203001
बुलंदशहर पुलिस की 25 हजार के इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़
Hartauli, Uttar Pradesh:बुलंदशहर की अगौता पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश नईम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। नईम बायोगैस प्लांट में लूट की वारदात में शामिल था। मुठभेड़ के दौरान नईम की टांग में पुलिस की गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई। नईम पर विभिन्न जिलों में 30 मुकदमे दर्ज हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा: पाँच साल में शिशु मृत्यु दर 14% घटकर 24 प्रति हजार जन्म
Chandigarh, Chandigarh:राज्य ने पांच वर्षों में शिशु मृत्यु दर में 14 प्रतिशत की कमी की; नवजात एवं मातृ देखभाल अवसंरचना को किया जा रहा सुदृढ़. सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRRS) रिपोर्ट 2024 के अनुसार, हरियाणा ने बाल स्वास्थ्य परिणामों में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है, जिसमें राज्य की शिशु मृत्यु दर (IMR) घटकर प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर 24 मृत्यु रह गई है. यह उपलब्धि हरियाणा को राष्ट्रीय औसत के बराबर स्थापित करती है और राज्यभर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में हुए निरंतर सुधार को दर्शाती है. यह जानकारी साझा करते हुए हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि राज्य मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं में केंद्रित हस्तक्षेपों के माध्यम से प्रमुख स्वास्थ्य संकेतकों में लगातार सुधार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का प्रदर्शन स्वास्थ्य अवसंरचना और सामुदायिक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर निवेश की प्रभावशीलता को प्रदर्शित करता है. नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले पांच वर्षों में हरियाणा की शिशु मृत्यु दर 28 से घटकर 24 हो गई है, जो लगभग 14 प्रतिशत की कमी को दर्शाती है। इसी अवधि में पंजाब की शिशु मृत्यु दर 18 से घटकर 16 हुई है, जो लगभग 11 प्रतिशत सुधार है। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि अधिक और सघन आबादी को सेवाएं प्रदान करने से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद हरियाणा ने कमी की अधिक तेज गति हासिल की है. डॉ. मिश्रा ने कहा कि हरियाणा अब शिशु मृत्यु दर के मामले में राष्ट्रीय औसत तक पहुंच गया है और शिशु मृत्यु में कमी लाने की दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है. उन्होंने कहा कि यद्यपि अक्सर छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ तुलना की जाती है, फिर भी राज्य के आकार, जनसंख्या घनत्व और स्वास्थ्य सेवा वितरण से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए हरियाणा की उपलब्धियां महत्वपूर्ण हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा का प्रदर्शन कई बड़े राज्यों की तुलना में अनुकूल है, जहां शिशु मृत्यु दर अभी भी काफी अधिक है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में शिशु मृत्यु दर लगभग 35 है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह दर प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर लगभग 36 है. इस सुधार का श्रेय हरियाणा सरकार द्वारा नवजात एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए उठाए गए अनेक कदमों को दिया गया है। इनमें स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट्स (SNCU), न्यूबॉर्न स्टेबलाइज़ेशन यूनिट्स (NBSU), न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर (NRC), न्यूबॉर्न बेबी केयर कॉर्नर्स (NBC-C), कंगारू मदर केयर (KMC) सुविधाएं, Hybrid HDU-ICU यूनिट्स, Comprehensive Lactation Management Centers (CLMC), Lactation Management Units (LMU), Janani Shishu Suraksha Programme तथा होम-बेस्ड न्यूबॉर्न केयर सेवाओं का विस्तार शामिल है. डॉ. मिश्रा ने कहा कि संस्थागत प्रसव में सुधार, बेहतर नवजात देखभाल और सुदृढ़ स्वास्थ्य अवसंरचना के कारण राज्य में नवजात एवं शिशु मृत्यु दर में निरंतर कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं में और सुधार, सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने तथा सरकारी अस्पतालों में नवजात गहन चिकित्सा सुविधाओं के उन्नयन पर ध्यान केंद्रित कर रही है. प्रगति को और गति देने के लिए हरियाणा राज्यभर में अतिरिक्त SNCU, NBSU, NRC और Lactation Management