icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोरखपुर में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने पैदल गश्त शुरू की

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर महानगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटील के नेतृत्व में अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। निरीक्षण के दौरान यातायात को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यातायात संचालन के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस का यह निरीक्षण और पैदल गश्त अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
0
0
Report

गोरखपुर के सहजनवां में टुल्लू पंप के खुले तार से छात्र प्रियांशु की मौत

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन मकान में टुल्लू पंप के खुले तार की चपेट में आने से कक्षा छह के छात्र प्रियांशु गौड़ की मौत हो गई। परिवार के अनुसार वह पानी देने जा रहा था, तभी उसके पैर बिजली के खुले तार पर पड़ गए और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार शोकमग्न हो गया और गांव में मातम पसरा रहा। गांव के अनुसार पप्पू गौड़ के निर्माणाधीन मकान में पानी भरने के लिए टुल्लू पंप चालू था; उसी दौरान 11 वर्षीय प्रियांशु की मौत हो गई। परिजन उसे बचाने दौड़े पर कुछ देर पहले ही नुकसान हो चुका था। प्रियांशु कक्षा छह का छात्र था और दो भाइयों में छोटा था। माता-पिता के अनुसार वह बेहद पढ़ाकू था।
0
0
Report

सोनभद्र में 6 क्विंटल गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; कंटेनर में केबिन मिला

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शाहगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 6 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद गांजे की कीमत करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है. तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए कंटेनर के अंदर लोहे की चादर से गुप्त केबिन बना रखा था. पुलिस ने कंटेनर, दो मोबाइल और 10 हजार रुपये नकद समेत करीब 3 करोड़ 30 लाख रुपये की बरामदगी की है. सोनभद्र में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शाहगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कंटेनर के शाहगंज की तरफ आने की सूचना मिली. पुलिस की चेकिंग देख कंटेनर चालक ने पुलिया से पहले ही वाहन रोक दिया और दोनों आरोपी भागने लगे. पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओडिशा निवासी दिलीप कुमार देहुरी और संतोष कुमार साहू के रूप में हुई है. कंटेनर की तलाशी में पीछे का हिस्सा खाली दिखाई दिया, लेकिन आगे की तरफ लोहे की चादरों से एक विशेष केबिन तैयार किया गया था. पुलिस ने केबिन को खुलवाया तो उसके अंदर 6 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. पूछताछ में पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ओडिशा से गांजे की खेप लेकर मिर्जापुर पहुंचाने जा रहे थे. पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर, दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं. कुल बरामदगी की कीमत करीब 3 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है. मामले में थाना शाहगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है. वहीं, पूछताछ और बरामद मोबाइल से सामने आए तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

बाइक सवार भाइयों पर चाकू से हमला, 10 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार

Dungarpur, Rajasthan:बाइक सवार दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, मारपीट कर 10 हजार रुपये लूटे, 5 बदमाश वारदात को अंजाम देकर हुए फरार डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सेरावाड़ा निवासी दो सगे भाइयों पर बोखला में 5 बदमाश द्वारा चाकू से हमला कर 10 हजार रुपये लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है。 मामले के अनुसार, सेरावाड़ा निवासी कमलेश पिता बाबूलाल वरहात और उसका भाई राजवीर बाइक से अपने जीजा जी को लेने के लिए बोखला होकर खेरवाड़ा जा रहे थे। जैसे ही दोनों बोखला पंचायत के मुख्य गेट के पास पहुंचे, तभी अचानक 5 बदमाशों ने उनकी बाइक को जबरन रुकवा लिया। बदमाशों ने आते ही दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी और धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में कमलेश की कमर पर चाकू लगा है, जबकि राजवीर के सीने और जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दोनों भाइयों से 10 हजार रुपये नकद लूटकर मौके से फरार हो गए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत निजी वाहन से शिशोद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बिछीवाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। कमलेश वरहात घायल युवक अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

