icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow13 Aug 2024, 10:44 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्वालियर के खेत में मिला मानव कंकाल, हत्या की आशंका के साथ परिजन परेशान

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के डबरा देहात थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के खेत में दो दिन पहले मिले मानव कंकाल की पहचान हो गई है। कंकाल सांखनी निवासी मनोज कुशवाह का निकला है। पुलिस ने खेत के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए उसकी शिनाख्त की। पहचान की खबर मिलते ही परिजन थाने पहुंचे और हत्या की आशंका जताई। दअरसल दो दिन पहले कंचनपुर गांव के एक खेत में मानव कंकाल पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव पूरी तरह गल चुका था और कंकाल में तब्दील हो गया था। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर अस्पताल परिसर में सुरक्षित रखवाया और पहचान के प्रयास शुरू किए। शुरुआत में कंकाल की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था, क्योंकि शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। लेकिन खेत के आसपास की तलाशी में पुलिस को अहम सुराग मिले। तलाशी के दौरान पुलिस को खेत के पास से दो मोबाइल फोन, एक बैग, जिसमें तीन हजार रुपए और एक रस्सी बरामद हुई। पुलिस ने मोबाइल चालू कर उनमें दर्ज नंबरों पर संपर्क साधा। इसी से कंकाल की पहचान सांखनी निवासी मनोज कुशवाह के रूप में हो सकी। परिजनों के मुताबिक, मनोज मजदूरी का काम करते थे और बीते 15 दिनों से लापता थे। परिजन उसकी तलाश में लगे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था। अब खेत में उसका कंकाल मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। घटनास्थल से रस्सी मिलने के बाद परिजनों ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि मनोज की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया होगा, ताकि पहचान न हो सके। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने कंकाल को पैनल से पोस्टमॉर्टम के लिए ग्वालियर भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।पुलिस अब मनोज के मोबाइल की कॉल डिटेल, आखिरी लोकेशन और लापता होने के दौरान वह किस-किस के संपर्क में था, इसकी जांच कर रही है। साथ ही गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि कंकाल किस हालत में और कब से खेत में पड़ा था।
0
0
Report

खुड़िया बस स्टैंड पास पिकअप ने बाइक सवारों को घायल कर दिया; चालक फरार

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं खुड़िया में तेज रफ्तार पिकअप ने बैकों को मारी टक्कर खुड़िया बस स्टैंड के निकट हुआ भीषण सड़क हादसा हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर घायल एक बाइक पिकअप के नीचे फंसकर काफी दूर तक घसीटी घायलों को चिड़ावा अस्पताल से हायर सेंटर किया रेफर हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से हुआ फरार झुंझुनूं जिले की चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर खुड़िया बस स्टैंड के निकट तेज रफ्तार पिकअप और दो मोटरसाइकाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक पिकअप के नीचे फंसकर काफी दूर तक घसीटती चली गई। हादसें में लांबा निवासी कुलदीप और उसके पिता गुलझारी तथा पचेरी निवासी राकेश घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पहले पिकअप की पचेरी निवासी राकेश की बाइक से टक्कर हुई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुलदीप और गुलझारी की बाइक भी पिकअप की चपेट में आ गई।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को संभाला और एंबुलेंस 108 की सहायता से चिड़ावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पिकअप चालक हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

