icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203390
Poshit KumarPoshit KumarFollow10 May 2025, 09:28 am

Anupshahar: मातृ दिवस का जश्न, भावपूर्ण भाषण और सुंदर कार्ड!

Anupshahar, Uttar Pradesh:अनूपशहर में जेपी विद्या मंदिर और सनरेज स्कूल में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। जेपी विद्या मंदिर में धान्या ने मंच का संचालन किया। राकेश शर्मा ने मां पर भावपूर्ण भाषण दिया और कविता प्रस्तुत की। ग्रेसी ने अपनी कविता में मां के अनमोल रिश्ते को बयां किया।छात्रों ने लुकाछिपी नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी माताओं के लिए सुंदर कार्ड बनाए। कार्यक्रम के अंत में अनुराग शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सभी शिक्षक और कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।सनरेज स्कूल ने दीवान रीजेंसी में मदर्स डे का विशेष आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में मां के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव जगाना था। इस वर्ष कार्यक्रम पहलगाम हमले में मारे गये लोगो की माताओं को समर्पित किया गया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कामां में कार भिड़ंत: 10 घायल, ड्राइवर फरार, भीड़ ने कार पलट दी

Bharatpur, Rajasthan:एंकर-डीग जिले के कामां में कार सवार ने 5 किमी के अंदर 10 लोगों को टक्कर मार दी। कोई पैदल काम से जा रहा था तो कोई विमल कुंड की परिक्रमा कर रहा था। लोग कार सवार को पकड़ने दौड़े तो फरार होने के चक्कर में कार कच्चे रास्ते पर पलट गई। ड्राइवर इससे उतरा और मौके से भाग गया, गुस्से भीड़ ने कार को धक्का देकर गड्ढे में पलटा दिया। पुलिस मामले की जांच में लगी है, कार के नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। हादसा कामां थाना इलाके के कोसी चौराहे का है। ड्राइवर ने गाड़ी अक्खड़वाड़ी मोड़ तक भगाई। घायलों का इलाज कामां के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं 5 गंभीर घायलों को भरतपुर RBM रेफर किया है। मौके पर मौजूद हरिओम ने बताया- सबसे पहले कार सवार व्यक्ति ने कोसी चौराहे पर पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारी थी। लड़का नीचे गिर गया और आरोपी ड्राइवर ने कार भगा दी। ऐसे में, लोग उसके पीछे भागने लगे। लोगों से बचने के लिए अपनी कार को नगर पालिका वाली रोड पर मोड़ लिया। हरिओम ने बताया- यहां उसने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद तीर्थराज विमल कुंड की परिक्रमा लगा रहे लोगों को टक्कर मार दी। ऐसे में वहां भगदड़ मच गई। आरोपी ने इसके बाद भी कार नहीं रोकी। वहां से भगाता हुआ अक्खड़वाड़ी मोड़ ले गया, जहाँ कच्चे रास्ते पर कार पलट गई। आरोपी कार से उतरकर भाग गया। इसके बाद मोड़ पर भीड़ इकठ्ठा हो गई और जाम लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को साइड करने के लिए उसे पलटा कर गड्ढे में धकेल दिया। इसके बाद जाम खोला गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं घटना में घायल हुए सभी घायलों का कामां अस्पताल में इलाज जारी है। ये हुए घायल- लक्ष्मी (28) निवासी इंदौली (रेफर) सोना (30) निवासी घाटा (रेफर) अमर चंद (50) गीता (42) निवासी गुरुग्राम (रेफर) लजजा (35) निवासी छीछरवाड़ी सुनीता (40) मुकेश (40) निवासी परमदरा (रेफर) सुमित (17) निवासी कामां रामभरोसी (70) निवासी कामां (रेफर) कुमकुम (9) निवासी छीछरवाड़ी
0
0
Report

नीमकाथाना में चोरों के हौसले बुलंद, दिल्ली मोबाइल स्टोर लाखों के मोबाइल और नकदी चोरी

Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में चोरों के हौसले बुलंद, चोरों ने गायत्री मंदिर के पास स्थित दिल्ली मोबाइल स्टोर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। देर रात चोर दुकान के पीछे से छत चढ़कर सीढ़ियों से उतरकर जाली तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब दुकान मालिक ओसामा दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया गया है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। दुकान में चोरी हुए करीब 10 लाख रुपए कीमत के मोबाइल फोन और डेढ़ से दो लाख रुपए की नकदी भी चुरा ली गई है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

नौगांवां सादात के विवाद में भिड़ंत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नौगावां सादात कस्बे में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल AMROHA जनपद के नौगावां सादात कस्बे में हुए एक मामूली विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो तीन से चार दिन पुराना है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन कुछ देर तक हंगामा जारी रहा। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है। वीडियो की सत्यता, विवाद के कारण और इसमें शामिल लोगों की पहचान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

