203129
बुलंदशहर भाजपा सांसद प्रतिनिधि को बिजली की समस्या पर धरना देना पड़ा
Shikarpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के 22 घंटे बिजली देने के दावों की पोल खुल गई है। बुलंदशहर के कस्बे पहासू में पिछले 15 दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। इस पर नाराज भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज गर्ग और सैकड़ों स्थानीय लोगों ने पहासू बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं जिससे पहासू ब्लॉक के 84 गांवों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम में भाजपा नेता शुभम गुर्जर के खिलाफ टोल से वसूली का FIR दर्ज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के बिलपांक थाना मे भाजपा नेता शुभम गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। टोल मैनेजर अरजीत दास गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शुभम गुर्जर ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि अगर उनकी गाड़ियों को टोल पर रोका गया तो लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगाड़ दी जाएगी और टोल संचालन मुश्किल कर दिया जाएगा। टोल प्रबंधन कि शिकायत मे यह भी आरोप है कि शुभम गुर्जर रोजाना करीब 100 वाहनों को बिना शुल्क टोल से निकलवाते थे, जिससे टोल कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था। कर्मचारियों को धमकाकर वाहनों को पास कराने की बात भी शिकायत में कही गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेता शुभम गुर्जर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
करौली के किसान सम्मेलन में प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता पर जोर
Karauli, Rajasthan:किसान सम्मेलन में प्राकृतिक खेती और किसान आत्मनिर्भरता पर जोर। जिला करौली एंकर इंट्रो - भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मंडरायल रोड स्थित भंवर विलास मैरिज गार्डन में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग कर रही है। कार्यक्रम में करौली जिले की सीमा पर कैलाश चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण किसानों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद सम्मेलन स्थल तक जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान कैलाश चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों और मजदूरों के हित में लगातार काम कर रही हैं। किसानों को आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए वैज्ञानिकों के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी प्रोसेसिंग और सॉर्टिंग यूनिट स्थापित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने बताया कि राजस्थान के सभी जिलों में 31 मई तक किसान बैठकों और संवाद कार्यक्रमों का दौर जारी रहेगा। सम्मेलन के बाद हिंडौन विधानसभा क्षेत्र के जटनंगला गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
रामगढ़ में पुरानी रंजिश पर सड़क पर दो पक्ष भिड़े; लाठी-डंडों से हिंसा
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ (अलवर) में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, सड़क पर लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में बगड़ तिराया थाना अंतर्गत बगड़ मेव गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना अलवर-भरतपुर रोड पर थाना परिसर के पास हुई, जहां दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते सड़क रणभूमि में तब्दील हो गई और दोनों ओर से एक-दूसरे पर लाठियां बरसने लगीं। झगड़े के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही बगड़ तिराया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
यूपी के सरकारी कॉलेजों में यूनिफॉर्म अनिवार्य: समान ड्रेस कोड से हीन-भावना खत्म
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सभी सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए यूनिफ़ॉर्म अनिवार्य करने के राज्यपाल के फ़ैसले पर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय कहते हैं, "यह निर्देश दिया गया है कि सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में, जहाँ भी संभव हो, एक ड्रेस कोड लागू किया जाए और छात्र एक जैसी यूनिफ़ॉर्म पहनें। छात्र समुदाय एक समरूप समूह है। एक जैसा ड्रेस कोड यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि किसी भी छात्र में हीन भावना या श्रेष्ठता की भावना पैदा न हो और वह इस आधार पर अलग तरह से व्यवहार न करे। इसलिए, एक जैसा ड्रेस कोड होना ज़रूरी है ताकि छात्रों के बीच ऐसी कोई भावना पैदा न हो..."0
0
Report
राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र में बड़ा सुधार: नए पैक्स और समितियों का तेज गठन
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रदेश में अब तक 1811 नए एम-पैक्स, 3434 नई डेयरी सहकारी समितियां और 31 नई मत्स्य समितियों का गठन किया जा चुका है। वहीं 98 नए गोदामों का निर्माण पूरा हो गया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित राज्य सहकारी विकास समिति (एससीडीसी) की 9वीं बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान के तहत चल रही योजनाओं और पहलों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि विश्व की वृहत अन्न भंडारण योजना के तहत गोदामों का निर्माण और उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कृषि, डेयरी और सहकारिता विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने नई डेयरी समितियों के गठन में गति लाने, सहकारी बैंकों के जरिए अधिक ट्रांजेक्शन बढ़ाने और दुग्ध उत्पादकों को मिलने वाली सब्सिडी सहकारी बैंक खातों के