झुंझुनूं: पूर्व सरपंच पर हमला, ट्रिपल ए बाबा गैंग पर वसूली-आतंक के आरोप

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पूर्व सरपंच उम्मेद सिंह धनखड़ पर हमले का मामला बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे एसपी कार्यालय आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन ट्रिपल ए बाबा ग्रुप पर मंथली वसूली और दहशत फैलाने के आरोप 16 नवंबर को स्कॉर्पियो गाड़ी को कैंपर से टक्कर मारने का आरोप जान से मारने की कोशिश और नकदी छीनने का भी लगाया आरोप आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग एसपी ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन झुंझुनूं के सुलताना थाना क्षेत्र के जोड़िया गांव में पूर्व सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य उम्मेद सिंह धनखड़ की गाड़ी पर हमले के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण उम्मेद धनखड़ के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में एक गिरोह लंबे समय से लोगों में दहशत फैलाकर अवैध वसूली कर रहा है। पूर्व में शिकायतें देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। एसपी ने मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।एसपी को सौंपे ज्ञापन में उम्मेद सिंह धनखड़ ने आरोप लगाया कि सुलताना क्षेत्र में ट्रिपल ए बाबा ग्रुप के नाम से एक गैंग सक्रिय है। ज्ञापन में अनिल उर्फ गोरिया, यादराम, दीपक भड़िया और गफ्फार लीलगर सहित कुछ लोगों को इस ग्रुप का सदस्य बताते हुए आरोप लगाया कि ये लोग क्षेत्र में अवैध शराब की ब्रांच और सट्टे का कारोबार संचालित करते हैं। साथ ही व्यापारियों और अन्य लोगों से मंथली व रंगदारी की मांग करते हैं। मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट और तोड़फोड़ कर लोगों में भय का माहौल बनाते हैं। धनखड़ ने पुलिस से इस कथित गिरोह के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।उम्मेद सिंह धनखड़ ने बताया कि 16 नवंबर की देर शाम जोड़िया गांव में उनकी स्कॉर्जियो गाड़ी को कैंपर से कई बार टक्कर मारी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों का उद्देश्य उन्हें जान से मारना और उनका अपहरण करना था। इस दौरान उनकी जेब से नकदी भी छीन ली गई। घटना के दौरान आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए। धनखड़ ने इस संबंध में सुलताना थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ग्रामीणों और उम्मेद धनखड़ ने एसपी से संबंधित आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उम्मेद धनखड़ और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। धनखड़ ने आशंका जताई कि आरोपियों की ओर से भविष्य में उनके और परिवार के साथ कोई गंभीर वारदात की जा सकती है।ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से आमजन में भय का माहौल है। ऐसे में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कानून व्यवस्था कायम की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाइट : उम्मेद सिंह धनखड़, पूर्व सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य
0
0
Report
Advertisement

अलीराजपुर में 3 दिन में दूसरी हत्या: एक जैसा तरीका, वाहन से कुचलकर धारदार हमला

Alirajpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में महज तीन दिनों के भीतर हत्या की दूसरी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ताजा मामला जिले के कट्ठीवाड़ा थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। खास बात यह है कि जिले में हुई दोनों ही हत्याओं का तरीका बिल्कुल एक जैसा है। कट्ठीवाड़ा में मृतक जवान सिंह पर उसी के गांव के रहने वाले आरोपी प्रताप बिलाल ने पहले तो वाहन चढ़ाकर उसे कुचलने की कोशिश की, और जब उससे भी जान नहीं गई तो धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस हमले में बीच-बचाव या साथ मौजूद रमेश नाम का एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। अलीराजपुर: जिले में बेखौफ बदमाशों का आतंक, 3 दिन के भीतर हत्या की दूसरी बड़ी वारदात। कट्ठीवाड़ा थाना क्षेत्र: दिनदहाड़े पुरानी रंजिश में युवक की निर्मम हत्या, एक अन्य गंभीर रूप से घायल। हत्या का एक जैसा पैटर्न: पहले वाहन से कुचलने की कोशिश, फिर धारदार हथियार से हमला कर की हत्या। मृतक और आरोपी: मृतक जुवान सिंह पर उसी के गांव के आरोपी प्रताप भिलाला ने किया जानलेवा हमला; घटना में रमेश नामक व्यक्ति घायल। सितम्बर में आरोपी प्रताप की बहन ने की थी आत्महत्या, मृतक जूवान सिंह पर था आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप।
0
0
Report

सतना: एयर स्ट्रिप विस्तार के लिए 92 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

