Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bijnor246701

हाईकोर्ट फैसले के बाद वन विभाग ने मोहनपुर और गंगा खादर में भूमि कब्जामुक्त कराई

RCRAJVEER CHAUDHARY
Nov 24, 2025 05:35:36
Bijnor, Uttar Pradesh
सरकारी जमीन पर बने मकान तोड़े गए. बिजनौर में वन विभाग की सरकारी जमीन पर बने मकान तोड़े गए. 40 साल पहले बनाए गए कई मकान तोड़े गए. हाईकोर्ट में केस हारने के बाद मकान मालिकों ने खुद अपने मकान तोड़े. कई साल से हाई कोर्ट में मुकदमा चला. वन विभाग ने मुकदमा जीता. गंगा पार गंगा खादर में बसे मोहनपुर गांव का मामला. गंगा खादर में वन विभाग की जमीन पर बसे गांव मोहनपुर अब खाली हो जाएगा. ग्रामीणों ने अपने मकान तोड़ना शुरू कर दिए. आरोप है कि वन विभाग की भूमि पर मकान थे. वन विभाग का कहना है कि भूमि अवैध रूप से कब्जा कर रहे लोग भूमि छोड़ने को तैयार हो गए और पक्के मकानों को तोड़ कर खाली करना शुरू कर दिया. वन क्षेत्र में हजारों बीघा भूमि जो गंगा पार है उस पर लोग अवैध रूप से खेती कर रहे हैं. वन क्षेत्र में लोगों ने अवैध रूप से पक्के मकान बना दिए थे और भूमि पर कब्जा कर रहे थे और खेती कर रहे थे. वन विभाग के प्रयास से ग्रामीणों को समझाया गया और भूमि खाली करने के लिए कहा गया. वन रेंजर महेश कुमार गौतम ने बताया कि कुछ लोगों ने 40 वर्षों से मोहनपुर आरक्षित वन खंड में अवैध कब्जा किया हुआ था. उनसे बातचीत की गई और कहा गया कि भूमि खाली कर दें तो उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होगी. इससे उन्होंने अपने मकान तोड़ना शुरू कर दिया. जल्द ही वन विभाग की भूमि कब्जामुक्त हो जाएगी. वन विभाग की लगभग चार हजार बीघा जमीन मुक्त कराई गई है. हजारों बीघा जमीन पर परिवारों का कब्जा था. लोग हाईकोर्ट गए थे और वहां से केस हार गए. उसके बाद वन विभाग और इन लोगों के बीच आपसी समझौता हुआ और भूमि खाली करने का काम शुरू हुआ.
71
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NTNagendra Tripathi
Nov 24, 2025 06:19:44
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र का गांव जंगल रसूलपुर नम्बर2 टोला लक्ष्मीपुर… जहां रविवार की देर रात एक दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। शादी के गीतों के बीच चीखों की गूंज ने हर किसी को सन्न कर दिया। मायके आई 20 साल की शिवानी रात में शौचालय गई… लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं लौटी। जब घर की महिलाएं उसे देखने पहुंचीं… तो नज़ारा देखकर उनके पैर जमीन में जम गए। शौचालय के अंदर शिवानी का लहूलुहान शव पड़ा था… उसका गला तेज धारदार हथियार से बुरी तरह रेता गया था। सूचना मिलते ही झंगहा पुलिस और फॉरेसिक टीम मौके पर पहुंची। और मौके पर डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल की पड़ताल की गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में दहशत का माहौल। प्रारंभिक जांच में पुलिस को प्रेम-प्रसंग यानी आशनाई में हत्या की आशंका लग रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। मोबाइल कॉल डिटेल चैट और नौटिफिकेशन की जांच की जा रही है… ताकि हत्यारे तक पहुंचा जा सके। शादी के घर में खुशियां मातम में बदल चुकी हैं। गांव के लोग इस क्रूर हत्या को लेकर दहशत में हैं… सवालों की बौछार है—आखिर शिवानी का कातिल कौन है? और शादी के माहौल में इस जघन्य वारदात को किसने अंजाम दिया? गोरखपुर पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फोन डिटेल से लेकर रिश्तों की पर्तें उधेड़ी जा रही हैं। लेकिन जब तक आरोपी गिरफ्त में नहीं आते… गांव में खामोशी के बीच खौफ का साया छाया रहेगा।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Nov 24, 2025 06:19:20