माध्यम से ट्रांसफर करने पर विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारी बैंकों में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी के जरिए सेवाओं में सुधार करने पर भी जोर दिया। सहकारिता विभाग के सचिव एवं रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने बताया कि पैक्स कम्प्यूटरीकरण परियोजना के तहत राज्य की 6526 पैक्स को गो-लाइव किया जा चुका है। वहीं 4392 पैक्स को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि 6965 पैक्स को कॉमन सर्विस सेंटर और ई-मित्र कियोस्क के रूप में ऑनबोर्ड किया गया है। राज्य की 6652 समितियां बीबीएसएसएल, 1301 समितियां एनसीईएल और 1516 समितियां एनसीओएल की सदस्य बन चुकी हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि ई-ट्रांजेक्शन के मामले में 9.60 करोड़ ट्रांजेक्शन के साथ राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। बीबीएसएसएल सदस्यता में भी राजस्थान देश में शीर्ष पर है। जयपुर में ‘सहकार वन’ विकसित करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही शहर में जल्द ही ‘भारत टैक्सी’ सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। बैठक में वित्त, कृषि, पशुपालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
करौली में नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म: दोषी को 20 साल कठोर कारावास
Karauli, Rajasthan:नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की सजा, जिला करौली. लांगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग बेटी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी घनश्याम माली को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है. विशिष्ट लोक अभियोजन पक्ष गजेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में डीएनए जांच रिपोर्ट, मेडिकल साक्ष्य और गवाहों के बयान अहम साबित हुए. विशिष्ट न्यायाधीश बृजेश शर्मा ने पीड़िता को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 दिसंबर 2024 की रात आरोपी ने 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर जबरन अपने साथ ले गया। परिवार को धमकी दी गई. बाद में 20 दिसंबर 2024 को पुलिस नाबालिग को दस्तयाब कर करौली लाई. यहां पीड़िता का मेडिकल और सोनोग्राफी कराई गई, जिसमें वह गर्भवती पाई गई. जांच के दौरान गर्भपात के बाद भ्रूण का डीएनए नमूना भेजा गया, जिसमें भ्रूण के जैविक पिता की पुष्टि हुई. अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान व दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए. इसके आधार पर आरोपी घनश्याम को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा दी गई.0
0
Report
Advertisement
चाईबासा में भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Chaibasa, Jharkhand:पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भाजपा कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार गीता बालमुचू अपने चार पहिया वाहन से चाईबासा की ओर आ रही थीं। इसी दौरान सिंहपोखरिया के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक इनोवा गाड़ी को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। तेज गति होने के कारण गीता बालमुचू की गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गीता बालमुचू के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और साथ मौजूद लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार गीता बालमुचू के सिर में गंभीर चोट लगी है। फिलहाल उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और सीटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही अंदरूनी चोट की सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हादसे की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का सदर अस्पताल में जमावड़ा लग गया। पार्टी के कई नेता लगातार अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी गीता बालमुचू एक सड़क हादसे में घायल हो चुकी हैं। उस समय इलाज के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गई थीं, लेकिन एक बार फिर सड़क दुर्घटना में उनके घायल होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी और चिंता बढ़ गई है। बता दें की गीता बालमुचू चाईबासा नगर परिषद की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं और चाईबासा विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं.0
0
Report
रांची के प्रसिद्ध रेस्टaurant मालिक के बेटे की संदिग्ध मौत
Ranchi, Jharkhand:रांची के प्रतिष्ठित रेस्टुरेंट के संचालक के बेटे की संदेहास्पद मौत संदिग्ध परिस्थित में अभिमन्यु भाटिया की हुई मौत जहर खाने की वजह से मौत की आशंका सीरियस अवस्था में अस्पताल में कराया गया था भर्ती चिकित्सकों की टीम ने किया इलाज का प्रयास हालांकि इलाज के क्रम में व्यवसाई की हुई मौत मामले की जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया सिटी डीएसपी केवी रमन ने दी जानकारी कावेरी रेस्टोरेंट लालपुर में ही जहर खाने की बात आ रही है सामने शव को जप्त कर पुलिस मामले की जांच में जुटी पोस्टमार्टम के लिए भेजा रिम्स0
0
Report
हापुड़ पेट्रोल पंप पर दबंगई: चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV पर पकड़
