Budaun
युवती के साथ छेड़छाड़ मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kadrabad, Uttar Pradesh:संभल के थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना के संबंध में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्रीश्चंद्र ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे क्षेत्र में नाराजगी और चिंताओं का माहौल बना हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करनाल की बेटी राइजा ढिल्लो ने एशियन गेम्स स्कीट में कांस्य जीता
Karnal, Haryana:करनाल की बेटी राइजा ढिल्लो ने एशियन गेम्स की स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और करनाल का नाम रोशन किया है। जापान में शानदार प्रदर्शन के बाद राइजा के गांव लौटने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पहुंचते ही ग्रामीणों, सरपंचों और गणमान्य लोगों ने राइजा ढिल्लो का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी बेटी की उपलब्धि का जश्न मनाया और उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राइजा की इस उपलब्धि को लेकर शामगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि राइजा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल परिवार और गांव, बल्कि पूरे करनाल और देश का मान बढ़ाया है। बाइट राइजा बाइट माता0
0
Report
खनन प्रोजेक्ट के विरोध में पिंडवाड़ा के ग्रामीण चुनाव बहिष्कार का ऐलान
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के पिंडवाड़ा में प्रस्तावित मैसर्स कमलेश मेटा कास्ट प्राइवेट लिमिटेड खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। भारजा के बाद अब वाटेरा गांव के ग्रामीणों ने भी आगामी पंचायती राज चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। वाटेरा के थम्ब बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि प्रस्तावित खनन परियोजना को निरस्त नहीं किया गया तो वे जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच के चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि खनन परियोजना को लेकर उनकी आपत्तियों और मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। परियोजना निरस्त नहीं होने की स्थिति में चुनाव बहिष्कार का निर्णय जारी रखने की बात भी ग्रामीणों ने कही। लगातार दूसरे गांव में चुनाव बहिष्कार के ऐलान के बाद क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल बढ़ गई है। ग्रामीणों के इस सामूहिक निर्णय से आने वाले दिनों में खनन परियोजना के विरोध का आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं。0
0
Report
दुद्धी: तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को मारी टक्कर, मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीन युवक भी घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर स्थित पुराने आरटीओ बैरियर के पास का है। जाबर निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू कनहर नदी की ओर से पैदल अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान महुली की ओर जा रहे तीन बाइक सवारों ने सड़क पार कर रहे वीरेंद्र कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने वीरेंद्र कुमार को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार दिलीप और 17 वर्षीय सुधीर को गंभीर चोटें आई हैं, दोनों का सीएचसी में उपचार जारी है। तीसरे घायल अनुज की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सीएचसी दुद्धी पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
NH-58 पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, Modinagar का वीडियो वायरल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में NH-58 पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। सड़क पर दोनों पक्षों के भिड़ने से मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मारपीट के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क के बीच दो पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। हालांकि, मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। वही दोनों ही पक्ष इस समय थाने पर मौजूद है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ही बैंक से जुड़े हुए कर्मचारी हैं। वायरल वीडियो0
0
Report
बेतिया में तटबंध टूटने से भारी बाढ़, कई परिवार सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन
Noida, Uttar Pradesh:बेतिया, बिहार: पश्चिमी चंपारण के नौतन ब्लॉक में चंपारण तटबंध टूटने से भारी बाढ़ ने तबाही मचा दी है। शिवराजपुर पंचायत के बड़े इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे निवासी फंस गए हैं और कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अधिकारियों ने मंगलपुर के पास तटबंध को मजबूत करने का आपातकालीन काम शुरू कर दिया है。0
0
Report