Jaipur, Rajasthan:आगरा रोड टनल में दो लोगों की मौत के बाद भी नहीं सुधरे हालात। कल टनल में जहां दो बाइक सवार युवकों को डम्पर ने कुचला वहां पहुंचा ज़ी मीडिया। टनल में दोपहिया वाहनों की NO ENTRY फिर भी दौड़ रहे वाहन; पुलिस के कंट्रोल से बाहर हुई ट्रैफिक व्यवस्था। दोपहिया वाहन चालक कर रहे सुरंग में प्रवेश। क्या ट्रैफिक पुलिस कर रही है और हादसों का इंतजार? आगरा रोड टनल में कल दो लोगों की मौत हुई थी इस के बाद भी हालात नहीं सुधर रहे है, टनल में दोपहिया वाहनों की NO ENTRY फिर भी टनल में दोपहिया दौड़ रहे है, ज़ी मीडिया पर खबर चलने के बाद दोपहिया वाहनों को रोकने के लिए 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहुंचे लेकिन सड़क पे आ रही सैकड़ों गाड़ियों को नहीं रोक पाए, 10 मिनट्स के बाद ही फिर से टनल में दोपहिया वाहन दौड़ते नजर आए, टनल के दोनों तरफ पुलिस के नियंत्रण से बाहर ट्रैफिक व्यवस्था नजर आ रही है, दोपहिया वाहन चालक लगातार सुरंग में प्रवेश कर रहे है।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Nov 24, 2025 06:19:04
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Nov 24, 2025 06:18:35
Delhi, Delhi:सांसद प्रवीण खंडेलवाल का प्रदूषण और इंडिया गेट पर मांडवी हिड़मा अमर रहे के नारे दिल्ली में प्रदूषण की समस्या है इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता लेकिन यह समझना होगा दिल्ली में प्रदूषण इतना कैसे हैं पिछले 10 सालों में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में रही हम सब जानते हैं उन्होंने प्रदूषण के नाम पर कुछ नहीं किया है केवल ग्राफ तो ग्राफ 3 और ग्राफ पर लागू किया या ओड इवन प्रदूषण दूर कैसे किया इस पर उन्होंने एक भी कम नहीं उठाया अभी दिल्ली में हमारी सरकार को बने हुए 8 महीने हुए हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में हमारी सरकार की प्रदूषण से युद्ध लड़ रही है और उन सारे कर्म की हमने खोज की है जिसके कारण से दिल्ली में प्रदूषण होता है हर एक से निपटने की एक एक्सपर्ट प्लान बनाया गया जिस पर हमारी सरकार काम कर रही है और यदि वर्तमान की तुलना पिछले वर्षों से आप करें तो आपको निश्चित रूप से दिखाई देगा पिछले वर्षों के मुकाबले हमारा प्रदूषण इस बार पहले के मुकाबले कम है अनेक प्रकार के कम हमारी सरकार ने उठाए हैं फिर चाहे वह अंतिम स्मॉग गण हो वॉटर स्प्रिंकलर हो या सफाई व्यवस्था को देखना हो यह बात पक्की है जैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा दिल्ली की सरकार दिल्ली के लोगों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है अगले वर्ष जब इसी वक्त हम बात करेंगे तो दिल्ली में आपको स्वस्थ वातावरण मिलेगा 10 साल कुछ नहीं हुआ तो इसको ठीक करने में थोड़ा समय चाहिए और हम पूरी ताकत से प्रदूषण को कम करने में लगे हैं अपोजिशन को सवाल उठाने का हक ही नहीं है बोलो जो 10 साल तक दिल्ली में सत्ता में थे लेकिन उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए एक भी कम नहीं उठाया आज वह हमसे सवाल पूछेंगे आखिर उनकी हैसियत क्या है अगर उन्हें प्रदूषण के लिए कुछ किया होता तो आज उनका सवाल पूछना वाजिद था उल्टा सवाल मैं उनसे पूछता हूं कि उन्होंने 10 साल में क्या किया अगर हिम्मत है अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी इसके ऊपर एक वाइट पेपर प्रकाशित करें जिसमें वह बताएं 10 साल के अंदर उन्होंने प्रदूषण रोकने के लिए क्या किया यह उपाय की है दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा प्रदूषण की आड़ में नक्सलवाद का प्रदर्शन था जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और वह प्रदर्शन जिसमें पुलिसकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च डाली गई इसमें साफ जाहिर होता है कि कुछ लोग इस मंशा से आए थे जो दिल्ली के वातावरण को दिल्ली की आपको हवा को बिगाड़ सके पुलिस ने ऐसे लोगों को आईडेंटिफाइड किया है और उन सबके खिलाफ कार्यवाही होगी जो पुलिस वाले भर्ती हैं मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं लेकिन नक्सलवाद और आतंकवाद की आड़ में यदि कोई भी व्यक्ति पाया जाएगा तो उसकी कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन है लोग बक्से नहीं जाएंगे
