विधवा महिला को शराब पिलाने के दबंग ने जबरन शराब पिलाने की कोशिश की और मारपीट की; पीड़ित महिला के अनुसार वह पिछले दो साल से परेशान है, और दबंगों के खिलाफ आवाज उठाने पर उसे डराने धमकाने की कोशिश की गई। महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। आगे एक-एक कर बयान दर्ज कराए गए और जांच जारी है। दलित संगठनों का गुस्सा बढ़ गया है; दोनों मामलों के आरोपी अभी फरार हैं और पीड़ित पक्ष डरे-सहमे हैं। भीम आर्मी ने पुलिस के खिलाफ आरोप लगाए कि धाराओं के अनुसार मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, इस मामले पर अब आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष भीम आर्मी दमोह नवीन बौद्ध ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और कानूनी मदद उपलब्ध है, लेकिन वास्तविक स्थिति के अनुसार घटनाएं बताती हैं कि सरकार और पुलिस ठोस कदम लेंगी।0
0
Report
बहादुरगंज चेयरमैन रेयाज अंसारी पर जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर आईएस 191 गैंग के सहयोगी व बहादुरगंज चेयरमैन पर जान से मारने की धमकी का आरोप! मुकदमा वापस लेने का दबाव, पीड़ित ने पुलिस से मांगी सुरक्षा आईएस-191 गैंग के सक्रिय सदस्य और डी-131 गैंग लीडर बताए जा रहे चेयरमैन रेयाज अंसारी पर गंभीर आरोप, कासिमाबाद थाने में मुकदमा दर्ज बहादुरगंज नगर पंचायत चेयरमैन रेयाज अंसारी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप पीड़ित वसीम अहमद ने कासिमाबाद थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की लगाई गुहार आरोप—10 दिन के भीतर मुकदमे वापस लेने, नहीं तो जान से मारने की धमकी दी घटना के दौरान चेयरमैन के साथ संविदाकर्मी इरशाद अहमद के मौजूद होने का भी आरोप पीड़ित ने अपनी जान-माल को गंभीर खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की कासिमाबाद पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि कर जांच शुरू कर दी है एसओ बोले—जांच के बाद तथ्यों के आधार पर होगी आवश्यक विधिक कार्रवाई गाजीपुर के बहादुरगंज नगर पंचायत चेयरमैन रेयाज अंसारी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर मुकदमा वापस न लेने पर दस दिनों के भीतर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कासिमाबाद थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल मामला कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज कस्बे के वार्ड नंबर-5 डकीनगंज मोहल्ले का है। यहां के निवासी वसीम अहमद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गुरुवार को वह अपने घर के पास पान की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान नगर पंचायत चेयरमैन रेयाज अंसारी और इरशाद अहमद उर्फ मोहन बाइक से वहां पहुंचे। आरोप है कि चेयरमैन उसके पास बैठकर गाली-गलौज करने लगे और पहले से दर्ज मुकदमों को वापस लेने का दबाव लगाया। पीड़ित का आरोप है कि चेयरमैन ने कहा कि सीजेएम कोर्ट में लंबित मुकदमा संख्या 309/2023 और थाना कासिमाबाद में दर्ज एफआईआर संख्या 02/2025 को दस दिनों के भीतर वापस ले लो, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। वसीम अहमद का यह भी कहना है कि नगर पंचायत के जलकल विभाग में संविदाकर्मी इरशाद अहमद भी चेयरमैन के साथ था और उससे भी अपनी जान का खतरा बताया है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद कासिमाबाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार रेयाज अंसारी के संबंधित तथ्यों में यह भी कहा जाता रहा है कि उनका नाम आईएस-191 गैंग के सक्रिय सदस्य तथा डी-131 गैंग के लीडर के रूप में दर्ज है। साथ ही, उनके, उनकी पत्नी और कुछ करीबी लोगों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आती रही है। हालांकि, इस मामले में लगाए गए ताजा आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। only file visual &fir ki copy0
0
Report
पानीपत गैंगस्टर हैरी बॉक्सर नाम पर 7 करोड़ रंगदारी: चार युवा गिरफ्तार
Panipat, Haryana:पानीपत। समालखा स्थित पाईंट इंस्टीटुट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल से कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के नाम पर 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के सनसनीखेज मामले का पानीपत पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी संस्थान का पूर्व छात्र निकला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों के तार विदेश में बैठे गैंगस्टरों से जुड़े हुए हैं, जबकि स्थानीय स्तर पर युवकों ने संस्थान की गोपनीय जानकारी और संपर्क नंबर उपलब्ध कराए थे।0
0
Report
Advertisement
