Back
सीवान महादेवा में चोरों का गैंग फिर सक्रिय, दो दिनों में करीब 50 लाख की चोरी
ASAmit Singh
Nov 24, 2025 06:16:11
Siwan, Bihar
सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र में फिर से चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। चोरों के आतंक से इलाके के लोग परेशान हैं। चोरों ने दो दिनों में दो मकानों से कुल करीब 50 लाख की चोरी की है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि थाना के बगल के मकान में चोरों ने ज्वैलरी सहित का घर में रखे पूरे सामान को साफ कर दिया है। घटना महादेवा थाना क्षेत्र के थाना के पास की है। चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। लोग पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पहली घटना महादेवा थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित पीड़ित जगत नारायण चौरसिया मकान की है। वह अपने पूरे परिवार के साथ शादी में शामिल होने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला गए हुए थे। पूरा परिवार शादी में व्यस्त था और घर पर कोई नहीं था। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर अलमारी और बक्सों को खुले पाया। चोरों ने करीब 20 लाख की ज्वेलरी, 1 लाख 40 हजार नगद रुपये और घर में रखे कीमती सामानों को चोरी कर ली है। पीड़ित ने बताया कि यह सारी ज्वेलरी उनके बेटों और बहुओं की थी, जो शादी के चलते घर में रखी हुई थी। वहीं दूसरी घटना महादेवा थाना क्षेत्र के ही बिंदुसार बुजुर्ग गांव की है। जहां चोरों ने पीड़ित अफसाना खातून के बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर करीब 25 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित अफसाना खातून ने बताया कि उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके कारण पूरा परिवार बड़हरिया के रोहड़ा खुर्द गांव गया हुआ था। घर पर ताला बंद था। इसी का फायदा उठाते हुए देर रात करीब 1 बजे चोरों ने मेन गेट और कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने घर की अलमारी और लॉकर तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 4 लाख 30 हजार रुपये नकद उड़ा लिए। चोरी गई नकदी में कुछ विदेशी मुद्रा (रियाल) भी शामिल थे। पीड़िता के अनुसार यह सारी रकम उनकी बेटियों की शादी के लिए संजोकर रखी गई थी। सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाज़ा खुला देखा तो इसकी सूचना परिवार को दी। जब परिवार घर पहुंचा तो सामान बिखरा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस बड़ी वारदात ने एक बार फिर रात्रि गश्त की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
150
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 24, 2025 06:49:01104
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 24, 2025 06:48:3919
Report
SKSandeep Kumar
FollowNov 24, 2025 06:47:02106
Report
SKSHIV KUMAR
FollowNov 24, 2025 06:46:4464
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 24, 2025 06:46:2693
Report
VSVishnu Sharma1
FollowNov 24, 2025 06:46:13107
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 24, 2025 06:45:5668
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowNov 24, 2025 06:45:4382
Report
PJPrashant Jha2
FollowNov 24, 2025 06:45:2787
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 24, 2025 06:45:11119
Report
Gauriganj, Uttar Pradesh:अमेठी तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक पर सवार दंपत्ति हुए घायल
घायलों को राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल जहां पर चल रहा है इलाज
अमेठी थाना क्षेत्र के बाईपास मुंशीगंज रोड का मामला
107
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowNov 24, 2025 06:37:2045
Report