203001
बुलंदशहर में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ वन राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने किया। इस मौके पर मंत्री ने भेड़िये से बचने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि भेड़िया चालाक होता है इसलिए घर का मुख्य दरवाजा हमेशा बंद रखें। मंत्री ने यह भी बताया कि सदस्यता अभियान में अभी और तेजी लाई जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चौथे चरण के मतदान के लिए पुलिस ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष सुरक्षा निर्देश दिए
Sri Ganganagar, Rajasthan:जिला पुलिस अधीक्षक ने चौथे चरण के चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के दिए सख्त निर्देश। जिला गंगानगर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के चौथे और अंतिम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक ने आज चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में चुनाव से जुड़ी कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते दिए। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और आदर्श आचार संहिता की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। मतदान के दिन किसी भी तरह की गड़बड़ी या अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए मोबाइल पार्टियों और क्यूआरटी (QRT) टीमों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं。0
0
Report
सुधा छठ के लिए दूध-घी आपूर्ति बढ़ाने का लक्ष्य: दूध 11 लाख लीटर
Danapur, Bihar:छठ महापर्व में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं, लोक आस्था के इस महापर्व पर व्रतियों को दूध और घी की किल्लत न हो, इसके लिए पटना डेयरी प्रोजेक्ट सुधा ने कमर कस ली है सुधा ने इस बार पिछले साल की तुलना में दूध और घी की आपूर्ति बढ़ाने का लक्ष्य रखा है पिछले साल करीब 9 लाख लीटर दूध की आपूर्ति की गई थी, वहीं इस बार 11 लाख लीटर दूध उपलब्ध कराने की तैयारी है जबकि घी की आपूर्ति का लक्ष्य भी बढ़ाकर 45 से 50 हजार किलो कर दिया गया है नहाय-खाय से लेकर खरना और अर्घ्य तक व्रतियों को दूध, दही और शुद्ध देसी घी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी हैपटना डेयरी प्रोजेक्ट के एमडी रूपेश कुमार ने बताया कि छठ बिहार का सबसे बड़ा लोक आस्था का पर्व है हर साल सुधा परिवार अपने उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था करता है उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष करीब 9 लाख 90 हजार लीटर दूध की आपूर्ति की गई थी, जबकि इस बार 11 लाख लीटर दूध उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है वहीं पिछले साल 42 हजार किलो घी की आपूर्ति हुई थी, जिसे इस बार बढ़ाकर 45 से 50 हजार किलो करने की तैयारी है एमडी ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं तक समय पर उत्पाद पहुंचाने के लिए डोर-टू-डोर सप्लाई की व्यवस्था की जाएगी वहीं बाजार में मानकों के विपरीत खाद्य उत्पाद तैयार कर बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए फूड सेफ्टी विभाग के प्रयासों की भी सराहना की सुधा का कहना है कि शुद्धता और गुणवत्ता उसकी प्राथमिकता है, ताकि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े0
0
Report
टोंक के देशवाली मोहल्ले का वीडियो: हथियार दिखाने का दावा, पुलिस CCTV से जांच
Tonk, Rajasthan:टोंक हथियार लेकर युवक के पीछे दौड़ा युवक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हथियार होने का किया जा रहा दावा पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के देशवाली मोहल्ले का बताया जा रहा वीडियो पुरानी टोंक थाने में पीड़ित ने कार्रवाई शिकायत दर्ज पुलिस जुटी सीसीटीवी आधार पर जांच में जी मीडिया नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि0
0
Report
Advertisement
संभल में मस्जिद पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात*
Sambhal, Uttar Pradesh:*संभल में मस्जिद पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात* संभल के थाना ऐचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सकता में नव निर्माण कर बनाई गई मस्जिद पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान चार थानों की पुलिस के साथ आरआरएफ सुरक्षा बल तैनात रहा। सुरक्षा की दृष्टिगत मस्जिद के आसपास बने मकानों की छतों पर भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। बताया जा रहा है कि मस्जिद का निर्माण आबादी की भूमि पर किया गया था। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। *संभल तहसीलदार बोले*- इस विषय में जानकारी देते हुए तहसीलदार संभल धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यह गाटा संख्या 57 का रस्ता जो है, इसका 150 वर्ग मीटर है। यह वक्फ संपत्ति बाय नेचर घोषित थी जिस पर की अनाधिकृत निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता था। लेकिन स्थानीय निवासियों ने न केवल इस पर अनाधिकृत निर्माण कार्य किया अपितु इस पर एक नई परंपरा नमाज की भी शुरू कर दी। इस संबंध में जब ग्रामवासियों की शिकायत आई तो उसकी जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के द्वारा कराई गई। और उन्होंने यह वक्फ बोर्ड ने उनको बताया कि यह इस नवनिर्माण की अनुमति वक्फ बोर्ड से नहीं मिली है। इसलिए जो नवनिर्माण कार्य हुआ है उसको गिराया जा रहा है और इसकी विस्तृत रिपोर्ट वक्फ बोर्ड को भेजी जाएगी। इसमें जुर्माने आदि की कार्यवाही वक्फ बोर्ड की ओर से की जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि यह आबादी लैंड है। जो ग्रामवासियों के रहने के लिए प्रयुक्त की जाती है।0
0
Report
राजनांदगांव स्टेशन पर बम अफवाह से ट्रेन रोक दी गई, बाद में अफवाह ही साबित
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोरबा से यशवंतपुर जाने वाली यात्री ट्रेन में बम होने की सूचना मिली। ट्रेन के ड्राइवर को एक अज्ञात व्यक्ति ने सीधे सूचना दी थी कि बम विस्फोट होने की चेतावनी है और महज दस मिनट बचे हैं। इसके बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। करीब दो घंटे तक ट्रेन को स्टेशन पर रोककर उसकी हर बोगी की सघन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बम मिलने की सूचना अफवाह साबित हुई। सुरक्षा बलों ने पूरी ट्रेन को घेरे में लेकर हर बोगी की तलाशी ली। अंततः यह खबर फर्जी निकली और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। यह सच है कि बम नोटिस झूठा था, लेकिन इस हरकत ने प्रशासन को घंटों तक अलर्ट रखा। सवाल उठता है कि ऐसा क्यों किया गया और आरोपी की पहचान किस तरह होगी।0
0
Report
झारखंड में आदिवासियों हत्याकांड पर राष्ट्रपति शासन की मांग, बबलू मुंडा ने चेतावनी दी
Ranchi, Jharkhand:केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड में आदिवासियों की लगातार हो रही हत्याओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जाहिर की। बबलू मुंडा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जंगलराज जैसी स्थिति बन गई है्। बबलू मुंडा ने कहा कि वर्तमान सरकार पर उन्हें भरोसा नहीं है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। साथ ही निशा भगत मामले में एफआईआर में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सीबीआई जांच की बात तो कही है, लेकिन अब तक जांच के लिए संबंधित दस्तावेज केंद्र सरकार को क्यों नहीं भेजे गए हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणा कर आदिवासी समाज को गुमराह कर रही है। बबलू मुंडा ने यह भी कहा कि राज्यपाल ने उनकी मांगों पर संबंधित विभाग को पत्र लिखने और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो आदिवासी संगठन आगे आंदोलनात्मक कदम उठाएंगे। बाइट: बबलू मुंडा, अध्यक्ष, केंद्रीय सरना समिति0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा में मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन का भव्य कार्यक्रम
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा समाहरणालय के मंथन सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।मतदाता सूची कार्यक्रम का डीएम शेखर आनंद ने किया।इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष और प्रतिनिधि मौजूद रहे।मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन के बाद शेखपुरा विधानसभा में 266172 और बरबीघा विधानसभा 170 में 234057 मतदाताओं का प्रारूप जारी किया गया।इस मौके पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि जिले में प्रारूप प्रकाशन के बाद फाइनल मतदात सूची का प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू होगी । उन्होंने आम लोगो और युवा वर्ग से अपील किया कि को मतदाता 18 वर्ष होने के बाद उनका मतदाता सूची में नाम अंकित कराए जानें की अपील किया है। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों से भी लोगों को जागरूक कर नाम जुड़वाने की अपील की।जबकि 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवाओं से अपने बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम दर्ज किए जाने की अपील की जबकि इसके लिए विशेष अभियान चलाए जाने की भी बात कही है।0
0
Report
मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष ने अलवर कोतवाली का निरीक्षण कर रैंप बनवाने के निर्देश दिए
