श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अहमदगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा
Ahmadgarh, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में अहमदगढ़ कस्बे में बुधवार शाम को एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों और नामचीन बैंड-डीजे ने भक्तों का मन मोह लिया। इस दौरान सुरक्षा के लिए अहमदगढ़ थाने का पुलिस बल भारी संख्या में तैनात रहा। कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया गया, और ग्रामीणों ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। हर घर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
