बस्ती में एसआरडी अस्पताल का हुआ उद्घाटन
Gandhinagar, Uttar Pradesh:एसपी ग्रुप ने बस्ती को एसआरडी अस्पताल का तोहफा दिया है। सूचना के अनुसार पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक शलभमणि त्रिपाठी और एसपी ग्रुप के संस्थापक एस.पी. दूबे ने अस्पताल का उद्घाटन किया। वहीं समारोह में नि:शुल्क चिकित्सा और जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। आपको बता दें कि अस्पताल का उद्देश्य सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है और यह पूर्वाचल के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र बनेगा।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री और बड़े नेताओं के नाम पर साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी
New Delhi, Delhi:-मुख्यमंत्री और बड़े नेताओं के नाम पर साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी
-गृह मंत्रालय के तहत I4C की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने जारी की एडवाइजरी
-फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापनों के जरिए लोगों को बनाया जा रहा निशाना
-प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम और डीपफेक वीडियो का हो रहा इस्तेमाल
-फर्जी सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता दिलाने का दिया जाता है झांसा
-रकम दिलाने के नाम पर टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और रजिस्ट्रेशन चार्ज के रूप में मांगे जाते हैं पैसे
-स्क्रैच कार्ड और स्पिन-एंड-विन के जरिए कैशबैक का लालच देकर भी हो रही ठगी
-ठग लोगों से UPI कलेक्ट रिक्वेस्ट मंजूर करवाकर और UPI PIN डलवाकर खातों से निकाल रहे हैं रकम
-पाकिस्तान के +92 नंबरों से आने वाली कॉल और व्हाट्सऐप संदेशों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
-सरकारी योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से जांचने की अपील
-आधार, पैन, बैंक डिटेल, OTP और UPI PIN अनजान लोगों के साथ साझा न करने की सलाह
-साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर करें रिपोर्ट
(इनपुट-जी न्यूज रिपोर्टर नीरज पांडे )
