272002
बस्ती के पाल नगर में खुलेआम बिक रहा अवैध गांजा
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती के पाल नगर में अवैध गांजा खुलेआम बिक रहा है। अवैध गांजा बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाल नगर में आए दिन गांजा बिकने के वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन नगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अवैध गांजा बेचने वाले का नाम समरजीत बताया जा रहा है। कांवड़ियों के आने से गांजा माफियाओं की बिक्री और तेज हो गई है जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। नगर पुलिस की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर क्यों कार्रवाई नहीं हो रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह-अनुज सिंह मंच पर साथ आना गरमा रही राजनीति
Danapur, Bihar:HEADLINE पटना के बिहटा में एक मंच पर दिखे अनंत सिंह और अनुज सिंह, पटना स्नातक सीट पर फिर सियासत गरम नीरज कुमार के समर्थन की बात के बाद बदला रुख? तस्वीरों ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल ANCHOR पटना स्नातक एमएलसी सीट को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। बिहटा में आयोजित एक कार्यक्रम के मंच पर म Mokama विधायक अनंत सिंह और स्नातक उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह एक साथ नजर आए। सामने आई तस्वीरों में अनंत सिंह के साथ अनुज सिंह और जेडीयू से जुड़े नेता छोटू सिंह भी मंच पर दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पटना स्नातक सीट को लेकर डॉ. अनुज सिंह की उम्मीदवारी चर्चा में है। वहीं, अनंत सिंह पहले अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर सामने आ चुके हैं। इसके बाद जेडीयू की ओर से बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के बाद अनंत सिंह ने सब कुछ ठीक होने की बात कही थी। ऐसे में माना जा रहा था कि वह जेडीयू के मौजूदा नेता और दावेदार नीरज कुमार के समर्थन में खड़े होंगे। लेकिन अब बिहटा से सामने आई तस्वीरों ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीर में एक तरफ डॉ. अनुज सिंह, बीच में अनंत सिंह और दूसरी तरफ छोटू सिंह नजर आ रहे हैं। जिसमे स्नातक उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह मंच से माइक पर अनंत सिंह के समर्थन की बात कह रहे हैं ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या अनंत सिंह एक बार फिर नीरज कुमार से दूरी बनाकर अनुज सिंह के समर्थन में खड़े हो रहे हैं? सवाल यह भी है कि जेडीयू की बैठक के बाद सब कुछ ठीक होने का दावा करने वाले अनंत सिंह आखिर फिर अनुज सिंह के साथ एक ही मंच पर क्यों नजर आए? क्या पटना स्नातक सीट को लेकर जेडीयू के भीतर अब भी नाराजगी बरकरार है या फिर कोई नया राजनीतिक समीकरण तैयार हो रहा है? फिलहाल बिहटा की यह तस्वीर पटना स्नातक सीट के सियासी मुकाबले में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अनंत सिंह या जेडीयू की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई नया बयान सामने आना बाकी है।0
0
Report
नूरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर संपत्ति जब्त की
Nurpur, Himachal Pradesh:नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, आरोपीकी 03 करोड़ 32 लाख 30 हजार 941 रुपये की संपत्ति जब्त ड़मटाल में अभियोग संख्या No. 167/25 दिनांक 29.12.2025, पुलिस थाना डमटाल, जिला नूरपुर के ND&PS Act की धारा 20 एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था तथा इस अभियोग में नामांकित आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला पुत्र ज्ञान चंद, निवासी गांव छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के कब्जे से 1 किलोग्राम 852 ग्राम चरस बरामद करके आरोपी को गिरफतार किया गया था । मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया की इस अभियोग मे जांच के दौरान आरोपी की चल व अचल सम्पति की वितिय जांच अमल मे लाई गई । जांच के दौरान मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित आय से संबंधित संदिग्ध संपत्तियों की पहचान की गई। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर संबंधित अचल संपत्तियों, होटल-कम-रेस्तरां, दुकानों, मोटर वाहन एवं बैंक खातों में उपलब्ध धनराशि को अस्थायी रूप से फ्रीज़/प्रतिबंधित किया गया ।इस वितिय जांच के दौरान आरोपी की कुल सम्पति जिसका मुल्य 3,32,32,352.94/- (लगभग ₹3.32 करोड़) पाया गया , को फ्रीज़ किया गया था । धर्मचंद वर्मा ने बताया की जिला पुलिस नूरपुर द्धारा इस वितिय जांच के आधार पर आरोपी की कुल 3,32,32,352.94/- (लगभग ₹3.32 करोड़) रुपये की सम्पति को फ्रीज़कर रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली को भेजी गई। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली द्धारा जिला पुलिस नूरपुर द्धारा की गई वितिय जाँच को सही मानते हुये उपरोक्त आरोपि द्धारा नशे के अवैध व्यापार द्धारा अर्जित की गई सम्पति जिसका मुल्य 3,32,30,941/- पाया गया है को आदेश संख्या NDPSA/FO/1098/DEL/2026दिनांक 09.09.26 के माध्यम से उपरोक्त संपत्ति की जब्ती की पुष्टि की गई है। धर्मचंद वर्मा ने कहा की यहाँ पर यह विशेष रुप से वर्णित किया जाता है जिला पुलिस नूरपुर ने दिनांक 10.09.26 तक कुल 17 अभियोगों में नशे के अवैध कारोबार में शामिल आरोपियों की 29,95,92,857/- रुपये की संपत्ति जब्त करवाई है। इसके साथ ही कुछ अन्य मामले भी सक्षम प्राधिकारी दिल्ली के समक्ष विचाराधीन है । जिला पुलिस नूरपुर का नशे के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी है ।0
0
Report
Advertisement
चांदनी चौक के बेसमेंट दुकानों को सील करने का आदेश; 34 दुकानों को सील
New Delhi, Delhi:चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी ज्वेलरी मार्केट में आज सुबह अचानक सीलिंग शुरू होने से हड़कंप मच गया बताया जा रहा जो बेसमेंट में दुकान बनी है उनको सील किया जा रहा है मॉनिटरिंग कमेटी के आदेश के बाद दिल्ली नगर निगम बेसमेंट में बनी सभी दुकानों को सील कर रही हैं अभी ताजा खबर लिखे जाने तक 34 दुकानों को सील कर दिया गया है और आगे भी कार्रवाई जारी है0
0
Report
नीतीश कुमार के नाम पर नामकरण की मांग, मदन सहनी ने बख्तियारपुर-नीतीशपुर नामकरण का समर्थन
Patna, Bihar:बिहार सरकार में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर करने की मांग का समर्थन किया, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नाम पर बख्तियारपुर ही नहीं, बल्कि नालंदा जिले का भी नामकरण हो तो यह खुशी की बात होगी,बिहार के विकास और सामाजिक परिवर्तन में नीतीश कुमार के योगदान को देखते हुए उनके नाम पर नामकरण होना चाहिए।शराबबंदी को लेकर मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं, गरीबों और मजदूरों के लिए ऐतिहासिक पहल की थी, उन्होंने दावा किया कि शराबबंदी से समाज और परिवार में शांति आई है और यह कानून लागू है और आगे भी लागू रहेगा,उन्होंने कहा कि विभाग के मंत्री होने के नाते शराबबंदी को और मजबूती से लागू करने के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ काम करते रहेंगे।शराब तस्करी के मामले में एक महिला को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर मदन सहनी ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि हजारों ग्रामीण महिलाओं के इस धंधे में पकड़े जाने पर किसी ने सवाल नहीं उठाया लेकिन एक पढ़ी-लिखी महिला के मामले को मुद्दा बनाया जा रहा है। वहीं संजय झा को लेकर उन्होंने कहा कि वह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। संजय झा जदयू के हैं और आगे भी जदयू में ही रहेंगे, साथ ही उन्होंने विरोधियों से सवाल किया कि जो लोग अपने ही नेता को कठघरे में खड़ा करते हैं, वे पहले बताएं कि वे किसके साथ हैं。0
0
Report
डीसी कोल्गाम ने जेएनवी के प्रोजेक्ट को दिसंबर तक पूरा करने की दी चेतावनी