Alwar, Rajasthan:मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष ने किया अलवर कोतवाली थाने का निरीक्षण, दिव्यांगों के लिए रैंप नहीं मिलने पर जताई नाराजगी अलवर। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी ने गुरुवार को अलवर शहर कोतवाली थाने का निर्धारित निरीक्षण किया। इस दौरान थाने में दिव्यांगजनों के आवागमन के लिए रैंप की सुविधा नहीं मिलने पर उन्होंने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल रैंप बनवाने के निर्देश दिए। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि थानों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। विशेष रूप से दिव्यांगजनों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान थाने में पेयजल के लिए आरओ, शौचालय और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। वहीं, निरीक्षण के समय थाने में कोई गिरफ्तार व्यक्ति भी मौजूद नहीं था। इससे पहले आयोग अध्यक्ष ने जेल का निरीक्षण किया था। वहां कुछ कैदियों को अपनी पेशी की तारीख की जानकारी नहीं होने और उपचार संबंधी छोटी-मोटी कमियां सामने आई थीं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने एडिशनल एसपी और सीओ के साथ चर्चा कर पुलिस कांस्टेबलों के रहने के स्थान, बेड और पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अनुसंधान अधिकारियों के बैठने के कमरों में निरीक्षण के दौरान कोई विशेष समस्या सामने नहीं आई। आयोग अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनका यह दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत था। यह किसी शिकायत के आधार पर या औचक निरीक्षण के रूप में नहीं किया गया。 बाइट : गंगाराम मूलचंदानी, अध्यक्ष, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग0
0
Report
झालावाड़ के सुनेल में अंतरराज्यीय लूट-नकबजनी आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख बरामद
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के सुनेल थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लूट, नकबजनी व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूट की राशि भी बरामद कर ली गई। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गत 27 अगस्त को सुनेल कस्बे में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों द्वारा पीड़ित चैन सिंह से 3 लाख 60 हजार रुपए से भरा बैग دن दहाड़े छीनकर ले जाने का मामला सामने आया था। जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। सुनेल थानाधिकारी अमरनाथ जोगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कडिया सांसी निवासी आरोपी सावंत उर्फ चप्पू को सारंगपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से 3 लाख 40 हजार रुपए लूट की राशि भी बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में कुल 15 अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में कल्याण सिंह परिवार की दोहरी सगाई: 80 हजार मेहमान, 657 कारें
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में 14 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार में होने जा रहे दोहरी सगाई समारोह की भव्य तैयारियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं 80 हजार मेहमानों की दावत, 657 कारों की पार्किंग और महलनुमा पंडाल के साथ यह समारोह बेहद खास होने जा रहा है प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह वर्मा की सगाई के लिए तालानगरी के सौबी मैदान में भव्य आयोजन किया जा रहा है संदीप सिंह की सगाई उनकी स्कूल की दोस्त मेघना चौधरी से, जबकि सौरभ की सगाई अंतरा त्यागी से होगी0
0
Report
गुरुग्राम: बाईक राडर शिवानी चौहान के मामले में आरोपी की जमानत खारिज
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - बाईक राडर शिवानी चौहान उर्फ़ शिया रोड़रेज़ मामला गुरुग्राम कोर्ट ने एक आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज की है गुरुग्राम कोर्ट में लगाई थी आरोपी ने जमानत याचिका लवनिश आरोपी की जमानत जिला कोर्ट में हुई ख़ारिज मुख्य आरोपी कल्याण बैसला के साथ गाड़ी में मौजूद था लवनिश बाईक राडर शिवानी चौहान को गोल्फ कोर्स रोड़ पर मारी थी टकरा आरोपी लवनीश ने लगाई थी जमानत याचिका0
0
Report
मोकामा के बरहपुर में कुएँ से शव, दो बच्चों के मारे जाने की खबर
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में मोकामा के बरहपुर में दो बच्चों को मारकर कुएँ में फेंक दिए जाने की खबर मिलते ही गांव में हंगामा मच गया। कुएँ से दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वही ग्रामीणों का आरोप है कि कुएं में चार बच्चों को मार कर फेंक दिया गया है। बाकी दो बच्चों के शव की तलाश जारी है। जानकारी मिली है कि बच्चों को मार कर कुएं में फेंक दिया गया था। जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी कोमल मीणा, एसडीपीओ रामकृष्ण समेत मोकामा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। कुएँ से शव बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों को बुला लिया गया। कुएँ से शव को बाहर निकालने के लिए कुछ लोगों ने रस्सी डालकर बाहर निकालने का प्रयास किया। दो बच्चों के शव को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश जारी है。0
