Basti: बसंत पंचमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने किया निरीक्षण
Basti, Uttar Pradesh:मौनी अमावस्या के बाद बसंत पंचमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। डीएम रवीश कुमार और एसपी अभिनंदन ने रूट डाइवर्जन का निरीक्षण करने के लिए कलवारी और छावनी सीमा तक पहुंचे। निरीक्षण के दौरान, वाल्मीकि इंटर कॉलेज और पचवस डिग्री कॉलेज को चिन्हित किया गया। अयोध्या और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहराव की व्यवस्था की जाएगी। DM और SP ने भारत समाचार को जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जगहों पर चेक पोस्ट बनाकर आने-जाने वालों से जानकारी ली जा रही है। अयोध्या पुलिस से संवाद स्थापित कर स्थिति की जानकारी के बाद डायवर्जन किया जा रहा है, ऐसा SP अभिनंदन ने कहा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
