icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारां में AAP की पंचायतीराज एंट्री, 41 वार्डों पर उम्मीदवारों का धमाकेदार ऐलान

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां में AAP की पंचायतीराज चुनाव में एंट्री, 41 वार्डों पर प्रत्याशी घोषित बारां. जिले में किसान नेता नरेश मीणा की अपील के बाद आम आदमी पार्टी ने पंचायतीराज चुनावों में ताल ठोक दी है। प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस द्वारा जारी सूची के अनुसार पार्टी ने जिले की चार पंचायत समितियों में 32 वार्डों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें छीपाबड़ौद, बारां, मांगरोल और केलवाड़ा पंचायत समितियां शामिल हैं。 इसके साथ ही जिला परिषद के 9 वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इस तरह कुल 41 वार्डों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं。 सूची जारी होने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसान नेता नरेश मीणा लंबे समय से बारां-कोटा और बूंदी क्षेत्र में किसानों, मजदूरों और युवाओं को पंचायतीराज चुनाव में मौका देने की मांग कर रहे थे। मीणा की इसी अपील को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने हाड़ौती अंचल में सियासी जमीन तलाशने की कवायद तेज की है。 पार्टी का दावा है कि इस बार पंचायतीराज चुनावों में वह किसानों और युवाओं के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत का मॉडल पेश करेगी।
0
0
Report

नवरात्रि में गरबा पंडालों पर कालिका पेट्रोलिंग से महिलाओं की सुरक्षा मजबूत

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में नवरात्रि पर्व के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। शहर के विभिन्न गरबा पंडालों में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट लगातार गश्त कर रही है। मनचलों और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि महिलाएं और युवतियां बिना किसी डर के गरबा आयोजनों में शामिल हो सकें। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सिंह और बलवीर सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। संवेदनशील और अधिक भीड़भाड़ वाले आयोजन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। देर रात तक चलने वाले गरबा आयोजनों के दौरान भी पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर डिकॉय ऑपरेशन के जरिए छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार करने वालों पर नजर रखने तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। पुलिस की इस सतर्कता से गरबा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report

देहरादून चिड़ियाघर ठंड से बचाने के लिए वन्यजीवों की डाइट और ताप व्यवस्था बदलेगा

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून (उत्तराखंड): देहरादून चिड़ियाघर ने जानवरों और पक्षियों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए उनके खान-पान में बदलाव किया है। पक्षियों को बादाम, हिरणों को गुड़ और भालुओं को मूंगफली दी जाएगी। वहीं, सरीसृपों (रेप्टाइल्स) के लिए हीटिंग बल्ब और हीटर लगाए जाएंगे। हमारे पास यहाँ पे हर प्रकार के वन्यजीव हैं। सर्दियों का मौसम अब शुरू होने वाला है। इनके वन्यजीवों के बाड़े, उनके नाइट सेल्स, खासकर कार्निवोर और बड़े वन्यजीवों के लिए जरूरी व्यवस्थाओं जैसे कि फर्श पर बिछावन आदि ताकि ठंडी हवा या ठंडे फर्श से दिक्कत न हो, उसकी तैयारी लगभग पूरी कर दी गई है। रेप्टाइल्स के लिए भी हीटिंग बल्ब और हीटर वगैरह समेत अन्य व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। सर्दियाँ आने पर वन्यजीवों का व्यवहार और उनका फूड चेंजेज आ जाते हैं, इस पर विशेष ध्यान है। Veterinary अधिकारी इसके पर निगरानी कर रहे हैं और उनकी डाइट में परिवर्तन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के बूढ़ा पहाड़ जंगल से दो खाली गैस सिलेंडर बरामद, जांच जारी

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले के चर्चित बूढ़ा पहाड़ की तलहटी में स्थित जंगल से दो खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। कभी भाकपा माओवादी संगठन का गढ़ रहे इस इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान सिलेंडर बरामद किए। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल बाद इस इलाके से गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। हालांकि, सिलेंडर किसके हैं और जंगल में किस उद्देश्य से रखे गए थे, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। झारखंड के गढ़वा जिले में कभी माओवादियों का गढ़ और प्रमुख ठिकाना रहे बूढ़ा पहाड़ की तलहटी में स्थित तुरेर गांव के समीप जंगल से मंगलवार को सुरक्षा बलों ने दो खाली गैस सिलेंडर बरामद किए। सीआरपीएफ और बड़गड़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मिली सूचना के आधार पर जंगल में छापेमारी अभियान चलाया। दुर्गम जंगल में सिलेंडर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बड़गड़ थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने तुरेर गांव के समीप जंगल में सावधानीपूर्वक छापेमारी की। इस दौरान दो गैस सिलेंडर बरामद किए गए। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों सिलेंडरों को सुरक्षित अपने साथ ले जाया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सिलेंडर जंगल तक कैसे पहुंचे और इन्हें वहां किसने रखा था। गौरतलब है कि बूढ़ा पहाड़ और उसके आसपास का जंगल कभी माओवादी गतिविधियों के कारण बेहद संवेदनशील माना जाता था। घने जंगल, ऊंची पहाड़ियां और दुर्गम रास्ते माओवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाने माने जाते थे। उस दौर में जंगल के पहाड़ी रास्तों पर सिलेंडर बम और प्रेशर बम लगाए जाने की घटनाओं के कारण सुरक्षा बलों को अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती थी। मुठभेड़ और गोलीबारी की घटनाओं के चलते यह इलाका लंबे समय तक चर्चा में रहा। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बाद क्षेत्र में माओवादियों गतिविधियों में कमी आई है। ऐसे में तुरेर गांव के समीप जंगल से दो खाली गैस सिलेंडरों की बरामदगी ने जांच के लिए एक नया बिंदु सामने रखा है। हालांकि, फिलहाल इन सिलेंडरों का माओवादी गतिविधियों या किसी आपराधिक घटना से संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सिलेंडर जंगल में किस उद्देश्य से रखे गए थे.
0
0
Report