muज़फ्फ़रपुर के काँटी में 50 लाख रंगदारी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के काँटी थाना क्षेत्र में बीते दिनों 50 लाख रंगदारी की मांग को लेकर एक निजी स्कूल पर दर्जनों राउंड फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना 13 सितंबर को काँटी के चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल पर कई राउंड फायरिंग की गई थी और स्कूल के गेट पर 50 लाख की रंगदारी माँगने का पर्चा चिपकाया गया था और इस घटना में पुलिस फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं अन्य आरोपियों की पहचान हो गई है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि इस घटना को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया था, वहीं DIU की टीम भी छापेमारी कर रही थी, कई दिनों तक अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, वहीं तकनीकी तरीकों से तमाम अपराधियों की पहचान की गई, जिसमें तुर्की के रहने वाले एक आरोपी अमन रंजन को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से घटना में इस्तेमाल किये गये बुलेट और मोबाइल जब्त किया गया है, फिलहाल अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. बाइट - राजेश सिंह प्रभाकर, ग्रामीण एसपी, मुजफ्फरपुर0
0
Report
Advertisement
अररिया Flipkart हब चोरी: तीन गिरफ्तार, टीम लीडर समेत सजग चोर
Forbesganj, Bihar:अररिया पुलिस ने फ्लिपकार्ट हब में हुए चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में से फ्लिपकार्ट में काम करने वाले टीम लीडर संदीप कुमार भी शामिल हैं। सभी गिरफ्तार चोर सुपौल जिले के राघोपुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोग के पास से 2 पीस लैपटॉप समेत एक आईफोन और 2 मोबाइल बरामद हुए हैं। 16 सितंबर को अररिया के महादेव चौक स्थित फ्लिपकार्ट हब से कई सामानों की चोरी हुई थी, जिसे लेकर अररिया नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के सहारे जांच शुरू की और सभी को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
एटा में देशी शराब ठेके के पास युवकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में देशी शराब के ठेके के पास दो युवकों के बीच हुई मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, स्थानीय लोगों ने मारपीट को देख एक दूसरे को अलग कर मामले को कराया शांत, फिलहाल दोनों युवकों मे मारपीट किस बात को लेकर हुई यह स्पष्ट नहीं, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के पीपल अड्डा का पूरा मामला.0
0
Report
उत्तरकाशी रेस्क्यू: 19,000 फीट से ऊपर SDRF ने सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तरकाशी में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन अब पूरी तरह से सफल समाप्त हो गया है। एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि उत्तरकाशी के अलग-अलग क्षेत्र में जो भी पर्वतारोही और ट्रैकर फंसे हुए थे उन सभी को निकाल दिया गया है। 19000 फीट से अधिक ऊंचाई पर एसडीआरएफ ने बहुत सक्सेसफुल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया है। फंसे हुए लोगों में किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं हुई। विषम परिस्थितियों और विपरीत मौसम में एसडीआरएफ के जवानों ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा किया है टिक टैक अर्पण यदुवंशी कमांडेंट एसडीआरएफ0
0
Report
Advertisement
FDA की छापेमारी के बाद मोदीनगर की मिठाई दुकानों पर नमूनों के साथ कड़ा कदम
Ghaziabad, Uttar Pradesh:त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मोदीनगर में मिठाई प्रतिष्ठानों और गोदामों पर छापेमारी की। खाद्य आयुक्त के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। जिला खाद्य अधिकारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने मोदी मंदिर के पास स्थित राजा स्वीट्स से मिठाई के नमूने लिए। इसके अलावा बराबर में स्थित ना हलवाई की दुकान पर भी कार्रवाई की गई। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और प्रतिष्ठान में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की जाँच की। वहीं नॉर्थ हलवाई के सीकरी रोड स्थित गोदाम पर निरीक्षण के दौरान कुछ अनियमितताएं पाए जाने की बात सामने आई। विभागीय टीम ने वहाँ से भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार अनियमितताओं को लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी की जा रही है और नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
यूपी में हुक्का बार पर रोक: उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला
Noida, Uttar Pradesh:इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपने एक अहम फैसले में यूपी में हुक्का बार चलाने की याचिकाएं खारिज कर दीं।कोर्ट ने कहा, यूपी में अब होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और दूसरे सार्वजनिक स्थानों के तय स्मोकिंग जोन में भी ग्राहकों को हुक्का नहीं दिया जा सकेगा फैसला सुनाते हुए जस्टिस शेखर ने अपने फैसले में एक कविता भी लिखी। लोगों सिगरेट से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा, पहली सिगरेट को हल्के में न लें। यह पहली गलती आदत बन जाती है। उदाहरण देने के लिए उन्होंने कॉलेज के दिनों के अपने अनुभव भी साझा करते हुए लिखा MYEXPERIENCEWITHTOBACCOSMOKING 64. From my own experience of smoking, I pen these lastparagraphs inanattemptto educate theyoung generationofthiscountrytonotbecomeapreytothe deleteriousandindeliblehabitoftobaccosmoking: “I entered law school pure as morning dew, Sneered at the smokers puffing by the gate, “Weak-willed,”Iscoffed,“I’dneverjointhatcrew” Famous last words. Reader, I was bait. Itstartedwitha‘chaii’,innocentandwarm, A senior offered, “Try one, just for fun.” Itookitlikeasoldierjoinsastorm Bravely, stupidly, and one by one. The“occasional”‘sutta’soongrewbold, It multiplied like