बुलंदशहर में दीवार गिरने से वृद्ध की गई जान, बच्ची घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के डिबाई तहसील क्षेत्र के गांव पोखरपुर में लगातार बारिश के कारण एक घेर की दीवार गिर गई। इस हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की जान चली गई, जबकि 8 वर्षीय एक बच्ची घायल हो गई। एसडीएम डिबाई कमलेश कुमार गोयल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल बच्ची को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसे बाद में अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