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Nov 24, 2025 06:17:35
Jaunpur, Uttar Pradesh:निर्माणाधीन मकान में रोशनदान गिरने से मासूम की मौत, रामनगर गांव में कोहराम जौनपुर खुटहन थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान में रोशनदान लगाने का काम चल रहा था कि इसी दौरान अचानक रोशनदान का भारी ढांचा टूटकर नीचे गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। रोशनदान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बच्चे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 24, 2025 06:17:25
Krishnanagar, West Bengal:నదియా అనిప్ కుమార్ దాస్ *ভোট আসছে,* ভোটের ফলাফল কি হবে,রাজ্যে কোন দল ক্ষমতায় 26 এ থাকবে, 3 টে প্রশ্নের উত্তর দিলেন কৃষ্ণনগর এর 10 জন বাসিন্ধা। কেও বলছেন তৃণমূল আবার ক্ষমতায় আসবে,কেও বলছেন,তৃণমূল ক্ষমতায় আসবে,তবে বিজেপি বেশি আসন এবার পাবে,বিরোধী স্ট্রং হবে,আবার কেও বলেন,ক্ষমতায় বিজেপি এবার আসবেই, কেও কেও কায়দা করে উত্তর দিয়ে বিজেপি কে,কেও কেও তৃণমূল কে এগিয়ে রাখছে, 1নং সমর চক্রবর্তী, কৃষ্ণনগর বাসী, 2নং তুহিন দে,কৃষ্ণনগর বাসী, 3নং কৃষ্ণেন্দু বিশ্বাস,কৃষ্ণনগর বাসী, 4নং ধ্রুব ঘোষাল,কৃষ্ণনগর বাসী, 5নং অসিত সিংহ রায়,কৃষ্ণনগর বাসী, 6নং সাগর ঘোষ,কৃষ্ণনগর বাসী, 7নং ইন্দ্রজিৎ পাল,কৃষ্ণনগর বাসী, 8নম্ফ নিমাই চন্দ্র বিশ্বাস,কৃষ্ণনগর বাসী, 9নং অনুপ কৃষ্ণ সরকার,কৃষ্ণনগর বাসী, 10নং বিশ্বজিৎ বাগচি,কৃষ্ণনগর বাসী, 2সি তে অল বাইট একত্রে 241125ZG_NAD_VOXPOP নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Nov 24, 2025 06:16:49
Madhubani, Bihar:मधुबनी पुलिस ने गोली मारने के आरोपी शराब माफिया किशोर पाल को किया गिरफ्तार। शराब तस्कर और उसके गुर्गे ने लदनियां थाना क्षेत्र के गजहरा गांव के पास धीरज कामत को मारी थी गोली। देर रात स्वयं SP योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल का लिया जायजा। एसपी ने कहा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। शराब माफिया और उसके गुर्गे ने ना सिर्फ धीरज कामत को गोली मारी बल्कि उसके संबंधियों पर भी जानलेवा हमला किया। जानलेवा हमले और मारपीट का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। फायरिंग और हमले में कुल तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पीड़ित धीरज कामत की माने तो पूर्व में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस को सूचना दिए थे जिसको लेकर माफिया ने गोली मारी और दो भाइयों पर भी चाकू से जानलेवा हमला किया। सभी घायल को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। शराब माफियाओं द्वारा गोली मारने की बारदात से इलाके में दहशत है। बहरहाल एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। एसपी ने कहा 48 घण्टे में गिरफ्तारी नहीं होती है तो कुर्की की प्रक्रिया की जाएगी।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Nov 24, 2025 06:16:11
