272001
Basti - गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का पूर्वाभ्यास किया गया
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती , पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा पुलिस लाइन बस्ती में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह पर होने वाली परेड की रिहर्सल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, इस दौरान रिहर्सल की परेड निकाली गई, रिहर्सल में पुलिस अधीक्षक महोदय की गाड़ी को परेड ने सलामी दी . SP द्वारा रिहर्सल में झंडारोहण कर सैल्यूट किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
12 साल बेमिसाल: जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई रात्रि चौपाल
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला। विकासखंड मझगवां की ग्राम पंचायत बड़ा गांव में प्रदेश सरकार के "12 साल बेमिसाल" अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। उनके साथ जिलाधिकारी अविनाश सिंह, आंवला की उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, शिक्षामित्र मीना देवी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।0
0
Report
NDDB का बिहार में कार्यालय: दुग्ध सहकारिता को नई मजबूती
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों एवं सहकारी क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने बिहार में अपना कार्यालय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए भूमि आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। पटना स्थित COMFED परिसर के निकट भूमि चिह्नित होने के बाद अब कार्यालय के स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ। यह पहल राज्य में दुग्ध सहकारिता आंदोलन को नई मजबूती प्रदान करेगी, किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री ललन सिंह जी का हार्दिक आभार।0
0
Report
रामगढ़ताल में नाबालिग की आत्महत्या: जांच गहरी हो रही है
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। रामगढ़ताल में एक नाबालिग छात्रा ने कूदकर जान दे दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की ताल से बाहर निकालकर CPR भी दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयत्न कर रही है। गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित चंपादेवी पार्क के सामने शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 14 वर्षीया एक किशोरी अचानक दौड़ते हुए ताल के किनारे पहुंची और पानी में छलांग लगा दी। घटना को देख राहगीरों ने शोर मचाया, जिसके बाद कुछ लोगों ने तत्काल ताल में उतरकर किशोरी को बाहर निकाला। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने छात्रा को बचाने के लिए उसे CPR भी दिया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।0
0
Report
Advertisement
सीकर में अचानक बदला मौसम: तेज हवाओं के साथ बारिश ने तापमान घटाया
Sikar, Rajasthan:सीकर। जिले में रात्री को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान रहे लोगों को रात होते ही राहत मिली, जब तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीकर। रात में तेज हवाओं के साथ बारिश ने शहर के तापमान को नीचे ला दिया और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश और तेज हवा के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बिजली गुल होने से कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। विद्युत विभाग की टीमों ने आपूर्ति बहाल करने के लिए कार्य शुरू किया। बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ घंटों तक मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। विभाग ने कहीं-कहीं तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली और लंबे समय बाद गर्मी से कुछ राहत महसूस की।0
0
Report
हरदोई: वायरल वीडियो से सपा जिलाध्यक्ष पर घमासान, ऊषा वर्मा रो पड़ीं
