203403
बुलंदशहर मार सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के कस्बा बुगरासी में सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने "बम बम भोले" के जयकारे लगाए। एक भक्त ने बताया कि सावन में भोले बाबा के मंदिर में मनोकामना पूरी होती है। छोटे बच्चे भी पूजा में शामिल हुए। नगर पालिका ने मंदिर परिसर में सफाई का विशेष प्रबंध किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई हैं और वे भगवान शिव के प्रति आभार व्यक्त करने आए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री जनसुनवाई में मकान रजिस्ट्री न होने से युवक ने सिर फोड़ने की कोशिश, हंगामा
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री जनसुनवाई में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान एक युवक ने हंगामा करते हुए खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। युवक ने प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और हाथ में ईंट लेकर अपना सिर फोड़ने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवक को पकड़कर उसके हाथ से ईंट छुड़ाई और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस युवक को लालघाटी थाने लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार पोलायकलां क्षेत्र के ग्राम खड़ी निवासी राजेंद्र बागरी लंबे समय से अपने मकान की रजिस्ट्री नहीं होने की समस्या से परेशान है। इसी समस्या के निराकरण की मांग को लेकर वह मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था। जनसुनवाई के दौरान जब उसकी समस्या को लेकर सुनवाई चल रही थी, तभी वह अचानक आक्रोशित हो गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते युवक ने ईंट से अपना सिर फोड़ने का प्रयास किया, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। यूपीएससी की तैयारी के लिए लिया था ब्याज पर कर्ज बताय जा रहा है कि राजेंद्र बागरी ने वर्ष 2021-22 में यूपीएससी की तैयारी के लिए करीब तीन लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे। इसके साथ ही मकान की रजिस्ट्री नहीं होने की समस्या भी उसके लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। युवक का कहना है कि वह लंबे समय से इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिल पाई है। इसी से परेशान होकर वह अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई में पहुंचा था। कलेक्टर ने भोपाल भेजी शिकायत, निराकरण का दिया भरोसा घटना के दौरान कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े ने भी युवक की समस्या सुनी। कलेक्टर ने उसे आश्वस्त करते हुए कहा कि उसकी समस्या को भोपाल भेजा गया है और व्यक्तिगत रूप से भी मामले को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई में हुई इस घटना ने एक बार फिर आम नागरिकों की समस्याओं के समय पर निराकरण और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि लंबे समय से मकान की रजिस्ट्री के लिए परेशान हो रहे राजेंद्र बागरी को प्रशासन से कब तक राहत मिल पाती है।0
0
Report
राजपुर बड़ा में चुनाव के बाद बाजार और स्कूलों में सन्नाटा, लोग भयभीत
Alwar, Rajasthan:राजगढ राजपुर बड़ा में चुनावी विवाद के बाद तीसरे दिन भी बाजार बंद, भय के चलते स्कूलों में घट रही बच्चों की उपस्थिति; जनजीवन भी हुआ प्रभावित अलवर। जिले के राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव में 31 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के दौरान हुए विवाद के बाद अब तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। घटना के तीसरे दिन भी गांव के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। भय और तनाव के माहौल के चलते सब्जी मंडी, दूध की दुकानें, मेडिकल स्टोर सहित अधिकांश दुकानें बंद हैं। रोजमर्रा की जरूरतों का सामान उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, विवाद का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखाई देने लगा है और विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति में काफी कम हो गई है । दरअसल पंचायत चुनाव में सरपंच पद के चुनाव के बाद हुई मतगणना पर धांधली के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और पेटी में भी वोटो की संख्या में करीब तीन सौ वोट कम निकलने के आरोप लगाए इसके बाद चुनाव निरस्त करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ , इतना ही नहीं समझाइश पर गये अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर पत्थर बाजी की गई जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे । उसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , लेकिन पुलिस उसके बाद से लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है । तीन दिन निकल जाने के बाद आज भी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए दुकानें नहीं खुल रही बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है । पुलिस गश्त के बीच ग्रामीणों में भय ग्रामीण