Kulgam, اینکر ۔۔۔ ڈی سی کولگام نے شیزاد عالم نے جوہر نوویدیالہ جے این وی کا تفصیلی دوراکیا جہاں پر ڈی سی کولگام نے افسران اور کمپنی کو ہدایات دی ہے کہ اس پروجیکٹ کا مقرر وقت پر مکمل ہونا چاہیے ڈی سی کولگام نے میڈیا سے بات کرتے ہوئے کہا کہ اس جے این وی میں کولگام کوالٹی اور پرائم بچے داخلہ لینگے چاہیے وہ کتنے غریب بچے کیوں نہ ہونگے اور امید ہے کہ جے این وی کی نئی عمارت دسمبر تک مکمل ہوگی۔۔۔0
0
Report
Advertisement
रैंबो बेट्टा मछली: रंगों की चमक ने Aquarium प्रेमियों को मोहित किया
Noida, Uttar Pradesh:Rainbow Betta fish0
0
Report
रांची में पानी की टंकी गिरने पर मंत्री ने जांच के निर्देश दिए
Ranchi, Jharkhand:रांची रांची के जिला स्कूल परिसर में पुरानी पानी की टंकी तोड़ने के दौरान गिरने से हुए हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड के पेयजल मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने कहा, जानकारी मिलती है कि रांची में पानी की टंकी गिरी है, इसको लेकर जानकारी प्राप्त किया जा रहा है, वरीय पदाधिकारी से पूरा जानकारी ले रहे हैं। इससे जुड़ा फाइल मंगवाया गया है , किस परिस्थिति में और किसकी गलती से गिरा और मानकों का ध्यान किसने नहीं रखा उस पर जांच के बाद आवश्यक करवाई की जाएगी। बाइट ... योगेन्द्र प्रसाद, मंत्री, झारखंड0
0
Report
जयपुर नगर निगम चुनाव: मुस्लिम वोट बंटना चर्चा में, 'बंटेंगे तो कटेंगे' से तकरार बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण में जयपुर में शुक्रवार, 11 सितंबर को मतदान होना है। मतदान से पहले कांग्रेस विधायक अमीन कागजी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में अमीन कागजी बंटो मत, बंटोगे तो कटोगे नारा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस विधायक अमीन कागजी का ये वीडियो चुनावी चर्चा को नई दिशा दे रहा है। कागजी का यह संदेश सीधे तौर पर मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट रहने की अपील के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इसके साथ ही राजनीतिक सवाल भी उठ रहा है कि जयपुर में मुस्लिम वोट आखिर बंट कहाँ रहा है। यह नारा राजनीतिक तौर पर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि “बंटेंगे तो कटेंगे” का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी राजनीति में प्रमुख नारे के रूप में हो चुका है। अब कांग्रेस नेता की ओर से इसी तर्ज का संदेश सामने आने पर इसे लेकर सियासी तंज भी शुरू हो गया है। जयपुर नगर निगम में इस बार 150 वार्डों में 723 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कई वार्डों में मुकाबला बहुकोणीय है, जबकि कुछ वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। ऐसे में किसी एक समुदाय के वोट का एक ही उम्मीदवार के पक्ष में पूरी तरह जाना आसान नहीं माना जा रहा। सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव भाजपा की रणनीति में दिखाई दे रहा है। भाजपा ने इस बार जयपुर में 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। यानी कांग्रेस के सामने चुनौती सिर्फ दूसरे दलों से नहीं, बल्कि मुस्लिम बहुल इलाकों में भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशियों और निर्दलीय उम्मीदवारों से भी है।वार्ड 109 इसका एक दिलचस्प उदाहरण है। यहां करीब 24 हजार मतदाताओं में लगभग 21 हजार मुस्लिम मतदाता बताए जा रहे हैं और भाजपा ने मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।0
0
Report
Advertisement
धातु जैसी चमकदार गोल्डन Ginrin को koi मछली ने दिखायी अद्भुत रंगत
Noida, Uttar Pradesh:Golden Aragoke Ginrin koi fish with metallic scales0
0
Report
दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा को लेकर सियासी घमासान तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिग्विजय सिंह के यात्रा पर सियासत हिंदू धर्म गुरु अनिल आनंद महाराज ने कहा दिग्विजय सिंह सनातन को बदनाम करने की यात्रा निकाल रहे हैं एक तरफ वह अपने आप को सनातनी बताते हैं.... और दूसरी तरफ ऐसी यात्रा निकाल रहे जिससे सनातन की बदनामी होगी.... बीजेपी सह मीडिया प्रभारी पवन दुबे ने कहा दिग्विजय सिंह की यात्रा सनातन की यात्रा नहीं बल्कि राजनीतिक यात्रा है वह अपने अस्तित्व को बचाने के लिए इस तरह के की यात्रा निकाल रहे हैं...0