0
Report
Advertisement
पत्नी पांच साल की बच्ची के साथ लापता, शालू पर ले जाने का आरोप
Handia, Uttar Pradesh:पत्नी पांच साल की बच्ची के साथ लापता, शालू पर ले जाने का आरोप पति ने हंडिया थाने में दी तहरीर, फोन पर धमकी देने का भी लगाया आरोप हंडिया, प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटी के लापता होने के संबंध में हंडिया थाने में लिखित तहरीर देकर पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन्द्रजीत गुप्ता पुत्र फूलचंद्र गुप्ता निवासी ढूडूआँ, थाना उतरांव अपनी पत्नी ममता के साथ हंडिया की महामाया कॉलोनी में रहकर जीवन यापन करते थे। आरोप है कि 11 नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी पत्नी ममता अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ अचानक लापता हो गईं। इन्द्रजीत गुप्ता का आरोप है कि शालू नाम का एक व्यक्ति उनकी पत्नी और मासूम बच्ची को अपने साथ लेकर चला गया है। बताया जा रहा है कि शालू मूल रूप से आगरा का रहने वाला है और महामाया कॉलोनी में रहकर कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता था। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी और बच्ची को साथ ले जाने के बाद शालू फोन करके उन्हें लगातार धमकी दे रहा है। घटना से परेशान इन्द्रजीत ने हंडिया थाने में लिखित शिकायत देकर पत्नी और बेटी को सकुशल बरामद कराने तथा फोन पर धमकी देने के मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के संबंध में जानकारी सामने आना बाकी है।0
0
Report
युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या की आशंका के बीच मुकदमा दर्ज
Rajgarh, Rajasthan:रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; दो लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज राजगढ़ (अलवर)। अलवर जिले के राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर शेखा की बगीची स्थित हनुमान मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए राजगढ़ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सालोली निवासी रविकांत शर्मा पुत्र लोकेश शर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए。 मृतक के चाचा राजकुमार शर्मा ने बताया कि रविकांत को कुछ लोग फोन पर धमकियां दे रहे थे। इस संबंध में वह और रविकांत के पिता लोकेश शर्मा धमकी देने वाले लोगों से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने रविकांत को अपने पास लाने की बात कही थी। इसके बाद परिजनों ने रविकांत की कई जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच शाम को सरपंच का फोन आया और उन्होंने रेलवे ट्रैक के समीप रविकांत का शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आशंका जताई है कि रविकांत की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया है। राजगढ़ थान अधिकारी नेकीराम ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर रन ओवर हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सालोली निवासी रविकांत शर्मा के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनुसंधान पूरा होने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
यमुनानगर चोरी: क्राइम यूनिट-2 ने तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवरात और कार बरामद
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर: यमुनानगर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एबीएस क्राइम यूनिट-2 की टीम ने चोरी के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की टाटा नेक्सॉन कार बरामद की है। डीएसपी रजत गुलिया ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। वीओ: पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर एसआई सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में क्राइम यूनिट-2 की टीम ने 6 नवंबर को कार्रवाई करते हुए राहुल सोनी उर्फ मनीष और मालती देवी को गिरफ्तार किया। इसके बाद 7 नवंबर को पूनम सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस ने मालती देवी और राहुल सोनी को पांच दिन तथा पूनम सोनी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान मालती देवी से 12.35 ग्राम सोने की चेन बरामद हुई। वहीं 10 नवंबर को राहुल सोनी से वारदात में इस्तेमाल काले रंग की टाटा नेक्सॉन कार, जिसका नंबर UP-70JF-2005 है, बरामद की गई। इसके अलावा 11 नवंबर को राहुल सोनी से 10.23 ग्राम की सोने की चेन, 3.17 ग्राम की पुरुषों की अंगूठी और 4.06 ग्राम की महिलाओं की अंगूठी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार इन जेवरात का कुल वजन 17.46 ग्राम है। बाइट – डीएसपी रजत गुलिया वीओ: फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की वारदात से जुड़ी अन्य कड़ियों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
