203395
शिकारपुर में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
Shikarpur, Uttar Pradesh:शिकारपुर के कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक निवासी खिरकवारी, बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की मदद से स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र में भंडारे का आयोजन किया गया
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर तहसील मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र परिसर में अवर अभियंता सरफराज अहमद द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने हनुमान जी के चित्र का पूजन अर्चन कर क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा मुख्य बाजार में राठौर मेडिकल स्टोर की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया लोगों को पूड़ी सब्जी का प्रसाद बांटा गया इस दौरान प्रधान विजय बाजपेई ,श्यामू बाजपेई संजीव मिश्रा ,राजेश शुक्ला, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।0
0
Report
IGI एयरपोर्ट के बाहर दिखे रोचक दृश्य, क्या सुरक्षा खतरे की ओर?
Noida, Uttar Pradesh:Visuals from outside the IGI airport.0
0
Report
रांची, झारखंड: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नाबिन एयरपोर्ट पहुँचे; आदित्य साहू के विजुअल्स
Noida, Uttar Pradesh:Ranchi, Jharkhand: BJP national president Nitin Nabin arrives at airport; visuals; Aditya Sahu (Jharkhand BJP president)0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर: फर्जी IAS बनकर ठगी करने वाले गैंग पर गैंगस्टर कानून की बड़ी कार्रवाई
Gorakhpur, Uttar Pradesh:एंकर: गोरखपुर पुलिस ने खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठेका दिलाने, जमीन दिलाने और सरकारी पहुंच का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना बिहार का रहने वाला है और अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी आईडी कार्ड, कूटरचित दस्तावेज और फर्जी पत्राचार के जरिए लोगों को जाल में फंसाता था। वीओ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ कश्यप के निर्देश पर संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलरिहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार गैंग का सरगना बिहार के सीतामढ़ी जनपद का रहने वाला ललित किशोर है। उसके साथ अभिषेक कुमार, परमानंद गुप्ता और रामनयन गुप्ता गिरोह के सदस्य के रूप में सक्रिय थे। यह गिरोह खुद को प्रभावशाली प्रशासनिक अधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीतता था और फिर ठेका दिलाने, जमीन उपलब्ध कराने तथा सरकारी काम कराने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी आईएएस अधिकारी "गौरव कुमार सिंह" के नाम से फर्जी पहचान पत्र, कूटरचित दस्तावेज, व्हाट्सएप चैट और फर्जी पत्राचार तैयार करते थे। इन्हीं दस्तावेजों के सहारे लोगों को भरोसे में लेकर उनसे धनराशि ऐंठी जाती थी। ठगी से प्राप्त धन को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर ट्रांसफर किया जाता था। पुलिस का कहना है कि गिरोह लंबे समय से धोखाधड़ी और गबन जैसे अपराधों में संलिप्त था। इनके विरुद्ध पहले से थाना गुलरिहा में मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह की गतिविधियों से आम जनता में भय और आतंक का माहौल था। इसी को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट की स्वीकृति के बाद गैंग चार्ट तैयार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। थाना गुलरिहा में चारों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 456/2026 के तहत धारा 2(b)(i), 2(b)(xi) एवं 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी गिरोह की संपत्तियों और आर्थिक गतिविधियों की जांच की जाएगी तथा अपराध से अर्जित संपत्ति पर भी कार्रवाई संभव है。 बाइट:– रवि सिंह, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ, गोरखपुर。 फर्जी आईएएस बनकर लोगों को ठगने वाले इस गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई को गोरखपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क, बैंक खातों और अपराध से अर्जित संपत्तियों की भी जांच कर रही है。0
0
Report
