272123
Basti: लालगंज मे ओवरलोड गन्ना ट्रैक्टर ट्राला से महादेवा चौराहे पर जाम, राहगीरों को हो रही परेशानी
Mahadewa, Uttar Pradesh:लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर मंगलवार शाम को दो ओवरलोड गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रालों ने जाम लगाकर यातायात को प्रभावित किया। इससे राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला उच्च अधिकारियों की सह पर चल रहे हैं जो बनकटी और बानपुर के कांटा केंद्र से आ रहे हैं। इस समस्या के चलते महादेवा चौराहे पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जावरा में गणेश विसर्जन के लिए सुरक्षा चौकी, पुलिस जवानों की भारी तैनाती
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में आज गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। पूरे जावरा को सुरक्षा के लिहाज से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टुकड़ियां तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 7 पुलिस कंपनियां जावरा बुलाई गई हैं। खुद एसपी, एएसपी समेत जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आज मुख्यालय छोड़कर जावरा में डटे हुए हैं। दरअसल, जिस स्थान से आज गणेश विसर्जन जुलूस और झांकियां निकलनी थीं, उस स्थान को लेकर दो समुदायों के बीच मतभेद सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने कहा कि कुछ मनभेद जरूर हुए हैं, लेकिन भगवान गणेश की कृपा से सभी कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न होंगे। प्रशासन की ओर से भी शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपील की गई है।0
0
Report
हिमाचल में एचआरटीसी का फैसला: 250 नई डीजल बसें और इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार
Shimla, Himachal Pradesh:उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 164वीं बैठक और हिमाचल प्रदेश शहरी परिवहन एवं बस स्टैंड प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण की 73वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एचआरटीसी के आधुनिकीकरण, नई बसों की खरीद, इलेक्ट्रिक बस सेवाओं के विस्तार, बस रूट और नए बस अड्डों के विकास पर चर्चा हुई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए 366 पुरानी बसों को ऑफरोड करने का निर्णय लिया गया है। इनमें जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के तहत चल रही 12 मीटर लंबी बसें भी शामिल हैं। पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर उनकी जगह नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। उप-मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के लिए 250 नई डीजल बसों की खरीद प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 दिनों के भीतर वाहन खरीद समिति की बैठक बुलाने को कहा। नई इलेक्ट्रिक बसों के प्रोटोटाइप को जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि इन बसों की बैटरी क्षमता 350 किलोमीटर से अधिक होनी चाहिए, ताकि लंबी दूरी के रूट पर भी इनका संचालन किया जा सके। बैठक में कांगड़ा में नए इलेक्ट्रिक बस डिपो को मंजूरी दी गई। इससे पहले नादौन, हरोली, ठियोग और नाहन में ई-डिपो को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि हरोली ई-डिपो शुरू हो चुका है। मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि प्रबंध निदेशक की मंजूरी के बिना एचआरटीसी का कोई भी बस रूट बंद नहीं होगा। क्षेत्रीय प्रबंधकों को अपने स्तर पर रूट बंद करने का अधिकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जेएनएनयूआरएम के तहत वर्तमान में चल रही बसों को एचआरटीसी के अधीन लाया जाएगा और निगम इन बसों का संचालन हिमाचल से बाहर भी करेगा। बैठक में ऊना के पुराने बस स्टैंड की साइट पर सिटी सेंटर विकसित करने का निर्णय लिया गया। वहीं, बिलासपुर के मंडी भराड़ी में निर्माणाधीन नए बस स्टैंड के 15 फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई। अधिकारियों को दोनों परियोजनाओं से जुड़ी औपचार Formalताएं और निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
