Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhadohi221401

भदोही में 6 वर्षीय पोती के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी दादा गिरफ्तार

SMSHARAD MAURYA
Mar 20, 2026 16:45:27
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh
खबर भदोही से है जहां मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग ने अपनी नाबालिक मासूम पोती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है. घर में अकेला पाकर मासूम के साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा और मासूम के चिल्लाने पर पीड़िता के माता पिता ने कमरे में देखा कि मासूम के दादा अपने सगे पोती के साथ जबरदस्ती करते रंगे हाथ पकड़ में आये हैं. इस बाबत पीड़ित के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरा मामला भदोही कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सर्रोई बाजार के रामपुर गांव का है जहां लगभग 55 वर्षीय बुजुर्ग रफीक अंसारी ने अपने सगे 6 वर्षीय नाबालिक पोती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने के प्रयास में पीड़ित मासूम के माता पिता ने रंगे हाथ पकड़ लिया है. बताया जाता है कि पीड़ित के माता पिता ने अपने मासूम बेटी के चिल्लाने पर भागकर कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसके सगे पिता ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत और बलात्कार करने की नियत से अश्लील गतिविधि कर रहा था. उपरोक्त घटना के बाबत पीड़ित के पिता ने अपनी बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध को देखते हुए अपने पिता के खिलाफ कठोर से कठोर दंडरात्मक करवाई करने की मांग की है. एसपी भदोही अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना 16 मार्च 2026 के भोर की है. पीड़ित परिवार के द्वारा सम्बन्धित थाने में शिकायत करने के उपरांत तत्काल मुक़दमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है. एसपी ने बताया कि मामला बहुत गम्भीर और लगभग 6 वर्षीय मासूम नाबालिक के साथ यह बहुत ही जघन्य अपराध है. उपरोक्त घटना की लिखित शिकायत पर मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज आगे की विधिक जाँच में जुट गई है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDamodar Raigar
Mar 20, 2026 17:48:09
Jaipur, Rajasthan:जयपुर — एंकर: चेटीचंड की हार्दिक बधाई के बीच सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर शोभायात्रा आयोजित की गई जिसमें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं और गणमान्यजनों को चेटीचंड की हार्दिक बधाई दी और कहा कि भगवान झूलेलाल का जीवन सत्य, एकता, भाईचारे और सेवा का संदेश देता है। इस पर्व से समाज में सुख, समृद्धि और सद्भावना बढ़ती है। जयपुर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा, धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Mar 20, 2026 17:47:32
Noida, Uttar Pradesh:Purple sunset skiing
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Mar 20, 2026 17:47:13
Noida, Uttar Pradesh:He thought it was real
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 20, 2026 17:46:35
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 20, 2026 17:46:21
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 17:36:20
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में आगामी त्योहारों नवरात्रि, अलविदा नमाज, ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसपी गाजीपुर डॉ. इरज राजा ने स्पष्ट किया है कि ईद के मौके पर सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नमाज़ अदा करने की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय शासन की गाइडलाइन के तहत लिया गया है, ताकि आम जनजीवन और यातायात प्रभावित न हो। एसपी डॉ. इरज राजा ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय नवरात्रि और ईद दोनों पर्व एक साथ पड़ रहे हैं, ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि अलविदा की नमाज़ को लेकर शासन द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार नमाज़ केवल निर्धारित स्थलों पर ही अदा की जाएगी। सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नमाज़ की इजाजत नहीं होगी, जिससे यातायात या आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी गाजीपुर ने यह भी बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न धर्मों के प्रमुख लोगों की बैठक कर सभी को पहले ही जानकारी दे दी गई है, ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। आगामी 26 मार्च को होने वाली राम नवमी को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। एसपी ने कहा कि इस दौरान अराजक तत्वों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। अंत में एसपी डॉ. इरज राजा ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं। पुलिस और प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।
708
comment0
Report
Advertisement
Back to top