Satna, Madhya Pradesh:satna सतना। एयर स्ट्रिप की लंबाई बढ़ाने के लिए प्रशासन ने बुधवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वर्तमान में एयर स्ट्रिप की लंबाई 1200 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 1800 मीटर किया जाना है। इसके लिए हवाई पट्टी और आसपास की जमीन पर 92 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। संबंधित कब्जाधारियों को प्रशासन की ओर से नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम जेसीबी के साथ आदर्श नगर हवाई पट्टी क्षेत्र पहुंची। यहां सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान अस्थाई रूप से झोपड़े बनाकर किए गए कब्जों को ध्वस्त कर जमीन खाली कराई गई। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने समझाइश देकर उन्हें शांत करा दिया। एयर स्ट्रिप विस्तार के लिए जमीन खाली कराने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन लगातार कार्रवाई करेगा। कब्जाधारियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई है। ऐसा नहीं करने पर सख्ती से बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने हवाई पट्टी विस्तार के लिए कुल 92 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। इनमें आदर्श नगर हवाई पट्टी क्षेत्र में 65 और उतैली बाईपास की तरफ 27 कब्जे शामिल हैं। इन सभी को हटाकर एयर स्ट्रिप विस्तार के लिए जमीन उपलब्ध कराई जानी है।
0
0
Report

ग्वालियर में प्रेम विवाह के बाद हत्या, परिजनों ने आरोप लगाकर जांच की मांग

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में प्यार, शादी और फिर मौत... एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने सबको हिला दिया है। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अटल द्वार के पास बुधवार सुबह एक नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान धर्मवीर पाल निवासी सीता का पूरा, तिघरा के रूप में हुई है। धर्मवीर मजदूरी करने का काम करता था। बड़े भाई परमाल सिंह ने जो कहानी बताई, वो दिल दहला देने वाली है। परमाल के मुताबिक, धर्मवीर ने करीब 4 महीने पहले लक्ष्मी रावत नाम की महिला से लव मैरिज की थी। धर्मवीर ने खुद फोन करके परिवार को यह खुशखबरी दी थी। परिवार भी इस रिश्ते से खुश था, किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। शादी के बाद धर्मवीर लक्ष्मी के साथ ही पुरानी छावनी के स्टोन पार्क के पास रहने लगा था। रात में वह वहीं रुकता था और दिन में घर आ जाता था। सब कुछ सामान्य चल रहा था। म्रतक के भाई परमाल ने बताया कि एक दिन पहले दोपहर में ही वह धर्मवीर से मिला था। दोनों के बीच ज्यादा बात नहीं हुई थी। कौन जानता था कि यही आखिरी मुलाकात होगी। आज सुबह जब धर्मवीर की मौत की खबर आई तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब परमाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लक्ष्मी धर्मवीर को पैसों के लिए लगातार परेशान कर रही थी। धर्मवीर ने खुद भाई से भी कुछ पैसे उधार मांगे थे, लेकिन परमाल के पास पैसे नहीं थे, इसलिए वह मदद नहीं कर सका। परमाल का आरोप और भी बड़ा है। उनका कहना है कि लक्ष्मी का किसी दूसरे युवक दौलत से संपर्क था। जब परमाल ने लक्ष्मी को फोन किया तो फोन दौलत ने उठाया। जब धर्मवीर के बारे में पूछा तो दोनों ने उसे पहचानने से ही इनकार कर दिया। भाई का आरोप है कि महिला और उसके साथी की प्रताड़ना से तंग आकर ही धर्मवीर ने यह कदम उठाया है। परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह और साफ होगी। पुलिस ने कहा है कि जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

इटावा मुठभेड़: सलमान घायल, 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज

Etawah, Uttar Pradesh:स्लग:- मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार एंकरइंट्रो:-इटावा जनपद में इटावा पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ,बदमाश के ऊपर 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज है पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा कारतूस नगदी बरामद हुआ है。 वी. ओ.:-इटावा जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेवा अछल्दा रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर बाइक सवार ने फायरिंग कर दी जवाबी पुलिस की कार्रवाई में बाइक सवार बदमाश सलमान के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बदमाश सलमान के ऊपर 30 आपराधिक मुकदमे पहले से भी दर्ज हैं,जिसके पास से पुलिस ने एक बाइक तमंचा कारतूस खोखा कारतूस नगदी बरामद किया है और घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
0
0
Report