Units स्थापित करने की योजना बना रहा है। मौजूदा SNCU को भी मातृ एवं नवजात देखभाल इकाइयों (MNCU) में उन्नत किया जा रहा है, ताकि माताओं और नवजात शिशुओं को एक ही छत के नीचे एकीकृत देखभाल प्रदान की जा सके. हालांकि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों और पूर्वी हरियाणा के कुछ हिस्सों में शिशु मृत्यु दर अब भी चुनौती बनी हुई है, डॉ. मिश्रा ने कहा कि राज्य की दीर्घकालिक प्रगति की दिशा उत्साहजनक बनी हुई है. पिछले एक दशक में हरियाणा ने अपनी शिशु मृत्यु दर को प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर 41 से घटाकर 24 कर लिया है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच में हुए निरंतर सुधार को दर्शाता है.0
0
Report
रायबरेली में पेड़ पर रस्सी से झूलते किशोर की मौत, गले में फंदा कस गया
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकार.. रायबरेली मे पेड़ पर रस्सी डालकर झूला झूल रहे किशोर की गला कसने से दर्दनाक मौत हो गई। झूले के लिए पड़ी रस्सी मे किशोर का गला फँस गया था। हादसा तब हुआ जब किशोर धान की नर्सरी की रखवाली कर रहा था। उसी दौरान किशोर जंगली बबूल की डाल में रस्सी डालकर झूला झूल रहा था। झूला झूलते समय ही बारह वर्षीय किशोर की फंदे में फंसकर हुईं मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया है। मामला महाराजगंज थाना इलाके के गंगापुर खेखरुआ का है। यहां के रहने वाले राजकुमार शुक्ला का 12 वर्षीय बेटा आयूष 12 खेत पर धान की नर्सरी की रखवाली करने गया था। आयुष खेत के पास ही जंगली बबूल की डाल में रस्सी डालकर झूला झूल रहा था। झूला झूलते समय ही उसका संतुलन बिगड़ा और उसके गले में झूले की रस्सी का फंदा कस गया। कुछ देर तक वह वैसे ही लटका रहा। आसपास के लोगों ने देखा तो आनन-फानन उसे उतारकर सिंहपुर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं दी गई है।0
0
Report
CBI ने हरियाणा के छह परिसरों में छापे मारे, बड़े धन गबन की जांच तेज
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कल आईडीएफसी फर्स्ट बैंक/एयू फाइनेंस बैंक से जुड़े बड़े पैमाने पर धन गबन के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में छह परिसरों पर तलाशी ली। यह मामला हरियाणा सरकार के 8 विभागों और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के 2 विभागों, अर्थात् चंडीगढ़ नगर निगम और क्रेस्ट चंडीगढ़ में सरकारी निधियों के दुरुपयोग से संबंधित है। तलाशी अभियान चंडीगढ़, पंचकुला और दिल्ली एनसीआर में स्थित परिसरों पर चला, जिनमें हरियाणा कैडर के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और मेसर्स विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक के आवासीय परिसर शामिल हैं। यह तलाशी अनियमितताओं और अपराध की आय प्राप्त करने के संबंध में की गई। जांच के दौरान, ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं जिनसे पता चलता है कि सरकारी अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत की थी और खाते खोलने, धन हस्तांतरण और बाद में उसके दुरुपयोग में सहायता की थी। (Source: CBI)This Central Bureau of Investigation (CBI) yesterday conducted searches on six premises in connection with the ongoing investigation into a large-scale misappropriation fraud involving IDFC First Bank/AU Finance Bank, pertaining to siphoning of the Government Funds in 08 departments of Govt of Haryana and 02 departments of union Territory of Chandigarh, i.e, Municipal Corporation Chandigarh and CREST Chandigarh The search operations were carried out at premises located in Chandigarh, Panchkula, and Delhi NCR, which include residential premises of senior public servants of Haryana Cadre and M/s Vipam Consultancy Pvt Ltd and its Director in connection with irregularities committed and with regard to receipt of proceeds of crime. During investigation, evidences have surfaced suggesting that the public servants had colluded with bank officials and had facilitated in opening of accounts, the transfer of funds and the subsequent diversion thereof. (Source: CBI)0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ के विस्थापित पचुवाड़ा खदान क्षेत्र में अनिश्चितकाल धरना, मुआवजे की मांग तेज
Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ पाकुड़ जिले के आमरापाड़ा प्रखंड क्षेत्र में संचालित पचुवाड़ा मध्य व उत्तर कोयला खदान प्रभावित क्षेत्र के विस्थापितों का धरना लगातार जारी है...पचुवाड़ा कोयला खदान विस्थापित मोर्चा के बैनर तले पचुवाड़ा मध्य व उत्तर कोल ब्लॉक के प्रभावित रैयतों और आदिवासियों का समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना बीते 5 जून से जारी है...विस्थापित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं... विस्थापितों का आरोप है कि पंजाब और पश्चिम बंगाल के सरकारी ऊर्जा निगमों पीएसपीसीएल और डब्लूबीपीडीसीएल द्वारा आज तक नियमतः उनकी रैयती जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया है, फिर भी वहां अवैध ब्लास्टिंग और खनन कार्य जारी है...आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मोहन मुर्मू, मुन्नी हांसदा और मेरीलीना सोरेन ने जिला प्रशासन सहित खनन कंपनियों पीएसपीसीएल व डब्लूबीपीडीसीएल के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया...विस्थापितों ने उपायुक्त को एक पत्र सौंपकर केंद्रीय कानून के तहत जमीन का चार गुना मुआवजा, प्रभावित परिवारों को सरकारी रोल पर नौकरी या 1.20 करोड़ की एकमुश्त राशि, और स्थानीय उप-ठेकेदारी में 10 से 15 प्रतिशत प्राथमिकता देने की मांग की है...इसके अलावा, DMFT फंड का 90% हिस्सा प्रभावित क्षेत्रों की शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर खर्च करने की पुरजोर मांग की गई... इस दौरान धरने पर बैठी मुन्नी हांसदा ने सूचना के अधिकार से मिले दस्तावेजों का हवाला देते हुए गंभीर आरोप लगाए... उन्होंने कहा कि कठालडीह, चिलगो और बीसनपुर, पचुवाड़ा जैसे क्षेत्रों में बिना पूर्ण व उचित भूमि अधिग्रहण के ही निजी जमीनों से कोयला निकाला जा रहा है, जो रैयतों के साथ अन्याय है...उन्होंने मांग की कि प्रभावितों को HAC/ HY power committee के प्रावधानों और MOD के नियमों के अनुसार उचित मानदेय व सुविधाएं मिलनी चाहिए...कहा कि आदिवासियों की सरकार आदिवासियों की हित की रक्षा नहीं कर पा रही है जल जंगल और जमीन आदिवासियों के हाथों से छूटता जा रहा है...हेमंत सरकार अगर हमारी मांगों को नहीं पूरी करती है...शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन आंदोलन उग्र आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो जाएगा...मजबूरन यहां के ग्रामीण कंपनियों को खदेड़ने का कार्य करेंगे...आंदोलनकारियों का आरोप है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के आदेश के बावजूद प्रशासन समन्वय बैठक नहीं करा रहा है...साथ ही, वर्ष 2025 से बारूद मैगजीन का लाइसेंस अवैध होने के बाद भी खदान क्षेत्र में भारी ब्लास्टिंग कर आदिवासियों की जमीनें बर्बाद की जा रही हैं...नेताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय दलाल आदिवासियों को महज चंद रुपयों और साइकिल का लालच देकर डंपर-डोजर के दम पर उजाड़ने का प्रयास कर रहे हैं...मोर्चा ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि विस्थापितों की इन जायज मांगों का जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में कोयला उत्खनन और ट्रांसपोर्टिंग का काम पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा... बाइट-1-2- मुन्नी हाँसदा, विस्थापित (महिला हैं) बाइट-3- दानियल मुर्मू, विस्थापित ग्रामीण ( शर्ट पहने है) बाइट-4- मोहन मुर्मू, विस्थापित ग्रामीण ( टी शर्ट पहने युवक हैं )0
0
Report
NH-22 पर व्यवसायी लूट: कन्हौली पुलिस ने तीनों आरोपित गिरफ्तार
Sitamarhi, Bihar:कन्हौली थाना क्षेत्र के मुलही मठ के समीप एनएच-22 पर एक व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में कन्हौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया और पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राजन कुमार (भुतही थाना क्षेत्र के कचोर गांव), रितिक कुमार और अमित सहनी (सहियारा थाना क्षेत्र के बदुरी गांव) के रूप में हुई है। अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी है और उनके विरुद्ध पूर्व से कई मामले दर्ज हैं।0
0
Report
रामगढ़-चितरपुर-गोला में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर से बोकारो जाने के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आज रामगढ़, चितरपुर और गोला में जोरदार भाजपा कार्यक्रमों के द्वारा हुआ। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर उन्हें काफी उत्साह और जोश उत्पन्न कर दी नितिन नबीन को झारखंड के परम्परिक तौर तरीके से भव्य स्वागत किया गया भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। चारों ओर भाजपा के झंडे और बैनरों से पटा रहा। इस दौरान मौके पर उनके साथ आदित्य साहू, हजारीबाग के सांसद और बड़का गांव के विधायक रोशन लाल चौधरी और सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे। नितिन नबीन शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा में माल्यार्पण किया और सभी भाजपाइयों मिले。0