खूनी विवाद: पाइप कनेक्शन पर हमला, महिला घायल, आरोपी गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में पाइप लाइन के कनेक्शन को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक महिला पर तमंचे की बट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव का है, जहां पाइप के कनेक्शन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पीड़िता शाजिया बेगम का आरोप है कि विवाद के दौरान कय्यूम ने गाली-गलौज की, जबकि उसका बेटा जुनैद धक्का-मुक्की करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे बेटे उवैद ने कमर में लगा तमंचा निकालकर उसकी बट से महिला के सिर पर हमला कर दिया। हमले में शाजिया बेगम गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में महिलाओं को थाने में बैठाए रखा और आरोपियों को छोड़ दिया। हालांकि घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने हस्तक्षेप किया और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोखराज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी उवैद को शहजादपुर स्थित मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पाइप कनेक्शन के मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला अब जानलेवा हमले और अवैध हथियार बरामदगी तक पहुंच गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच और अन्य आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।0
0
Report
कन्नौज में राजभर का सपा और शंकराचार्य पर हमला, विपक्ष पर निशाना
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज: ओपी राजभर का सपा और शंकराचार्य पर हमला, कई मुद्दों पर साधा निशाना सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Om Prakash Rajbhar ने कन्नौज में आयोजित एक जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) और Swami Avimukteshwaranand पर तीखा हमला बोला। केके कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजभर ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयानों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि महाराज जी संत की तरह नहीं, बल्कि सपा नेता की तरह काम कर रहे हैं। कोई संत अपनी मुहिम और समाजहित के मुद्दों पर बोलता है, किसी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के खिलाफ राजनीतिक बयान नहीं देता। सपा पर आतंकियों को संरक्षण देने के अपने पुराने बयान को दोहराते हुए राजभर ने कहा कि आजमगढ़ सपा का गढ़ रहा है और एटीएस हर आतंकी की तलाश में आजमगढ़ पहुंचती रही है। सपा द्वारा लगाए गए 23 राजभरों की हत्या संबंधी पोस्टरों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि पोस्टर लगाने वालों ने यह नहीं बताया कि हत्याएं किसने करवाईं। राजभर ने दावा किया कि 95 प्रतिशत हत्याएं सपा से जुड़े लोगों द्वारा करवाई गईं। हनुमान जी को राजभर समाज से जोड़ने वाले अपने पुराने बयान से जुड़े विवाद पर भी उन्होंने सफाई दी। राजभर ने कहा कि अहिल्या और तारा सगी बहनें थीं। अहिल्या का विवाह गौतम ऋषि से और तारा का विवाह बालि से हुआ था। कोई पिता अपनी बेटी की शादी वानर से नहीं करेगा, इसलिए मैं कहता हूं कि बालि वानर नहीं बल्कि नर थे। इसके अलावा सपा शासनकाल में हुई पुलिस भर्ती को लेकर भी राजभर ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय पुलिस भर्ती की सूची पर Akhilesh Yadav और Shivpal Singh Yadav के हस्ताक्षर होते थे, जिसके बाद बड़ी संख्या में कम पढ़े-लिखे लोगों की भर्ती की जाती थी। जनसभा के दौरान राजभर ने विभिन्न मुद्दों पर सपा सरकार की कार्यप्रणाली और उसके नेताओं पर सवाल उठाते हुए अपनी पार्टी की नीतियों को जनता के सामने रखा।0
0
Report
Advertisement
गर्मी के बावजूद वैष्णो देवी मंदिर में भारी भक्तों की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:KATRA, REASI (J&K): LARGE NUMBER DEVOTEES THRONG SHRI MATA VAISHNO DEVI TEMPLE, UNDETERRED BY THE HEAT/ VISUALS/ REAX0
0
Report
वाराणसी के बाहर मांस-मछली दुकानें हटाने पर महंत की सराहना
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): VARUN DAS JI MAHARAJ (MAHANT, HANUMAN GARHI TEMPLE) & SITARAM DAS JI MAHARAJ ((PEETHADHEESHWAR, SAKET BHAWAN) ON SAMAJWADI PARTY CHIEF AKHILESH YADAV'S STATEMENT अयोध्या, उत्तर प्रदेश: वाराणसी शहर के बाहर मांस और मछली की दुकानें हटाने के प्रस्ताव पर महंत सीताराम दास जी महाराज कहते हैं, "तीर्थ स्थलों और पवित्र जगहों की पवित्रता बनाए रखने के लिए जो कदम उठाया गया है, वह बहुत सराहनीय है..." पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा गाजियाबाद में सूर्य प्रताप चौहान की हत्या के मामले को 'दोस्ती जिहाद' कहे जाने पर संत वरुण दास महाराज कहते हैं, "मुसਲमानों की आस्था कुरान पर आधारित है। मुसलमानों की आस्था जिहाद पर आधारित है। मुसलमानों की आस्था पाकिस्तान पर आधारित है। मुसलमानों की आस्था भारत को शरिया के अधीन लाने पर आधारित है। अगर वे किसी भी तरह से जीते हैं, तो वह सिर्फ़ इस्लाम के लिए है। और उनके मन में यह विश्वास भरा हुआ है कि जो कोई भी इस्लाम को नहीं मानता, वह काफिर है। धीरेंद्र शास्त्री को भी इस घटना को लेकर सावधान रहना चाहिए, क्योंकि वे भी दुबई और दूसरी जगहों पर जा रहे हैं..."0
