Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bijnor246701

बिजनौर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, भीषण आग से खाक, कोई जनहानि नहीं

RCRAJVEER CHAUDHARY
Dec 11, 2025 05:19:17
Bijnor, Uttar Pradesh
बिजनौर--पटाखा फैक्ट्री मे हुआ विस्फोट लगी भयंकर आग। आग लगने से भारी मात्रा मे रखे पटाखे जलकर हुए खाक।मोके पर जमा हुई भारी भीड़। पुलिस जाँच मे जुटी। पुलिस प्रशासन ने नियमों को ताक पर रखकर दिया पटाखा बनाने का लाइसेंस। इस पटाका फैक्ट्री मे पहले भी हो चुका विस्फोट। गनीमत ये रही नहीं हुई कोई जनहानि। नहटोर थाना इलाके के आकू पटाका फैक्ट्री का मामला。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSanjay Kumar Verma
Jan 23, 2026 11:03:46
New Delhi, Delhi:कश्मीरी गेट मेट्रो गेट नंबर 1 के पास बसों की अवैध पार्किंग से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अवैध बस पार्किंग के चलते गंदगी का अंबार है। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के सामने जहां पहले कभी बस टर्मिनल होता था अब वहां निजी बसें कब्जा कर ली हैं। यहां अवैध रूप से यह बसें खड़ी होती हैं जिससे मेट्रो स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां अवैध बस पार्किंग के चलते इतनी गंदगी है कि लोगों को खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। इस मुद्दे को लेकर चांदनी चौक के निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता से बात की तो उन्होंने सारा ठीकरा पिछली सरकार और विधायक के ऊपर फोड़ दिया। सुमन कुमार गुप्ता निगम पार्षद चांदनी चौक बीजेपी
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Jan 23, 2026 11:03:33
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Jan 23, 2026 11:03:23
Chittorgarh, Rajasthan:राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आज रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ.. उद्घाटन समारोह राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.. समारोह का आयोजन विनोद कुमार शुक्ल मंडप में किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा की कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा और सुप्रसिद्ध रंगकर्मी व अभिनेता मनोज जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे.. साथ ही छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.. तीन दिवसीय साहित्य उत्सव आदि से अनादि तक में देश-प्रदेश के साहित्य प्रेमी, लेखक, विचारक और पाठक बड़ी संख्या में शामिल होंगे. शुभारंभ समारोह में पहुंचे सहित्यारों ने साहित्य उत्सव की तारीफ की.. साथ ही कहा कि प्रभु श्री राम के ननिहाल में साहित्य का महाकुम्भ लगा है. जेन z समेत अनेक विषयों पर चर्चा होगी..  बाइट- जे नंदकुमार, साहित्यकार बाइट- डॉ. कुमुद शर्मा, कुलपति, वर्धा यूनिवर्सिटी बाइट- मीर अली मीर, साहित्यकार
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Jan 23, 2026 11:03:06
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी अविमुक्तेश्वरनंद विवाद अब अमेठी में भी उनके समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने पैदल मार्च कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन कांग्रेस युवा मोर्चा के अध्यक्ष शुभम सिंह की अगवानी में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सोपा शुभम सिंह ने कहा की मेला प्रशासन और सरकार को जल्दी माफी मांग लेनी चाहिए शुभम सिंह के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पोस्टर लेकर अपना विरोध दर्ज कराया पैदल मार्च के दौरान जमकर नारेबाजी की और हाथों में पोस्टर लेकर अविमुक्तेश्वरनंद के समर्थन में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सोपा कांग्रेस ने कहा कि संतों का और हिंदू समाज का अपमान अब नहीं सहा जाएगा अमेठी के कांग्रेस कार्यालय से यूपी जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर सौंपा गया ज्ञापन
0
comment0
Report
Jan 23, 2026 11:02:54
