बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
Gandhinagar, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पतेलवा मोहल्ले में एक 40 वर्षीय युवक का शव मिला था। सूचना के अनुसार मृतक की पहचान कर ली गई है, जो कासगंज का निवासी था और गैस स्टोव बनाने का काम करता था। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। मामले के तहत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जान जाने के सही कारणों का पता चल पाएगा जिसके चलते जांच जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
