Back
ससुर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुत्रवधु ने आरोप लगाए
RCRAJVEER CHAUDHARY
Feb 02, 2026 03:09:24
Bijnor, Uttar Pradesh
ससुर ने किया बलात्कार
रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर
एंकर ---बिजनौर मे पति की बेवफाई से तंग पत्नी ने ससुर से की शिकायत तो ससुर ने कहा मेरी 2 बीवी है तीसरी तुम बन जाओ। पुत्रवधु ने विरोध किया तो ससुर ने तमँचे के बल पर कर दिया बलात्कार।शहर के नामचीन बड़े कारोबारी ससुर ज़हीर पर बलात्कार का केस दर्ज। पुलिस जाँच पड़ताल मे जुटी। आरोपी ससुर फरार। पुलिस कर रही आरोपी ससुर की तलाश। थाना शहर कोतवाली इलाके का मामला।
वीओ --बिजनौर शहर के बड़े कारोबारी ज़हीर अहमद पर पुत्रवधु से दुष्कर्म का आरोप है। बेटे के कहीं और शादी कर लिए जाने के बाद कारोबारी ज़हीर अहमद ने तीसरी पत्नी के तौर पर रखने पर पुत्रवधु को निकाह का भी प्रलोभन दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिल्ली निवासी महिला कमरूनीषा ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि उसने अपनी बेटी का निकाह बिजनौर के रौनक हाऊस के स्वामी फरहान पुत्र ज़हीर निवासी बिजनौर से 11 साल पहले किया था। निकाह के बाद उसकी बेटी को दो बच्चे हुए। इसी बीच उसके दामाद फरहान के संबंध मेरठ की एक महिला से हो गए। उसकी बेटी ने पति की हरकत का विरोध किया तो मारपीट करते हुए घर से निकालने की धमकी दी। यह पूरा वाकया पीड़िता ने अपने ससुर ज़हीर अहमद से बताया। जिस पर उसके ससुर ने कहा कि मुझे सब पता है। इसके बाद आरोपी ससुर ने अपने पास अकूत संपत्ति का हवाला देते हुए उसकी तीसरी पत्नी के तौर पर रहने का प्रलोभन दिया। जिस पर पीड़िता ने ससुर को डांट दिया। आरोप है कि 13 अगस्त को पीड़िता के साथ ससुर ने पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह बात परिवार वालों को बताई तो पति, जेठ और सास ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में पीड़िता के ससुर के खिलाफ बलात्कार करने और पति, जेठ और सास के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर पीड़िता का कहना है कि उसका पति फरहान हर साल एक नई लड़की से शादी करता है और उसको छोड़ देता है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति कपड़ो की तरह लड़कियो को यूज करता है। पीड़िता ने अपने पति के साथ कई अन्य लड़कियो की तस्वीर भी जारी की है। जिन तस्वीरों मे फरहान अन्य लड़कियो के साथ दिखाई दे रहा है। वही पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी ससुर को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की माँग है कि जल्द से जल्द आरोपी जेल की सलाखो तक पहुंचे।
बाइट --रेप पीड़िता पुत्र वधू
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPramod Sharma
FollowFeb 11, 2026 12:19:190
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 11, 2026 12:18:590
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 11, 2026 12:18:420
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 11, 2026 12:18:310
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 11, 2026 12:18:190
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 11, 2026 12:18:060
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 11, 2026 12:17:450
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 11, 2026 12:17:220
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 11, 2026 12:16:590
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 11, 2026 12:15:570
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 11, 2026 12:15:440
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 11, 2026 12:06:550
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 11, 2026 12:06:330
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 11, 2026 12:06:160
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 11, 2026 12:06:020
Report