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में सपा जिलाध्यक्ष के कथित वायरल वीडियो से मचा घमासान, टिप्पणी से आहत होकर रो पड़ीं पूर्व मंत्री ऊषा वर्मा, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा ये है सपा का चाल चरित्र और चेहरा समाजवादी पार्टी के हरदोई जिलाध्यक्ष शराफत अली के एक कथित वीडियो और ऑडियो ने जिले की राजनीति में बड़ा सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शराफत अली अपनी ही पार्टी की पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्यमंत्री ऊषा वर्मा, उनकी जेठानी एवं पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी समेत महिला नेताओं को लेकर कथित तौर पर अभद्र, अमर्यादित और चारित्रिक टिप्पणियां करते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के भीतर ही नाराजगी बढ़ गई है और मामला अब पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया है। विवाद को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि वायरल वीडियो में शराफत अली महिलाओं और बेटियों को लेकर भी आपत्तिजनक सोच जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। फौज में भर्ती होने वाली लड़कियों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कथित तौर पर कहा कि महिलाओं को सेना में भर्ती नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यदि किसी युद्ध या हमले के दौरान वे दुश्मनों के कब्जे में चली गईं तो उनके साथ गलत व्यवहार हो सकता है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और लोग इसे महिलाओं की क्षमता, साहस और सम्मान का अपमान बता रहे हैं। वायरल वीडियो से आहत पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्यमंत्री ऊषा वर्मा मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक हो गईं। आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा कि उनका परिवार वर्षों से समाजवादी आंदोलन से जुड़ा रहा है और किसी महिला के चरित्र पर इस तरह की टिप्पणी बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की शिकायत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की जाएगी और जो व्यक्ति महिलाओं और बेटियों के प्रति ऐसी सोच रखता हो, उसे किसी भी जिम्मेदार पद पर बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए। वहीं पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी ने भी इस बयानबाजी को महिलाओं की गरिमा पर हमला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने पूरे मामले को अपने खिलाफ रची गई साजिश बताया है। उनका कहना है कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें बदनाम करने और राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पुराने वीडियो और ऑडियो वायरल किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई और दबाव न मानने पर वीडियो सार्वजनिक कर दिए गए। शराफत अली ने कहा कि ऊषा वर्मा और राजेश्वरी देवी से उनके पारिवारिक संबंध हैं तथा इस पूरे विवाद से उन्हें अफसोस और शर्मिंदगी महसूस हो रही है। उधर उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने भी इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह समाजवादी पार्टी का पुराना "चाल, चरित्र और चेहरा" है। अपनी ही पार्टी की पूर्व महिला सांसद और पूर्व महिला विधायक को लेकर इस तरह की कथित अभद्र टिप्पणी बेहद अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं और बेटियों के प्रति समाजवादी पार्टी की सोच उजागर होती है। रजनी तिवारी ने मांग की कि पार्टी नेतृत्व को तत्काल कार्रवाई कर एक नजीर पेश करनी चाहिए। गौरतलब है कि ऊषा वर्मा का परिवार समाजवादी राजनीति का बेहद प्रभावशाली परिवार माना जाता है। उनके ससुर स्वर्गीय परमाईलाल मुलायम सिंह यादव के करीबी सहयोगियों में शामिल रहे और सांसद, विधायक व मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वहीं ऊषा वर्मा तीन बार सांसद, एक बार विधायक और राज्यमंत्री रह चुकी हैं, जबकि राजेश्वरी देवी जिला पंचायत अध्यक्ष रहने के साथ दो बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। ऐसे में इस परिवार को लेकर की गई कथित टिप्पणियों ने सपा के भीतर सियासी हलचल और भी तेज कर दी है।0
0
Report
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरिश रावत ने जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड की धरती के गौरव, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज़, उत्कृष्ट प्रशिक्षक एवं शूटिंग जगत के महान खिलाड़ी श्री जसपाल राणा जी के आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्री जसपाल जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जसपाल, तुम सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहोगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें0
0
Report
Advertisement
देहरादून: भारतीय शूटर-कोच जसपाल राणा का निधन, मनु भाकर ने श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Indian Shooter & Coach Jaspal Rana Passes Away/ Indian Coach Manu Bhaker Pays Tribute to Her Coach & Indian Shooter Late Jaspal Rana0
0
Report
5 साल के मोहम्मद अली को कॉकलियर इम्प्लांट से नया जीवन
