272002
बस्तीः अपहरणकर्ताओं ने युवक पर चढ़ा दी गाड़ी, मौत
Basti, Uttar Pradesh:हरैया थाना क्षेत्र के नारायनपुर तिवारी गांव के पास बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते किया एक युवक का अपहरण कर लिया। अपहरण कर ले जाते समय युवक ने गाड़ी से कूद कर भागने का प्रयास किया जिसके बाद बदमाशों ने दौड़ाकर युवक पर गाड़ी चढ़ा दी। यह हादसा वाल्टरगंज थाना के गनेशपुर चौकी के चौरवां गांव के पास हुआ। सूचना के बाद पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उज्जैन में स्थानीय लोगों ने शाही मस्जिद गिराने शुरू कर दिए; स्थिति नियंत्रण में
Noida, Uttar Pradesh:UJJAIN (MADHYA PRADESH): SHAHI MASJID BEING DEMOLISHED BY LOCAL RESIDENTS, SITUATION NORMAL0
0
Report
नहटौर के घर के टॉयलेट में सांप, बच्ची के सतर्क रहने से टला खतरा
Moradabad, Uttar Pradesh:टॉयलेट में सांप बैठा देखकर परिवार के लोग भयभीत हो गए। घर की एक बच्ची टॉयलेट करने गई तो उसकी नजर सीधे सांप पर पड़ गई। सांप को देखते ही बच्ची चीख पड़ी, जिसे सुनकर परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे, पर तब तक सांप टॉयलेट से निकलकर वॉश बेसिन के पीछे छिप गया। परिवार ने तुरंत सर्प मित्र की मदद लेने का निर्णय लिया और बी-भास्कर को सूचना दी गई। सर्प मित्र के पहुंचने पर उसने सांप को खोजकर वॉश बेसिन के पीछे से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान सांप की पहचान Common Krait के रूप में की गई। रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और मोहल्ले में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। इस घटना की सबसे अहम बात यह रही कि बच्ची ने समय रहते सांप को देखकर सतर्कता दिखाई, अगर वह करीब चली जाती तो स्थिति खतरनाक हो सकती थी।0
0
Report
पशुपालक किसान मांगें: दूध का सही भाव, SNF पारदर्शिता और नकली दूध पर कार्रवाई
Sri Ganganagar, Rajasthan:दूध की लागत के अनुरूप उचित लाभकारी भाव दिलाने, फैट, एसएनएफ की वास्तविक गुणवत्ता के आधार पर पारदर्शी भुगतान लागू करवाने व नकली मिलावटी दूध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर पशुपालक किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में पशुपालक किसानों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरनास्थल पर हुई जनसभा में समिति के दिनेश बिश्नोई ने पशुपालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि चारा, खल-बिनौला, दवाइयां, पानी, श्रम व पशुओं की देखभाल पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन दूध का खरीद भाव पशुपालकों की लागत के अनुरूप नहीं है। इससे पशुपालकों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन रही है। समिति की प्रमुख मांग दूध का 20 रुपए प्रति फैट व वास्तविक एसएनएफ की गुणवत्ता के आधार पर लाभकारी खरीद भाव सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही दूध की जांच के समय प्रत्येक किसान को फैट, एसएनएफ व भुगतान का पूरा विवरण उपलब्ध करवाने, किसानों ने दूध खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की प्रशासन के समक्ष मांग रखी। जनसभा में नकली एवं मिलावटी दूध के साथ-साथ नकली या मिलावटी पनीर, मावा व घी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग से विशेष जांच अभियान चलाने और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद समिति ने एसडीएम भरत जयप्रकाश मीणा को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रशासन की ओर से सकारात्मक रवैया अपनाते हुए किसानों को आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों से संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को अवगत कराया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें समिति व पशुपालक किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 30 सितंबर तक मांगों पर ठोस व सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 1 अक्टूबर से सूरतगढ़ क्षेत्र में दूध की सप्लाई पूर्णतः बंद रखी जाएगी। पशुपालकों के धरने में पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, समिति अध्यक्ष रणजीतसिंह बराड़, संयोजक जसमीत सिंह, भागीरथ जाखड़ सहित पशुपालक किसान मौजूद थे。0
0
Report
Advertisement