0
Report
Advertisement
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपए की बढ़ोतरी, कीमत 942 रुपए
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:दूध, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बाद अब देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपए का इजाफा कर दिया है. जिसके बाद अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपए हो गई है. हरदा के ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को गैस सिलेंडर को खरीदी के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा है,0
0
Report
गोंडा के नेशनल अंडर-17 कुश्ती: हरियाणा ने 21 मेडल के साथ जीत धाक जमाई
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के नंदनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय अंडर-17 ओपन नेशनल रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता के पहले दिन फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। देर रात तक चले फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम सामने आ गए हैं। हरियाणा को कुल 21 मेडल मिले हैं, जिसमें 6 गोल्ड, 6 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल हैं। यूपी को 3 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल हैं। महाराष्ट्र को एक गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज मेडल मिला है। 45 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के हनुमंत राजेंद्र जाधव ने प्रथम स्थान, हरियाणा के केशव ने दूसरा स्थान, महाराष्ट्र के रूद्र रामचन्द्र कुंभार ने तीसरा स्थान और यूपी के सैफ देशवाल ने भी तीसरा स्थान हासिल किया है। 48 kilo भार वर्ग में हरियाणा के लक्ष्य ने प्रथम स्थान, तेलंगाना के तुंगापल्ली वेंकटेश ने दूसरा स्थान, मध्य प्रदेश के तनिष्क गिरी गोस्वामी ने तीसरा स्थान और हरियाणा के उदित डांगी ने भी तीसरा स्थान हासिल किया है। 51 kilo भार वर्ग में हरियाणा की शुभम ने प्रथम स्थान, महाराष्ट्र के श्रीकांत पोपट सावंत ने दूसरा स्थान, हरियाणा की अक्षत ने तीसरा और यूपी के मुकेश यादव ने भी तीसरा स्थान हासिल किया है। 55 kilo भार वर्ग में हरियाणा के जतिन ढिल्लोंन ने प्रथम स्थान, महाराष्ट्र के हर्षवर्धन धनाजी जाधव ने दूसरा स्थान, हरियाणा के आयुष ने तीसरा और दिल्ली के गोविंद ने भी तीसरा स्थान हासिल किया है। 60 kilo भार वर्ग में हरियाणा के सितेंद्र ने प्रथम स्थान, हरियाणा के जतिन शर्मा ने दूसरा स्थान, हरियाणा के अरुण ने तीसरा और हरियाणा के तनिष्क ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 65 kilo भार वर्ग में हरियाणा के मयंक ने प्रथम स्थान, हरियाणा के कृष्ण ने दूसरा स्थान, हरियाणा के निशांत ने तीसरा स्थान और दिल्ली के रोहित मान ने तीसरा स्थान हासिल किया है।0
0
Report
रात्रि चौपाल में एक साल से बंद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के संचालन की ग्रामीणों ने की मांग
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष में जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास खंड भरखनी में रात्रि चौपाल कार्यक्रम आगामी 21 जून तक आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को पांडेयपुर गांव में रात्रि चौपाल में प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी व एस डी एम अंकित तिवारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण और आंगनबाड़ी केंद्र संचालन सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने गांव में बीते एक साल से बंद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन शुरू करने की मांग की कहा उन्हें दवाई लेने पांच किलोमीटर दूर सवायजपुर जाना पड़ता है एसडीएम ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया एसडीएम कहा जो लोग 60 वर्ष के हो गए हैं लेकिन पेंशन नहीं मिल रही है ऑनलाइन कर दे ताकि उन्हें भविष्य में पेंशन मिल सके। एसबडी एम कहां चौपाल में विद्युत, स्वास्थ्य, बाल विकास विभाग से किसी के न आने पर नाराजगी जताई ।बी डी ओ अशोक दुबे ने बताया चौपाल में कुल चार शिकायतें आयीं जिसमें एक शिकायत का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। तीन को संबंधित विभागों को भेज कर उनका भी जल्द निस्तारण करने की बात कहीं। इस दौरान ग्राम प्रधान कमला देवी, ए डी ओ (पंचायत )धर्मेंद्र गुप्ता, सचिव सोमेंद्र सिंह, लेखपाल उत्तम कुमार आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