मोहन उपाध्याय ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद हुए घटनाक्रम के चलते पिछले तीन दिनों से बाजार बंद हैं। इससे ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों का सामान जुटाने में भी परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि पुलिस कार्रवाई के डर से लोग घरों से बाहर निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं। वहीं, ग्रामीण हनुमान ने बताया कि चुनावी विवाद के दिन से ही बाजार बंद पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में पुलिस की लगातार गश्त और कार्रवाई की आशंका के चलते लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों को डर है कि घरों से बाहर निकलने पर पुलिस उन्हें पकड़कर ले जा सकती है। इस आशंका के चलते लोग बच्चों को भी सामान लेने के लिए बाहर भेजने से कतरा रहे हैं। बाइट ग्रामीण 347 विद्यार्थियों के नामांकन वाले स्कूल में महज 20 से 35 बच्चे पहुंचे चुनावी विवाद का असर गांव की शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। राजपुर बड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति में भारी कमी दर्ज की गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यारेलाल जाटव ने बताया कि घटना के बाद से अभिभावकों में भय और आशंका का माहौल है, जिसके चलते पिछले दो दिनों से बच्चे बेहद कम संख्या में स्कूल पहुंच रहे हैं। प्रधानाचार्य के अनुसार विद्यालय में कुल 347 विद्यार्थियों का नामांकन है, लेकिन सोमवार को केवल करीब 20 विद्यार्थी ही उपस्थित रहे। मंगलवार को यह संख्या बढ़कर लगभग 35 तक पहुंची। विद्यालय में अधिकांश विद्यार्थी राजपुर बड़ा के मालीबास क्षेत्र से आते हैं। अभिभावकों की चिंता के चलते बच्चों की नियमित उपस्थिति प्रभावित हो रही है। चुनावी विवाद की चपेट में आया आम जनजीवन पंचायत चुनाव के बाद शुरू हुआ विवाद अब गांव के व्यापार, शिक्षा और रोजमर्रा की गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है। बाजार बंद होने से व्यापारियों का कारोबार ठप है, वहीं आवश्यक वस्तुओं की कमी से ग्रामीण परेशान हैं। दूसरी ओर, स्कूलों में विद्यार्थियों की घटती संख्या से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी चिंता गांव में सामान्य माहौल बहाल होने की है। सवाल यह है कि राजपुर बड़ा में हालात कब सामान्य होंगे और ग्रामीण कब भयमुक्त होकर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी शुरू कर पाएंगे।0
0
Report
दीपावली पर चौमूं-जयपुर के बाजारों में रौनक, खरीदारी भीड़ और डिजिटलीकरण बढ़ा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर दीपावली का त्यौहार पर बाजार गुलजार खरीददारी करने वालों की बाजार में भीड़ बाजारों में दिखने लगी सजावट की रौनक धीरे -धीरे बहीखातों का क्रेज हुआ कम कंप्यूटर और लैपटॉप में रखने लगे हिसाब एंकर-दीपावली के त्योहार को लेकर चौमूं के बाजारों में रौनक नजर आने लगी है। बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक रोशनी से बाजारों की छटा देखते ही बन रही है। दीपावली के नजदीक आते ही व्यापारियों के चेहरों पर भी उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं, बदलते दौर के साथ व्यापारिक परंपराओं में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी दीपावली पर बहीखातों की खरीदारी का विशेष क्रेज हुआ करता था, लेकिन अब इसका चलन धीरे-धीरे कम हो रहा है। व्यापारी अब पारंपरिक बहीखातों की जगह कंप्यूटर और लैपटॉप पर डिजिटल माध्यम से अपना हिसाब-किताब रखने लगे हैं। दुकानदार से बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सोनी ने...0
0
Report
Advertisement
कोटा के जवाहर नगर में नाबालिग कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया—पोस्टमार्टम शुरू
Kota, Rajasthan:जवाहर नगर थाना क्षेत्र में हुई छात्र सुसाइड का मामला, MBS मोर्चरी पर हुआ पोस्टमार्टम, 5 नवंबर को घर लौटने वाला था स्टूडेंट, दो दिन पहले परिजनों से हुई थी आखिरी बातचीत,बोले- वजह पता नहीं, सुसाइड नोट में परिजनों से माफी मांगता दिखा छात्र, शव परिजनों को किया सुपुर्द, कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में सुसाइड करने वाले नाबालिग कोचिंग स्टूडेंट का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया गया. उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला स्टूडेंट पिछले एक साल से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था. सोमवार को उसने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया था और हॉस्टल का कमरा सील कर दिया था. पुलिस को स्टूडेंट के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला था. उसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा था- ''मम्मी-पापा सॉरी.'' मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करवाई. स्टूडेंट के मामा शिव कुमार ने बताया कि दो-तीन दिन पहले ही बच्चे से बात हुई थी। वह 5 नवंबर को घर आने वाला था। उसका ट्रेन का टिकट भी बुक था। परिजनों के मुताबिक बच्चा पढ़ाई में अच्छा था और डिप्रेशन में भी नहीं था. उसने कभी ऐसी कोई परेशानी नहीं बताई. पहले वह निजी कोचिंग में ऑफलाइन पढ़ाई कर रहा था, जबकि इस बार ऑनलाइन कोचिंग से तैयारी कर रहा था. उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह परिवार को भी समझ नहीं आ रही. जवाहर नगर थाने के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुसाइड के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है. सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है. परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.0
