203001
रजवाहे में नहाने गए अपने साथी के साथ 12 वर्षीय बहा, सर्च ऑपरेशन जारी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव बुढासी के पास रजवाहे में नहाते समय 12 वर्षीय बह गया। बच्चा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ बकरी चराने के दौरान रजवाहे में नहाने गया था। डूबने की सूचना मिलने पर शिकारपुर SDM और SHO छतारी की अगुवाई में NDRF और गोताखोरों की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव की हिरासत के बाद सपाइयों ने घेरा डीएम कार्यालय
Pilibhit, Uttar Pradesh:दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को डिटेन किए जाने के बाद पीलीभीत में सपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व राज्य मंत्री अनीस अहमद खान के साथ ही दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सपा नेताओं का कहना है कि अखिलेश यादव को जब तक रिहा नहीं किया जाएगा तब तक वह जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे सभी सपा नेता जमकर नारेबाज़ी कर रहे हैं।0
0
Report
हजारीबाग में DAV की सेवानिवृत्त शिक्षिका सुषमा मिश्रा के घर चोरी; घटना याद
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के लाखे दुर्गा मंदिर के सामने DAV की सेवानिवृत्त शिक्षिका सुषमा मिश्रा के घर में रात के वक्त चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर के पीछे की खिड़की को क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया और गोदरेज अलमारी व बक्से को खंगालकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया。 बताया गया कि चोर घर से एक सोने की चेन, दो कान की बालियां, दो अंगूठियां, तीन घड़ियां, पायल और करीब 20 हजार रुपये नकद ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में हड़कंप मच गया। सुषमा मिश्रा के मुताबिक, इससे पहले दिसंबर 2019 में भी उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है। दोबारा चोरी की वारदात से परिवार में चिंता का माहौल है。 पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी की वारदात को लेकर आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
रांची में भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए टिकट बिक्री तेज, सुरक्षा पुख्ता इंतजाम
Ranchi, Jharkhand:रांची में क्रिकेट का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले के लिए जहां एक तरफ लोगों की भारी भीड़ है तो वहीं दूसरी तरफ स्टेडियम के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। स्टेडियम के अंदर पिच से लेकर ग्राउंड तक सभी को तैयार करने में ग्राउंड स्टाफ जुटे हुए हैं। कल दोनों टीम का आगमन रांची में होने जा रहा है इसको लेकर एयरपोर्ट से रेडिसन ब्लू होटल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। टिकट काउंटर और ऑनलाइन मिलकर पहले दिन करीब 8000 टिकट की बिक्री हुई इसके बाद आज भी टिकट काउंटर पर लोग पहुंचे हैं। वही जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे का कहना है कि अगर आज 5 बजे तक टिकट काउंटर खुले रहेंगे और अगर टिकट बाकी रहे तो कल भी टिकट की बिक्री होगी।0
0
Report
Advertisement
रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20: स्टेडियम से एयरपोर्ट तक सुरक्षा कड़ा घेरा
Ranchi, Jharkhand:रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है खिलाड़ियों की सुरक्षा से लेकर दर्शकों की सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था तक, हर पहलू पर पुलिस अधिकारियों ने मंथन किया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, एएसपी कोतवाली निखिल राय समेत कई डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में स्टेडियम की सुरक्षा, होटल की सुरक्षा, ट्रैफिक रूट और दर्शकों की निगरानी समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। खिलाड़ियों के एयरपोर्ट से होटल और होटल से स्टेडियम तक आने-जाने के लिए विशेष रूट तय किए गए हैं, जहां पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा स्टेडियम में प्रवेश और निकास व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और दर्शकों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ शहर के महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। बाईट....पारस राणा, सिटी एसपी रांची रांची पुलिस का फोकस साफ है—मुकाबला शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। इसके लिए स्टेडियम से लेकर होटल और एयरपोर्ट रूट तक सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया जा रहा है।0