सरदारशहर नगर परिषद में नई टीम के साथ क्रॉस वोटिंग पर गठित कमेटी की जाँच शुरू

Churu, Rajasthan:सरदारशहर नगर परिषद में नई टीम ने संभाली कमान, सभापति अनीता वर्मा और उपसभापति अफसाना बानो ने गृहण किया पदभार, पदभार ग्रहण समारोह में दिखी राजनीतिक हलचल, भाजपा के 10 से अधिक पार्षद रहे नदारद; क्रॉस वोटिंग पर राठौड़ बोले—कमेटी गठित, दोषियों पर होगी कार्रवाई सरदारशहर नगर परिषद में नवनिर्वाचित सभापति अनीता वर्मा और उपसभापति अफसाना बानो ने गुरुवार शाम आयोजित भव्य समारोह के दौरान पदभार ग्रहण किया। नगर परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, कार्यकर्ता और शहरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ तथा चूरू विधायक हरलाल सारण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान महिला पार्षदों ने नवनिर्वाचित सभापति अनीता वर्मा और उपसभापति अफसाना बानो का माला पहनाकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सारण सहित अन्य स्थानीय नेताओं का स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने नवनिर्वाचित सभापति अनीता वर्मा और उपसभापति अफसाना बानो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे दोनों को शुभकामनाएं देने के लिए यहां पहुंचे हैं। अब राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ शहर में विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी नई नगर परिषद बोर्ड की है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के माध्यम से शहर के विकास और आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए। समारोह के दौरान महिला पार्षदों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विशेष रूप से स्वागत किया। अनीता वर्मा और अफसाना बानो को माला पहनाकर तथा फूलों के गुलदस्ते भेंट किए गए। इस दौरान नगर परिषद में नई जिम्मेदारी संभालने पर दोनों को शुभकामनाएं दी गईं। नवनिर्वाचित सभापति अनीता वर्मा और उपसभापति अफसाना बानो ने कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। दोनों ने कहा कि वे शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए नगर परिषद क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्य करवाने के लिए प्रयास करेंगी। पदभार ग्रहण समारोह के बाद भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत भी की। उन्होंने चूरू जिले में हुए शहरी निकाय चुनावों को लेकर कहा कि जागरूक मतदाताओं ने कांग्रेस को जोरदार पटकनी दी है। उन्होंने चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सरदारशहर नगर परिषद के उपसभापति चुनाव में भाजपा खेमे से हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि उपसभापति चुनाव में भाजपा की ओर से क्रॉस वोटिंग होने के बाद राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई थी। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा के 10 से अधिक पार्षदों के मौजूद नहीं रहने को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं देखने को मिलीं। इसको लेकर जब राजेंद्र सिंह राठौड़ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी में अगर कोई नाराजगी है तो उसे दूर किया जाएगा। राठौड़ ने कहा कि उपसभापति चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के कारण कुछ पार्षदों में नाराजगी होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेगी और जो भी नाराज हैं, उन्हें जल्द मनाया जाएगा। सभापति अनीता वर्मा और उपसभापति अफसाना बानो के पदभार ग्रहण के साथ ही सरदारशहर नगर परिषद में नई जिम्मेदारियों की शुरुआत हो गई है। समारोह के दौरान जहां विकास कार्यों को गति देने की बात कही गई, वहीं भाजपा के भीतर उपसभापति चुनाव के बाद सामने आई नाराजगी और क्रॉस वोटिंग का मुद्दा भी चर्चा में रहा। अब आने वाले दिनों में नई नगर परिषद शहर की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों और राजस्थान सरकार की योजनाओं को किस तरह आगे बढ़ाती है, इस पर शहरवासियों की नजर रहेगी.
0
0
Report