वार्ड 24 से निर्वाचित पार्षद ब्रह्मप्रकाश वैष्णव का वार्डवासियों ने किया सम्मान
एंकर परबतसर नगरपालिका चुनाव में वार्ड नंबर 24 से पार्षद निर्वाचित हुए ब्रह्मप्रकाश वैष्णव का वार्डवासियों की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान वार्डवासियों ने उनका माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दीं वार्डवासियों ने वार्ड की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। पार्षद ब्रह्मप्रकाश वैष्णव ने वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे。0
0
Report
EWS सरलीकरण: रविंद्र सिंह भाटी की यात्रा सोजत पहुंची, जयकारे और पुष्प वर्षा
Pali, Rajasthan:EWS सरलीकरण को लेकर रविंद्र सिंह भाटी की यात्रा देर रात सोजत पहुंची. उपखंड कार्यालय के पास जेसीबी से पुष्प वर्षा कर हुआ जोरदार स्वागत. शहरवासियों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत. आधी रात को स्वागत के दौरान समर्थकों में दिखा खासा उत्साह. मरवाड़ राजपूत सभा भवन में यात्रा का स्वागत कार्यक्रम हुआ आयोजित.0
0
Report
भैरवनाथ मंदिर में दानपेटी चोरी, शहर में चोरों की बेखौफ वारदात
Dholpur, Rajasthan:शहर में पेटी चोर गिरोह की वारदातें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। यह चोर मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। जहां से भक्तों और श्रद्धालुओं की आस्था दानपेटी में चोरी की जा रही है। शहर में इन पेटी चोरों द्वारा सुनार गली स्थित बाबा भैरवनाथ के मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां पेटी के ताले को तोड़कर हजारों रूपयों की नगदी चुराई गई है। इससे पूर्व गणेश महोत्सवों के दौरान भी चोरों द्वारा तीन गणेश पंडालों में दान पेटी की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिनमें पुलिस रिपोर्ट के बाद भी चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। ऐसे में चोरी की वारदातें अब थमती नजर नहीं आ रही हैं। ताजा मामला शहर की सुनार गली स्थित बाबा भैरवनाथ मंदिर का है। जहां चोरों ने मंदिर के अंदर प्रवेश कर दान पेटी के ताले को तोड़कर हजारों रुपए की राशि को उड़ा लिया है। घटना के बाद बाबा भैरवनाथ मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं में आक्रोश देखा जा रहा है। शहर के सर्राफा एवं सरकारी संघ के अध्यक्ष सुनार गली निवासी राजकुमार पार्षद राजकुमार वर्मा ने बताया कि चोर अब बेलगाम होते नजर आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ग़रत व्यवस्था फेल है। पूर्व में भी कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिनका आज तक कोई सुराग नहीं लगा है। दो चोरों ने सुनार गली के भैरवनाथ मंदिर में प्रवेश कर दान पेटी को तोड़ा है। जिसमें दो वर्ष से एकत्रित हुई धनराशि को चुरा कर ले गए हैं घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है साथ में मांग की है कि ऐसे चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो मंदिरों में भक्तों की श्रद्धा के साथ सरेआम खिलवाड़ कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
अमरौहा की बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया; नुकसान भारी
Amroha, Uttar Pradesh:बीती सोमवार रात अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग बैटरी फैक्ट्री में, मची भगदड़; दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, फैक्ट्री मालिक को हुआ बड़ा नुकसान अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाना में सोमवार देर रात एक बैटरी फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, आग की लपटें उठती देख फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फैक्ट्री में लगी आग की भयावह तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग इतनी विकराल थी कि दमकल कर्मियों को इसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने से फैक्ट्री में रखा सामान और अन्य उपकरण जलने से मालिक को भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है।0
0
Report
हरियाणा में बिल देरी पर ब्याज समेत भुगतान; सब कुछ ऑनलाइन प्रणाली से संभव