फुलवारी शरीफ में बैचलर छात्र की गोली हत्या, गांव में हड़कंप

Danapur, Bihar:बड़ी फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गोनपुरा से आ रही है जहां बैचलर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है मृतक का नाम ओमप्रकाश कुमार पिता विशु यादव बताया जाता है जो आलमपुर का रहने वाला है उसके मां के अनुसार कल रात 9:00 बजे रात निकला था फिर लौटकर 12:00 बजे रात घर लौटा उसके बाद फिर घर से बाहर गया जिसके बाद लौटकर नहीं आया सुबह मां को 4:00 बजे मालूम हुआ की रात भर वह नहीं लौटा है खोजबीन किया गया तो गांव के पास खेत में उसकी शव मिला, कान के पास गोली मारने के निशान बताई जा रहे हैं परिजनों को जब जानकारी हुई तो सुनकर परिजनों में चीत्कार मच गया रोना धोना शुरू हो गया घटना की जानकारी के बाद फुलवारी शरीफ पुलिस मौके पर पहुंची और क्राइम सीन को कवर कर दिया एफएसएल की टीम का इंतजार किया जा रहा है जांच के बाद ही सबको उठाकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा जाएगा फिलहाल हत्या के करनो का पता नहीं चला है जिसकी पुलिस जांच कर रही है गांव वालों के अनुसार और परिजनों के अनुसार यह सीधा-साधा लड़का था किसी तरह के नशा के भी आदि नहीं था सिर्फ पढ़ना और क्रिकेट खेलने जानता था इसकी हत्या के बाद ग्रामीणों में भी यह चर्चा है कि आखिर ऐसे युवक की हत्या आखिर क्यों की गई अब देखने वाली बात यह होगी की हत्या के कारण क्या निकलकर सामने आते हैं. बाईट जानकी देवी मृतक ओमप्रकाश कि माँ बाईट अनिकेत, सरपंच बाईट रामवृक्ष राय मृतक का फूफा बाईट सुनील कुमार मृतक के चाचा
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन की सड़कों में रात में निर्माण, 9.44 करोड़ से चौड़ी और आधुनिक मार्ग

Ujjain, Madhya Pradesh:निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने रात में पहुंचकर निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश। नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहे तक 9.44 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 550 मीटर लंबी सड़क。 सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन की सड़कों को बेहतर और व्यवस्थित बनाने का काम तेजी से चल रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। खास बात यह है कि दिन में यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए नगर निगम रात में भी निर्माण कार्य करवा रहा है। इसी कड़ी में नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहे तक सड़क का निर्माण और विकास किया जा रहा है। करीब 9 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क 550 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी होगी। सड़क को आधुनिक रूप देने के लिए दोनों ओर 2.25 मीटर चौड़ा ग्रीन बेल्ट बनाया जा रहा है। इसके अलावा सर्विस रोड, फुटपाथ और बीच के डिवाइडर में पौधारोपण किया जाएगा। मार्ग पर सेंट्रल लाइटिंग, हाईमास्ट और आकर्षक रोशनी की व्यवस्था भी रहेगी। रात में सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे निगम आयुक्त नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने रात्रिकालीन निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता देखी। उन्होंने डिवाइडर, सेंट्रल लाइटिंग, पाथवे और सौंदर्यीकरण के कामों को बेहतर तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्य तय मापदंडों के अनुसार और अच्छी गुणवत्ता के साथ होने चाहिए। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई निगम आयुक्त ने यह भी कहा कि सड़क चौड़ीकरण का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है। ऐसे में निर्माण पूरा होने के बाद इन मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण और अवैध पार्किंग नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए रिमूवल गैंग को नियमित निरीक्षण करने और अतिक्रमण मिलने पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त संतोष टैगोर, कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी, सहायक यंत्री चरक मित्तल, उपयंत्री प्रयास जैन और संबंधित ठेकेदार मौजूद रहे। सिंहस्थ से पहले शहर की सड़कों को बेहतर बनाने के साथ नगर निगम की कोशिश है कि उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी न हो。
0
0
Report