0
Report
बिहटा की वन देवी: अमहरा की पौराणिक कथा से सिनेमा तक का सफर
Danapur, Bihar:बिहार की वन देवी की पौराणिक कथा से लेकर सिनेमा तक, अमहरा की धरती से जुड़ी है अनोखी आस्थापटना के बिहट स्थित श्रीकृष्ण जन्म की पौराणिक कथा में जिस महामाया देवी का उल्लेख है वह बिहार के बिहटा क्षेत्र में स्थित अमहरा की वन देवी से जुड़ा हुआ है जिसे उसी शक्ति का अंश मानने की स्थानीय मान्यता है। आस्था,इतिहास,औरलोककथओं से जुड़ा यह देवी स्थान आज भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। कृष्ण जन्म की कथा से जुड़ा है महामाया का प्रसंग पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा की जेल में देवकी के गर्भ से हुआ, उसी समय नंद-यशोदा के घर एक कन्या का जन्म हुआ। वसुदेव नवजात श्रीकृष्ण को गोकुल पहुंचाकर वहां जन्मी कन्या को लेकर वापस मथुरा आए। कंस ने जब उस कन्या को मारने का प्रयास किया तो वह उसके हाथ से छूटकर आकाश में प्रकट हुईं और भविष्यवाणी की कि कंस का संहार करने वाला जन्म ले चुका है। यही कन्या आगे महामाया के रूप में पूजित हुईं। स्थानीय धार्मिक मान्यता के अनुसार, महामाया के विभिन्न स्वरूपों में अष्टभुजी देवी की भी विशेष महत्ता है। अमहरा की वन देवी को महामाया का अंश मानने की मान्यता है बिहटा के अमहरा मौजा स्थित वन देवी को भी स्थानीय लोग महामाया और अष्टभुजी शक्ति का अंश मानते हैं। वन देवी से जुड़ी मान्यताओं और इतिहास का उल्लेख पुराने दस्तावेजों और पुस्तकों में मिलने का दावा किया जाता है। स्थानीय जानकर के अनुसार, वर्ष 1929 में कालीचरण सिंह की 'अमहरा' पुस्तक में भी वन देवी का उल्लेख किया गया था। वहीं, विद्यानंद मिश्र बाबा द्वारा वर्ष 1648 से पहले वन देवी की स्थापना किए जाने की मान्यता स्थानीय इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताई जाती है। बाद में बाबा रामनाथ शर्मा ने वर्ष 1994 में वन देवी पर शोधपरक पुस्तक भी लिखी, जिसमें देवी से जुड़ी परंपराओं और मान्यताओं का उल्लेख किया गया। 'वन' नाम की फिल्म में दिखेगी वन देवी की दंतकथा वन देवी से जुड़ी पौराणिक दंतकथा अब बड़े पर्दे तक पहुंच रही है। 25 तारीख को 'VVAAN' नाम से ऐतिहासिक फिल्म के उद्घाटन की चर्चा है। फिल्म में दक्षिण भारत की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता सिद्धार्थ भाटिया सहित कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक दीपक मिश्रा ने वन देवी से जुड़ी पौराणिक और लोककथा को कहानी के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। फिल्म के प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है। फिल्म के जरिए बिहार की प्राचीन संस्कृति, लोक आस्था और छठ सहित यहां की धार्मिक परंपराओं को देशभर तक पहुंचाने का प्रयास बताया जा रहा है। ' हर महीने शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को माता का जागरण आयोजित किया जाता है। वहीं, वर्ष में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को वार्षिकोत्सव मनाए जाने की परंपरा है। रविवार और मंगलवार को यहां श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रहती है। भभूत और जंतर को लेकर भी गहरी आस्था वन देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। हरिओम बाबा पुजारी, मुख्य पुजारी शितलेश्वर मिश्र, डिक्की बाबा, मनी जी और सागर जी सहित अन्य लोग पूजा-अर्चना से जुड़े बताए जाते हैं। यहां मिलने वाली भभूत और जंतर को लेकर भी श्रद्धालुओं के बीच गहरी आस्था है। जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण जन्म की पौराणिक कथा के साथ वन देवी की मान्यता को याद किया जा रहा है। अमहरा की यह आस्था अब मंदिर और स्थानीय परंपरा से निकलकर साहित्य और सिनेमा तक पहुंच रही है, जिससे बिहार की प्राचीन लोक-संस्कृति को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
इंद्रावती भवन के सामने 5 सूत्रीय मांगों के लिए कर्मचारी प्रदर्शन कल
