Back
Basti272302blurImage

UP News: पर्यावरण के लिए खतरा बनता प्लास्टिक, स्कूलों में समर कैंप से बच्चों को किया जा रहा जागरूक

Mohammad Shakil
Jun 06, 2025 09:10:34
Nagar Khas, Uttar Pradesh

आज प्लास्टिक हर इंसान की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है। घरों से लेकर मेडिकल सेक्टर तक सभी इसके इस्तेमाल पर निर्भर हो गए हैं। लेकिन इसका अंधाधुंध प्रयोग पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। हालांकि सरकार ने प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए कानून बनाए हैं, लेकिन इनका सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है। अब समय आ गया है कि लोग खुद जागरूक हों और सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाएं। लोगों को प्लास्टिक के दुष्परिणाम समझाने और जागरूक करने के लिए स्कूलों में समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में बच्चों को विषम परिस्थितियों से निपटने और पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक और प्रशिक्षित किया जा रहा है।

2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|