गरामोड़ा बैरियर पर 180 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:गरामोड़ा बैरियर पर 180 पेटियां अवैध शराब बरामद, तीन दिनों के भीतर राज्य कर एवं आबकारी विभाग बिलासपुर ने की दूसरी बड़ी कार्रवाई। एंकर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राज्य कर एवं आबकारी विभाग बिलासपुर की टीम ने गरामोड़ा बैरियर पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं नाकाबंदी के दौरान वाहन HP-82A-4645 की तलाशी लेने पर चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित विभिन्न ब्रांड की कुल 180 पेटियां शराब बरामद हुईं। बरामद शराब में ऐस रम की 139 पेटियां, 999 पावरस्टार फाइन रम की 11 पेटियां और रॉयल स्टैग की 30 पेटियां शामिल हैं। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति शराब की खेप से संबंधित वैध परमिट या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। वहीं विभाग ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर दोनों व्यक्तियों को आगामी कार्यवाही के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है और पुलिस थाना स्वारघाट में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में यह विभाग की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। सीमावर्ती बैरियरों पर वाहनों की लगातार जांच की जा रही है और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
टोंक में अनंत चतुर्दशी गणेश विसर्जन शोभा यात्रा पर श्रद्धालुओं का विरोध
Tonk, Rajasthan:टोंक: अनंत चतुर्दशी गणेश विसर्जन शोभा यात्रा में श्रद्धालु ने किया विरोध विसर्जन शोभायात्रा को मुख्य बाजार में नहीं जाने को लेकर किया विरोध, घंटाघर चौराहे पर भक्तों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, मौके पर सिटी सीओ मृत्युंजय मिश्रा के समझाइश के बाद सुचारू रूप से निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा0
0
Report
निम्बाहेड़ा में गणपति विसर्जन के दौरान डूबे दो युवक, मौत
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में गणपति विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पहली घटना अम्बा माता मंदिर के पीछे स्थित खदानों में हुई, जहां गणपति विसर्जन के दौरान श्रीराम कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश पिता मांगीलाल कुमावत पानी में डूब गए। उन्हें बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। दूसरी घटना द रोज होटल के सामने हाईवे रोड स्थित माइंस में हुई। यहां मेड़ीखेड़ा निवासी, हाल वसुंधरा मल्टी निम्बाहेड़ा निवासी करीब 40 वर्षीय महावीर सिंह राजपूत विसर्जन के दौरान डूब गए। उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
गरबा पार्टनर नाम पर साइबर ठगी: QR कोड से पेमेंट, फिर लिंक बंद
Jaipur, Rajasthan:गरबा पार्टनर के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल ! प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर ऑफर, QR कोड से पेमेंट... रकम मिलते ही ठग गायब नोट - राजस्थान में गरबा पार्टनर के नाम पर फंसाने वाले संदेश सोशल मीडिया पर पोस्टर और ऑफर के साथ वायरल हो रहे हैं। प्लेटिनम, गोल्ड, और सिल्वर कैटेगरी के नाम पर अलग-अलग फीस निर्धारित है। हर कैटेगरी के लिए फीस 1000 से 6000 रुपए तक बताई जाती है। ऐसे फंसाते हैं साइबर ठग: सोशल मीडिया पर पोस्टर, आकर्षक ऑफर, व्हाट्सएप/मैसेज के जरिए संपर्क, QR कोड से पेमेंट, उसके बाद संपर्क बंद। फिशिंग लिंक या APK फाइल के ज़रिए डेटा चोरी का खतरा भी रहता है। राजर्षि राज डीसीपी साउथ ने जनता को सावधान रहने को कहा है ताकि ऐसे संदिग्ध संदेशों की शिकायत करें और भरोसा नहीं करें। festival season में ठग नए तरीके अपनाते हैं; विजुअन में खूबसूरत ऑफर दिखाकर गरबा कार्यक्रमों की लोकप्रियता को निशाना बनाया जा रहा है। साइबर ठगी से बचने के पांच मंत्र: अनजान QR कोड पर पेमेंट न करें, संदिग्ध लिंक न खोलें, अनजान APK डाउनलोड न करें, आकर्षक ऑफर की पुष्टि करें, शिकायत करें।