272002
Basti - तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने व्यक्ति को मारी टक्कर
Basti, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पैदल चौराहा पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी.कार की जोरदार टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.परिजनों ने तत्काल घायल व्यक्ति को निजी वाहन से लेकर अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों ने प्राथिमक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर किया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया लेकिन कार चालक घटना स्थल से फरार हो गया था. दुबौलिया थाना क्षेत्र के धरमुपूर चौराहे के पास रामजानकी मार्ग की घटना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट: FIR दर्ज, महिला के बयान पर आगे की कार्रवाई तय
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स में हुए एक्सीडेंट के मामले पर गुरुग्राम के ACP अभिलक्ष जोशी कहते हैं, 14 सितंबर, 2026 को हमारे सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को एक वीडियो मिला जिसमें एक चार-पहिया गाड़ी ने पीछे से दो-पहिया गाड़ी चला रही एक महिला को टक्कर मारी। यह घटना गोल्फ़ कोर्स रोड पर हुई। गुरुग्राम पुलिस ने उस महिला से संपर्क किया है और खुद से संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम के सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की है। आरोपी की पहचान के बारे में, शामिल गाड़ी के ज़रिए जानकारी जुटाई जा रही है। महिला को भी जांच में शामिल किया जाएगा और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हम महिला के वीडियो में लगाए गए आरोपों के बारे में उनसे संपर्क करेंगे, उन्हें जांच में शामिल करेंगे, उसी हिसाब से आगे बढ़ेंगे और उनके दावों के आधार पर कार्रवाई करेंगे। हम गुरुग्राम में तेज़ी से या लापरवाही से गाड़ी चलाने और ऐसी किसी भी घटना पर नज़र रख रहे हैं। बिना किसी औपचारिक शिकायत के भी, हम खुद से संज्ञान लेंगे और कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे। इस मकसद के लिए बनाया गया हमारा स्पेशल सेल भी कड़ी नज़र रख रहा है। लोगों को ऐसी घटनाओं में शामिल नहीं होना चाहिए और न ही इनके बारे में बेबुनियाद अफ़वाहें फैलानी चाहिए। ऐसा करना कानूनी अपराध है और कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बस्तर विद्युत चोरी मामलों में विभाग विफल, 11 लाख वसूली, कानूनी कार्रवाई पर जोर
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में विद्युत विभाग बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई करने में विफल साबित हुआ है, हर साल जिले मे बिजली चोरी के सैकड़ों मामले सामने आते है, विभाग बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कहता है लेकिन जुर्माना वसूलने में फिसड्डी साबित हो रहा, पिछले साल विभाग ने जिले में बिजली चोरी के 590 मामले पकड़े थे और इनपर 1 करोड़ 21 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था लेकिन अब तक महज 11 लाख रुपए की वसूली ही विभाग कर पाया है, विभाग ने अब इन मामलों में कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है, बता दें कि जिले में जूनियर इंजीनियर के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई की जाती है साथ जिला स्तर की विजिलेंस टीम के द्वारा भी जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाती है。0
0
Report
एशिया कप फाइनल: भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को 183 रन के लक्ष्य से जीत दर्ज की
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग महिला एशिया कप में महिला क्रिकेट टीम ने लहराया जीत का परचम फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेटरों ने श्रीलंका को दिया था 183 रन का लक्ष्य श्रीलंका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 111 रन पर हुई ढेर जीत के बाद टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के घर जश्न सा माहौल दीप्ति के परिवार ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी बेटी के प्रदर्शन के साथ टीम की मेहनत को बताया जीत का कारण0