0
Report
नरकटियागंज के स्कूल में छात्रों का हंगामा, MDM खाना न मिलने पर थाली फेंकी
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां नरकटियागंज राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्कूली छात्रों ने जमकर बवाल काटा एमडीएम खाना खाने से इनकार कर दिया और थाली फेक दिया मामला शिवगंज के वार्ड नम्बर आठ का है छात्रों का आरोप है कि खाना में गुणवक्ता नहीं है लगातार खराब खाना दिया जा रहा है एक छात्रा ने एक शिक्षक पर बैड टच का आरोप लगाया है सूचना पर स्कूल में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय सिंह पहुंचे उन्होंने बताया कि स्कूल के सभी शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है एक शिक्षक जिस पर बैड टच का आरोप है उस शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है हंगामा की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और एक शिक्षक को हिरासत में लिया है0
0
Report
आमेर महल में 10–21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद, नवरात्रि मेले सुरक्षा कारणों से
Jaipur, Rajasthan:शारदीय नवरात्रि मेले को देखते हुए आमेर महल में हाथी सवारी का संचालन 10 से 21 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा। आमेर महल परिसर स्थित शिला माता मंदिर और जलेब चौक में नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आमेर महल प्रशासन ने बताया कि इस अवधि में महल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा; पर्यटक सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक महल का भ्रमण कर सकेंगे। मेले के दौरान पर्यटकों के प्रवेश की व्यवस्था सिंह पोल द्वार से की जाएगी। दर्शनार्थियों की आवाजाही और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए हाथी सवारी को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है। नवरात्रि के दौरान शिलामाता मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है, ऐसे में जलेब चौक और आमेर महल परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने तथा पर्यटकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद रहेगी, लेकिन आमेर महल में पर्यटकों का प्रवेश निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
शिक्षा विभाग ने 38 पूर्व कर्मियों को फिर से नियुक्त किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर SI भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद शिक्षा विभाग ने पूर्व कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है, शिक्षा विभाग के वह कार्मिक जो पहले इसके विभाग में कार्यरत थे लेकिन SI भर्ती परीक्षा 2021 में सिलेक्शन होने के चलते वह शिक्षा विभाग के पद से त्यागपत्र देकर सब इंस्पेक्टर बन गए थे, लेकिन सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में हुई पेपर लीक व अन्य धांधलियों के चलते हैं सरकार ने उसे भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया, भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारी जो पहले शिक्षा विभाग में कार्य थे वो बेरोजगार हो गए, बड़ी बात है कि शिक्षा विभाग ने उन कर्मचारियों को फिर से अपना लिया, शिक्षा विभाग से त्यागपत्र देकर गए 38 कर्मचारियों को शिक्षा विभाग ने वापस अपनाने विभाग में उसी पद पर ज्वाइन करवाने के लिए आदेश जारी कर दिए, शिक्षा निर्देशक ललित कुमार ने अपने आदेश में कहा कि सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर भर्ती में शामिल विभाग के वह कार्मिक जो भर्ती परीक्षा रद्द होने से पुन शिक्षा विभाग में पदभार ग्रहण करना चाहते हैं उन सबको वापस पदभार ग्रहण करवाया जाएगा, ऐसे में प्रदेश भर में ऐसे 38 कर्मचारी हैं जो की पूर्व में शिक्षा विभाग के कार्मिक थे और 2021 की भर्ती परीक्षा में पुलिस इंस्पेक्टर बन गए, शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने अपने आदेश में कहा कि परीक्षा में किसी तरह की धांधाली में व्यक्ति की मिलीभगत ना हो वह किसी आपराधिक मामले में सजायाफ्ता न हो ऐसे व्यक्ति को वापस उसी पद पर ज्वाइन करवाया जाएगा, पुराने पुराने कार्य का सेवाकाल भी माना जाएगा, बड़ी बात यह है कि शिक्षा विभाग 38 कर्मचारियों को वापस पदभार ग्रहण करवाने के साथ ही पुरानी तारीख में किए गए पदभार के अनुसार ही उन्हें वेतन भत्ते एवं प्रमोशन का लाभ भी देगा, शिक्षा विभाग से त्यागपत्र देकर पुलिस इंस्पेक्टर बने उन कर्मचारियों के लिए यह बड़ी सौगात है जो भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद बेरोजगार हो गए थे लेकिन शिक्षा विभाग उन्हें बिना किसी परीक्षा कंपटीशन या मेरिट के वापस उसी पद पर जॉइनिंग देगा।0