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर के ऐतिहासिक कंस मेला: सुरक्षा इंतजाम मजबूत, शांतिपूर्ण संपन्नता की तैयारी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर जिले के ऐतिहासिक कंस मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीएम राकेश कुमार और अपर एसपी अरविंद वर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग कर मेले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और शांतिपूर्ण एवं सकुशल कंश मेला संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौदहा कस्बे के ऐतिहासिक कंश मेला में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति तैयार की है मेला क्षेत्र को अलग-अलग जोन में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सड़क मार्ग से लेकर मेला स्थल तक पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। जिले के विभिन्न थानों की फोर्स के साथ पड़ोसी जनपदों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
शास्त्री पार्क में गणेश रामलीला कमेटी ने किया भूमिपूजन
Noida, Uttar Pradesh:श्री गणेश रामलीला कमेटी, शास्त्री पार्क द्वारा आयोजित होने वाली श्री रामलीला महोत्सव के लिए 41 वाँ भूमिपूजन किया गया।शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित रामलीला स्थल पर विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। मुख्य संरक्षक शांतनु मिश्रा ने बताया कि रामलीला का मंचन मझे हुए कलाकारों द्वारा किया जाएगा तथा संवादों की भाषा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्र के सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में आएं और अपना प्यार दिखाएं ताकि सभी पदाधिकारियों की मेहनत सफल हो सके। इस मौके पर दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष सत्या शर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि रामलीला बढ़े बूढ़े और बच्चों सभी के लिए महत्वपूर्ण है। बच्चों के बेहतर चरित्र निर्माण में सहायक है जो मौजूदा समय में अत्यंत आवश्यक है। जब यहां भविष्य में 50 वीं रामलीला का मंचन होगा तो यह यमुनापार की सबसे बड़ी रामलीला कमेटियों में शामिल होगी। भूमिपूजन के दौरान वहां केसरी सिंह डेढ़ा, शिव कुमार शर्मा, देवेंद्र चौधरी, अनिल जैन, बीनू गुप्ता, राहुल जैन, श्यामवीर गुर्जर, राम शुक्ला, मुकेश शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, गौरव वर्मा, राकेश पाण्डेय मौजूद रहे।0
0
Report
बदरपुर थाने ने ऑपरेशन विश्वास के तहत 300 खोए फोन लौटाए
एंकर ऑपरेशन विश्वास के तहत बदरपुर थाने ने लगभग 300 फोन जो कि खो गए थे या चोरी हो गए थे लोगों को वापस दिलवाए। लोकेशन: साउथ ईस्ट बदरपुर थाना। विजुअल बरामद फोन के पीड़ित लोगों के लिए। डीसीपी साउथ विनीत कुमार ने बताया कि जिन लोगों के फोन खो गए हैं या लास्ट हो चुके हैं लगभग 300 ऐसे फोन हमने लोगों को वापस दिलवाए। इस कार्यक्रम में साउथ डिस्ट्रिक्ट के डीपीसी विनीत कुमार, बदरपुर साइबर सेल, एडिशनल SHO, ACP बदरपुर, अन्य पुलिस फोर्स और पीड़ित जिनके फोन लॉस हुए थे, कार्यक्रम में शिरकत की। इस अभियान के तहत लोगों को फोन मिलने से लोगों ने दिल्ली पुलिस की तारीफ की और फोन मिलने से खुशी जताई। स्पीच: डीसीपी विनीत, SHO बदरपुर। बाइट: ACP Aksh Aggarwal बदरपुर। बाइट: पीड़ित। विजुअल्स Zee Media के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट। खबर पर वॉकथ्रू।0
0
Report
Advertisement
दीपोत्सव की तैयारी तेज, 7 नवंबर से अयोध्या में मुख्यमंत्री समेत VIP पहुँचेंगे
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश | ज़िला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने दीपोत्सव की तैयारियों पर बताया, "7 जनवरी को दीपोत्सव शुरू होने वाला है। जनपद अयोध्या के लिए ये बहुत बड़ा आयोजन होता है, जिसमें मुख्यमंत्री हर साल आते हैं। इसके अलावा अन्य VIP भी इसमें शामिल होते हैं। तैयारियों के क्रम में अंतरविभागीय समन्वय बैठक, मेरे स्तर पर, कमिश्नर और ACS पर्यटन स्तर पर भी की जा चुकी है। भ्रमण भी किया जा चुका है। पिछले वर्षों की अच्छी चीजों को दोहराने का हमारा प्रयास रहेगा। साथ ही साथ जो कमियां रह गई हैं, उसकी पहचान कर उन्हें बेहतर करने का प्रयास रहेगा।"0
0
Report
ग्वालियर हॉस्टल मामले में प्रेमी पर आत्महत्या के उकसाने का केस, नया मोड़