Udaipur, Rajasthan:सिरोही जिले का रहने वाला 5 साल का मासूम मोहम्मद अली अब जल्द ही अपनी मां की लोरी सुन सकेगा, उसे अम्मी कहकर पुकार सकेगा। जन्म से ही एक खामोश दुनिया में जी रहे इस बच्चे को उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने नया जीवन दिया है। पैसों की कमी के कारण जिस बच्चे की आवाज हमेशा के लिए दबने वाली थी, अब वह एक सामान्य और खुशहाल जिंदगी जी सकेगा। अली के जन्म के 2 साल बाद परिजनों को एहसास हुआ कि वह बोल-सुन नही पा रहा है। इलाज के लिए परिजन उसे अहमदाबाद और जयपुर के कई बड़े अस्पतालों ले कर पहुंचे। वहां डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चे को सुनने के लिए कॉकलियर इम्प्लांट की जरूरत है, जिसका खर्च करीब 10 लाख रुपये आएगा। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वे इतनी बड़ी रकम जुटाने में पूरी तरह असमर्थ थे। हताश परिवार जब किसी तरह पीएमसीएच पहुंचा, तो वहां उनकी किस्मत बदल गई। परिवार की पीड़ा और बच्चे की स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने गहरी मानवीय संवेदना दिखाई। उन्होंने तय किया कि पैसों की कमी के कारण इस बच्चे का भविष्य खराब नहीं होने दिया जाएगा। राहुल अग्रवाल ने मोहम्मद अली के इस महंगे कॉकलियर इम्प्लांट ऑपरेशन में आर्थिक मदद करने का फैसला किया। राहुल अग्रवाल की इस पहल के बाद अस्पताल की विशेषज्ञ टीम तुरंत हरकत में आई। कॉकलियर इम्प्लांट एवं ईएनटी सर्जन डॉ. एस. एस. कौशिक और डॉ. ऋचा गुप्ता ने अपनी पूरी टीम ने मिलकर इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सफल ऑपरेशन के बाद मोहम्मद अली के माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों का आभार जताते हुए कहा कि राहुल अग्रवाल और यहां के डॉक्टरों की टीम ने हमारे बच्चे को एक नया जीवन दिया है। अब हमारा बच्चा भी बोलेगा और दुनिया को सुन सकेगा。0
0
Report
कुरुक्षेत्र के बाबैन थाने में जनता दरबार आयोजित, मौके पर ही शिकायतों का निपटारा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक ने बाबैन थाना में लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की शिकायते,थाना स्तर पर पेंडिंग मामलों और शिकायतों का मौके पर ही किया निपटारा,पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस की अनोखी पहल कुरुक्षेत्र:- पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं को गहराई से समझने और उनका जल्द समाधान करने के उद्देश्य से एक विशेष मुहिम की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में आज थाना बबैन जिला कुरुक्षेत्र में एक विशेष 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। जिसमें कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन नागरिकों की शिकायतों का निवारण करना था, जिनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय थाना स्तर पर नहीं हो पा पाता, या जो लोग अपनी बात रखने के लिए जिला मुख्यालय तक पहुँचने में असमर्थ हैं। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने मौका पर शिकायतों का निपटारा किया। तथा डीएसपी और थाना प्रभारी को करवाई करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई और रिकॉर्ड रखने सम्बन्धी जरुरी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना में तैनात सभी अनुसंधानकर्ताओं की मीटिंग ली तथा शिकायतों और केसों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निपटारे के लिए हर सप्ताह एक विशेष थाने में इसी प्रकार दरबार लगाया जायेगा । बाईट:- पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन0
0
Report
Advertisement
देहरादून में जसपाल राणा के निधन पर Manu Bhaker ने श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Indian Shooter & Coach Jaspal Rana Passes Away; Indian Coach Manu Bhaker Pays Tribute to Her Coach & Indian Shooter Late Jaspal Rana.0
0
Report
दीपक सुसाइड मामले में प्रशासन-परिजनों के बीच सहमति, आवास और नौकरी पर आश्वासन
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर प्रीति तंवर दीपक सुसाइड प्रकरण में बनी सहमति नर्सिंग कर्मी दीपक सुसाइड प्रकरण में प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता वार्ता में बनी सहमति, मांगों पर प्रशासन ने दिया आश्वासन मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी देने की बात पर सहमति सांसद कोटे से परिवार को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया होगी शुरू परिवार को पालनहार योजना से जोड़ने का भी आश्वासन इसके अलावा बड़े वित्तीय पैकेज की घोषणा की जाएगी मांगों को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन खत्म होने के आसार0