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा देय भुगतान में यदि सरकारी विभाग के स्तर पर अनावश्यक विलंब होता है, तो संबंधित कंपनियों, फर्मों और ठेकेदारों को विलंबित अवधि के लिए ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वित्त विभाग को एक समुचित योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं कार्यों के लिए कंपनियों, फर्मों तथा ठेकेदारों से सेवाएं और कार्य लिए जाते हैं। ऐसे में निर्धारित प्रक्रिया के तहत देय राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना विभागों की जिम्मेदारी है। यदि किसी विभागीय स्तर पर भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक देरी होती है, तो इसका वित्तीय भार संबंधित फर्म या ठेकेदार पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न विभागों के लिए कार्य करने वाली फर्में व ठेकेदार अक्सर बिलों के भुगतान में विलंब की शिकायत करते हैं जिसका न केवल विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता पर असर पड़ता है बल्कि परियोजनाओं के पूरा होने में भी विलंब होता है। एक ऐसी योजना तैयार की जाए, जिसमें भुगतान में देरी के मामलों की स्पष्ट प्रक्रिया, जिम्मेदारी और ब्याज भुगतान के प्रावधान निर्धारित हों। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विभागीय स्तर पर भुगतान संबंधी मामलों का समयबद्ध निपटारा हो और अनावश्यक विलंब की स्थिति उत्पन्न न हो। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के स्तर पर अनावश्यक विलंब के कारण भुगतान समय पर नहीं हो पाता, तो ब्याज राशि की वसूली संबंधित जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी से की जाएगी। प्रस्तावित योजना में इसके लिए भी प्रावधान शामिल करने के निर्देश दिए। *मुख्यमंत्रियों का स्वच्छ वायु मंच बनाने की परिकल्पना:* बैठक में सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानी क्षेत्र में स्वच्छ वायु के लिए राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्रियों का स्वच्छ वायु मंच बनाने की परिकल्पना भी प्रस्तुत की गई। इसके अंतर्गत हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार को एक साझा वायु क्षेत्र के रूप में देखते हुए सामूहिक रणनीति अपनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि अकेले किसी एक राज्य द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम पर्याप्त नहीं होंगे, क्योंकि प्रदूषण सीमा पार जाकर दूसरे क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है。 *हरियाणा में भुगतान प्रक्रिया हुई पूरी तरह ऑनलाइन:* उन्होंने बताया कि राज्य में हरियाणा में सभी प्रकार के बिलों के डिजिटल प्रसंस्करण की ई-вाउचर के माध्यम से शुरुआत की गई। राज्य में वेतन प्रक्रिया को 100 प्रतिशत डिजिटल किया गया है और भौतिक वेतन बिलों तथा मैनुअल कागजी कार्य को समाप्त किया गया है। इसी प्रकार केंद्रीकृत ई-बिलिंग मंच का उपयोग हरियाणा सरकार के सभी विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार के भुगतान के लिए किया जा रहा है। वेतन बिल ऑनलाइन तैयार, सत्यापित और स्वीकृत किए जाते हैं। डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र आधारित स्वीकृति से प्रक्रिया की सुरक्षा एवं प्रामाणिकता सुनिश्चित होती है तथा ई-कुबेर के माध्यम से कोषागार प्रणाली से सीधे भुगतान किया जाता है。 *सरकार को हुए नुकसान की भरपाई अधिकारी के वेतन से की जाएगी:* मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया में डिजिटल सिग्नेचर व डॉन्गल के गलत इस्तेमाल पर नियंत्रण करना भी बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी डॉन्गल का गलत इस्तेमाल होता है तो वह अधिकारी जिम्मेदार होगा जिसे वह जारी किया गया है और इसके लिए सरकार को हुए नुकसान की भरपाई भी उसके वेतन से की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया जाए जिससे गलत तरीके से लाभ लेने की कोशिश करने वाले अस्पतालों में डर पैदा हो सके। *कॉन्ट्रैक्टर की बजाय, कर्मचारी के खाते में जाएगा वेतन:* मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में सभी प्रकार के कर्मचारियों, चाहे वे किसी एजेंसी के माध्यम से कार्यरत हों, का वेतन कॉन्ट्रैक्टर को देने की बजाय सीधा कर्मचारियों के खातों में भिजवाया जाए ताकि कॉन्ट्रैक्टर द्वारा की जाने वाली गड़बड़ियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास पीड़ित और गरीब व्यक्ति को राहत देना है और गरीब व्यक्तियों के शोषण पर कड़ाई से रोक लगाई जाएगी। *‘एसएनए स्पर्श’ से कागज रहित वेतन प्रक्रिया:* श्री रजनीकांथन ने बताया कि हरियाणा में सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए एसएनए स्पर्श (समयोचित प्रणाली एकीकृत शीघ्र हस्तांतरण) लागू किया गया। लगभग 16,000 कार्यान्वयन एजेंसियों के लिए डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र को अनिवार्य बनाया गया है तथा मई 2026 से कागजरहित वेतन प्रक्रिया शुरू की गई है। इस व्यवस्था के तहत वेतन बिल तैयार करने और जमा करने से लेकर वेतन की गणना, कटौतियों, डिजिटल हस्ताक्षर आधारित स्वीकृति, इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन, कोषागार प्रसंस्करण और ई-वाउचर तैयार करने तक पूरी प्रक्रिया डिजिटल की गई है।0
0
Report
पूर्व मध्य रेल ने दुर्गा पूजा से दिवाली तक चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा बढ़ाई
Patna, Bihar:दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ा दी है जिसमें पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक और इस्लामपुर से 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। राघोपुर-देवघर-राघोपुर स्पेशल 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन मुंगेर और भागलपुर के रास्ते संचालित होगी तो वहीं, पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल 18 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह में पांच दिन और रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को चलेगी। रेलवे के इस फैसले से पर्व के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी और आवागमन में सहूलियत भी होगी。0
0
Report
Advertisement
बिहारशरीफ में गणेश उत्सव का भव्य समापन, विसर्जन शोभायात्रा में भक्तों की भीड़
Nalanda, Bihar:नालंदा के बिहारशरीफ में 14 दिनों तक चले गणेश उत्सव का भव्य समापन हो गया। मंगलवार की अहले सुबह शहर की सड़कों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियों के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का किया गया। नालंदा जिला पूजा उत्सव समिति की ओर से निर्धारित तिथियों के अनुसार 26 से 29 सितंबर के बीच शहर की विभिन्न स्थानीय नदियों, तालाबों और सरोवरों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन को लेकर शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और भव्य झांकियों के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा ने पूरे शहर का माहौल भक्तिमय कर दिया। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और एसडीपीओ समेत कई वरीय अधिकारी देर रात तक सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते और मोर्चा संभालते नजर आए। गणेश उत्सव के दौरान समाजसेवी दानिश मल्लिक ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि बेहतर झांकी निकालने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दानिश मल्लिक ने कहा कि आज समाज में धर्म के नाम पर लोगों के बीच बिखराव देखने को मिल रहा है। ऐसे आयोजनों के जरिए उनका प्रयास समाज में आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करना है। उन्होंने गणेश विसर्जन के दौरान प्रशासन और पुलिस की बेहतर व्यवस्था की भी सराहना की। वहीं, ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बप्पा को विदाई दी।0
0
Report
हरियाणा के यशवीर सिंह ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के यशवीर सिंह ने देश को दिलाया एक और रजत पदक पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का बढ़ाया गौरव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यशवीर को इस सफलता पर दी बधाई आपकी ये उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गर्व का क्षण- मुख्यमंत्री0
0
Report
दंतेवाड़ा: फरसपाल में 24 घंटे के भीतर हत्या आरोपी गिरफ्तार
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग - हत्या के आरोपी को फरसपाल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार। दंतेवाड़ा जिलें के फरसपाल थाना क्षेत्र के मिडकुलनार में टंगिया से वार कर पिसो भोगामी की हत्या का आरोप। पैसों के लेन-देन और घर में जबरन प्रवेश करने को लेकर हुआ था विवाद। घटना के बाद आरोपी मुन्ना भोगामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। फरसपाल थाना पुलिस ने BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया।0