0
Report
हरिश रावत: LPG सिलेंडर की कीमत 29 रुपए बढ़ी, महंगाई पर सियासी हमला
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून(उत्तराखंड): घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "29 रुपए कीमत बढ़ाई गई है। संकेत ये हैं कि सिलेंडर की कीमतें और बढ़ सकती हैं। महंगाई का बोझ लोगों पर बढ़ रहा है। सरकार इस बात को लेकर चिंतित नहीं है कि लोगों का बोझ कैसे कम किया जाए।"0
0
Report
Advertisement
खाद की कमी से किसान कतार में, आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश जारी
Kota, Rajasthan:लांबाहरिसिंह (टोंक) खाद के लिए किसानों की लगी कतार मांग के अनुरूप नहीं मिल रहा खाद एंकर... लांबा हरि सिंह में ग्राम सेवा सहकारी समिति पर खाद वितरण किया गया। क्षेत्र में अच्छी बरसात होने के कारण किसान बुवाई तैयारी में जुट गए हैं, सुबह से ही किसानों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसानों को एक कट्टा लेने के लिए घंटों कतार में खड़ा होना पड़ा। खाद वितरण के दौरान किसानों ने कृषि पर्यवेक्षक भंवरलाल पर भेदभाव का आरोप लगाया और आपस में बहस हुई। हंगामा देख समिति अध्यक्ष महिपाल ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कर वितरण व्यवस्था वापस सुचारु किया। खाद की कम आपूर्ति होने से किसानों को खाद नहीं मिलने से मायूस लौट गए। समिति व्यवस्थापक संजय नामा ने बताया कि 400 खाद के कट्टे उपलब्ध थे। व्यवस्था तरीके से किसानों को खाद वितरण किया गया। खाद की आपूर्ति कम होने से उच्च अधिकारियों को खाद बढ़ाने की सूचना भेज दी गई। बाइट: संजय नामा, व्यवस्थापक ग्राम सेवा सहकारी समिति लांबा हरि सिंह जिला संवाददाता - भूपेंद्र सिंह इन्फॉर्मर - भेरूलाल साहू0
0
Report
श्रीमद् भागवत कथा में शुकदेव कथा का प्रसंग सुनाया गया
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित और शुकदेव की कथा का वर्णन* हरदोई के सवायजपुर क्षेत्र के नई दुनिया गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शुकदेव कथा का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास राम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि एक बार राजा परीक्षित वन में भ्रमण के दौरान प्यास लगने पर समीक ऋषि के आश्रम पहुंचे और उनसे जल मांगा, लेकिन ऋषि उस समय समाधि में लीन थे, इसलिए कोई उत्तर नहीं दे सके। इसे अपमान समझकर राजा ने क्रोधित होकर एक मृत सर्प उठाकर ऋषि के गले में डाल दिया। इस घटना की जानकारी ऋषि के पुत्र को मिली तो उन्होंने क्रोध में आकर राजा परीक्षित को श्राप दे दिया कि सातवें दिन तक्षक नाग के डसने से उनकी मृत्यु हो जाएगी। मृत्यु निश्चित जानकर राजा परीक्षित ने शुकदेव जी से मोक्ष का मार्ग पूछा। तब शुकदेव जी ने उन्हें सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई, जिससे राजा परीक्षित मृत्यु के भय से मुक्त होकर परम धाम को प्राप्त हुए। इस दौरान अतुल सिंह ,श्रुति वर्मा, आकाश राजपूत, शिवनंदन आदि मौजूद रहे।0
0
Report
सुवेंदु अधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम: जनता सेवा और सीमा सुरक्षा पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): WEST BENGAL CM SUVENDU ADHIKARI ATTENDS PANDIT DEENDAYAL UPADHYAY TRAINING & WORKSHOP PROGRAMME FOR PARTY OFFICE-BEARERS/ VISUALS/ SUVENDU ADHIKARI (WEST BENGAL CM) SPEECH कोलकाता: पार्टी पदाधिकारियों के लिए राज्य-स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण और कार्यशाला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "जिस दिन बीजेपी के सामूहिक नेतृत्व ने घोषणा की कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा, मैंने संकल्प लिया कि मैं सभी के साथ मिलकर काम करूंगा और सभी लोगों की सेवा करूंगा। पीएम मोदी के विजन का पालन करते हुए, मैं लोगों के हित में जो भी बेहतर होगा, वह करूंगा... हमने जनता के लिए कई कल्याणकारी पहल शुरू कर दी हैं। हमने अपने घोषणापत्र में जो वादे किए थे और उन्हें पूरा करने का जो वचन दिया था, उन्हें एक-एक करके लागू किया जा रहा है... मैं जिला कार्यकर्ताओं को निर्देश दूंगा कि वे महीने में दो बार हमारे राज्य कार्यालय आएं और कोर कमेटी की बैठकों में भाग लें..." पार्टी पदाधिकारियों के लिए राज्य-स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण और कार्यशाला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "हमने बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के निर्माण के लिए BSF को जमीन उपलब्ध कराई है। हमने बांग्लादेश से आए लोगों से वापस जाने को कहा है। हम उन्हें दवाएं और भोजन उपलब्ध कराकर सम्मानित मेहमानों जैसा व्यवहार नहीं करेंगे।"0