0
Report
Advertisement
ब्रिक्स सम्मेलन पर विरोध: दिल्ली बंद, नागरिकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने ब्रिक्स सम्मेलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,देश का दुर्भाग्य है कि सम्मेलन के दौरान पूरा सड़क बंद कर दिया गया, दुकानें बंद कर दी गई, पूरी दिल्ली बंद कर दिया गया। सम्मेलन होना चाहिए पर इस दौरान के लिए आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जाना चाहिए। दूसरे देश से लोगों को बुला कर क्या दिखाना चाहते हैं, हमारे यहां झुग्गी झोपड़ी नहीं है। आप क्या दिखाना चाहते हैं कि विदेश की तरह यहां भी सड़कें खाली है। बीजेपी और केंद्र सरकार में शामिल लोगों को देश के आर्थिक नीतियों में सुधार पर काम करना चाहिए, रोजगार और आधारभूत संरचना पर काम होना चाहिए। इसके बजाए आप दूसरी तरफ ले जाने का काम करते हैं। दूसरे देश के राजनयिक व्यक्ति आते हैं तो उनके साथ बिजनेस डील और देश और देश वासियों के लाभ की बात होनी चाहिए। जिस तरह से अमेरिका का टैरिफ भारत पर लग रहा उससे भी डायवर्ट करने की मानसिकता दिखती है। टैरिफ को लोग भूल जाएं, मंहगाई को लोग भूल जाएं ।0
0
Report
खैरागढ़-डोंगरगढ़ सड़क गड्ढों से त्रस्त, मरम्मत की मांग तेज
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। खैरागढ़ से डोंगरगढ़ जाने वाली सड़क पर करीब 12 किलोमीटर का सफर इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी और वाहन चालकों के लिए खतरे का रास्ता बन गया है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत आने वाले हिस्से में जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी सड़क नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को हर कुछ मीटर पर रफ्तार कम कर गड्ढों से बचते हुए निकलना पड़ रहा है। बारिश के बाद कई जगह स्थिति और बिगड़ गई है। यह सड़क सिर्फ स्थानीय लोगों की आवाजाही का रास्ता नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र से आने-जाने वाले वाहनों और विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी महत्वपूर्ण मार्ग है। त्योहारी और धार्मिक अवसरों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के बावजूद सड़क की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। सड़क की बदहाली को लेकर कांग्रेस पहले ही चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। विरोध के दौरान सड़क मरम्मत और सुधार की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। इसके बावजूद समय बीतने के बाद भी सड़क की तस्वीर लगभग जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि शिकायत, विरोध और हादसों के खतरे के बावजूद स्थायी समाधान नजर नहीं आ रहा। सबसे बड़ा सवाल सड़क की जिम्मेदारी को लेकर भी है। सड़क के हिस्से को लेकर PWD और प्रधानमंत्री सड़क विभाग के बीच जिम्मेदारी का सवाल सामने आता रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर मरम्मत की जिम्मेदारी किसकी है, इसका फैसला कब होगा और गड्ढों की वजह से कोई बड़ा हादसा होने से पहले सड़क कब सुधरेगी? फिलहाल राहगीर सड़क सुधार की उम्मीद में हैं, जबकि विभागीय प्रक्रिया और जिम्मेदारी का पेच सड़क की हालत पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। बाइट - राहगीर पीटीसी - हेमंत पाल0
0
Report
निकाय चुनाव: भाजपा को नगर निगम में बहुमत, 58 सीटों में 37 भाजपा के खाते
Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर नगर निगम मे भाजपा को मिला बहुमत, 36 सीट जीतकर बहुमत मे आई भाजपा, 58 सीटों मे 37 भाजपा के खाते मे, 12 निर्दलीय जीते, 9 पर अटक गईं कांग्रेस, कुल 70 वार्ड मे से 58 सिटो का नेतीजा घोषित, 12 सीट पर मतगणना जारी0