खूंती के कोल्ड स्टोर सात साल बाद भी चालू नहीं, किसानों को भारी नुकसान का खतरा

Khunti, Jharkhand:खूंhti में कई ऐसे जनहित योजनाओं के नाम पर पैसा खर्च किया जाता है पर उसका उपयोग नहीं किया जाता है। जिसमें लाखों करोड़ों रुपए खर्च हो जाते हैं। जिसमें से एक किसानों के उपजे सब्जियों और अन्य सामानों की कुशल रखरखाव के लिए खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड मुख्यालय परिसर में बना कोल्ड स्टोर यानि शीत भंडारण गृह भी है। मुरहू प्रखंड मुख्यालय परिसर में बना शीत भंडारण गृह को बने सात वर्ष हो गये लेकिन इसे अबतक चालू नहीं किया गया। जबकि इसमें बिजली कनेक्शन, जेनरेटर आदि सभी व्यवस्था की गयी। अगर ये शुरू हो गयी होती तो कच्चे सामग्रियों जैसे फल सब्जी इमली आदि का रखरखाव होता और किसानों को लाभ मिलता। जो सामान भारी तादाद में खराब होने से फेंक दिये जाते हैं उससे मुनाफा मिलता। लेकिन अब छत टूट रहे हैं। झाड़ियों का अम्बार लगा है गर के अंदर तक झाड़ियाँ ही झाड़ियाँ। इससे पता चलता है कि खरीदारी करना है जिससे कुछ बचत हो जाएगा और योजना को दिखा दिया गया। लेकिन लाभ शून्य प्रतिशत। जबकि इसे चालू करने के लिए उपप्रमुख अरुण साबू ने कई बार आवाज उठाये और किसानों के हित में खोलने की मांग की गयी लेकिन अबतक शुरू नहीं हुआ । अरुण साबू ने कहा कि ये शीत भंडारण गृह विगत सात वर्ष पहले बना है और अबतक चालू नहीं होने से किसी को कोई लाभ नहीं हुआ । इससे केवल सरकारी मदों का खर्च हुआ । इसकी गुणवत्ता तक भी दिखाई नहीं दिया । और ये केवल हाथी के दाँत बनकर रह गया । जिसका नतीजा ये हुआ कि भवन का छत टूट रहा है । बाहर भीतर झाड़ियां ही झाड़ियाँ भर गया है। इससे केवल पैसों का दुरुपयोग और बंदरबाँट ही दिखाई देता है। इसका उपयोग होने से किसानों को लाभ मिलता और सामानों का रखरखाव होता।
0
0
Report

रतलाम की नवरात्रि: आस्था-परंपरा की अनूठी मिसाल, गरबा रात-भर

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम की नवरात्रि सबसे खास है... क्योंकि यहां परंपरा और आस्था की तस्वीर भी सबसे अलग और अनूठी नजर आती है। रतलाम में नवरात्रि के दौरान रात भर भक्ति का माहौल बना रहता है। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ और शहर में गरबा उत्सव के जरिए मां शक्ति की आराधना होती है। लेकिन रतलाम की भक्ति की शक्ति यहीं नहीं थमती... बल्कि सुबह होते-होते इसका उत्साह और भी बढ़ जाता है। प्राचीन कालिका माता मंदिर में सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगते हैं। वहीं सुबह 4 बजे से 6 बजे तक मंदिर परिसर में अनूठा गरबा आयोजन होता है। खास बात ये कि यहां गरबा डीजे की धुन पर नहीं, बल्कि ढोल की थाप, पारंपरिक गरबा और भजन गीतों के साथ होता है। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में मां कालिका की आराधना करते हुए गरबा करती हैं। यानी रतलाम में नवरात्रि सिर्फ उत्सव नहीं... बल्कि आस्था, परंपरा और भक्ति की अनूठी मिसाल है。
0
0
Report
Advertisement

चंदौली के फिरोजपुर में 8 फीट विशाल मगरमच्छ का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत

Chandauli, Uttar Pradesh:सुदूर पहाड़ी जाने वाली गांव की सड़क पर विचरण करता दिखा विशाल मगरमच्छ. मगरमच्छ का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर किया वायरल. गांव के पोखरे और आसपास के इलाके में विचरण करने की चर्चा, ग्रामीणों में दहशत. पिछले दो वर्षों से वन विभाग और ग्रामीणों को चकमा दे रहा करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ. पिछले साल वन विभाग की टीम ने कई बार जाल बिछाकर पकड़ने का किया था प्रयास, लेकिन नहीं मिली सफलता. सड़क पर मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों की आवाजाही और सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता. चकिया तहसील के फिरोजपुर गांव का बताया जा रहा वायरल.
0
0
Report

खीरी में तेंदुओं के आक्रमण से बच्चों की मौत, ग्रामीण गिरफ्तारी की मांग

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में तेंदुओं का हमला लगातार जारी है आदमखोर हो चुके ये तेंदुए बीते दो दिनों से लगातार दो बच्चों को घर से उठाकर मौत के घाट उतार चुके हैं। ताजा मामला सिंगाही इलाके का है जहां घर के अंदर खेल रहे 6 साल के बच्चे पर हमला करते हुए तेंदुआ जबड़े में दबाकर घर से 500 मीटर तक खींच ले गया। परिजनों में बच्चे को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। तलाश करने पर बच्चों का आज खाया शव बरामद हुआ। मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा लोगों ने हंगामा करते हुए तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है । उससे पहले 5 साल की बच्ची को भी घर से उठाकर मौत के घाट उतार दिया था।
0
0
Report

बल्लभगढ़ में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने देर रात कार्रवाई

Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़। हरियाणा सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम के तहत बल्लभगढ़ में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए शराब पी रहे लोगों को पकड़ा। सिटी थाना एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब के ठेके के आसपास और सड़क किनारे कथित तौर पर अवैध तरीके से शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारियों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ के 1334 किसान कर्जमुक्ति योजना से लाभ पाएंगे

Chendhare, Maharashtra:स्‍लग - आणखी १ हजार ३३४ शेतकऱ्यांना कर्जमुक्तीची संधी कर्जमुक्ती योजनेची तिसरी यादी जाहीर ; आधार प्रमाणीकरणाचे आवाहन योजनेत रायगड जिल्‍हयातील आणखी १ हजार ३३४ शेतकऱ्यांची तिसरी यादी जाहीर करण्यात आली आहे. यापूर्वीच्या दोन याद्यांमधील लाभार्थ्यांसह जिल्ह्यात आतापर्यंत १० हजार ७५ शेतकऱ्यांची नावे आधार प्रमाणीकरणासाठी निश्चित करण्यात आली आहेत. या याद्यांमधील पात्र शेतकऱ्यांना कर्जमुक्तीचा लाभ मिळण्याच्या दृष्टीने आधार प्रमाणीकरण करणे आवश्यक आहे. पात्र शेतकऱ्यांनी आधार प्रमाणीकरणाची प्रक्रिया पूर्ण करून कर्जमुक्तीचा लाभ घ्यावा, असे आवाहन प्रशासनातर्फे करण्‍यात आले आहे.
0
0
Report

बरनवाल सेवा सदन के डांडिया महोत्सव ने महिलाओं में एकता और सांस्कृतिक संवर्धन मजबूत किया

Giridih, Jharkhand:बरनवाल युवा महिला समिति के तत्वावधान में बरनवाल सेवा सदन, इसरी बाजार में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, एकता, सौहार्द एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना था। समिति की अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष दीपमाला देवी के नेतृत्व में लगातार छह वर्षों से डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाने और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूरज कुमार, अध्यक्ष, बरनवाल सेवा सदन उपस्थित रहे। उन्होंने ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को समाज की एकता, आपसी सद्भाव और महिला सशक्तीकरण को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई। इनमें मुख्य रूप से अंशु बरनवाल, रेखा बरनवाल, राखी रानी, निमिशा बरनवाल, लक्ष्मी बरनवाल, मीरा बरनवाल एवं मीतू बरनवाल का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन ने समाज में आपसी सहयोग, महिला सहभागिता और सांस्कृतिक एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया。
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया। डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार समेत अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पांडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा, सड़क, बिजली और ट्रैफिक तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा दुर्गा पूजा को लेकर तमाम प्रशासनिक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पर्व के दौरान शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा बल तैनात किए जाने के साथ-साथ साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी संभावित दुर्घटना से निपटने के लिए विसर्जन स्थलों पर SDRF (SDRF) की टीम और विशेष गोताखोरों को तैनात किया गया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिलेभर में आपसी सौहार्द और शांति के बीच हर्षोल्लास के साथ त्योहार संपन्न कराना है। डीएम ने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक तंत्र हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। निरीक्षण अभियान के दौरान DDC summit कुमार, SDM प्रभाकर कुमार, और SDPO शिवम कुमार सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

बक्सर ब्रह्मपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

Buxar, Bihar:बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 31 किलो गांजा और 113 किलो सिक्के बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर गांव में गांजा की खेप लाकर उसकी खरीद- बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने छापेमारी करते हुए मौके से गांजा और सिक्के से भरे बाल्टी को जब्त करते हुए सात को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। अचानक हुई इस पुलिस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इस तस्करी के कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस की जांच के बाद इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top