Siwan, Bihar:सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र में फिर से चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। चोरों के आतंक से इलाके के लोग परेशान हैं। चोरों ने दो दिनों में दो मकानों से कुल करीब 50 लाख की चोरी की है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि थाना के बगल के मकान में चोरों ने ज्वैलरी सहित का घर में रखे पूरे सामान को साफ कर दिया है। घटना महादेवा थाना क्षेत्र के थाना के पास की है। चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। लोग पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पहली घटना महादेवा थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित पीड़ित जगत नारायण चौरसिया मकान की है। वह अपने पूरे परिवार के साथ शादी में शामिल होने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला गए हुए थे। पूरा परिवार शादी में व्यस्त था और घर पर कोई नहीं था। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर अलमारी और बक्सों को खुले पाया। चोरों ने करीब 20 लाख की ज्वेलरी, 1 लाख 40 हजार नगद रुपये और घर में रखे कीमती सामानों को चोरी कर ली है। पीड़ित ने बताया कि यह सारी ज्वेलरी उनके बेटों और बहुओं की थी, जो शादी के चलते घर में रखी हुई थी। वहीं दूसरी घटना महादेवा थाना क्षेत्र के ही बिंदुसार बुजुर्ग गांव की है। जहां चोरों ने पीड़ित अफसाना खातून के बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर करीब 25 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित अफसाना खातून ने बताया कि उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके कारण पूरा परिवार बड़हरिया के रोहड़ा खुर्द गांव गया हुआ था। घर पर ताला बंद था। इसी का फायदा उठाते हुए देर रात करीब 1 बजे चोरों ने मेन गेट और कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने घर की अलमारी और लॉकर तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 4 लाख 30 हजार रुपये नकद उड़ा लिए। चोरी गई नकदी में कुछ विदेशी मुद्रा (रियाल) भी शामिल थे। पीड़िता के अनुसार यह सारी रकम उनकी बेटियों की शादी के लिए संजोकर रखी गई थी। सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाज़ा खुला देखा तो इसकी सूचना परिवार को दी। जब परिवार घर पहुंचा तो सामान बिखरा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस बड़ी वारदात ने एक बार फिर रात्रि गश्त की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Nov 24, 2025 06:15:55
Dumka, Jharkhand:दुमका: सीएम हेमंत सोरेन दुमका की धरती से प्रदेश वासियों को सौगात देंगे। दुमका हवाई अड्डा परिसर में कार्यक्रम का आयोजन होगा, जहां से सीएम हेमंत सोरेन झारखंड फ्लायिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन के बाद विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास होगा जिसमें सीएम के द्वारा नियुक्ति पत्र के अलावा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति, ऋण एवं अनुदान का वितरण भी करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है, दुमका हवाई अड्डा में आयोजित कार्यक्रम में हैंगर पंडाल बनाए गए हैं, साथ ही संथाल परगना से आ रहे लाभुक और लोगों को बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। संथाल परगना क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा बड़ी सौगात दी जा रही है, जिससे संथाल परगना में छात्र कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग ले सकेंगे। झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट दुमका में फिलहाल तीन जिलीन एयरक्राफ्ट, तीन ग्लाइडर और स्टिमी एयरक्राफ्ट मौजूद है जिससे कमर्शियल फ्लाइंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। कमर्शियल ट्रेनिंग में प्रत्येक वर्ष 30 छात्रों का एडमिशन होगा, ट्रेनिंग लेने के बाद छात्रों को प्लेन उड़ाने का लाइसेंस मिलेगा जिससे संथाल परगना के आदिवासी बहुल क्षेत्र के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top