0
Report
Advertisement
मेघराज की एंट्री के बाद बारिश बनी गणेश उत्सव की नई चुनौती
Thane, Maharashtra:15 दिवसानंतर मेघराजाची एन्ट्री, बाप्पाच्या स्वागताआधीच पावसाची हजेरी... गेली पंधरा दिवस दडी मारलेल्या पावसाने अखेर बाप्पाच्या स्वागतासाठी हजेरी लावली आहे. पावसामुळे उकाड्यापासून दिलासा मिळाला असला तरी गणेशभक्तांची मात्र धावपळ उडाली आहे. गणपती बाप्पाच्या आगमनाची चाहूल लागताच गायब झालेल्या मेघराजाने पुन्हा एन्ट्री केली आहे. उत्सवाच्या पूर्वसंध्येलाच पावसाने बरसायला सुरुवात केल्याने वातावरणात गारवा आला आहे आणि गेल्या काही दिवसांपासूनच्या उकाड्यापासून नागरिकांना दिलासा मिळाला आहे. मात्र दुसरीकडे बाप्पाच्या आगमनात पावसाची अडचण निर्माण होत आहे. मंडप उभारणी, सजावट आणि बाप्पाच्या दर्शनासाठी जाणाऱ्या भक्तांना पावसामुळे अडचणींचा सामना करावा लागत आहे. एकीकडे पावसामुळे दिलासा, तर दुसरीकडे भक्तांची धावपळ असे चित्र सध्या शहापूर, भिवंडी व कल्याण परिसरात पाहायला मिळत आहे.0
0
Report
दीपक बैज ने अमित शाह के UCC बयानों को भाजपा-शासित राज्यों तक सीमित कहा
Noida, Uttar Pradesh:रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अमित शाह के UCC को लेकर दिए बयान पर कहा, "देश के गृह मंत्री अमित शाह का बयान कि भारतीय जनता पार्टी के शासित राज्यों में ही UCC लागू किया जाएगा। क्या अमित शाह देश के उन भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के ही गृह मंत्री हैं? बाकी राज्यों के नहीं हैं? देश के बाकी राज्यों में लागू क्यों नहीं कर रहे हैं? अपनी विफलता को छुपाने के लिए भाजपा शासित प्रदेशों में UCC लागू करके मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।"0
0
Report
पटना के सैयद अली शाह दरगाह का तीन दिवसीय उर्स शांतिपूर्ण सम्पन्न
Patna, Bihar:पटना के सैयद अली शाह दरगाह पर आयोजित तीन रोज़ा उर्स का आज इख़्तिताम हो गया। तीन दिनों तक चले इस उर्स में अकीदतमंदों की बड़ी तादाद में शिरकत देखने को मिली। उर्स के पहले दिन क़ुरआन ख़्वानी और मिलाद शरीफ़ का एहतमाम किया गया। वहीं दूसरे दिन अकीदतमंदों की मौजूदगी में चादरपोशी की रस्म अदा की गई। उर्स के तीसरे और आख़िरी दिन क़व्वाली का एहतमाम किया गया, जिसमें सूफियाना कलाम और क़व्वाली ने माहौल को रूहानी बना दिया। उर्स के तीनों दिनों ज़ायरीन के लिए लंगर का भी इंतज़ाम किया गया था। वहीं दूर-दराज़ से आने वाले अकीदतमंदों की सहूलियत को देखते हुए उनके ठहरने का भी इंतज़ाम किया गया। तीन दिनों तक चले इस उर्स में इबादत, मिलाद, चादरपोशी और क़व्वाली के ज़रिए अकीदतमंदों ने अपनी अकीदत का इज़हार किया। इसी के साथ सैयद अली शाह दरगाह का तीन रोज़ा उर्स पुरअमन माहौल में इख़्तिताम पज़ीर हुआ。0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़-ओड़िशा से प्रयागराज तक गांजा तस्करी: 10.761 किग्रा सहित तीन गिरफ्तार
Saiki, Bihar:सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की ए.एन.टी.एफ. (ANTF) और थाना सरिया पुलिस की नार्कोटिकss के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही। 03 गांजा तस्करों से कुल 10.761 किलोग्राम गांजा, एक कार एवं 02 मोबाइल सहित कुल ₹7,89,000/- की संपत्ति जप्त करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। ओडिशा के गांजा तस्कर ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) ले जा रहे थे गांजा। एंकर/सरिया पुलिस द्वारा एक ग्रे रंग टोयोटा कार क्रमांक OD 05 N 6165 में सवार तीन व्यक्तियों (ओडिशा)—को पकड़ा गया। ये सभी आरोपी ओडिशा राज्य से सरिया मार्ग होते हुए प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहे थे, जिन्हें थाना सरिया के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्ज़े एवं कार के बोनट के अंदर बाँधकर रखे गए 10 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा 10.761 किलोग्राम, एक टोयोटा कार ,02 नग मोबाइल सहित कुल ₹8,26,500/- की संपत्ति जप्त की गई। तीनों आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