कोटा महापौर चुनाव से पहले भाजपा ने पार्षदों को प्रशिक्षण शिविर में एकजुट किया

Kota, Rajasthan:कोटा मेयर चुनाव: वोटिंग से पहले भाजपा की बाड़ेबंदी, 59 पार्षदों को कराया मतदान का ''अभ्यास''\n\nझालावाड़ रोड या बूंदी के रिसॉर्ट में ठहराए गए पार्षद; पार्टी ने कहा- यह बाड़ेबंदी नहीं, केवल प्रशिक्षण शिविर है।\n\nकोटा। नगर निगम में 25 सितंबर को होने वाले महापौर एवं उप महापौर चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए एक बार फिर बाड़ेबंदी की है। गुरुवार सुबह सभी पार्षदों को एक साथ गाड़ियो में बैठाकर झालावाड़ रोड या बूंदी स्थित एक रिसॉर्ट के लिए रवाना कर दिया गया।\n\nइससे पहले नामांकन के समय भी पार्षदों को चित्तौड़गढ़ ले जाया गया था। हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बाड़ेबंदी के दावों को नकारते हुए इसे ''प्रशिक्षण शिविर'' बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा को बाड़ेबंदी की जरूरत नहीं है। इस शिविर में पार्षदों को बैलेट पेपर के जरिए मतदान करने का प्रशिक्षण दिया गया।\n\nशिविर में भाजपा के 57 और दो निर्दलीय (कौशल किशोर शर्मा व वंदना फौजदार) सहित कुल 59 पार्षद शामिल हुए। इस दौरान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी और उपभोक्ता होलसेल भंडार अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने पार्षदों का मार्गदर्शन किया और शहर के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।\n\nभाजपा जिलाध्यक्ष ने महापौर प्रत्याशी अनसूया गोस्वामी की भारी मतों से जीत का दावा करते हुए कहा कि 25 सितंबर को सुबह 10 बजे सभी पार्षद एक साथ बस में सवार होकर मतदान स्थल पहु‍ेंगे।
0
0
Report
Advertisement

भादरा नगरपालिका: मांगीलाल गोयल पदभार ग्रहण कर, भ्रष्टाचार के zéro tolerance का वादा

Hanumangarh, Rajasthan:भादरा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार — हनुमानगढ़ की भादरा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मांगीलाल गोयल ने अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। अधिशाषी अधिकारी अभिषेक नेन ने कार्यभार ग्रहण कराया। इसके पूर्व नगर पालिका परिसर में इस मौके पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व संसदीय सचिव जयडीप डूडी, भाजपा विधायक संजीव बेनीवाल सहित सत्ता पक्ष के सभी निर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे। इस मौके पर संबोधित करते हुए नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष मांगीलाल ने कहा कि वह सभी पार्षदों के सहयोग से भादरा का विकास का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका के कर्मचारी भली-भांति सुन लें भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं होगा तथा ठेकेदार कार्य की गुणवत्ता का ख्याल रखें क्योंकि इससे कोई समझौता नहीं होगा।
0
0
Report

हाईकोर्ट ने बिना प्रक्रिया बर्खास्त पुलिसकर्मी को बहाल कर 50% वेतन देने का आदेश

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस कुलदीप माथुर ने एक महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए पुलिस विभाग द्वारा बिना विधिक कार्यवाही के सेवा से बर्खास्त करने के मामले में बीच के समय का 50 प्रतिशत वेतन देकर बहाल करने का आदेश पारित किया है। याचिकाकर्ता रमन लाल जो कि राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था, को बिना सूचना छुट्टी पर चले जाने के आरोप में बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए विभाग द्वारा नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। जिसके विरुद्ध उसने न्यायालय की शरण ली। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता वरदाराम चौधरी ने बताया कि प्रार्थी रमनलाल की ओर से दायर याचिका में ये कहा गया कि प्रार्थी जो कि कुछ दिन के लिए पुलिस सेवा से परिस्थितिवश अनुपस्थित रहा जिसे विभाग ने 31 वर्ष की सेवा के सम्पूर्ण अनुपस्थित को जोड़कर 1400 दिन अनुपस्थित बता कर बिना उचित विधिक कार्यवाही के सीधा सेवा से बर्खास्त कर दिया गया जो अनुचित है। विभाग द्वारा विभागीय जांच नहीं करने का यह तर्क दिया गया कि जांच संभव नहीं थी, जो सर्वथा अनुचित व गैरकानूनी है। मामले में सुनवाई करते हुए माननीय न्यायालय ने विभाग के पक्ष को गलत मानते हुए प्रार्थी को सेवा में न सिर्फ तुरंत बहाल करने का आदेश दिया बल्कि बर्खास्तगी से बहालगी तक का 50 प्रतिशत वेतन भी दिया जाने का आदेश दिया。
0
0
Report

चिरैयाकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹25 हजार का इनामिया आरोपी नीरज उर्फ टाइगर गिरफ्तार

MKMANISH KUMARFollow14m ago
Bheryaghar, Uttar Pradesh:चिरैयाकोट, मऊ। सरसेना पेट्रोल पंप के पास हुए अनीश कुमार हत्याकांड में वांछित ₹25,000 के इनामिया आरोपी नीरज उर्फ टाइगर को चिरैयाकोट पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। असलपुर पुलिया के पास हुई कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:05 बजे चिरैयाकोट पुलिस और स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर असलपुर पुलिया के पास घेराबंदी की थी। बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक से जा रहा आरोपी बारिश के कारण बाइक फिसलने से गिर गया। पुलिस का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में चिरैयाकोट थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य की सरकारी ग्लॉक पिस्टल से चली गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद होने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, नीरज उर्फ टाइगर के खिलाफ गाजीपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत करीब 9 मुकदमे दर्ज हैं। सरसेना हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी को चिरैयाकोट पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

धुरेरी में विशाल अजगर मिला, ग्रामीणों में मची खलबली

Ujjain, Madhya Pradesh:धुरेरी में मिला विशाल अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र के ग्राम धुरेरी में बुधवार को उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब गांव के पास एक विशाल अजगर दिखाई दिया। आबादी के नजदीक अजगर को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, अजगर ने किसी छोटे जानवर निगल लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने अजगर को देखा और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से अजगर को पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report

गुतहरा में तमंचे से फायरिंग: CCTV फुटेज से दो युवकों की पहचान की कोशिश

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले के सहपऊ क्षेत्र के गांव गुतहरा में एक बाइक पर सवार दो युवकों में ड्राइव कर रहे युवक के पीछे बैठे युवक का तमन्चे से फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक बाइक पर आ रहे है और उनमें से एक युवक जो बाइक पर पीछे बैठा हुआ है उसने एक दुकान की ओर तमन्चा से फायर कर दिया । तमन्चे निकली गोली दुकान के अन्दर दीवार पर जा लगी । इसके साथ ही दुकान पर बैठा एक युवक बाल-बाल बच गया । फायर की आवाज सुनकर गांव में दहशत का माहौल है। यह पूरा मामला एक सीसीटीवी केमरे में केद हो गया । यह घटना मंगलवार शाम को हुई हे। मंगलवार शाम को हुई फायरिंग को लेकर उक्त गांव के ग्रामीण पुलिस अ​धीक्षक कार्यालय में गए और वहां भी सुबोध ने प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग के साथ उक्त फायरिंग करने वाले युवकों को गिरफ्तार करने की अपील की है। कार्यवाहक प्रभारी कोतवाली अब्दुल हा​शिम का कहना है कि सीसी केमरे की फुटेज से दोनों युवकों की ​शिनाख्त करने की को​शिश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
0
0
Report
Advertisement