0
Report
Advertisement
स Sukma में बाघ की गतिविधि: मवेशी शव मिलने के बाद वन विभाग अलर्ट
Sukma, Chhattisgarh:सुकमा जिले के अलग-अलग जंगल क्षेत्रों में पिछले करीब एक सप्ताह से बाघ की मौजूदगी के लगातार संकेत मिलने से वन विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर अब तक बाघ द्वारा चार मवेशियों के शिकार किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद वन विभाग की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में निगरानी और सर्चिंग कर रही हैं। आधुनिक उपकरणों की मदद से बाघ की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास भी लगातार जारी है। कुछ दिन पहले बड़े शेट्टी के जंगल क्षेत्र में बाघ ने एक मवेशी का शिकार किया था। इसके बाद सुकमा वन परिक्षेत्र के जंगलों में दो मवेशियों के शव मिलने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई। मवेशियों के शव मिलने की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आसपास के जंगल क्षेत्र में सर्चिंग शुरू की। सर्चिंग के दौरान वन विभाग की टीम को बाघ के पैर के निशान मिले, जिनकी अधिकारियों ने मौके पर पुष्टि की। इससे इलाके में बाघ की मौजूदगी की आशंका और मजबूत हुई है। वन विभाग द्वारा आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और बाघ की गतिविधियों का पता लगाने के लिए अलग-अलग तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं लोगों से बाग से दूरी बनाने और देर शाम से पहले जंगल से लौटने की अपील की जा रही है मौके पर पहुंची जी मीडिया की टीम से बातचीत के दौरान डीएफओ ने बाघ की मौजूदगी, मवेशियों के शिकार और विभाग द्वारा की जा रही निगरानी एवं सर्चिंग अभियान को लेकर जानकारी दी। वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उसके मूवमेंट की जानकारी जुटाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है जहां एक ओर बाग से लोगों के जान माल के नुकसान की चिंता है वही शिकारियों से बाघ की सुरक्षा को लेकर जीवन विभाग की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल जंगल क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों और मवेशी पालकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।0
0
Report
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, पुतला दहन
जिला कांग्रेस कमेटी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज मोहला में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्त पर कथित वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए उनके पद छोड़ने की माँग की और राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की शुरुआत नगर के फव्वारा चौक से हुई, जहाँ से कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़े। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाए। फव्वारा चौक पर ही आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। हालांकि प्रदर्शनकारी पुतला पूरी तरह जला पाते उससे पहले पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।जिसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को खिलाफ नारेबाजी भी की ।0
0
Report
KGMU प्रशासन ने नर्सिंग छात्रों पर सख्ती, प्रदर्शन के कारण चेतावनी जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ KGMU प्रशासन की नर्सिंग छात्रों पर सख्ती धरने पर बैठे छात्रों को लेकर पत्र जारी KGMU ने छात्रों के अभिभावकों को पत्र भेजा अभिभावकों से छात्रों को प्रदर्शन से दूर रखने अपील शिक्षण प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई चेतावनी प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई चेतावनी अनुपस्थिति को KGMU ने अनुशासन के खिलाफ बताया छात्रों की अटेंडेंस पर पड़ सकता है सीधा असर आंतरिक मूल्यांकन पर भी पड़ सकता है असर परीक्षा में भी छात्रों को दिक्कत होने की आशंका नियमों का पालन नहीं होने पर कार्रवाई होगी- KGMU विश्वविद्यालय ने आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी दी0
0
Report
Advertisement
