icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203395
Dharmendra Kumar NigamDharmendra Kumar NigamFollow27 Jul 2024, 05:01 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

विदिशा में स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों की धूम

Vidisha, Madhya Pradesh:स्वतंत्रता दिवस से पहले विदिशा में राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। अगस्त क्रांति दिवस से शुरू हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत खेल स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकली यह यात्रा खेल स्टेडियम से गांधी चौक और नीमताल तक पहुंची। इस दौरान देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत 17 अगस्त तक जिलेभर में अलग-अलग राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 13 अगस्त को विदिशा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

सSingaroli में गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: 910 ग्राम गांजा बरामद

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में गांजा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! दो दिन में 4 ठिकानों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई... 4 आरोपियों के कब्जे से 910 ग्राम गांजा बरामद... जब्त गांजे की कीमत करीब 11 हजार 500 रुपये... विंध्यनगर-जयंंत पुलिस ने 3 आरोपियों से पकड़ा 621 ग्राम गांजा... बैढ़न पुलिस ने बलियरी में 289 ग्राम गांजा किया जब्त... चारों आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज... सिंगरौली जिले में अवैध गांजा की बिक्री और तस्करी के खिलाफ सिंगरौली पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग स्थानों से 910 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को पकड़ा और सभी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक थाना विंध्यनगर और चौकी जयंंत की संयुक्त टीम ने गांजा बिक्री के खिलाफ तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान अनिल उर्फ भोला कुशवाहा से 252 ग्राम, कुसुम देवी से 168 ग्राम और आशीष कुमार सोनी से 201 ग्राम गांजा बरामद किया गया। तीनों के कब्जे से कुल 621 ग्राम गांजा जब्त किया गया। वहीं बैढ़न थाना पुलिस ने बलियरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय करण शाह, पिता खजांची शाह के कब्जे से 289 ग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4,500 रुपये बताई गई है। इस मामले में अपराध क्रमांक 1045/26 दर्ज कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सिंगरौली पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, DIG रीवा हेमंत चौहान के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली सियाज के.एम.के नेतृत्व में की गई।
0
0
Report

वंदना विहार में प्रार्थना सभा को लेकर विरोध, पुलिस ने मामला नियंत्रण में लिया

Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - प्रार्थना सभा को लेकर वंदना विहार में विरोध, पुलिस ने संभाला मामला धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित वंदना विहार कॉलोनी में एक घर में प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए नारेबाजी की..... कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि घर में कथित रूप से चंगाई सभा आयोजित की जा रही थी..... हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यूपी और बिहार से लोगों को काम दिलाने के नाम पर बुलाकर कथित सभा में शामिल कराया जाता है..... साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सभा में छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा है..... हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है..... विरोध प्रदर्शन और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया...... पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है...... वही एएसपी डीसी पटेल ने कहा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

विदिशा में कांग्रेस सेवा दल ने तिरंगा मार्च निकाला, भारत छोड़ो आंदोलन वर्षगांठ मनाई

Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर - भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर आज विदिशा में जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से तिरंगा मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई इस पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। मार्च के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया और देशभक्ति के नारे लगाए गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में निकला तिरंगा मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारत छोड़ो आंदोलन के इतिहास और देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रामराज सिंह दांगी ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र की एकता और अखंडता के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े मूल्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। बाइट – रामराज सिंह दांगी, मुख्य संगठक, कांग्रेस सेवादल। बाइट – मोहित रघुवंशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष। बाइट – रणधीर सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता।
0
0
Report

विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा-कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया विवाद तेज

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भाजपा कांग्रेस आमने सामने भाजपा पूर्व अजजा मोर्चा अध्यक्ष और पादप बोर्ड के चेयरमैन ने किया था पोस्ट, पोस्ट में लिखा विश्व आदिवासी दिवस भारत के संदर्भ में प्रासंगिक नहीं है - जिसे कांग्रेस ने मौका देख लपक लिया कांग्रेस ने उस पोस्ट को आड़े हाथों लेकर जवाबी पोस्ट किया कि भाजपा नेता आदिवासी दिवस नहीं मनाने का ज्ञान दे रहे हैं, जब पूरी दुनिया समाज के सम्मान और अधिकार में यह दिवस मना रही है तो भाजपा नेताओं को आपत्ति क्यों सोशल मीडिया पोस्ट यही तक नहीं रुक बल्कि विकास मरकाम ने फिर एक पोस्ट डालकर यह लिखा कि कांग्रेस को अचानक आदिवासियों की चिंता कब से होने लगी है और उन्हें बाकी पुराने घटनाक्रम का जिक्र भी कर दिया इस तरह आज विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया वार देखने को मिली
0
0
Report
Advertisement

सेवरही CHC में सरकारी दवाओं की कथित हेराफेरी पर जांच की मांग तेज

Kushinagar, Uttar Pradesh:सेवरही CHC में सरकारी दवाओं की कथित हेराफेरी का आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, दावा किया जा रहा है कि सेवरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सरकारी दवाओं की कथित हेराफेरी और ब्लैक मार्केटिंग का मामला सामने आया है, आज सुबह करीब छह बजे अस्पताल के फार्मासिस्ट को बोरी और गत्ते में सामान ले जाते कुछ युवकों द्वारा रोककर पूछताछ किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि संबंधित सामान को बाद में अस्पताल परिसर में ले जाकर छिपाया गया, हालांकि, वीडियो में किए जा रहे दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि बोरी में सरकारी दवाएं थीं तो उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर ले जाने की आवश्यकता क्यों पड़ी और क्या इसके लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति ली गई थी। साथ ही अस्पताल के दवा स्टॉक रजिस्टर और उपलब्ध रिकॉर्ड से भी इसका मिलान किए जाने की मांग उठ रही है, स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के दौरान दवाओं का स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज तथा अस्पताल से दवाओं के आवागमन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जानी चाहिए।
0
0
Report

