Basti - परिजनों ने पुलिस पर लगाया युवक की हत्या का आरोप
Sari Kalp, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के दुबौलिया थाने के पुलिस पर एक युवक के परिजनों ने मार पीट कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक आदर्श को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए दुबौलिया पुलिस थाने लाई थी। पुलिस पर परिजन ने थाने में बंद कर पिटाई का गंभीर आरोप लगाया है। थाने से वापस घर आने के बाद आदर्श को दो से तीन बार खून की उल्टी हुई थी। हालत नाजुक देख परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत में कुछ सुधार नहीं दिखा। युवक को परिजन अभी लखनऊ के लिए निकले ही थे कि रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। हरैया सीएचसी पर सीओ हरैया सहित तीन थाने की फोर्स मौजूद थी। मृतक आदर्श दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव का रहने वाला था ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
