203001
Bulandshahr: भीम वाहिनी का प्रदर्शन, गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:कलेक्ट्रेट के गेट पर भीम वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में गृहमंत्री अमित शाह की बर्खास्तगी की मांग की गई। भीम वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर अपनी नाराजगी जताई और अपनी आवाज उठाने का संकल्प लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कंगना रनौत के खिलाफ मंडी में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
Mandi, Himachal Pradesh:जिला मंडी युवा कांग्रेस ने सांसद कंगना रनौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला फूंककर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की, युवा कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि कंगना रनौत ने युवाओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें "नाली के कीड़े" कहकर संबोधित किया, जिससे युवाओं की भावनाएं आहत हुई हैं,0
0
Report
हनुमानगढ़ में नहर पानी वितरण पर किसानों का धरना स्थगित, पानी छोड़ दिया गया
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) मसीतांवाली हेड पर किसानों का धरना स्थगित, नहरों में पानी रिलीज किया गया हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी क्षेत्र से गुजर रही इंदिरा गांधी नहर की मसीतांवाली हेड पर नोरंगदेसीर और रावतसर वितरिका में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन समाप्त हो गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद दोनों नहरों में पानी छोड़ दिया गया। किसान नेता जगजीत सिंह जग्गी व मनीष बुरड़क ने कहा कि सिंचाई पानी के अभाव में क्षेत्र की फसलें बर्बाद हो रही थीं। आंदोलन की चेतावनी के बाद विभाग ने मांग स्वीकार की। किसानों ने 4 समूहों में से 2 समूह बनाकर प्रथम चरण में पानी वितरण की मांग रखी। पानी रिलीज के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।0
0
Report
हिण्डौन सिटी के मंडावरा रोड पर जलभराव से लोगों को भारी दिक़्कत, शवयात्रा पानी में
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी के मंडावरा रोड पर भारी जलभराव ने स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को एक महिला की मृत्यु होने पर घर से मंडावरा रोड होते हुए गहरे पानी से होकर अंतिम यात्रा निकालनी पड़ी। हिण्डौन निवासी जगमोहन कंबलवाल की पत्नी लक्ष्मी देवी की शव यात्रा को पानी भरे रास्ते से गुजरना पड़ा। स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद और प्रशासन से तत्काल जल निकासी की मांग की है। बताया जा रहा है कि सीवरेज फेल होने और नालियां अवरुद्ध होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जल भराव से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के हजारों लोग, महिलाएं, बच्चे, विद्यार्थी और बुजुर्ग इस समस्या से जूझ रहे हैं। पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहनों से आने जाने वाले लोग पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क के दोनों ओर बनी दुकानों का व्यापार भी जलभराव के कारण प्रभावित हो गया है। करीब 2 साल से यह समस्या बनी हुई है, जिससे सैकड़ों गांवों की ओर जाने वाले इस रास्ते पर लोगों को रोजाना परेशानी हो रही है। भाजपा नेता विष्णु प्रजापत भी जलभराव के मामले को लेकर पांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठे थे। सोमवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हिण्डौन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा है कि समस्या का समाधान नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने भूख हड़ताल पर बैठे नेता को समर्थन देते हुए प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। इससे पहले लोगों ने पानी की टंकी पर चढ़कर और जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। राजस्थान हाईकोर्ट ने भी मामले में अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक स्थायी रूप से समाधान नहीं हुआ है। अधिक विरोध होने पर नगर परिषद द्वारा पाइप लगाकर अस्थायी रूप से पानी निकाल दिया जाता है, पर बारिश के कारण समस्या विकराल रूप ले चुकी है। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग दोहराई है।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में फ्लैगशिप योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा: समय पर निस्तारण और सेवाओं का फीडबैक