0
Report
पारिवारिक रंजिश में जेठ ने पत्नी की हत्या, चंद घंटों में गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:पारिवारिक रंजिश और शक में जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, चंद घंटों में गिरफ्तार गला दबाने के बाद कुल्हाड़ी से किया वार, घटना के बाद नहर के पास छिपा था आरोपी; हत्या में प्रयुक्त टंगिया और खून से सने कपड़े जब्त कवर्धा। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में पारिवारिक रंजिश और शक के चलते जेठ ने अपनी छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को बीरसिंग निषाद ने अपने बड़े भाई देवसिंग निषाद (30) पर पत्नी हेमलता निषाद की हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर खून के निशान, टूटी चूड़ियां और अन्य साक्ष्य जुटाए गए। जाँच के दौरान पुलिस ने फरार आरोपी देवसिंग को गांव के पास नहर किनारे छिपे हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हेमलता के किसी युवक से बातचीत करने को लेकर उसे शक था। इसी बात पर विवाद होने के बाद उसने गला दबाया और कुल्हाड़ी (टंगिया) से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टंगिया और खून से सने कपड़े जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व में भी मृतिका से छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है।0
0
Report
रतलाम में मकान के भीतर युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के सैलाना बस स्टैंड के पास राजभाई की झीन इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मकान के अंदर युवक का शव मिला। घर का दरवाजा खुला था और बाहर तेज दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को अनहोनी का पता चला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव वाहन की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की पहचान नरेंद्र चौहान के रूप में हुई है, जो ऑटो चालक था और मकान में अकेला रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसने मकान बनाने के लिए अपना ऑटो रिक्शा भी बेच दिया था। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने फिलहाल किसी तरह की आशंका से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र करीब तीन दिन से घर से बाहर नहीं निकला था। अब सवाल यही है—मौत कब और कैसे हुई? क्या यह आत्महत्या है या फिर कोई और वजह? फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है。0
0
Report
Advertisement
हाजीपुर में पीएचईडी के नए भवन का उद्घाटन, शिलान्यास और बयान पर मंत्री की टिप्पणी
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ हाजीपुर स्थित पीएचईडी विभाग के नए भवन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया साथ ही पीएचईडी विभाग द्वारा जिले में चल रहे करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास भी चिराग पासवान ने किया। इस मौके पर मौजूद बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने अपने विभाग के नए भवन और धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बोलते हुए कहा कि उनके विभाग का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। अब पीएचईडी (PHED) डिवीजन ऑफिस को पूरी तरह से सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले पदाधिकारी, स्टाफ, संवेदक और आम लोगों को आने-जाने और बैठने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस भवन को आधुनिक और बहुत ही सुसज्जित ढंग से बनवाया गया है ताकि किसी को भी शिकायत या परेशानी न हो। वहीं मंत्री संजय सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान पर पूछे गए सवाल पर कहा कि बयानों में कई चीजों को देखने की जरूरत होती है। कोई भी बयान किसी के लिए अच्छे और किसी के लिए बुरे हो सकते हैं लेकिन इस पर चीजें स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कहना ज्यादा सही होगा।0
0
Report