भोपाल के लालघाटी के पास आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल लालघाटी के पास लगी आग फायर ब्रिगेड टीम ने पाया आग पर काबू कई किलोमीटर तक देखा गया काला धुआं आग लगने का कारण अज्ञात0
0
Report
महराजगंज में मानसून से पहले तटबंध सुरक्षा की तैयारी, डीएम ने निरीक्षण किया
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- बाढ़ प्रभावित जनपद महराजगंज में मानसून से पहले जिला प्रशासन द्वारा तटबंधों के सुरक्षा को लेकर तैयारी,डीएम ने कई तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर जिम्मेदार अधिकारियों को दिए निर्देश एंकर :यूपी के महराजगंज जनपद में मानसून के सक्रिय होने से पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों में नदियों के तटबंधों की सुरक्षा एवं मरम्मत कार्यों को तैयारी पूरी की जा रही है । इसी के तहत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जिम्मेदार अधिकारियों के साथ नौतनवा तहसील के आराजी सुबाईंन तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया है । डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि महराजगंज जनपद नेपाल बॉर्डर के पास होने के चलते नेपाल के कई नदियों से पानी छोड़े जाने के चलते जनपद के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं इसको लेकर बाढ़ से निपटने को लेकर राहत एवं बचाव कार्य को लेकर जनपद स्तर पर पहले ही बैठक की जा चुकी है जिसमें बाढ़ से पूर्व ही तटबंधों की सुरक्षा हो या बीते वर्षों में जनपद के जिन भी इलाकों में बाढ़ से जनहानि हुई है उसको लेकर भी अधिकारियों के साथ वार्ता की गई है । नौतनवा तहसील के आराजी सुबाईंन तटबंध का निरीक्षण किया गया है जिसमे रोहिन नदी के एक तरफ 9.50 किलोमीटर और दूसरे तरफ बन रहे 4.50 किलोमीटर के तटबंध का निरीक्षण किया गया है । चानकी घाट एंव जगपुर तटबंधों का भी निरीक्षण किया है । सिंचाई विभाग समेत जिम्मेदार विभागों को मानसून से पूर्व ही बाढ़ से निपटने को लेकर सभी तरह की तैयारी को 15 जून से पहले पूर्ण करने के निर्देश दे दिए गए हैं जनपद में अगर बाढ़ जैसे हालात बनते हैं तो उससे निपटने की हमारी तैयारी पहले से ही बदस्तूर जारी रहे । बाइट : गौरव सिंह सोगरवाल डीएम महराजगंज0
0
Report
Odisha Vigilance की बड़ी कार्रवाई: 9 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति बरामद
Noida, Uttar Pradesh:BREAKING ₹6 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! ओडिशा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई में खुला संपत्ति का साम्राज्य बैंक लॉकरों से निकले 2 करोड़ों रुपये, विजिलेंस भी हैरान 5 आलीशान इमारतें, 13 प्लॉट और बैंक लॉकरों से करोड़ों की नकदी बरामद भुवनेश्वर/बलिगुड़ा/जाजपुर/बारिपदा ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग ने कंधमाल जिले के बलिगुड़ा स्थित आईटीडीए के सहायक कार्यपालक अभियंता यानी एईई बैकुंठनाथ बेहरा के 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में की गई इस कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की संपत्ति, कई आलीशान मकान, कीमती प्लॉट और बैंक लॉकरों से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। विजिलेंस की टीम ने भुवनेश्वर, जाजपुर, बारिपदा और बलिगुड़ा में स्थित बैकुंठनाथ बेहरा से जुड़े 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस अभियान में दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पांच डीएसपी, छह इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारी शामिल थे। तलाशी के दौरान अधिकारियों को भुवनेश्वर के पॉश इलाकों में कई बहुमंजिला इमारतों का पता चला। जांच में अब तक पांच बहुमंजिला भवनों का खुलासा हुआ है। इनमें नीलाद्रि विहार स्थित करीब 10,500 वर्गफुट क्षेत्रफल का चार मंजिला आलीशान मकान भी शामिल है。 इसके अलावा सैलाश्री विहार, कानन विहार, चंद्रशेखरपुर और जाजपुर के धर्मशाला क्षेत्र में भी दो-दो मंजिला मकान पाए गए हैं। विजिलेंस को अब तक 13 कीमती प्लॉटों की भी जानकारी मिली है, जिनमें से सात प्लॉट भुवनेश्वर के प्रमुख इलाकों में स्थित हैं। छापेमारी के दौरान पहले 2 लाख 66 हजार रुपये नकद बरामद हुए थे, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ बैंक लॉकरों से करीब 2 करोड़ रुपये नकद मिलने की जानकारी सामने आई है。 दो बैंक लॉकरों की तलाशी जारी है। वहीं सोने के आभूषणों, बैंक जमा राशि, डाकघर निवेश और अन्य वित्तीय निवेशों का आकलन किया जा रहा है। विजिलेंस की तकनीकी टीम सभी संपत्तियों का मूल्यांकन कर रही है। करोड़ों रुपये की संपत्ति, आलीशान मकान, कीमती जमीन और बैंक लॉकरों से बरामद नकदी ने इस मामले को ओडिशा के सबसे चर्चित भ्रष्टाचार मामलों में शामिल कर दिया है। विजिलेंस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है。0