सीतापुर सदर में कुर्मी-दलित वोटों के ध्रुवीकरण से भाजपा-एसपी का मुकाबला तेज

Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर चाय पर चर्चा सीतापुर सदर विधानसभा (146) में कुर्मी, मुस्लिम, ब्राह्मण और दलित (विशेषकर गैर-जाटव) मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। यहाँ मुख्य मुकाबला अक्सर भाजपा और सपा के बीच होता है, जहाँ कुर्मी और दलित वोटों का ध्रुवीकरण जीत-हार तय करता है। 2012 में सपा से राधेश्याम जायसवाल इस सीट पर विधायक रहे उसके बाद 2017 में बीजेपी के राकेश राठौर इस सीट से विधायक बने और 2022 में बीजेपी ने इस सीट पर राकेश राठौर गुरु को टिकट दिया जिसके बाद वह विधायक बने और इस समय यूपी सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री है है। Zee NEWS ने जब आम।जनता से उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों में के बारे में बात की तो विकास के नाम पर आम जनता ठगा सा महसूस कर रही है। सीतापुर सदर विधानसभा में SIR के बाद कुल मतदाता–307957 महिला मतदाता–141820 पुरुष मतदाता–166115
0
0
Report

समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी वाला वीडियो वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल । कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर बांध बाइपास रोड की घटना वीडियो में युवकों पर गाली-गलौज, छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का आरोप 23 सितंबर की रात सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को मिली वीडियो की जानकारी । वीडियो की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घटनास्थल की पहचान की पुलिस के बयान पर कर्पूरीग्राम थाना में केस दर्ज । BNS, POCSO और IT Act की संबंधित धाराओं में कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, छह घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार, राहुल कुमार, राम बाबू सहनी और अवधेश पासवान पुलिस के अनुसार चारों आरोपी बालिग आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया पूछताछ में घटना 15 सितंबर की होने की जानकारी मिली पुलिस ने एक आरोपी के मोबाइल से घटना से संबंधित वीडियो बरामद किया पुलिस के मुताबिक, वीडियो आगे कुछ लोगों को फॉरवर्ड किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार पर शराब तस्करी के मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी एसपी अरविंद प्रताप सिंह की लोगों से अपील—वायरल वीडियो प्रसारित न करें पुलिस ने कहा—पीड़िता नाबालिग प्रतीत हो रही है, पहचान उजागर होने से बचाना जरूरी कॉर्ट में हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए आरोपी आरोपी विकास कुमार और राहुल कुमार कोर्ट परिसर में हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
0
0
Report

मेहंदीपुर बालाजी में ट्रैफिक-नशा रोकथाम के लिए एसपी-जन संवाद

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा मेहंदीपुर बालाजी थाने में दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने ली बैठक श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गहन मंथन, एसपी के सामने लोगों ने खोला समस्याओं का पिटारा, स्मैक और नशे के खिलाफ सख्ती की मांग, सामूहिक प्रयास पर जोर, भिक्षावृत्ति पर लगे अंकुश, बैठक में पुलिस के सामने उठी मांग, बाहरी लोगों की पहचान और सत्यापन का मुद्दा भी बैठक में गरमाया, पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने शांति व्यवस्था पर किया फोकस, एसपी बोले—जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता, एएसपी शंकरलाल मीणा, मानपुर सीओ अशोक मीणा और बालाजी थानाधिकारी सचिन शर्मा रहे मौजूद दौसा जिले की धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस और आमजन में संवाद हुआ। दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने मेहंदीपुर बालाजी थाने में सीएलजी सदस्यों, व्यापारियों और आमजन के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर विशेष चर्चा की। इस दौरान लोगों ने कस्बे की समस्याएं सीधे एसपी के सामने रखीं।बैठक में यातायात व्यवस्था, बाहर से आकर रह रहे लोगों के सत्यापन, भिक्षावृत्ति पर रोक और नशे की रोकथाम को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई।वहीं दौसा एसपी ने आगामी पंचायत चुनावों में कानून-व्यवस्था का सहयोग कर शांतिपूर्वक चुनाव कराने की बात पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य रूप से नशे के खिलाफ पुलिस और जनता के सहयोग पर खुलकर बात की। इस दौरान व्यापारियों ने स्थानीय समस्याओं के साथ पुलिस व्यवस्था को लेकर भी सुझाव दिए। एसपी पीयूष दीक्षित ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।बैठक में एएसपी शंकरलाल मीणा, मानपुर सीओ अशोक मीणा और बालाजी थानाधिकारी सचिन शर्मा भी मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top