0
Report
Advertisement
डिंडौरी के गोबर गैस से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उन्नति की नई तस्वीर
Dindori, Madhya Pradesh:देश में बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और एलपीजी पर बढ़ती निर्भरता के बीच डिंडौरी में गोबर गैस ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। जिला प्रशासन किसानों को अनुदान पर बायो-डाइजेस्टर टैंक उपलब्ध करा रहा है, जिनमें गोबर और जैविक अपशिष्ट से गैस तैयार की जा रही है। इससे एक ओर किसानों को घरेलू ईंधन मिल रहा है तो दूसरी ओर रसोई गैस पर होने वाला खर्च भी कम हो रहा है। इतना ही नहीं, संयंत्र से निकलने वाला अवशेष जैविक खाद के रूप में खेतों की उर्वरता बढ़ाने में भी मदद कर रहा है। शहपुरा तहसील के ढोंढ़ा गांव में किसान बिहारी लाल साहू ने इस तकनीक को अपनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।0
0
Report
सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: छाती नगर पंचायत बनेगी, सड़क-स्कूल मंजूर
Dhamtari, Chhattisgarh:सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, छाती को नगर पंचायत बनाने की घोषणा, सड़क और स्कूल भवन को भी मिली मंजूरी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को धमतरी जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विकासखंड धमतरी के ग्राम छाती पहुंचकर कुर्मी समाज के केंद्रीय अधिवेशन में शिरकत की। मुख्यमंत्री के आगमन पर समाज के लोगों और स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह उनका गर्मजोशी और शानदार स्वागत किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने छाती से झुरा नवागांव तक सड़क निर्माण कराने की घोषणा की। इसके साथ ही क्षेत्र में हाईयर सेकेंडरी स्कूल भवन के निर्माण को भी मंजूरी देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि छाती ग्राम की आबादी पांच हजार से अधिक है, इसलिए इसे भविष्य में नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे... क्षेत्रवासियों का कहना है कि इन घोषणाओं से इलाके के विकास को नई रफ्तार मिलेगी。0
0
Report
चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग पर ट्रक दुर्घटना, तीन घायल; चालक रिम्स रेफर
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के चंदवा-चांपी-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर चंदवा एवं कुडू थाना क्षेत्र की सीमा के समीप रविवार को भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा में किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। घायलों में ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार (पिता उदय यादव), रामधारी यादव (पिता जगदीश यादव, निवासी माधोपुर, इटखोरी, चतरा) तथा सकिंद्र यादव (पिता महावीर यादव, निवासी छतरपुर, पलामू) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या OD-23J-7063 उड़ीसा से लोहे की प्लेट लेकर पटना जा रहा था। रविवार सुबह चंदवा-कुरु सीमा क्षेत्र के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक पर लदी लोहे की भारी प्लेटें आगे खिसककर केबिन पर आ गिरीं, जिससे केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ट्रक में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक धर्मेंद्र कुमार केबिन में बुरी तरह फंस गया, जबकि अन्य दो घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, झामुमो नेता मो. नौशाद अंसारी, अंकित कुमार, अरविंद कुमार, रोहित त्रिपाठी समेत कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। दो घायलों को तत्काल सीएचसी चंदवा भेजा गया। वहीं चालक को बाहर निकालने के लिए करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। गैस कटर और हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी रिम्स रेफर कर दिया गया। इस मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने तथा भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने की मांग की है। इधर घटना का सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक सिंह केDirects पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन जब्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। घायलों को इलाज के बाद रिम्स पेपर भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