Sonbhadra में तेज रफ्तार बल्कर ने साइकिल सवार किशोर की मौत

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में तेज रफ्तार बल्कर ने साइकिल सवार किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बल्कर किशोर को करीब सौ मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद दो अन्य किशोर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने बल्कर को पकड़ लिया है। तस्वीरें सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा की हैं, जहां एचपी पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवार तीन किशोर डाला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे बल्कर ने साइकिल सवारों को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बल्कर एक किशोर को करीब सौ मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में झपरहवा अगरिया बस्ती निवासी शिव मंगल की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद आशीष कुमार और रूपेश कुमार मामूली रूप से घायल हुए। घटना के बाद बल्कर चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से पुलिस ने बल्कर को पकड़कर कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report

एटा में सावन के दूसरे सोमवार पर 24×7 भंडारे का शुभारंभ

Etah, Uttar Pradesh:एटा में सावन के दूसरे सोमवार से पहले प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण समिति द्वारा लगाया गया कांवड़ियों का 24×7 भंडारे का सेवा शिविर, डीएम अरविंद सिंह ने पहुंचकर कैंप का फीता काटकर विशाल भंडारे का किया शुभारंभ, भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भंडारे कार्यक्रम का किया शुभारंभ, डीएम अरविंद ने सभी कावड़ियों को दी शुभकानाएं और सुरक्षा को लेकर किया निरीक्षण, सोरों लहरा गंगा घाट से जलभरकर आ रहे और जा रहे कावड़ियों का किया निरीक्षण, कावड़ को लेकर अरविंद सिंह बोले कावड़ ये यात्रा का पवित्र माह चल रहा है, जिला प्रशासन ने भव्य तैयारी की गई है और कांवड़ियों के लिए एक विशाल भंडारे का 24×7 का आयोजन किया गया है, वहीं कार्यक्रम के दौरान डीएम अरविंद सिंह सीडीओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।
0
0
Report
Advertisement

शहिद स्मारक के लिए गुलाबराव पाटील का भावुक आह्वान

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मंत्री गुलाबराव पाटील भाषण पॉईंटर. मी स्वतःला या ठिकाणी भाग्यशाली समजतो की शहिदांच्या स्मारका बद्दल जो उपक्रम महाराष्ट्रामध्ये कधी राबवला गेला नाही तो जळगाव जिल्ह्यामध्ये राबवला गेला त्याबद्दल मी त्यांचे सर्वांचे आभार मानतो. काम आयुष्यामध्ये बरीच होतात पण काही काम आहे जीवनाच्या आठवणी देऊन जातात ही शहिदांची स्मारक नाहीये ही ..तर ही स्मारक म्हणजे त्या गावाची देवालय आहे.. आणि त्या देवालयामध्ये अशा देवाला आपण ठेवणार आहोत की ज्यांनी सीमेची तटबंदी ठेवली स्वतःचा प्राण गमवला, पण आपला तिरंगा खाली जाऊ दिला नाही हा उपक्रम म्हणजे ते स्मारक ज्यावेळेस बांधले जाईल तेव्हा त्यांच्या आई-वडिलांना त्याचं निश्चितपणाने मनाला दुःखद असेल पण आनंदही होईल.. पुढच्या पिढीला आणि गावातल्या नागरिकांच्या पिढीलालक्षामध्ये येईल की छाताड्यावर गोळ्या घेऊन ज्याने आपल्या देशाची सेवा करताना आपला जीव कमावला असा हा व्यक्ती होता हे कायम स्मरणात राहावं. अतिरेक्याची गोळी त्याला छातीवर चाटून जाते आणि तो तिरंग्यामध्ये ज्यावेळेस आपल्या घरी येतो त्यावेळेस प्रसंग जर आपल्याला वाटतं त्याला तर सलाम केला पाहिजे ...पण त्यांच्या आई वडिलांना त्याच्यापेक्षा जास्त त्यांनी सलाम केला पाहिजे सैनिक हा साधा नाही, तो घरावर तुळशीपत्र ठेवून काम करतो, तो जातो..पण त्याची पत्नी विधवा होते, आई वडील कसे दिवस काढत असतील याचा विचार करा.. रोड आणि गटारी बांधू पण प्रेरणा देणारी स्मारक बांधले यांचा मोठा अभिमान आणि आनंद आहे. देशाच्या परिस्थितीवर भाष्य... बम इधर भी होगा बम उधार भी होगा लेकीन काश्मीर होगा ..पाकिस्तान नाही होगा..
0
0
Report

राजस्थान के बस ऑपरेटरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, ऑनलाइन चार्ट बंद

Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। राजस्थान के बस ऑपरेटरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान। 10 अगस्त की मध्यरात्रि से प्रदेशभर में हड़ताल शुरू होगी। परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में लिया फैसला। जयपुर में बस संगठनों की बैठक में बनी सर्वसम्मति। ऑनलाइन बस बुकिंग चार्ट तत्काल बंद रखने के निर्देश। हड़ताल अवधि में नया ऑनलाइन चार्ट नहीं होगा संचालित। चार्ट खुला मिलने पर होगी संगठनात्मक अनुशासनात्मक कार्रवाई। बस ऑपरेटरों ने एकजुट होकर संघर्ष का किया आह्वान। मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कॉन्ट्रैक्ट कैरिज यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा का ऐलान。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top