उज्जैन सिंहस्थ 2028: 470m मार्ग के लिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए

Ujjain, Madhya Pradesh:निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। गणगौर दरवाजा से दानी गेट तक 470 मीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा होगा मार्ग。 नगर निगम की गैंग और जेसीबी ने अस्थाई अतिक्रमण और चौड़ीकरण में बाधक संरचनाओं को हटाया। सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। शहर के प्रमुख मार्गों को चौड़ा करने के लिए नगर निगम अब उन निर्माणों और अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने में जुट गया है, जो सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे हैं। इसी कड़ी में रामानुज कोट से दानी गेट तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य में बाधक संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गणगौर दरवाजा से दानी गेट तक के मार्ग की स्थिति देखी और अधिकारियों को अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस मार्ग को करीब 470 मीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। जेसीबी से हटाए गए बाधक निर्माण आयुक्त के निर्देश के बाद नगर निगम की गैंग और जेसीबी की मदद से मोड़ की धर्मशाला से दानी गेट मार्ग पर चौड़ीकरण से प्रभावित संरचनाओं को हटाने का काम किया गया। साथ ही अस्थाई अतिक्रमण भी हटाए गए, ताकि सड़क निर्माण का काम आगे बढ़ाया जा सके。 काम में देरी पर बढ़ाए जाएंगे संसाधन निरीक्षण के दौरान ऐन आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों और ठेकेदारों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जगहों पर काम की गति धीमी है, वहां अतिरिक्त मजदूर और संसाधन लगाकर काम तेजी से पूरा किया जाए। इसके साथ ही मलबा हटाने, नाली निर्माण, सड़क निर्माण, बिजली के पोल शिफ्ट करने और पेयजल कनेक्शन से जुड़े काम भी समय पर पूरे करने को कहा। निर्माण के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री प्रमोद मालवीय, कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी, साहिल मैदावाला, भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता सहित निगम के इंजीनियर और ठेकेदार मौजूद रहे。 सिंहस्थ से पहले शहर के अंदरूनी रास्तों को चौड़ा करने की इस कवायद का मकसद श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाना और यातायात व्यवस्था को बेहतर करना है。
0
0
Report

उज्जैन: चिमनगंज मंडी में पिस्टल धमकी और कार तोड़फोड़, राज सिजोतिया गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी राज सिजोतिया उर्फ राज बच्चा को गिरफ्तार किया। तीन अन्य साथियों के साथ फरियादी के घर पहुंचा था आरोपी, कार पर पत्थर बरसाकर किया था नुकसान। उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को जान से मारने की धमकी देने और उसकी कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपने तीन साथियों के साथ फरियादी के घर पहुंचा था। इस दौरान पिस्टल लहराकर युवक को धमकाया गया और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार पर पत्थर बरसाकर उसे नुकसान पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है。 पुलिस के अनुसार, मोहन नगर, आगर रोड निवासी मदनलाल तला ने 13 अक्टूबर को चिमनगंज मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे शिवम तला की पहले अनमोल गुर्जर से दोस्ती थी। अनमोल की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पिता ने बेटे को उससे दूरी बनाने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश हो गई थी। पिस्टल लहराकर दी जान से मारने की धमकी शिकायत के मुताबिक, 13 अक्टूबर को अनमोल गुर्जर अपने तीन साथियों के साथ मदनलाल के घर पहुंचा। आरोप है कि अनमोल हाथ में पिस्टल लेकर शिवम को जान से खत्म करने की धमकी देने लगा। उसके एक साथी के पास चाकू और दो अन्य साथियों के पास पत्थर थे। आरोपियों ने शिवम के साथ गाली-गलौज की और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार में पत्थरों से तोड़फोड़ कर दी। 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 742/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले में पुलिस ने राज सिजोतिया उर्फ राज बच्चा (21), निवासी ढांचा भवन, उज्जैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर घटनास्थल की तस्दीक भी कराई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम वन स्टॉप सेंटर से नाबालिग फरार: सुरक्षा में चूक पर सवाल