0
Report
टोंक के सभापति मयंक गोयल ने नेहरू पार्क निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए
Tonk, Rajasthan:टोंक के सभापति मयंक गोयल ने नेहरू पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में मौजूद आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सभापति ने टूटे हुए झूलों की मरम्मत, खराब फव्वारों को शीघ्र चालू करवाने, आवश्यक स्थानों पर नई लाइटें लगवाने एवं राष्ट्रीय ध्वज लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क में नियमित स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर सभापति श्री मयंक गोयल ने कहा कि “दीपावली से पूर्व पूरे टोंक शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना मेरा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने में नगर परिषद के साथ-साथ शहरवासियों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। मैं टोंकवासियों से अपील करता हूं कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें और अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।” उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन के सहयोग से टोंक को स्वच्छता की दिशा में एक बेहतर शहर बनाने का प्रयास किया जाएगा。0
0
Report
सेवा ज्योति यात्रा से मोदी के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:भाजपा राजस्थान की ओर से 7 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि राजधानी जयपुर में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर स्थित वीटी रोड, शिप्रापथ थाने के सामने सुबह 9 बजे कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। इसके बाद सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रतीक के रूप में मशाल प्रज्ज्वलित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ से भाजपा कार्यकर्ता आमजन के साथ संवाद करते हुए जिला केंद्र तक पहुंचेंगे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में विशेष महत्व रखता है। 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। भाजपा के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को उनके शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि पूरी हो रही है। राठौड़ ने कहा कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भागीदारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
पंकज के लिए खास विजुअल जारी, देखें क्या है खास
Noida, Uttar Pradesh:पंकज के लिए विजुअल0
0
Report
बजट खर्च की गुणवत्ता पर सरकार का नया फोकस; छह महीने में 41.16% खर्च
Jaipur, Rajasthan:एंकर-सरकारी खजाने से पैसा सिर्फ खर्च न हो...उसका असर भी जमीन पर दिखाई दे। इसी फॉर्मूले के साथ सरकार अब बजट खर्च की रफ्तार के साथ उसकी क्वालिटी पर भी फोकस कर रही है। वित्त वर्ष के छह महीने गुजर चुके हैं और 30 सितंबर तक योजनाओं के कुल बजट का 41.16 फीसदी इस्तेमाल हुआ है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने साफ कहा है कि उपलब्ध पैसा प्राथमिकता वाले कामों पर लगाया जाए और बजट घोषणाओं को फाइलों से निकालकर तेजी से जमीन पर उतारा जाए। साथ ही केंद्र से मिलने वाली लंबित राशि के लिए दिल्ली से समन्वय बढ़ाने और सड़क-पानी की बड़ी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। वीओ-1-प्रदेश में सरकारी खजाने से पैसा सिर्फ खर्च करने के बजाय उसका असर भी जमीन पर दिखाई दे, इसके लिए सरकार अब व्यय की गुणवत्ता और बजट के बेहतर इस्तेमाल पर फोकस करेगी। वित्त वर्ष के पहले छह महीने यानी 30 सितंबर तक राज्य निधि और केंद्रीय सहायता सहित योजनाओं के कुल बजट का 41.16% उपयोग हो चुका है। पिछले वर्ष की तुलना में बजट उपयोग में बढ़ोतरी हुई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में वित्त व्यय विभाग की समीक्षा बैठक में सरकारी खर्च को तर्कसंगत बनाने और उपलब्ध संसाधनों को प्राथमिकता वाले कार्यों पर लगने के निर्देश दिए। उन्होंने नीति आयोग की राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक संबंधी रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी व्यय की गुणवत्ता में सुधार किया जाए, ताकि योजनाओं का अधिकतम फायदा आमजन तक पहुंच सके। मुख्य सचिव ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की रफ्तार बढ़ाने को कहा। जिन बजट घोषणाओं के प्रस्ताव अब तक वित्त विभाग तक नहीं पहुंचे हैं, उनकी संबंधित विभागों के शासन सचिव स्तर पर नियमित समीक्षा होगी। विभागों को प्रस्ताव जल्द वित्त विभाग को भेजने और उनकी प्रगति की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। वीओ-2-मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में लंबित केंद्रीय सहायता और आगामी किस्तें हासिल करने पर भी बैठक में निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने संबंधित अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख शासन सचिवों को केंद्रीय मंत्रालयों से प्रभावी समन्वय करने को कहा। खासतौर पर जल जीवन मिशन, विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राशि के लिए प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। इन योजनाओं की राज्य स्तरीय समितियों की बैठकें भी समय पर करने को कहा गया। आर्थिक विकास को रफ्तार देने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की प्रमुख परियोजनाओं को चिह्नित कर ‘राज उन्नति’ पर सूचीबद्ध किया जाएगा। इनकी नियमित मॉनिटरिंग होगी, ताकि परियोजनाएं तय समय में पूरी हो सकें। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, विद्युत अनुदान और कर्मचारी हितलाभ से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने पेंशन भुगतान से जुड़ी समस्याओं और PHED के लंबित भुगतान के मामलों का समाधान करने पर जोर दिया। संबंधित विभागों को वित्त विभाग के साथ स्पष्ट संवाद और समन्वय रखकर कार्रवाई करने को कहा गया। प्रमुख सचिव वित्त वैभव गालरिया ने बताया कि 30 सितंबर 2026 तक राज्य निधि और केंद्रीय सहायता सहित योजनाओं के कुल बजट का 41.16 प्रतिशत खर्च किया जा चुका है। बैठक में राज्य की आय, योजनाओं और सेवाओं पर खर्च, बुनियादी ढांचे पर पूंजीगत व्यय और वेतन-पेंशन सहित प्रमुख खर्चों का भी लेखा-जोखा रखा गया। बहरहाल,सरकार का नया फोकस साफ है...बजट की कामयाबी सिर्फ इस आंकड़े से तय नहीं होगी कि खजाने से कितना पैसा निकला, बल्कि इससे होगी कि उस पैसे से जमीन पर कितना काम हुआ। छह महीने में 41.16 फीसदी बजट इस्तेमाल हुआ है...अब चुनौती बाकी बजट को सिर्फ खर्च करने की नहीं, बल्कि सही जगह और समय पर लगाकर उसका फायदा आम आदमी तक पहुंचाने की है।0
0
Report
दिल्ली AICC बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस बैज ने बड़ा बयान; सत्ताधारी से सबक लेने की मांग
Begun, Rajasthan:रायपुर दिल्ली में हुई AICC की बैठक, वरिष्ठ नेता रहे मौजूद.. छग कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रहे बैठक में शामिल. AICC की बैठक पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा- AICC की बड़ी बैठक में SIR पर चर्चा हुई.. राहुल गांधी और कांग्रेस चुनाव आयोग को एक्सपोज कर रहे हैं.. दूसरा चरण 10 से 20 अक्टूबर तक होगा, मार्च और बाइक रैली निकलेगी.. SDM ऑफिस का घेराव करने के निर्देश मिले हैं.. 25 अक्टूबर से वोट चोरी के खिलाफ गांवों में चौपाल लगेंगे.. सरकार को बेनकाब करने का काम कांग्रेस करेगी.. नवंबर में वोट बचाओ - देश बचाओ का आयोजन होगा.. बालोद एसिड अटैक पर दीपक बैज का बयान बालोद जैसी एसिड अटैक वाली घटनाएं दिल्ली जैसे शहरों में होती है.. छत्तीसगढ़ की अब यह दुर्दशा हो चुकी है.. पुलिस वाली की बेटी पर एसिड अटैक होने से वह कैसे सुरक्षा करेंगे.. गृहमंत्री को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.. गृहमंत्री से गृह विभाग नहीं संभल रहा है उन्हें विभाग छोड़ देना चाहिए. छत्तीसगढ़ की बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं है.. भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का छग दौरा पर कहा- कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज रायपुर पहुंचेंगे.. कल रायपुर से सुबह 10 बजे बस्तर रवाना होंगे.. कांकेर जिला मुख्यालय में वोट बचाओ - देश बचाओ रैली में शामिल होंगे.. दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी.. आदिवासियों के साथ भी बस्तर के मुद्दों पर चर्चा करेंगे.. जगदलपुर में भी बैठक होगी, तीन दिन का दौरा फिक्स है.. सुखदेव भगत के दौरे पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के तंज पर किया पलटवार- झारखंड में गठबंधन की सरकार चल रही है.. अजय चंद्राकार बताएँ कि छत्तीसगढ़ में सरकार की क्या हालत है... छत्तीसगढ़ क्या सुरक्षित है, हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है.. सभी