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में नियमित, अनियमित, संविदा कर्मचारी और पेंशनर्स अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कल इंद्रावती भवन के सामने प्रदर्शन करेंगे. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि फिलहाल ये प्रदर्शन सांकेतिक होगा, लेकिन मांगे नहीं मानी जाने पर अक्टूबर में उग्र और जंगी प्रदर्शन होगा. ये प्रदर्शन इंद्रावती भवन नया रायपुर के गेट नंबर 3 पर भोजनावकाश के वक्त होगा. 50 से ज्यादा अलग-अलग संगठन के कर्मचारी एकसाथ प्रदर्शन कर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. कर्मचारियों की मुख्य मांगों में डीए और उसका एरियर, अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण और निकाले गए कर्मचारियों की बहाली और आउटसोर्सिंग के साथ ही ठेका प्रथा पर रोक शामिल है बाईट- गोपाल प्रसाद साहू, कर्मचारी नेता बाईट- ए वाय कुरैशी, पेंशनर कर्मचारी नेता.....0
0
Report
पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह-अनुज सिंह की नई राजनीतिक रणनीति
Danapur, Bihar:पटना स्नातक एमएलसी सीट को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। बिहटा में आयोजित एक कार्यक्रम के मंच पर मोकामा विधायक अनंत सिंह और स्नातक उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह एक साथ नजर आए। सामने आई तस्वीरों में अनंत सिंह के साथ अनुज सिंह और जेडीयू से जुड़े नेता छोटू सिंह भी मंच पर दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पटना स्नातक सीट को लेकर डॉ. अनुज सिंह की उम्मीदवारी चर्चा में है। वहीं, अनंत सिंह पहले अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर सामने आ चुके हैं। इसके बाद जेडीयू की ओर से बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के बाद अनंत सिंह ने सब कुछ ठीक होने की बात कही थी। ऐसे में माना जा रहा था कि वह जेडीयू के मौजूदा नेता और दावेदार नीरज कुमार के समर्थन में खड़े होंगे. लेकिन अब बिहटा से सामने आई तस्वीरों ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीर में एक तरफ डॉ. अनुज सिंह, बीच में अनंत सिंह और दूसरी तरफ छोटू सिंह नजर आ रहे हैं। जिसमे स्नातक उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह मंच से माइक पर अनंत सिंह के समर्थन की बात कह रहे हैं ऐसे में राजनीतिक गिलियारों में चर्चा तेज है कि क्या अनंत सिंह एक बार फिर नीरज कुमार से दूरी बनाकर अनुज सिंह के समर्थन में खड़े हो रहे हैं? सवाल यह भी है कि जेडीयू की बैठक के बाद सब कुछ ठीक होने का दावा करने वाले अनंत सिंह आखिर फिर अनुज सिंह के साथ एक ही मंच पर क्यों नजर आए? क्या पटना स्नातक सीट को लेकर जेडीयू के भीतर अब भी नाराजगी बरकरार है या फिर कोई नया राजनीतिक समीकरण तैयार हो रहा है? फिलहाल बिहटा की यह तस्वीर पटना स्नातक सीट के सियासी मुकाबले में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अनंत सिंह या जेडीयू की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई नया बयान सामने आना बाकी है.0
0
Report
जगदलपुर के अमागुड़ा में 2700 पेड़ लगाकर ग्रीन गेटवे बन रहा
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के अमागुड़ा क्षेत्र में गुरुवार को एक पेड़ माँ के नाम के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए, नगर निगम वन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संयुक्त सहयोग से यह वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, दरअसल नगर निगम ने शहर के प्रवेश द्वार इंद्रावती नदी से लेकर आमागुड़ा चौक और गोरिया बहार नाला तक 2700 पेड़ों के जरिए ग्रीन गेटवे बनाने का ऐलान किया है, राष्ट्रीय राजमार्ग में डिवाइडर और आमागुड़ा चौक से गोरिया बहार नाला तक सड़क के दोनों तरफ पौधे लगाए गए है, नगर निगम का दावा है कि ग्रीन गेटवे के जरिए जगदलपुर के लोगों को शुद्ध हवा मिलेगी साथ ही शहर में प्रवेश करने वाले लोगों का स्वागत हरियाली के जरिए होगा।0
0
Report
Advertisement