मुज़फ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया से करोड़ों रुपए कीमत की विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के बेला इंडस्ट्रील एरिया से दीपावली से पूर्व एक ट्रक में मौजूद विदेशी शराब की खेप बरामद हुई और ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है.(anchor)(muzaffarpur). उत्पाद विभाग की टीम ने बेला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब नंबर के ट्रक को रोककर करीब 1 करोड़ रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामद की. मौके से ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. अब उत्पाद विभाग की टीम शराब कारोबारियों को चिन्हित करने में जुटी है. विशेषज्ञ टीम गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर इंडस्ट्रीज एरिया फेज 2 में पंजाब नंबर के ट्रक पर शराब उतारने की तयारी चल रही थी, जिसे गिरफ्तार किया गया. ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है. ट्रक चालक से पूछताछ कर स्थानीय शराब तस्करों की पहचान की जा रही है. बताया गया है कि चालक ने पंजाब से मुजफ्फरपुर पहुँचाकर विभिन्न जगहों पर शराब उतारने की योजना बनाई थी, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ा गया. गिरफ्तार चालक की पहचान पंजाब राज्य के फतेहगढ़ साही निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है. पूरी मामले पर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेला थाना क्षेत्र के नारायणपुर इंडस्ट्रीज एरिया फेज 2 से पंजाब नंबर एक ट्रक पकड़ा गया है और भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है. बरामद शराब का मिलान कराया जा रहा है और चालक से पूछताछ कर स्थानीय शराब तस्करों की पहचान की जा रही है.0
0
Report
जहानाबाद में IG मगध रेंज ने सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए
Jehanabad, Bihar:मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव मंगलवार को जहानाबाद पहुंचे। जहाँ समाहरणालय परिसर में पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, जिसके बाद पुलिस बल द्वारा उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आईजी ने एसपी कार्यालय में जिले के तमाम वरीय पुलिस अधिकारियों, डीएसपी और थानाध्यक्षों के साथ कई घंटों तक मैराथन समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था, पेंडिंग केसों के निपटारे और आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा रणनीति बनाई गई। आईजी ने साफ शब्दों में कहा कि पुलिसिंग केवल अपराधियों पर नकेल कसने तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना भी विभाग की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। आईजी ने जिले के आपराधिक आंकड़ों, वारंट-कुर्की के तामिला और थानों में लंबित केसों की फाइल-दर-फाइल समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि वर्षों से लटके मामलों का वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। आईजी ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा कि जहानाबाद पुलिस की कार्यशैली में पहले की अपेक्षा काफी सकारात्मक सुधार आया है। एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में पुलिस बेहतर काम कर रही है। लेकिन पुलिसिंग को लगातार और अधिक जनहितैषी बनाने की आवश्यकता है। पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ अपराधियों को पकड़ना ही नहीं है, बल्कि चरित्र प्रमाण पत्र, आचरण सत्यापन और आम शिकायतों के निपटारे में अनावश्यक देरी को पूरी तरह खत्म करना भी है। आम जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए थानों का चक्कर न लगाना पड़े, यह सुनिश्चित होना चाहिए। आईजी ने हाल ही में संपन्न दुर्गापूजा के दौरान जिले में रखी गई चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस टीम की सराहना की। साथ ही, उन्होंने सामने आ रहे दीपावली और आस्था के महापर्व छठ को लेकर सभी थाना प्रभारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने को कहा। निर्देश दिया गया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, छठ घाटों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती हो और लगातार पेट्रोलिंग की जाए, ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी रहे और लोग पूरी सुरक्षा के बीच त्योहार मना सकें।0
0
Report
Advertisement
बख्तियारपुर विधायक अरुण कुमार साह की गाड़ी पर प्रदर्शन, नेम प्लेट टूटे
Barh, Bihar:बख्तियारपुर विधायक अरूण कुमार साह के गाड़ी को कुछ उपद्रवी लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वे देदौर इंजीनियरिंग कालेज के पास से गुजर रहे थे। ऑटो चालक रवाईच के समीप ऑटो स्टैंड बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। इसे लेकर ई-रिक्शा चालकों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। तभी बख्तियारपुर के लोजपा विधायक अरुण कुमार साह की गाड़ी वहां से गुजरी। प्रदर्शन में शामिल ऑटो चालकों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जब तक बख्तियारपुर विधायक अपनी गाड़ी से बाहर निकलते, कुछ लोगों ने गाड़ी पर लगा नेम प्लेट तोड़ दिया और उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बख्तियारपुर चौराहे पर ऑटो चालकों के कारण भीषण जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता था। इसके बाद बख्तियारपुर नगर परिषद ने गणेश चौक से एक किलोमीटर दूर रबाइच गांव में ऑटो स्टैंड बना दिया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्री एक किलोमीटर तक अपना सामान ढोकर ऑटो स्टैंड तक जाते हैं, जिसे लेकर रोज ऑटो चालकों से झड़प होती रहती है।0