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़ा कार्य कर रही एक महिला बीएलओ के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला बीएलओ पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे “चोर” तक कह डाला और खुलेआम खरी-खोटी सुनाई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। जानकारी के अनुसार, महिला बीएलओ क्षेत्र में मतदाता सत्यापन/सूची संबंधी कार्य कर रही थीं। इसी दौरान बुजुर्ग ने उनसे बहस शुरू कर दी और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।मामले को लेकर प्रेमनगर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सरकारी कर्मचारियों के साथ सहयोग करें और कानून व्यवस्था बनाए रखें।
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Jan 23, 2026 11:02:37
Jaipur, Rajasthan:पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, जयपुर समेत कई जिलों में बारिश प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से मेघगर्जन के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई। मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर और बाड़मेर में पश्चिमी विक्षोभ का अधिक असर रहेगा। वहीं चूरू, सीकर, नागौर, अजमेर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। 24 घंटे में पुष्कर में सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश रिकॉर्ड की गई। अजमेर के पुष्कर में सबसे अधिक 13.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। कुछ स्थानों पर वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा भी देखा गया। तापमान में गिरावट प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जवाई बांध (पाली) में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 6.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जयपुर में अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। आज भी रहेगा असर, दो दिन बाद मौसम शुष्क मौसम विज्ञानिक राधेश्याम शर्मा के अनुसार शुक्रवार को पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहेगा। भरतपुर, जयपुर और शेखावाटी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में इसका असर धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। इसके बाद अगले दो दिनों तक मौसम शुष্ক रहने के आसार हैं। बाईट- मौसम विज्ञानिक राधेश्याम शर्मा फिर बढ़ेगी सर्दी 24 और 25 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 से 28 जनवरी के बीच एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 27 जनवरी को इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इस दौरान उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्रों में मावठ की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी के बाद मौसम सामान्य होगा, लेकिन उत्तरी हवाओं के चलते ठंड बनी रहेगी। फरवरी के पहले सप्ताह तक सर्दी का असर जारी रहने और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है प्रीति सैनी जी मीडिया जयपुर
0
comment0
Report
Jan 23, 2026 11:02:37
Sambhal, Uttar Pradesh:*योगी सरकार का 'ऑर्गेनिक मिशन': संभल में 5000 किसानों ने छोड़ा रसायन, जैविक खेती से 2 गुना हुई आमदनी* * कलेक्ट्रेट में लग रहे 'जैविक हाट', डीएम के निर्देश पर अफसर खुद खरीद रहे किसानों के शुद्ध उत्पाद* * 1500 रुपये की किट और 50% तक सब्सिडी, पद्मश्री भारत भूषण त्यागी और विशेषज्ञों से गुर सीख रहे अन्नदाता* संभल, 22 जनवरी। मिट्टी की सेहत सुधारने और लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए योगी सरकार ने जैविक खेती को जन-आंदोलन बना दिया है। 