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के एमएलबी कॉलोनी स्थित 'आयाम' गर्ल्स हॉस्टल में 30 जुलाई को छात्रा विशाखा शाक्य की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच और बयान के आधार पर प्रेम प्रंसग का खुलासा हुआ है। प्रेमी के द्वारा शादी नहीं करने पर छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया था पड़ाव थाना पुलिस ने प्रेमी आयुष शाक्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. दअरसल 22 वर्षीय विशाखा शाक्य ने 30 जुलाई को हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पड़ाव थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि विशाखा का आयुष शाक्य के साथ प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी। शादी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया जिससे हताश होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। विशाखा सबलगढ़, मुरैना के बधरैंटा की रहने वाली थी। वह ग्वालियर में रहकर SSC और MP PSC की तैयारी कर रही थी और कुछ दिन पहले ही आयाम गर्ल्स हॉस्टल में रहने आई थी। घटना के समय उसकी रूम पार्टनर शहर से बाहर गई हुई थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर हॉस्टल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो विशाखा फंदे पर लटकी मिली। जांच के दौरान पुलिस ने आयुष के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। इसमें घटना से पहले और घटना वाले दिन विशाखा और आयुष के बीच कई बार बातचीत होने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को दोनों के बीच शादी को लेकर तीखी बहस भी हुई थी। हॉस्टल संचालक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विशाखा अक्सर एक युवक से फोन पर बात करती थी और शादी को लेकर तनाव में रहती थी।परिजनों ने पुलिस को बताया कि विशाखा ने आयुष से कहा था कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह अपनी जान दे देगी। इसके बावजूद आयुष ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर आयुष शाक्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। जांच और सीडीआर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 108 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।0
0
Report
भिवंडी में गणेश विसर्जन शुरू: 3500 मूर्तियों के साथ सुरक्षा कड़ी
Thane, Maharashtra:भिवंडीत बापक विसर्जन मिरवणुकांना सुरुवात - कामवारी घाटावर 3500 गणपतींचे होणार विसर्जन... भिवंडीच्या एकात्मतेचा राजाची भव्य विसर्जन मिरवणूक - SP डॉ. विनय राठोड आणि IG चंद्र किशोर मीना यांनी घेतला घाटाचा आढावा... भिवंडीत विसर्जन सोहळा सुरू - 80 सार्वजनिक आणि 3500 घरगुती बाप्पांना निरोप... भिवंडीतील धामणकर नाका मित्रमंडळाच्या एकात्मतेचा राजाला व इतर मंडळांच्या गणपतींना आज अनंत चतुर्दशीच्या दिवशी भावपूर्ण निरोप देण्यासाठी मिरवणूका सुरू झाल्या आहेत. रात्री उशिरापर्यंत विसर्जन मिरवणूक सुरू राहणार आहेत. विसर्जन दरम्यान कोकण परिक्षेत्राचे विशेष पोलिस महानिरीक्षक चंद्र किशोर मीना आणि ठाणे ग्रामीणचे पोलिस अधीक्षक डॉ. विनय कुमार राठोड यांनी भेट देत विसर्जन घाटांची पाहणी केली. दहा दिवस विराजमान असलेल्या एकात्मतेचा राजाच्या व भिवंडी शहरातील अनेक मंडळाच्या बाप्पांच्या विसर्जन मिरवणूकीची सुरुवात दुपारी धामणकर नाका व इतर ठिकाणाहून झाली. मिरवणुकीत बँड पथक, मंडळांचे कार्यकर्ते सहभागी झाले आहेत. रस्त्याच्या दुतर्फा हजारो भाविकांनी गर्दी केली आहे. कामवारी नदीच्या विसर्जन घाटावर पोलिसांनी चोख बंदोबस्त ठेवला आहे. याठिकाणी आज ठाणे शहर आणि ठाणे ग्रामीण जिल्ह्यातील जवळपास ८० ते ८५ सार्वजनिक गणपतींच्या मुर्त्या आणि साडेतीन हजार घरगुती गणपतींचे विसर्जन होणार आहे. या पार्श्वभूमीवर ठाणे ग्रामीण पोलिसांचे पाऊणे दोनशे अधिकारी, कर्मचारी तैनात करण्यात आले असून RCP पथकही तैनात आहे. मोठ्या मूर्तीचे विसर्जन करण्यासाठी महानगरपालिकेने क्रेनच्या सहाय्याने विशेष व्यवस्था केली आहे. क्रेनच्या सहाय्याने गरुडावर विराजमान असलेल्या बाप्पाच्या मूर्तीला उचलून पाण्यात तयार असलेल्या तराफ्यावर ठेवून नदीच्या मधोमध नेऊन विधिवत विसर्जन करण्यात येत आहे. एकात्मतेचा राजाच्या विसर्जनाने यंदाच्या भिवंडीतील गणेशोत्सवाची सांगता होणार आहे.0