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में पेट्रोल पंप पर सरेआम दबंगई करने वाले बदमाशों पर 'ज़ी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड' की खबर का बड़ा असर हुआ है. किठौर रोड स्थित संतोष फिलिंग स्टेशन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से लाइव तोड़फोड़ की सनसनीखेज वारदात को प्रमुखता से दिखाया गया था, जिसके बाद हरकत में आई हापुड़ देहात पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घेराबंदी करते हुए वारदात में शामिल 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी दीपांशु, तुषार, कपिल उर्फ राकी और परवेज हैं जो ग्राम अजराड़ा, थाना मुण्डाली, जनपद मेरठ के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 352, 324(4) बीएनएस में एफआईआर दर्ज की है. मामूली विवाद में पेट्रोल पंप की कीमती मशीनें तोड़ने और कर्मियों में दहशत फैलाने वाले ये चारों उपद्रवी अब पुलिस की सलाखों के पीछे हैं. पुलिस इनके खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
Advertisement
यूपी गवर्नर के ड्रेस कोड के फैसले पर मंत्रलय खन्ना बोले—छात्रों के हित में
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow, Uttar Pradesh: On UP Governor Anandiben Patel mandating uniforms across all state universities and colleges, Minister Suresh Kumar Khanna says, "Governor is very experienced; she has served as a Chief Minister and has also been a Governor of several states. She is currently our Governor as well. Whatever discipline measures she is implementing in universities, I believe it is ultimately in the interest of students. Her views should be respected."0
0
Report
पलवल क्राइम ब्रांच ने वायरल मारपीट केस में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Palwal, Haryana:कैंप थाना क्षेत्र में हुई वायरल मारपीट की वारदात में क्राइम ब्रांच पलवल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल आईपीएस के निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। पीड़ित सिकंदर डागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 मई की सुबह वह अपनी दुकान जा रहा था। रेलवे फाटक के पास एक स्विफ्ट कार ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। कार और स्कूटी पर सवार युवकों ने हथौड़े, डंडों और कट्टे के बल पर उसे गाड़ी से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच पलवल ने परवीन, देवेंद्र उर्फ देवा, बलराम उर्फ बल्लू और हरदेव उर्फ गोली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुए आपसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बलराम और हरदेव पर पहले से ही जानलेवा हमला, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी परवीन पर भी मारपीट और धमकी के मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी की बरामदगी के साथ-साथ फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा0
0
Report
23 मई को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ‘गविष्ठी गौरक्षार्थ यात्रा
Manjhanpur, Uttar Pradesh:कौशांबी । शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ‘गविष्ठी गौरक्षार्थ यात्रा’ 23 मई को कौशाम्बी पहुंचेगी। यात्रा के जरिए गौरक्षा, गौसेवा और गौसंरक्षण को लेकर जनजागरण किया जाएगा। यात्रा जिले की तीनों विधानसभाओं में भ्रमण कर लोगों से जुड़ने की अपील करेगी।0
0
Report
Advertisement
गैरइरादतन हत्या: शराब विवाद से पति की मौत, पत्नी गुड़िया गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:गैरइरादतन हत्या में पत्नी गिरफ्तार कौशांबी जिले में पति-पत्नी के विवाद में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने पति पर पत्थर से हमला कर दिया था, जिससे घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी。 घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोसा गांव की है। बताया जा रहा है कि पति पप्पू केवट और उसकी पत्नी गुड़िया के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी गुड़िया ने गुस्से में आकर पति पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पप्पू केवट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई。 मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।0
0
Report
PM मोदी ने UAE क्राउन प्रिंस को मिथिला मखाना देकर बिहार की वैश्विक पहचान बढ़ाई
Noida, Uttar Pradesh:माननीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी द्वारा यूएई के क्राउन प्रिंस को बिहार का प्रसिद्ध मिथिला मखाना भेंट किया जाना बिहार के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।जीआई टैग प्राप्त मिथिला मखाना आज बिहार की समृद्ध कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों की वैश्विक गुणवत्ता का प्रतीक बन चुका है。 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मिथिला बोर्ड की स्थापना तथा बिहार के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य हो रहे हैं। आज बिहार की स्थानीय विरासत विश्व स्तर पर नई प्रतिष्ठा प्राप्त कर रही है, जो न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रही है, बल्कि किसानों, स्थानीय उद्यमों और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को भी नई गति दे रही है।0
0
Report
कोरबा नगर निगम भवन में आग, शॉर्ट सर्किट से संकेत; सभी सुरक्षित
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग - कोरबा नगर निगम के प्रशासनिक भवन में अचानक लगी आग, आग लगने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों और संबंधित विभाग में हड़कंप, निगम कर्मियों की सक्रियता से जल्द पा लिया गया आग पर काबू, आगजनी की घटना में नहीं हुई कोई जनहानि साथ ही सुरक्षित बछ गए कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान, घटना के बाद प्रशासनिक अमला मामले की जांच में जुटी, प्रारम्भिक जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका0
0
Report
Advertisement