0
Report
अताबिरा मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए मंजूरी, खर्च होंगे 3 करोड़ 84 लाख रुपये
Sambalpur, Odisha:ଅତାବିରା ମାର୍କେଟ କମ୍ପ୍ଲେକ୍ସ ଅନୁଦାନକୁ ନେଇ ନିହାରା-ସ୍ନେହାଙ୍ଗିନୀ ମୁହାଁମୁହିଁ ଟାର୍ଗେଟ କଲେ ନିହାର - କାଉଣ୍ଟର ଜବାବ ଦେଲେ ସ୍ନେହାଙ୍ଗିନୀ | ବରଗଡ଼ ଜିଲ୍ଲା ଅତାବିରାରେ ନିର୍ମାଣ ହେବ ଉନ୍ନତଧରଣର ମାର୍କେଟ କମ୍ପ୍ଲେକ୍ସ। ଖର୍ଚ୍ଚ ହେବ ତିନି କୋଟି ୮୪ ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା। ଏନେଇ ଆଜି ଶୁଭ ଭିତ୍ତିପ୍ରସ୍ତର ସ୍ଥାପନ କରିଛନ୍ତି ଅତାବିରା ବିଧାୟକ ନିହାର ମହାନନ୍ଦ। ଜବରଦଖଲ ଉଚ୍ଛେଦ ବେଳେ ଯେଉଁ ଯେଉଁ ଦୋକାନୀ ମାନେ ପ୍ରଭାବିତ ହୋଇଥିଲେ ସେମାନଙ୍କୁ କମ୍ପ୍ଲେକ୍ସ ଦୋକାନ ଗୃହ ମିଳିବ। ଏହା ସହ ଅନ୍ୟ ବ୍ୟବସାୟୀ ମାନେ ଦୋକାନ ଗୃହ ନେବାପାଇଁ ଆବେଦନ କରିବେ। ଏହି କମ୍ପ୍ଲେକ୍ସ ହେଲେ ଲୋକଙ୍କୁ ଆଉ ଏଣେତେଣେ ଯିବାକୁ ପଡିବ ନାହିଁ, ଗୋଟିଏ ଜାଗାରେ ସମସ୍ତ ପ୍ରକାରର ସାମଗ୍ରୀ ପାଇପାରିବେ ଲୋକେ। ପୂର୍ବରୁ ଏହି କମ୍ପ୍ଲେକ୍ସ ତିଆରି ପାଇଁ ଅତାବିରା NAC ପକ୍ଷରୁ ଦାବି କରାଯାଇଥିলା ଓ ଆବଶ୍ୟକ ଦୃଷ୍ଟିରୁ ସରକାର ଏହାକୁ ମଞ୍ଜୁର କରିଛନ୍ତି। କିନ୍ତୁ ଏହି ପ୍ରକଳ୍ପର ଚିଠିକୁ ନେଇ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି ରାଜନୀତି। ବିଜେଡ଼ି ଏହା ବିଜେଡିର ଅନୁଦାନ କହି ସୋସିଆଲ ମିଡିଆରେ ଭାଇରଲ କରିଛି। ଆଉ ଏହାକୁ ନେଇ ოფიციାଲ୍ ଭାବେ ପୂର୍ବତନ ବିଧାୟିକା ସ୍ନେହାଙ୍ଗିନୀ ଛୁରିଆଙ୍କୁ କଡା ସମାଲୋଚନା କରିଛନ୍ତି ଅତାବିରା ବିଧାୟକ ନିହାର ମହାନନ୍ଦ। କହିଛନ୍ତି ନୂଆପଡା ମାମୁ ଘରେ ରହି ସ୍ନେହାଙ୍ଗିନୀ ନିଜର ହିତାହିତ ଜ୍ଞାନ ଭୁଲି ଯାଇଛନ୍ତି। ଏବେ ବିଶ୍ରାମ କରନ୍ତୁ ନହେଲେ ରାଞ୍ଚି ଯାଇ ଚିକିତ୍ତିତ ହୁଅନ୍ତୁ ବୋଲି ଟାର୍ଗେଟ କରି କହିଛନ୍ତି ନିହାର ମହାନନ୍ଦ।ଅନ୍ୟପଟେ ଏହି ଘଟଣାକୁ ନେଇ ନିହାର ମହାନନ୍ଦଙ୍କୁ ପାଲଟା ଜବାବ ଦେଲେ ଅତାବିରାର ପୂର୍ବତନ ବିଧାୟିକା ସ୍ନେହାଙ୍ଗିନୀ ଛୁରିଆ। କହିଲେ ମାର୍କେଟ କମ୍ପ୍ଲେକ୍ସ ନିର୍ମାଣ ପାଇଁ ପର୍ଯ୍ୟାୟ କ୍ରମେ ନବୀନ ବାବୁ କରିଥିଲେ ଅନୁମୋଦନ ଓ ଦେଇଥିଲେ ଅନୁଦାନ । ମୋର ନୁହେଁ ବିଧାୟକ ବାବୁଙ୍କର ମୁଣ୍ଡ ଖରାପ ହୋଇଗଲାଣି ବୋଲି କଡା କାଉଣ୍ଟର କରିଛନ୍ତି ସ୍ନେହାଙ୍ଗିନୀ।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना विकास को तेज करने के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ भूमि अधिग्रहण तथा आधारभूत संरचना विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निवेश, औद्योगिक विकास एवं शहरीकरण से संबंधित सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करायें। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि बिहार को औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएं.0
0
Report
अवैध संबंध के चलते 5 वर्षीय बच्चे की हत्या, जहर देकर मौत
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नरेला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति ने 5 वर्षीय मासूम बच्चे को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने महिला और उसकी बेटी को भी जहर पिलाने की कोशिश की, लेकिन वे बच गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने मासूम रियांश बघेल की मौत के मामले में आरोपी जयदीप बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जयदीप बघेल के अपने छोटे भाई की पत्नी शोभना बघेल के साथ अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी आरोपी की पत्नी को लगने के बाद परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन जयदीप बघेल शोभना बघेल और उनके दोनों बच्चों को अपने साथ छिंदवाड़ा चौक ले गया, जहां उसने कीटनाशक खरीदा। इसके बाद उसने शोभना और दोनों बच्चों को कीटनाशक पिलाने का प्रयास किया। शोभना और उनकी बेटी ने कीटनाशक पीने से मना कर दिया, लेकिन 5 वर्षीय रियांश ने कीटनाशक पी लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी जयदीप बघेल ने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।0
0
Report
जयपुर में जिला विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री ने स्टॉल निरीक्षण किया
Jaipur, Rajasthan:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जयपुर के सूचना केंद्र में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी ली। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राजस्थान में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल नवाचार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को दर्शाया गया है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है और विकसित भारत 2047 के संकल्प की दिशा में किए जा रहे कार्यों से लोग जुड़ते हैं। कार्यक्रम में जयपुर कलेक्टर संदेश नायक सहित कई अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे। यह प्रदर्शनी अगले तीन दिनों तक आमजन के लिए खुली रहेगी.0
0
Report
Advertisement
