Back
हिस्ट्रीशीटर ने अकबराबाद में पुलिस पर हमला कर दरोगा-हवालदार घायल
RCRAJVEER CHAUDHARY
Oct 12, 2025 10:45:50
Bijnor, Uttar Pradesh
हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने पुलिस को पिटा
राजवीर चौधरी / बिजनौर
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अकबराबाद में हिस्ट्रीशीटर बदमाश आसिफ को समन तामील कराने गई पुलिस पर चार लोगों ने हमला कर दिया। दरोगा तथा सिपाही की वर्दी फाड़ डाली। पुलिस कर्मियों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने दरोगा का गला दबा दिया जिससे दरोगा को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। घायलों को पीएचसी कोतवाली देहात में भर्ती कराया गया है।
थाना कोतवाली देहात की अकबराबाद पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा जोगिंदर तेवतिया, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह तथा महिला कांस्टेबल करिश्मा के साथ ग्राम अकबराबाद में हिस्ट्रीशीटर बदमाश आसिफ को समन तामील कराने गए थे। मौके पर आसिफ पुत्र रसीद, नजाकत पुत्र समीम तथा मोहम्मद अकरम उर्फ राहुल पुत्र कालू तथा एक महिला मौजूद थे। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। समझाने पर सभी ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि आरोपियों ने दरोगा का गला दबा दिया। इस दौरान दरोगा के हाथ में काट लिया और वर्दी फाड़ डाली। वर्दी के मोनोग्राम को नोच लिया। मामले की सूचना उपनिरीक्षक अनिल कुमार को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए जीवने रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने दरोगा जोगिंदर तेवतिया की तहरीर के आधार पर आरोपी आसिफ, नजाकत, मोहम्मद अकरम उर्फ राहुल तथा एक अज्ञात के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने हमला करने वाले बदमाश आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAjay Mishra
FollowNov 10, 2025 11:27:030
Report
NPNavratan Prajapat
FollowNov 10, 2025 11:26:390
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 10, 2025 11:26:090
Report
0
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 10, 2025 11:25:400
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 10, 2025 11:25:190
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 10, 2025 11:25:020
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowNov 10, 2025 11:24:510
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 10, 2025 11:24:280
Report
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 10, 2025 11:24:110
Report
NGNakibUddin gazi
FollowNov 10, 2025 11:23:480
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 10, 2025 11:23:200
Report
SMSandeep Mishra
FollowNov 10, 2025 11:23:090
Report
ADAnup Das
FollowNov 10, 2025 11:22:540
Report