'नमामि गंगे' और 'प्राकृतिक कृषि योजना' के तहत जनपद संभल के 5000 किसान केमिकल मुक्त खेती से जुड़ चुके हैं। डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 20-20 एकड़ के क्लस्टर बनाकर किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसका असर यह है कि जिले के करीब 15 से 20 प्रतिशत किसान रासायनिक खेती छोड़कर जैविक विधि को अपना चुके हैं, जिससे न केवल उनकी लागत घटी है बल्कि मुनाफे में भी भारी उछाल आया है। अहमदाबाद तक सीखने जा रहे किसान किसानों को जागरूक करने के लिए विभाग ब्लॉक से लेकर गांव स्तर तक शिविर लगा रहा है। प्रधानमंत्री की एग्रीकल्चर कमेटी के कोर मेंबर नितांत सिंह निर्वान और जैविक विशेषज्ञ गोपाल भाई सुथारिया किसानों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। हाल ही में 1500 किसानों को जिले में ट्रेनिंग दी गई, वहीं 25 प्रगतिशील किसानों को विशेष प्रशिक्षण के लिए अहमदाबाद भेजा गया। बुलंदशहर के पद्मश्री भारत भूषण त्यागी समय-समय पर संभल के किसानों को अपनी माटी को सोना बनाने के गुर सिखा रहे हैं। साथ ही जैविक खेती करने वाले किसानों को सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है, ताकि वे अपने उत्पादों को बाजार में एक अलग पहचान और सही कीमत पर बेच सकें। लागत हुई कम, उत्पाद की कीमत 2 गुना बढ़ी किसान मोहम्मद फहीम बताते हैं कि रासायनिक खाद के अंधाधुंध प्रयोग से जमीन बंजर हो रही थी। अब जैविक विधि अपनाने से लागत कम हुई है। हालांकि शुरुआत में उत्पादन थोड़ा कम होता है, लेकिन बाद में यह रासायनिक खेती से आगे निकल जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि जैविक उत्पाद बाजार में सामान्य उत्पादों की तुलना में 2 गुना अधिक दाम पर बिक रहे हैं। विभाग की ओर से जीवामृत बनाने के लिए मघा, बाल्टी और गुड़ जैसी सामग्री के लिए 1500 रुपये की सहायता भी दी जा रही है। कलेक्ट्रेट में सज रही 'जैविक हाट', बाजार मूल्य पर उत्पाद खरीद रहे अफसर डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने किसानों के उत्पादों को बाजार दिलाने के लिए एक अनूठी पहल की है। कलेक्ट्रेट परिसर में जैविक हाट तैयार किया गया है। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी जरूरत का सामान (जैसे चावल, दाल आदि) इसी हाट से बाजार मूल्य पर खरीदें, ताकि किसानों का उत्साह बढ़े। इसके अलावा कृषि मेलों, गोष्ठियों और विज्ञापनों के जरिए भी कृषि विभाग इन उत्पादों की मार्केटिंग में मदद कर रहा है। मशीनों पर 50% तक सब्सिडी और मुफ्त बीज योगी सरकार किसानों को आधुनिक बनाने के लिए सब्सिडी का कवच भी दे रही है। आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को 40 से 50 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है। जैविक खेती की शुरुआत करने वाले किसानों को विभाग की ओर से निशुल्क बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिकारी केवल ट्रेनिंग ही नहीं दे रहे, बल्कि हर गांव जाकर देख रहे हैं कि कितने किसान जैविक खाद बना रहे हैं और उन्हें जो भी जरूरत है, उसे सही मूल्य पर उन तक पहुंचा रहे हैं। वर्जन "केमिकल पेस्टीसाइड को बंद करना ही हमारी प्राथमिकता है।
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Jan 23, 2026 11:02:09
0
comment0
Report
Jan 23, 2026 11:00:53
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में एक बार फिर आग लग गई है बता दें की परेड मैदान के सेक्टर नंबर 3 में एक सिविल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावा रूप ले लिया हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आज ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम तथा पुलिस की टीम पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन शिविर में सब कुछ जलकर खाक हो गया है। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आज पर काबू पा लिया गया है नहीं तो और बड़ी घटना हो सकतीथी।
0
comment0
Report
Jan 23, 2026 11:00:35