rabbits, unrestrained. My lungs, once mine, were quietly sold Toalandlordwhoneveronceexplainedthelease. ItoldmyselfImerely dabbled, Asocialsmoker,cultured,incontrol. Meanwhile the count crept steadily From“justonemore”to“buythewholedamnpack.” Then came the cough, my body’s stand-up act, Performing nightly, free of charge, unasked. Thephlegmarrived,amostunwelcomefact, As if my throat had been recently tasked With hosting a swamp. I tried the patch, it itched. Itriedthegum,Ichewedit,thenlitupregardless, Like a dieter who’s sworn off cake, then switched Straight to the icing, calling it “harmless.” “I’llquit,”Isaid,withgreatconvictiontwice, Thenthrice,thenroughlyfortytimesayear. Each January brought the same advice From me, to me, which I did not adhere. I’ve quit the quitting now, if I’ll be honest, Theresolution’sgatheringdustandshame, But hope remains perhaps once this is finished (Thisjob,thisjudgment),willpowermakesaclaim. So here’s my public service, dressed in rhyme, Fromonewhowalkedtheverypathyoutread: The first cigarette feels like harmless time It isn’t. Trust the cough, not what I said Attwenty,fullofswagger,sureandfree. Don’tbethefoolwhoscoffed,onlytobecomeaboiling frog.” (ShekharB.Saraf,J.)0
0
Report
राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव पर नई दिल्ली में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक; सुधार के कड़े न
Raipur, Chhattisgarh:नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव की समीक्षा की गई। मीडिया व सोशल मीडिया से मिले फीडबैक के आधार पर आयोजित इस बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी लाने, कड़े गुणवत्ता मानकों का पालन करने और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया गया। अधिकारियों को मानसून उपरांत व्यापक आकलन कर ड्रेनेज बहाली, ढलानों के स्थिरीकरण और सड़कों ।0
0
Report
Advertisement
चूरू में मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव
Churu, Rajasthan:चूरू. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और जिसे पार्टी ‘वोट चोरी’ का नाम दे रही है, उसके विरोध में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से आपणी योजना कार्यालय होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस मताधिकार और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग में अन्य आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर फैसले लिए जा रहे हैं। चूरू सांसद राहुल कस्वां ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक सादुलपुर कृष्णा पूनियां ने भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। एआईसीसी सचिव रिहाना रियाज चिश्ती, एआईसीसी सदस्य तनवीर खान और पीसीसी सचिव रियाजत खान ने भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
सिवनी मालवा शराब मिलावट के वीडियो पर आबकारी विभाग की जांच शुरू
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सागर में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद शराब की गुणवत्ता और अवैध मिलावट को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं। इसी बीच नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा से सामने आए एक कथित वीडियो ने शराब दुकानों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को बानापुरा स्थित बाबूजी लिकर्स की कंपोजिट मदिरा दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति शराब की बोतल खोलता नजर आ रहा है। इसके बाद बोतल में मौजूद तरल बाहर निकालने और उसमें पानी जैसा दिखाई देने वाला पदार्थ डालने की गतिविधि दिखाई देती है। इतना ही नहीं, बोतल को दोबारा सील करने जैसी प्रक्रिया भी वीडियो में नजर आ रही है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कमेंट्री करते हुए बोतलों के साथ कथित तौर पर की जा रही छेड़छाड़ का जिक्र भी करता सुनाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही गतिविधि की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब पूरे मामले में आबकारी विभाग की जांच अहम होगी। जिला आबकारी अधिकारी राजीव प्रसाद द्विवेदी के मुताबिक, वीडियो विभाग के संज्ञान में आया है। फिलहाल इसकी सत्यता जांचने के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो वास्तव में सिवनी मालवा की किस शराब दुकान का है। अधिकारी के अनुसार, वीडियो में एक व्यक्ति बोतल के अंदर पानी जैसा पदार्थ डालता दिखाई दे रहा है। विभाग पूरे मामले की जांच करेगा और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
11 केवी तार से युवक की मौत: करमा पर्व पंडाल खोलते समय हादसा
कोरेिया ब्रेक। कर्मा पर्व का पंडाल खोलते समय 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत.... सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरपुर के आश्रित ग्राम केमहाडांड की घटना.... करीब 18 वर्षीय दीपक पंडाल खोलने के दौरान आया करंट की चपेट में.... hादसे में दीपक की मौके पर ही मौत.... सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर.... पुलिस ने शव और घटनास्थल का जायजा लेकर शुरू की जांच.... hादसा किन परिस्थितियों में हुआ, पुलिस कर रही विवेचना.... घटना के बाद गांव में पसरा मातम....0
0
Report
Advertisement