शाजापुर के मोरटाकेवड़ी मंदिर में लाखों चोरी; CCTV DVR चिप चुरा ले गए
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के ग्राम मोरटाकेवड़ी में स्थित प्रसिद्ध पांडवकालीन हिमालेश्वर धाम मंदिर में चोरों ने रविवार रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर में रखी दान पेटी तोड़कर उसमें जमा करीब 3 लाख रुपए की राशि चोरी कर ले गए। वारदात के बाद चोर मंदिर में लगे CCTV कैमरों की DVR और चिप भी अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस के सामने आरोपियों तक पहुंचने की चुनौती बढ़ गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में चोरी की वारदात को लेकर नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह चोरी होना क्षेत्र में चोरों के बढ़ते हौसलों को दर्शाता है। CCTV की DVR और चिप ले गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदात के दौरान मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की DVR और चिप निकाल ली। इससे आशंका है कि चोरों को मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और CCTV कैमरों की जानकारी पहले से रही होगी। फुटेज और तकनीकी साक्ष्य को अपने साथ ले जाकर सबूत मिटाने का प्रयास किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पोलायकलां पुलिस चौकी प्रभारी दीपक घुर्वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद बेरछा SDOP नागेंद्र प्रताप सिंह, पोलायकलां तहसीलदार भागीरथ जायसवाल और साइबर टीम ने मंदिर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम द्वारा मंदिर परिसर में बारीकी से जांच की जा रही है और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी के देरी से पहुंचने पर नाराजगी। घटना की सूचना के करीब चार घंटे बाद SDOP के मौके पर पहुंचने को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि मामला लाखों रुपए की चोरी से जुड़ा है और धार्मिक स्थल पर हुई गंभीर वारदात में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए था। फिलहाल पुलिस CCTV से जुड़े उपलब्ध साक्ष्यों, घटनास्थल और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच में जुटी है। मंदिर से लाखों रुपए की चोरी और CCTV की DVR व चिप ले जाने की घटना ने क्षेत्र में मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी मंदिर के पास नदी में जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालु अलर्ट पर
Saharanpur, Uttar Pradesh:साहारनपुर जनपद के थाना बेहट क्षेत्र में सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पानी का तेज बहाव देखने को मिला। नदी में आए भयंकर सैलाब को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने नदी के आसपास विशेष निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से स्पष्ट अपील की है कि नदी में बढ़े हुए पानी और तेज बहाव के नजदीक बिल्कुल न जाएं तथा किसी भी स्थिति में नदी में उतरने का प्रयास न करें। पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को लगातार समझाया जा रहा है कि जलस्तर बढ़ने के दौरान नदी का बहाव बेहद खतरनाक हो सकता है और थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। बताया जा रहा है कि लगातार पानी आने के कारण नदी का स्वरूप काफी उग्र नजर आ रहा है। तेज बहाव के चलते नदी के आसपास जाने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं। सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी मंदिर में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नदी में अचानक बढ़े पानी को लेकर पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करें, लेकिन नदी के तेज बहाव और पानी के पास जाकर जोखिम न उठाएं। पुलिस की ओर से लोगों से यह भी अपील की गई है कि बच्चों को नदी के आसपास न जाने दें और किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस की निगरानी लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन का संदेश साफ है—सावधानी ही सुरक्षा है। नदी में पानी का बहाव तेज होने के दौरान नदी से दूरी बनाए रखें और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।0