0
Report
पखांजूर शराब तस्करी मामले में अमित साहा गिरफ्तार; 30 पेटी शराब जब्त
पखांजूर ब्रेकिंग- शराब तस्करी करते आरोपी अमित साहा गिरफ्तार। महाराष्ट्र की शराब छत्तीसगढ़ में खपाने का फिराक में था आरोपी। स्कॉर्पियो वाहन में शराब भरकर पहुंचे छत्तीसगढ़। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी के पास से 30 पेटी 270 लीटर शराब के साथ वाहन किया जब्त। आरोपी छत्तीसगढ़ के PV 14 श्यामनगर का रहने वाला है। बांदे पुलिस की कार्रवाई।0
0
Report
ट्रैक्टर पलटने से 19 वर्षीय युवक की मौत, धर्मपुरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा
Kota, Rajasthan:ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, पत्थर पर गिरने से आई लंग्स में अंदरूनी चोट, धर्मपुरा फोरलेन सर्विस लाइन के पास हुआ हादसा, मृतक सत्यनारायण परिवार का इकलौता बेटा था, मेडिकल कॉलेज मोर्चरी पर हुआ पोस्टमार्म, शव परिजनों को किया सुपुर्द, पुलिस मामले की जांच में जुटी आरकेपुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नयागांव निवासी सत्यनारायण उर्फ राम सेन के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। हादसा धर्मपुरा फोरलेन की सर्विस लेन के पास हुआ। आरकेपुरम थाने के एएसआई दौलतराम ने बताया कि सत्यनारायण रात करीब 2 बजे ट्रैक्टर लेकर नयागांव से रोझड़ी जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खाली ट्रॉली पलट गई। इस दौरान युवक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर सड़क किनारे पड़े पत्थर पर जा गिरा, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। परिजन उसे न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार उसके फेफड़ों में अंदरूनी चोट लगी थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार मृतक के पिता पैरालाइज हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
फुलेरा के खतवाड़ी खुर्द खेत में भीषण आग, चारे का बड़ा नुकसान
Dudu, Rajasthan:फुलेरा (जयपुर) - अज्ञात कारणों से खतवाड़ी खुर्द में लगी भीषण आग, खेत में रखा हजारों टन चारा जलकर हुआ राख. ग्रामीणों ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया. फुलेरा से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया. सूचना पर फुलेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. बड़ी मशकत के बाद फायरमैन ने आग पर काबू पाया. पीड़ित किसान कैलाश जाट के खेत में रखा चारा जल गया. गनीमत रही आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की.0
0
Report
जाखम बांध के पानी में बसे कर्मी गांव के मतदाता मतदान के लिए पहुंचे
Pratapgarh, Rajasthan:जाखम बांध के पानी के बीच बसे कर्मी गांव के ग्रामीणों ने पंचायतीराज चुनाव में पहले नाव से लगभग 3 किलोमीटर का सफर तय किया, फिर जंगल के रास्तों से होते हुए लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलकर मतदान केंद्र पहुंचा। सुविधाओं के अभाव में भी ग्रामीणों ने वोट डालने का जज्बा दिखाया। कर्मी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है; जाखम बांध के पानी के बीच सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सेवाओं की कमी है। नदीभर के कारण गांव तक सुविधाएं लाने में कठिनाई होती है। बच्चों के पढ़ाई के लिए नाव से 3 किलोमीटर यात्रा करनी पड़ती है, और बीमारी होने पर उप स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल तक जाना पड़ता है। रात में चिरमनी/आग से रोशनी करनी पड़ती है, मोबाइल नेटवर्क नहीं है, राशन भी नाव से अनूपपुर जाना पड़ता है。0
0
Report
सरमथुरा में नामांकन का तीसरा दिन: 48 प्रत्याशी, 51 नामांकन
Dholpur, Rajasthan:पंचायत समिति सदस्य पद के लिए तीसरे दिन उमड़ा उत्साह, 48 प्रत्याशियों ने भरे 51 नामांकन सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर सरमथुरा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मंगलवार को प्रत्याशियों में भारी उत्साह देखने को मिला। तीसरे दिन 48 प्रत्याशियों ने कुल 51 नामांकन पत्र दाखिल किए।रिटर्निंग अधिकारी राकेश न्योल के समक्ष प्रत्याशियों ने अपने नामांकन आवेदन जमा करवाए। तीसरे दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के पहुंचने से नामांकन स्थल पर दिनभर चुनावी माहौल बना रहा। इसके साथ ही सरमथुरा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए तीन दिनों में कुल 75 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। नामांकन स्थल पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी रही, ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। अब नामांकन दाखिल करने के लिए एक दिन शेष है। अंतिम दिन नामांकन को लेकर प्रत्याशियों में और अधिक उत्साह देखने को मिल सकता है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