Prayagraj, Uttar Pradesh:9 साल की उम्र 8000 किलोमीटर की यात्रा पुरी तय कर चुका है यश राज बिहार से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा करेगा 9 साल का यशराज प्रयागराज हंडिया महज 9 साल उम्र एक नन्हा सा बच्चा बड़े इरादे उद्देश्य के साथ बोधगया बिहार से 12 ज्योतिर्लिंग का यात्रा करने के लिए निकाला है उद्देश्य सनातन का प्रचार करना यशराज ने बताया कि गया बिहार से अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी यशराज शामिल हो चुका है जो की साइकिल से अपने पिता के साथ पहुंचा था यशराज ने बताया कि एक यात्रा पूरी करने से पहले उसकी दूसरी यात्रा की घोषणा कर देता है 15 जनवरी को गया के डीएम शशांक शुभंकर ने हरी झंडी दिखाकर यशराज के साइकिल को रवाना किया था यशराज अपने पिता के साथ बोधगया से बनारस काशी विश्वनाथ भोलेनाथ का माथा टेका फिर वहां से हंडिया होते हुए प्रयागराज संगम की रीति मार्ग मेला में आज पहुंच कर त्रिवेदी में संगम स्नान किया और साहू समाज के धर्मशाला में रात्रि विश्राम किया यशराज अभी कक्षा 2 का छात्र है यशराज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सनातन प्रचार करना देश अपराध मुक्त हो नशा मुक्त हो ऐसी कामना लेकर के यशराज मध्य 9 साल की उम्र में अपने पिता के साथ आज संगम की रेती पर संगम की धारा पर आज स्नान किया और साहू धर्मशाला में आज रात्रि विश्राम करके पुन अपने आगे की यात्रा की शुरुआत करेगा यशराज ने बताया कि महाद 6 साल की उम्र से वह भारत भ्रमण यात्रा पर निकल चुका है अब तक 8000 किलोमीटर साइकिल चलाकर के कई प्रदेशों का भ्रमण कर चुका है।
0
comment0
Report
Jan 23, 2026 11:00:16
Belach, Uttar Pradesh:सोनभद्र. बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली में एक विवाहिता का शव गुरुवार की सुबह कुएं में देखने से सनसनी फैल गई। क्षेत्र में घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामिणों की भीड़ जुट गई। हृदयबिदराक इस घटना से दहाड़े मारकर मायका पक्ष के लोग रोते बिलखते रहे। परिजनो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकलवाकर शव की शिनाख्त उमा देवी 22वर्ष पत्नी उपेंद्र कुमार के रुप में हुई। जो गत दिनों से घर से लापता थी। जिसकी खोज बी न परिजन कर रहें थे लेकिन कही पता नहीं चला । थक हार कर ससुर गिरदावल ने बहु की गुमशुदगी की तहरीर बुधवार को देकर पुलिस से पता लगाने की गुहार लगाई थी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर पतारसी में जुट थी।की इसी दौरान गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि घर से कुछ ही दूरी पर कुएं में विवाहिता का शव उतराया है सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह,उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव,कमलाकांत पाण्डेय सहित दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को ग्रामीणों की मदद से निकलवाकर कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए।प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार की मौजूदगी में पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सी एच सी दुद्धी भेजवा दिया गया।मौत का कारण पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही हो पाएगा। इनसेट। मृतिका उमा देवी की विवाह 2023अप्रैल में महुली गांव के उपेंद्र कुमार से हुआ था ।जिससे डेढ़ वर्ष की लड़की अमीषा की सर से साया उजड़ गया।मृतिका के पिता संत लाल पुत्र मन्नू निवासी झीलों ने पुलिस को तहरीर देकर संदिग्ध मौत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग किया है।
0
comment0
Report
Jan 23, 2026 11:00:01
Saraiya, Uttar Pradesh:लखनऊ- कुएं में गिरे युवक रितेश जायसवाल की बचाई पुलिसकर्मियों ने जान। रात 11 बजे सुनसान इलाके में बने कुएं से बाइक टकराने पर गिरा था कुएं के अंदर। रात्रि गश्त कर रहे सिपाही पवन कुमार और सुरजीत वर्मा ने सड़क किनारे बाइक लावारिस हालत में देखी। शक होने पर शुरू की तलाश तो कुएं से युवक की आवाज सुनाई दी। मफलर और लोई की मदद से युवक को पुलिसकर्मियों ने निकाला सुरक्षित बाहर। थाने लेजाकर पहनाए गर्म कपड़े। दोनो नगराम थाने में है तैनात। रात 11 से ढाई बजे तक फसा रहा युवक। युवक गूगल की मदद से जा रहा था घर। युवक रितेश ने दोनो पुलिसकर्मियों का किया आभार व्यक्त। नगराम थाना क्षेत्र स्थित करोरा मार्ग पर देर रात की घटना।।
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top