पोकरण में नकली घी फैक्ट्री पर कार्रवाई; 900 पाम ऑयल, 453 घी जब्त

Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण में खाद्य सुरक्षा दल ने की कार्रवाई… नकली घी का कारखाना पकड़ा, 900 पाम ऑयल, 453 घी जब्त। पोकरण, जैसलमेर। जयपुर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा दल जैसलमेर द्वारा पोकरण पुलिस के सहयोग से पोकरण क्षेत्र में एक संदिग्ध घी निर्माण इकाई पर संयुक्त कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जैसलमेर डॉ. राजेन्द्र कुमार पालीवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशना राम कड़वासरा द्वारा पोकरण पुलिस के सहयोग से भवानीपुरा, पोकरण स्थित एफसीआई गोदाम के पास एक किराए के मकान में संचालित नकली घी निर्माण इकाई पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पाया गया कि हुक्मीचंद उर्फ लाला तावरी द्वारा उक्त परिसर में विभिन्न ब्रांडों के नाम से घी तैयार कर पैकिंग एवं विक्रय का कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान 900 पाम ऑयल, 453 घी, विभिन्न ब्रांडों के लेबल, खाली टिन, पैकिंग सामग्री, ढक्कन, गैस टंकियाँ, भट्टी एवं पैकिंग मशीन बरामद कर जब्त की गई। प्रारम्भिक जांच में शक्ति, डेयरी बेस्ट सहित अन्य ब्रांडों के नाम से घी तैयार कर बाजार में विक्रय किए जाने के संकेत मिले हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आवश्यक नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त जिन ब्रांडों के नाम एवं पैकेजिंग सामग्री का उपयोग किया जा रहा था, उन संबंधित कंपनियों को भी प्रकरण की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई हेतु अवगत कराया गया है। जब्त सामग्री के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशना राम कड़वासरा ने बताया कि “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत जिले में मिलावटी एवं नकली खाद्य पदार्थों के निर्माण और विक्रय के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है तथा आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

EOU की छापेमारी: पवन कुमार के ठिकानों पर करोड़ों की संपत्ति संदिग्ध

Patna, Bihar:बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता पवन कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विश्वस्त स्रोतों से प्राप्त जानकारी के सत्यापन के बाद EOU थाना कांड संख्या 12/26 दर्ज कर विशेष न्यायालय, निगरानी पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। जांच के दौरान पवन कुमार के विरुद्ध लगभग 3 करोड़ 89 लाख 79 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 103.94 प्रतिशत अधिक बताई गई है। इसके बाद आज पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली स्थित उनके कुल छह ठिकानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा एक साथ छापेमारी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान सभी सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है, और कहां कहां से संपत्ति अर्जित की गई है उसके भी जांच की जा रही है । आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार तलाशी की कार्रवाई अभी जारी है और इसके पूरा होने के बाद बरामदगी व अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इस कार्रवाई से विभागीय और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

मेरठ में मोहर्रम: 12 फीट ताजिया नियमों के साथ प्रशासन ने शुरू किया एक्शन

मेरठ मोहर्रम के जुलूस और ताजिये की हाइट को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में ताजिया की हाइट को लेकर तय किए गए मानक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तैयार किया 12 फीट का ताजिया इंची टेप से नाप कर किया जा रहा ताजिया का निर्माण प्रशासन द्वारा तैयार किए गए मंडे को के आधार पर ही तैयार कर रहे हैं हम ताजिए- मुस्लिम समुदाय सुरक्षा के लिए ताजिया की कम हाइट जरूरी सीएम योगी के फैसले का हम करते हैं समर्थन -मुस्लिम समुदाय मोहर्रम के जुलूस को लेकर प्रशासन ने भी तैयार किया एक्शन प्लान नियमों का उल्लंघन करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई- डीएम मेरठ मेरठ के लाल कुर्ती थाना क्षेत्र में तीसरी पीढ़ी तैयार कर रही है ताजिया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

फिरोजाबाद में ई-रजिस्ट्री फैसलों के खिलाफ वकीलों ने रजिस्ट्रार कार्यालय बंद कराया

Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद में शासन की ई-रजिस्ट्री प्रणाली के फैसलों के खिलाफ वकीलों का गुस्सा चरम पर है। पिछले 8 दिनों से चल रही हड़ताल में आज फिरोजाबाद मे ई-रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रजिस्ट्रार ऑफिस में ताला लगा दिया, अधिवक्ताओं का आरोप है कि इस नई व्यवस्था से न सिर्फ उनके रोजगार पर संकट खड़ा होगा, बल्कि आम जनता के लिए भी प्रक्रिया बेहद जटिल हो जाएगी। वकीलों ने शिकोहाबाद तहसील रजिस्ट्रार ऑफिस पर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और रजिस्ट्रार office में ताला लगा दिया बार एसोसिएशन का साफ कहना है कि जब तक इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता, उनका यह आंदोलन और उग्र होगा.
0
0
Report

चौड़ा गांव में बिजली बिल बवाल: मीटर रीडिंग से खपत असंगत, औसत खपत पर बिल की मांग

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक स्थित चौड़ा गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर पिछले दो-तीन महीनों से अत्यधिक बिजली बिल भेजने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं के मीटरों में 15,000 से 20,000 यूनिट तक की रीडिंग दिखाई जा रही है, जबकि बिल 20 से 25 हजार रुपये तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में कोई नया उद्योग या अतिरिक्त विद्युत लोड नहीं जुड़ा है, फिर भी खपत कई गुना बढ़ गई है। उपभोक्ताओं ने सभी मीटरों की थर्ड-पार्टी जांच, पिछले छह माह की रीडिंग का ऑडिट और गलत बिलों को निरस्त कर औसत खपत के आधार पर नए बिल जारी कराने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top