मंत्री विभागों में लूट का काम कर रहे हैं कोल घोटाले में अनुपूरक चार्जशीट पेश होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा-- कोल घोटाला हो, या शराब या महादेव सट्टा घोटाला.. इसमें केवल चार्जशीट चल रही है, सभी एजेंसियां जांच कर रही है.. NIA भी इन मामलों में जांच कर सकती है.. सांसद संतोष पांडे के यूथ कांग्रेस चुनाव में सिर फुटव्वल वाले बयान पर किया पलटवार- कांग्रेस में कोई सिर फुटव्वल नहीं चल रहा है.. भाजपा संगठन में सिर फुटव्वल चल रही है.. भाजपा केवल पर्ची वाली पार्टी है तो वह प्रक्रिया नहीं जानते.. चुनावी चंदा तो भाजपा का मामला है.. इसलिए पवन साय को ट्रांसफर कर दिया गया.. बाइट- दीपक बैज, पीसीसी चीफ0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट ने जलदाय संशोधित नियम रद्द किए; गजट नोटिफिकेशन अनिवार्य
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जल बोर्ड को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा सप्लाई संशोधित नियमों का सकुर्लर कोर्ट ने रद्द कर ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर बदलाव नोटिफिकेशन के सर्कुलर जारी कोर्ट फैसले के बाद पीएचईडी को फिर से पेयजल कनेक्शन नीति बनानी होगी. बिना गजट नोटिफिकेशन निकाला-प्रदेश में साल पहले लागू हुई पेयजल कनेक्शन नीति को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा वाटर सप्लाई संशोधित नियमों के सकुर्लर को हाईकोर्ट ने रद्द कर ने ये भी कहा कि जलदाय विभाग ने अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर सकुर्लर जारी कर नियमों में बदलाव साथ ही बिना गजट नोटिफिकेशन के परिपत्र जारी नियमों में बदलाव करना होता है तो पहले गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाता के बाद वो नियम लागू होता है, लेकिन जलदाय विभाग ने 1967 के नियमों को संशोधित कर दिया. क्या है विवादित संशोधित नियम- पीएचईडी ने पिछले साल फरवरी में वाटर सप्लाई नियमों में संशोधन किया था, जिसके तहत की बजाय को कनेक्शन करने का अधिकार दिए सकुर्लर जारी होने के बाद रजिस्टर्ड बेरोजगार हो सी फॉर्म के जरिए पानी के कनेक्शन करने का अधिकार समाप्त हो बाद पीएचईडी कल्याण समिति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर बाद अब कोर्ट ने को रद्द कर में 1967 के तहत नियम 8,9,12,15,16 में संशोधन किया गया फिर से प्लंबिंग, मीटर, रोड कट, रेस्टोरेशन का काम कर सकुर्लर के तहत जलदाय विभाग पेयजल कनेक्शन के लिए फिक्स 8100 ले रहा पीएचईडी को फिर से पेयजल कनेक्शन नीति बनानी. कल्याण समिति का कहना है कि पुराने सकुर्लर से पीएचईडी के को सीधा फायदा हो रहा था, जबकि राजस्थान के हजारों इससे बेरोजगार हो गए हाईकोर्ट से राहत के बाद पीएचईडी को फैसला बदलना से पहले ही तरह काम कर0
0
Report
चित्तौड़गढ़ सांसद ने महासभा में विकासशील देशों के वित्तीय मसलों पर आवाज उठाई
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की द्वितीय समिति में भारत की ओर से संबोधित करते हुए विकासशील देशों की आर्थिक चुनौतियों का मुद्दा उठाया। जोशी ने कहा कि विकासशील देशों को आसान और सस्ता वित्त उपलब्ध कराने के साथ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं में उनकी आवाज को अधिक प्रभावी बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र करते हुए बताया कि डिजिटल व्यवस्था से बैंकिंग, वित्तीय और सरकारी सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ी है। जोशी ने ग्लोबल साउथ के साथ भारत की साझेदारी, सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा और आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे में सहयोग की बात भी रखी। जोशी 15 सांसदों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल 11 अक्टूबर को भारत लौटेगा।0
0
Report
रामवास क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा बस में आग लगकर खाक
Ujjain, Madhya Pradesh:रामवास क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा बस में आग लगकर खाक उज्जैन। शहर के रामवास क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की शुभम ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धूकर जलने लगी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए एक छोटी और एक बड़ी दमकल गाड़ी की मदद ली गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घटना के समय बस में यात्री सवार थे या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