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के डीआरडीए सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में फ्लैगशिप योजनाओं, राज्य बजट घोषणाओं और संपर्क पोर्टल की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली, पेयजल, जल जीवन मिशन, स्मार्ट मीटर, हरियालो राजस्थान अभियान और 181 पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया। बैठक में सभी विभागों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।0
0
Report
Shopian के Kathohallan में बादल फट, Gatipora नदी जलस्तर बढ़ा
Aram Pora, Ganderbal, A cloudburst struck the upper reaches of Kathohallan in Shopian district, triggering a sharp rise in the water level of the Gatipora stream.0
0
Report
Bandipora के मालंगाम शरीन में Hazrat Rasool Shah (RA) की 69वीं उर्स शुरू
Seven-Day Urs of Hazrat Syed Rasool Shah (RA) Begins at Malangam Shrine in Bandipora The 69th annual Urs of revered Sufi saint Hazrat Syed Rasool Shah (RA), popularly known as Nanga Baji Sahib, commenced on Tuesday at Malangam village in north Kashmir's Bandipora district, with devotees from several parts of the Kashmir Valley arriving to participate in the week-long spiritual gathering. The Urs, which will continue until August 10, is expected to attract thousands of devotees from across Jammu and Kashmir and other parts of the country. The annual observance is being marked with special prayers, Quran recitations, religious sermons, and community meals (langar), reflecting the saint's enduring message of peace, harmony, and spiritual devotion. Local authorities and the Urs management committee have made elaborate arrangements for the convenience of devotees, including food, accommodation, sanitation, drinking water, and other essential facilities to ensure the smooth conduct of the annual event. Devotees said the shrine continues to serve as a symbol of communal harmony and spiritual unity, with people from different backgrounds gathering every year to pay their respects and seek blessings.0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़: ब्लॉक स्तर की PEEO-UCEEO समीक्षा से शिक्षा में सुधार योजना
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय PEEO एवं UCEEO समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभूलाल सोमानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आंगनवाड़ी-विद्यालय समन्वय, विद्यालय सुरक्षा तथा शैक्षणिक गुणवत्ता की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मानसून के दौरान जर्जर भवनों, विद्युत सुरक्षा और जलभराव जैसी परिस्थितियों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं, स्वतंत्रता दिवस तैयारियों, UDISE+ डेटा की शुद्धता और लंबित विभागीय कार्यों को समयबद्ध पूरा बनाने पर भी विशेष जोर दिया।0
0
Report
जीवनसाथी एप पर दिल्ली पुलिस के एएसआई बनकर दुष्कर्म-ठगी: आरोपी गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और लाखों की ठगी करने वाला 'फर्जी दिल्ली पुलिस SI' गिरफ्तार जीवनसाथी ऐप से युवती को फंसाया; नयापुरा पुलिस ने यूपी पुलिस के सहयोग से उत्तराखंड निवासी आरोपी रितिक कम्बोज को दबोचा कोटा। जीवनसाथी (Jeevansathi) ऐप पर खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताकर युवती से दुष्कर्म और लाखों रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी को नयापुरा थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम (IPS) ने बताया कि वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। पकड़ा गया आरोपी रितिक कम्बोज पुत्र उमेश कामबोज, निवासी काशीपुर (उधमसिंह नगर, उत्तराखंड) का रहने वाला है। फर्जी पहचान बताकर ऐंठे जेवर और कार पीड़िता की शिकायत के अनुसार, रितिक ने ऐप के जरिए उससे दोस्ती की और खुद को स्पोर्ट्स कोटे से दिल्ली पुलिस में एसआई बताया। उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस के मेडिकल में पास कराने का बहाना बनाकर आरोपी ने पीड़िता से लगभग 5 से 10 लाख रुपये नगद, 15 तोला सोने के जेवर और युवती के नाम पर एक स्विफ्ट कार ठग ली। लगातार बदल रहा था लोकेशन थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर चकमा दे रहा था। नयापुरा पुलिस ने यूपी पुलिस के साथ समन्वय बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से ठगी की राशि व सामग्री बरामदगी के संबंध में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