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम के वन स्टॉप सेंटर से फरार हुई नाबालिग को आखिरकार पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है... लेकिन इस घटना ने वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。 दरअसल, 3 दिन पहले नाबालिग ने कथित तौर पर गेट की चाबी पर नजर रखी, मौका मिलते ही चाबी से ताला खोला और सेंटर से फरार हो गई। अब पुलिस ने उसे तलाश कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है。 लेकिन इस पूरे मामले की कहानी भी कम हैरान करने वाली नहीं है। दरअसल, दो सगी बहनों के बीच हुआ विवाद महिला थाने तक पहुंचा। नाबालिग ने बड़ी बहन के साथ घर जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। लेकिन यहां से वह फरार हो गई。 अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर दोनों बहनों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसने मामला थाने से वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचा दिया? और सेंटर की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?
0
0
Report

खूँटी प्रकरण पर आदिवासियों में उबाल: सीबीआई जांच की मांग

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण पर आदिवासियों में उबाल , आदिवासी महिलाओं ने कार्रवाई पर व सरकार पर उठाए सवाल । कथित रेप मामले में खूंटी की आदिवासियों में काफी रोष है। इस घटना पर लोग सभी ओर निंदा करने लगे हैं। जांच और अनुसंधान पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। नाबालिग के साथ ऐसी घटना होने पर लोग सीडब्ल्यूसी का बयान और सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। अनुसंधान के बाद कार्रवाई की बात कहे जाने के बजाय भूषण बाड़ा प्रकरण में भी ऐसा नहीं हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टुटी ने सरकार के सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्ची को संरक्षण देने के बजाय डराकर बयान बदला गया। कल के दिन में नाबालिग आदिवासी बच्ची पर जान का खतरा है। हेमंत सरकार पर भी उन्होंने कहा कि उनकी मजबूत सरकार कुछ भी करा सकती है। इसलिए सीबीआई जाँच होनी चाहिए। वहीं आदिवासी महिला लक्ष्मी बाखला ने कहा कि यहाँ बच्ची के साथ रेप का मामला आया और प्राथमिकता के आधार पर सीडब्ल्यूसी के समक्ष बयान दिलाना चाहिए था; उसे संरक्षण देना चाहिए था, लेकिन डराया गया। अभी तक नाबालिग के साथ रेप की बात आयी और किसी ने जनता के सामने लाने का कार्य किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यहाँ दोषी खुलेआम हरकत करते हैं और निर्दोष जेल जाते हैं। माफिया गिरी हावी है, बालू तस्करी चल रहा है, जमीन लूटी जा रही है; ऐसे कार्य करनेवालों को सरकार का मदद मिल रहा है। यह राज्य की विडम्बना और दुर्भाग्य है।
0
0
Report

थांवला में बड़ा हादसा टला: खाई में गिरी स्लीपर बस, 50 से अधिक यात्री सुरक्षित

Nagaur, Rajasthan:रियांबड़ी, नागौर थांवला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित स्लीपर बस खाई में गिरी, 50 से अधिक यात्री थे सवार, 8-10 को आई मामूली चोटें । नागौर जिले के थांवला के भेरुन्दा बाईपास चौराहे पर अलसुबह सड़क हादसा हो गया। कोटा-बाराँ से मेड़ता सिटी जा रही स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार फांदते हुए खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि 8 से 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बस चालक के अनुसार, थांवला बस स्टैंड से भेरुन्दा बायपास चौराहे की ओर पहुंचते ही सामने अचानक एक अज्ञात ट्रेलर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बस असंतुलित हो गई और चौराहे पर मोड़ के पास पुलिया की दीवार पार कर खाई में लटक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस सामने खड़े बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे बस पलटने से बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई और हाईटेंशन तारों को हटाकर क्षतिग्रस्त खंभे को अलग किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top