0
Report
Advertisement
हिण्डौन के राजकीय जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट डे: मरीजों को फल वितरित, सम्मानित फार्मासिस्ट
Karauli, Rajasthan:राजकीय जिला चिकित्सालय हिण्डौन सिटी में शुक्रवार को फार्मासिस्ट डे सेवा, सम्मान और मानवीय संवेदनाओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल में कार्यरत सभी फार्मासिस्टों को माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। अस्पताल स्टाफ ने मरीजों से कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फार्मासिस्ट डे के अवसर पर लेबर रूम, पीएनसी वार्ड, सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, बच्चा वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, ओपीडी, डीडीसी, आईसीयू वार्ड एवं एमओटी सहित विभिन्न स्थानों पर फल वितरण किया गया। उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित कर स्वास्थ्य सेवा के साथ सेवा भावना का संदेश दिया गया। अस्पताल के पीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता एवं सीनियर फार्मासिस्ट अमृतलाल ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्टों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाओं को मरीज तक सही तरीके से पहुंचाने, दवाओं के उचित उपयोग की जानकारी देने तथा अस्पताल में दवा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में फार्मासिस्ट महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों को माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।0
0
Report
कुंवारी नदी में गणेश विसर्जन के दौरान तीन युवक लापता, NDRF मौके पर रेस्क्यू
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-गणेश विसर्जन के दौरान कुंवारी नदी में बड़ा हादसा, गहरे पानी में उतरे तीन युवक लापता, पुलिस और NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एंकर-भिंड जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। तनावर पंचायत के कोट गांव से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए कुंवारी नदी पहुंचे तीन युवक गहरे पानी में उतरते ही अचानक लापता हो गए। बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान नदी की गहराई में जाने के बाद कृष्ण, अभिजीत और मदन का कोई पता नहीं चल सका। हादसे की खबर मिलते ही उमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल NDRF की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में चुनौती बनी हुई है। परिजन और ग्रामीण नदी किनारे मौजूद हैं और लापता युवकों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।0
0
Report
समस्तीपुर में नावालिग से छेड़खानी केस: बुलडोजर से घरों पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के कर्पुरी ग्राम थाना क्षेत्र में नावालिग लड़की से छेड़खानी वीडियो वायरल मामले चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई के बाद अब जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला जहाँ तीन आरोपी राहुल पासवान, अवधेश पासवान और रामबाबु साहनी के घर पर बुलडोजर कार्यवाही हुई है। वही इस घटना के मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा के पक्के मकान होने की वजह से नोटिस दिया गया है। उसे 72 घण्टे के अंदर दो नोटिस दी जाएगी फिर बुलडोजर कार्यवाही की जाएगी। हालाँकि जिला प्रशासन इस कार्यवाई पर कुछ भी बोलने से बचती नजर आई। वही बताते चले कि इस मामले में आरोपी अवधेश पासवान का जनवितरण प्रणाली का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जिला प्रशासन के इस कार्यवाही से आरोपी परिवार के बीच दहशत है। इस कांड के मुख्य आरोपीय विकास कुमार शर्मा के परिवार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। खुद आरोपी विकास कुमार शर्मा पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में उसका कुल छह से अधिक मामले दर्ज है, जिनमें सभी शराब से जुड़े हुए हैं। विकास का बड़ा भाई भी तेलंगाना में एक हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।0
0
Report
Advertisement