भिवाड़ी के फर्जी डॉक्टरों के क्लिनिक सीज, रजिस्ट्रेशन न होने पर कार्रवाई
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नया गांव और साथलका क्षेत्र में संचालित अवैध क्लिनिकों पर छापेमारी की। एडिशनल ड्रग्स अधिकारी विष्णुदत्त और भिवाड़ी जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सागर अरोड़ा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और क्लिनिक संचालकों से डॉक्टर की डिग्री, मेडिकल रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे। जांच के दौरान कई क्लिनिक संचालक जरूरी दस्तावेज पेश नहीं कर सके, इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए चार अवैध क्लिनिकों को सीज कर दिया। वहीं कार्रवाई के दौरान एक क्लिनिक पर ऐसा मामला सामने आया जिसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। कथित फर्जी डॉक्टर जिस पर्ची पर मरीजों को इलाज और दवाइयां लिख रहा था, उस पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की गई तो वह भी फर्जी पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद इलाके में झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन वाले डॉक्टरों से इलाज नहीं करवाएं, क्योंकि गलत इलाज मरीज की जान के लिए भी खतरा बन सकता है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नए टेंडर से मानदेय बकायाओं पर संघर्ष तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को लेकर नई टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने प्रदेश के 1736 सरकारी स्कूलों में वोकेशनल लैब संचालन, 2502 व्यावसायिक शिक्षकों और 84 समन्वयकों की नियुक्ति के लिए करीब 192.77 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। आरोप है कि जिन निजी एजेंसियों पर शिक्षकों का 5 से 14 माह तक का मानदेय बकाया है, उन्हें भी नए टेंडर में शामिल होने का अवसर दिया गया है। सैकड़ो शिक्षकों की लंबे समय की सैलरी बकाया होने के बावजूद भी फिर से उन्हीं कंपनियों को मौका दिए जाने के कारण व्यवसायिक शिक्षकों में शिक्षक विभाग के प्रति नाराजगी, व्यावसायिक प्रशिक्षक संघर्ष समिति के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि IISD, ICA, LNJ Institute, iDaksha, HWO और Mind Leader जैसी एजेंसियों के खिलाफ लंबे समय से वेतन रोकने और अन्य अनियमितताओं की शिकायतें हैं। उनका कहना है कि स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने पहले आश्वासन दिया था कि बकाया मानदेय वाली कंपनियों को नए टेंडर में शामिल नहीं किया जाएगा, लेकिन अब उन्हें पात्र मान लिया गया है। बाईट - कमल कुमार - पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व्यावसायिक प्रशिक्षक संघर्ष समिति ग्राफिक्स---- प्रदेश के 1736 स्कूलों के लिए 192 करोड़ का वोकेशनल टेंडर। बकाया वेतन वाली 6 कंपनियां फिर टेंडर प्रक्रिया में शामिल। शिक्षकों का आरोप- 8 से 14 महीने तक नहीं मिला मानदेय। फिर भी उन्हीं कंपनियों को किया गया टेंडर में शामिल। सैकड़ो व्यवसायिक शिक्षकों का करोड़ों रुपए का मानदेय बकाया। व्यावसायिक संघर्ष समिति का कहना है। फिर से हनी कंपनियों को मिला टेंडर तो क्या होगा शिक्षकों का भविष्य। शिक्षक कहते हैं government स्थायी भर्ती के बजाय ठेका व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है। नए टेंडर में शिक्षकों का मानदेय 23,500 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है, लेकिन नौकरी की सुरक्षा और समय पर वेतन मिलने की कोई गारंटी नहीं है। टेंडर की शर्तों के अनुसार प्रत्येक व्यावसायिक शिक्षक को कक्षा 9 और 11 में कम से कम 35-35 विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करना होगा, अन्यथा सेवा समाप्त की जा सकती है। वहीं प्लेसमेंट के बाद तीन माह की वेतन स्लिप जमा नहीं होने पर ठेका कंपनी के 20 प्रतिशत भुगतान पर रोक लगाने का प्रावधान भी रखा गया है।0
0
Report
धनबाद समाहरणालय में शिबू सोरेन पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, स्वास्थ्य संदेश फैला
