Back
भदोही में बरामदे पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
SMSHARAD MAURYA
Feb 01, 2026 11:38:58
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh
भदोही में सुरियावां थाना क्षेत्र के बरामदे में सो रहे एक युवक पर जानलेवा हमला करने की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 28 जनवरी 2026 की रात लगभग 10:30 बजे की है ग्राम भिखमापुर थाना सुरियावां निवासी प्रमोद चौहान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने कमरे में सो रहे थे, जबकि उनके बड़े भाई विनोद चौहान घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से उनके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में विनोद चौहान के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया, पीड़ित पक्ष ने जमीन विवाद को लेकर निजामुद्दीन नामक व्यक्ति पर हमले की साजिश रचने का शक जताया था मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरियावां थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी करिया उर्फ कलेक्टर को पुलिस ने मड़इया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने निजी रंजिश और गांव में चल रही चर्चाओं से आक्रोशित होकर इस वारदात को अंजाम दिया, जमीन विवाद का फायदा उठाकर साजिशन हमला किया, ताकि किसी अन्य को फंसाया जा सके पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया है, मामले में आगे की जांच जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report