0
Report
Advertisement
दो घंटे की बारिश में नवलपुर थाना पानी-पानी, जलजमाव ने पुलिसकर्मियों चिंता बढ़ा दी
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां दो घंटे की बारिश में नवलपुर थाना पानी पानी हो गया है थाना परिसर में जल जमाव हो गया है थाना के अंदर पानी घुस गया है थाना में जल जमाव होने से पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है थाना में जल जमाव की तस्वीर पुलिसकर्मियों को चिंता में डाल दिया है मात्र दो घंटे की बारिश में थाना पानी पानी हो गया है पूरा बरसात बाकी है ऐसे में थाना में जल जमाव की समस्या को निदान करना होगा ताकि बरसात में थाना में जलजमाव नहीं है0
0
Report
बस्सी में आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित, पेड़-पोल गिरे
Jaipur, Rajasthan:तेज आंधी-तूफान से बस्सी क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित, कई स्थानों पर पेड़ और विद्युत पोल गिरे, बस्सी क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और बारिश کا असर कई गांवों में सड़कों पर गिरे पेड़, कई स्थानों पर विद्युत पोल गिरने से बिजली व्यवस्था बाधित, निमाड़ी वाले बालाजी मंदिर के पास पेड़ और पोल सड़क पर गिरे, भाजूपुरा सहित कई गांवों में हुई बारिश, आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया, लेकिन कई स्थानों पर नुकसान की स्थिति भी बनी, ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन और संबंधित विभागों को सूचना दी गई, विद्युत विभाग की टीमें बिजली व्यवस्था बहाल करने तथा मार्गों से गिरे पेड़ों को हटाने के प्रयासों में जुटी हुई हैं, फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है0
0
Report
धौलपुर में संडे ऑन साइकिल रैली से स्वस्थ, हरित और सुरक्षित शहर का संदेश
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में "संडे ऑन साइकिल" के तहत निकाली गई भव्य साइकिल रैली फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश धौलपुर। विश्व साइकिल दिवस-2026 के उपलक्ष्य में रविवार को धौलपुर पुलिस एवं 6वीं बटालियन आरएसी द्वारा संयुक्त रूप से "संडे ऑन साइकिल" अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा कमांडेंट 6वीं बटालियन आरएसी सीताराम प्रजापति के सुपरविजन में आयोजित इस रैली का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एवं युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार किया गया। प्रातः 7:00 बजे पुलिस लाइन धौलपुर से प्रारम्भ हुई रैली को कमांडेंट सीताराम प्रजापति, डिप्टी कमांडेंट सुरेश सांखला एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर कृष्णराज जांगिड ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से जगदीश तिराहा, गुलाब बाग एवं सब्जी मंडी होते हुए आरएसी लाइन पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, आरएसी जवान, युवा, विद्यार्थी, खेल प्रेमी एवं आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा का संदेश आमजन तक पहुंचाया। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, बदलती जीवनशैली और स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच साइकिलिंग स्वस्थ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है। "संडे ऑन साइकिल" का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नियमित व्यायाम व फिटनेस के लिए प्रेरित करना, कार्बन उत्सर्जन कम करने के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा के लिए जिम्मेदार व्यवहार अपनाने को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने धौलपुर को फिट, हरित एवं जागरूक जिला बनाने का संकल्प लिया। रैली के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्थाएं की गईं, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण रहा。0
0
Report
Advertisement