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद समाहरणालय में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने फीता काट कर किया। सिविल सर्जन, सदर अस्पताल और SNMMCH के डॉक्टर उपस्थित रहे। वहीं डीडीसी सन्नी राज ने कहा कि आज समाहरणालय परिसर में सदर अस्पताल और SNMMCH अस्पताल ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। यह रक्तदान शिविर हमने दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के पुण्यतिथि पर आयोजित की है। सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आए और रक्तदान करे क्योंकि आपके रक्तदान करने से किसको जीवन दान मिलेगा। और आपको भी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।0
0
Report
धनबाद के बरवाअड्डा में कंटेनर से स्कूल वैन टकराई, ड्राइवर समेत कई घायल
Dhanbad, Jharkhand:एंकर धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब बच्चों को छोड़ने रांग साइड से जा स्कूल वैन में कंटेनर ने सीधी टक्कर मार दी घटना में ड्राइवर और खलासी को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं स्कूल वैन के पीछे चल रही टाटा मैजिक भी बस में जा घुसी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया जिसमें चालक फंस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी परिश्रम के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला और सभी घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा। घटना में स्कूल वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे हैं। घटना के संबंध में बतलाया जा रहा है कि स्कूल वैन चालक जल्दबाजी में रांग साइड वाहन चला रहा था जिसके वजह से घटना घटी। हालांकि स्कूल वैन चालक कंटेनर वाले की ग़लती बतला रहा है; फिलहाल पुलिस सभी वाहनों को जप्त कर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
नाशिक ग्रामीण हिस्से में भीषण पानी आपूर्ति संकट, निजी टँकरों की बढ़ती कीमतें
Nashik, Maharashtra:नाशिक ग्रामीण क्षेत्र में जोरदार वर्षा के बावजूद भीषण पानी टंचाई, धरणे पूरी तरह भरी नहीं पाई गईं। जिल्ह के 24 गाँव और 62 वाडे को निजी टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है।Anc: संपूर्ण नाशिक जिल्ह्यात जोरदार पाऊस होऊन काही धरण भरणारे आहेत परंतु ग्रामीण भाग में आज भी भीषण पानी टंचाई बनी है। जिल्ह्यातील 24 गावे 62 वाडे को पानी की टंचाई का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें 21 निजी टैंकरों के माध्यम से 45 दौरों में पानी उपलब्ध कराया गया है। बाइट: स्थानीय युवक VO 1: मालेगाव, येवला, सटाणा के दुष्कालग्रस्त गांवों और गॉंवों में लगभग 54 हजार 986 नागरिक रहते हैं, जिन्हें पानी के लिए आज भी भटकना पड़ रहा है और पानी के लिए खरीदारी निर्भर है। VO 2: पानी के टैंकरों के दाम ग्राफिक्स के माध्यम से: बोरिंग पानी 700-800 रुपये प्रति टंकर, पीने का पानी 500 रुपये प्रति टंकर (5 किलोमीटर तक), पीने या बोरिंग का पानी 1800-2000 रुपये प्रति टंकर (5 किलोमीटर से आगे). जिल्ह्यातील तालुक्यात पानी टंचाई के अनुसार: बागलाण – 2 गावे/2 वाडे, निजी टंकर 2 पुरवठा, फेऱ्या 8; मालेगाव – 10 गावे/37 वाडे, 10 पुरवठा, फेऱ्या 19; येवला – 12 गावे/23 वाडे, 9 पुरवठा, फेऱ्या 18. VO 3: अब सबसे अधिक पानी टंचाई मालेगाव और येवला तालुक्यात दिख रही है, भरपावसाळ्यात पानी के लिए भटकना नागरिकों पर भारी पड़ रहा है और सरकार से तात्कालिक कार्रवाई की मांग है।0
0
Report
करनाल में हवाई हमला-तैयारी मॉकड्रिल से आपदा के लिए तेज समन्वय सामने
Karnal, Haryana:करनाल। हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने का करनाल में रिहर्सल, जिला सचिवालय में मMockdrill के जरिए परखी गई तैयारियां | प्रशासन का संदेश—आपदा में घबराएं नहीं, सतर्कता और समन्वय ही सबसे बड़ी ताकत अगर कभी हवाई हमला या किसी बड़ी आपदा जैसी स्थिति बन जाए तो प्रशासन कितनी तेजी और प्रभावी ढंग से काम करेगा, इसी की पड़ताल के लिए करनाल के जिला सचिवालय परिसर में व्यापक मMockdrill आयोजित की गई। इस अभ्यास में प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, होमगार्ड, रेड क्रॉस और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से हिस्सा लेकर आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया। मMockdrill का उद्देश्य केवल सरकारी तंत्र की तैयारियों को परखना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों को भी आपदा के समय सही व्यवहार और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।\n\nसायरन बजते ही हर विभाग ने संभाला अपना मोर्चा\nमMockdrill के दौरान जैसे ही आपातकालीन सायरन बजा, स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस, दमकल विभाग की गाड़ियां, पुलिस और अन्य राहत एवं बचाव दल तुरंत सक्रिय हो गए। घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, आग पर नियंत्रण पाने, भीड़ को सुरक्षित निकालने और राहत कार्यों की पूरी प्रक्रिया का वास्तविक परिस्थितियों की तरह अभ्यास किया गया। अधिकारियों ने प्रत्येक टीम की प्रतिक्रिया क्षमता और कार्यशैली का बारीकी से निरीक्षण किया।\n\nप्रशासन का लक्ष्य—बेहतर तालमेल, तेज प्रतिक्रिया और कम से कम नुकसान\nइस अभ्यास का सबसे बड़ा उद्देश्य यहensure करना था कि किसी भी आपदा के दौरान सभी विभाग एकजुट होकर बिना किसी भ्रम के तेजी से काम करें। प्रशासन का मानना है कि आपसी समन्वय जितना मजबूत होगा, उतनी ही तेजी से राहत कार्य होंगे और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा। साथ ही, ऐसे अभ्यास भविष्य में संभावित कमियों को पहचानकर उन्हें समय रहते दूर करने का अवसर भी देते हैं।\n\nसब फायर ऑफिसर सुधीर बोले—सभी विभागों का तालमेल ही सफलता की कुंजी\nअग्निशमन विभाग करनाल के सब फायर ऑफिसर सुधीर ने बताया कि इस मMockdrill का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग, रेड क्रॉस, पुलिस, होमगार्ड और अग्निशमन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़ी आपदा के समय सभी एजेंसियों का एक साथ और निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार काम करना बेहद आवश्यक होता है। इसी समन्वय से समय रहते राहत पहुंचाई जा सकती है और जान-माल के नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है।\n\nएसडीएम देवेंद्र शर्मा ने लोगों को बताया क्या रखें सबसे पहले ध्यान\nकरनाल के एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि मMockdrill का उद्देश्य केवल सरकारी अमले का अभ्यास नहीं, बल्कि आम लोगों को भी जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पूर्वाभ्यास से कमियों की पहचान होती है और उन्हें समय रहते सुधारा जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कभी हवाई हमले जैसी स्थिति बने तो जहां भी हों, वहां की लाइटें तुरंत बंद कर दें, ताकि उस स्थान को आसानी से निशाना न बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आमजन की साझी जिम्मेदारी ही किसी भी आपदा का प्रभावी मुकाबला कर सकती है।\n\nहर चुनौती से पहले तैयारी जरूरी\nजिला सचिवालय में आयोजित इस मMockdrill ने यह संदेश दिया कि आपदा से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका पहले से तैयारी करना है। समय पर लिया गया सही निर्णय, विभागों का मजबूत समन्वय और नागरिकों की जागरूकता किसी भी संकट की गंभीरता को काफी हद तक कम कर सकती है।0
0
Report
आनंद के किसानों पर बारिश का कहर: 6000 हेलेक्टेयर से अधिक फसल जलमग्न
Anand, Gujarat:એંકર: આણંદ જિલ્લાનાં તારાપુર પંથકમાં ભારે વરસાદ બાદ તારાજીના દ્રશ્યો સામે આવી રહ્યાં છે જેમાં તારાપુરના ઈન્દ્રણજ વાળંદાપુરા અને ખાનપુર સહિતના ગામોની 6000 હેક્ટરથી વધુ જમીનમાં વરસાદ અને કાંસના પાણી ફરી વળતા જળબંબાકારની સ્થિતિ सिर्जી છે,જેને લઈને ડાંગરના ધરુ અને-roપણ કરેલ ડાંગરનો પાક બોરાણમાં જતા ખેડૂતોને ભારે આર્થિક નુકસાન થતા ખેડૂત પાયમાલ થઈ ગયા છે, ગયાએક સપ્તાહથી વરસાદી પાણી નહીં ઓસરતા ખેડૂતોમાં ચિંતામાં મૂકાયા છે, વીઓ:-આપ Zee 24 કલાકના સ્ક્રીન પર જે દ્રશ્યો જોઈ રહ્યા છો તે દ્રશ્યો કોઈ તળાવ કે જળાશયના નથી આ દ્રશ્યો છે તારાપુરના ખાનપુર ઈନ્દ્રજ અને વાળંદાપુરા ગામની સીમામાં આવેલા ખેતરોના અહીંયા આશરે 6000 એકરથી વધુ જમીનમાં વરસાદ અને કાંસના પાણી ફરી વળતા તમામ ખેતરોમાં જળબંબાકારની સ્થિતિ સર્જાઈ છે, ખેડૂતોએ મોંઘા ભાવના ધરું અને ખાતર લાવીને ડાંગરનું વાવેતર કર્યું હતું અને આ વર્ષે પાક સારો થશે તો પરિવારના સારા પ્રસંગો પાર પાડી શકાશે તેવા સ્વપ્નો સેવ્યા હતા પરંતુ ખેડૂતોના સ્વપ્નો પર વરસાદે પાણી ફેરવી દીધું છે. વીએ. ખેડૂતોએ મોંઘા ભાવના ધરો અને ખેતર લાવી વીઘા દીઠ ૨૦ हजारથી વધુનો ખર્ચ કર્યો હતો પરંતુ વરસાદના કારણે પાક નિષ્ફળ જતા ખેડૂતોનો ખર્ચ માથે પડ્યો છે, બાઈટ. લોકાંભાઈ (ખેડૂત) બાઈટ:_વિશાલભાઈ (ખેડૂત) WKT 1 WKT 2 બુરહાન પઠાણ ઝી મીડિયા આણંદ0
0
Report
Advertisement