0
Report
Advertisement
हरदोई में बंदर के सामने आने से शिक्षक नहर में गिरा, खोज जारी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बंदर आया सामने,बाइक बेकाबू हुई और नहर में गिर गए शिक्षक,तलाश जारी हरदोई के मल्लावां में सोमवार सुबह स्कूल जा रहे एक सहायक अध्यापक के साथ अचानक ऐसा हादसा हो गया, जिसने मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। शारदा नहर के पास अचानक बंदर सामने आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और शिक्षक नहर में जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में शिक्षक की तलाश शुरू करा दी गई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कोतवाली मल्लावां क्षेत्र के तेंदुआ निवासी अवनीश (29) पुत्र शिवपाल बालामऊ के पैरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। सोमवार सुबह वह बाइक से विद्यालय जा रहे थे।बताया गया कि संडीला मार्ग पर शारदा नहर के पास अचानक एक बंदर उनके सामने आ गया। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और अवनीश नहर में जा गिरे। हादसे के बाद उनकी बाइक के नहर में गिरने की भी सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर नहर में उतरकर सहायक अध्यापक अवनीश की तलाश में जुटे हैं। पुलिस और गोताखोर लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।फिलहाल शिक्षक का कोई पता नहीं चल सका है।हादसे के बाद परिजनों में भी चिंता का माहौल है.0
0
Report
विखे परिवार के गणपति स्थापना से उत्साह, drought पर सरकार की तैयारी उजागर
Shirdi, Maharashtra:Anc - राज्यभरात गणरायाच आगमन जल्लोषात होत असून राजकीय नेते देखील गणरायाचा स्वागत करत आहे.. राज्याचे जलसंपदा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील यांनी प्रवरानगर सहकारी साखर कारखान्याच्या कार्यस्थळावर प्रवरा उद्योग समूहाच्या गणरायाची प्राणप्रतिष्ठा करत व पूजन करत स्थापना केली... गेल्या 77 वर्षांपासून विखे परिवाराच्या वतीने साखर कारखाना कार्यस्थळावरच गणपतीची स्थापना केली जाते... विखे पाटील यांच्या समवेत पुत्र सुजय विखे आणि चार वर्षीय नातू अभिमन्यू देखील यावेळी आजी आजोबा सोबत पूजेत सहभागी झाला होता... गणपतीच्या स्थापनेनंतर विखे पाटील यांनी जरांगे यांच्या आंदोलनासंदर्भात भाष्य करताना जरांगे यांनी आंदोलन मागे घेण्याची विनंती केली... *राधाकृष्ण विखे पाटील बाईट पाॅईन्टर..* ऑन गणपती स्थापना..* गणरायचे आगमन सर्वांसाठी शुभदायी.. यावर्षी अनियमचा संकट व पावसाने मारलेल्या दडीमुळे दुष्काळाच सावट आहे.. बळीराजा आकाशाकडे नजरा लावून बसलेला आहे.. गणराया सर्वच वेगळा दूर करतो.. हे सावध देखील दूर करेल अशी गणराया चरणी प्रार्थना केलीया.. दुष्काळमुक्त महाराष्ट्राचा स्वप्न पूर्ण झाल पाहिजे... ऑगस्ट 2017 पर्यंत पिण्याचे पाणी राखीव राहील असं नियोजन करून शेतीला पाणी दिल जाईल.. पिण्याच्या पाण्याला प्राधान्य देण्याचे निर्देश मुख्यमंत्र्यांनी दिले आहेत.. मदत पुनर्वसन विभागाकडून आकडेवारी आल्यानंतर राज्य सरकार योग्य तो निर्णय घेईल.. कोणत्याही संकटासाठी मुख्यमंत्री व सरकार भक्कम.. ऑन जरांगे मोर्चा...* मोर्चाला परवानगी नाकारल्याचा माध्यमातून समजलं.. याबाबत शासन स्तरावर योग्य तो निर्णय होईल... ते पुन्हा अर्ज करू शकतात.. जरांगे यांनी निस्वार्थ भावनेने अनेक आंदोलन केली व समाजाच्या साठी मागणी देखील मान्य करून घेतल्या.. समाजाच्या प्रश्नांबाबत सरकार देखील संवेदनशील आहे.. म्हणूनच काल देखील विनंती केली व आज देखील उपोषण स्थगित करण्याची मी जरांगे यांना विनंती करतो.. byte - radhakrishnan vikhe patil0
0
Report
इंदौर में गणेश उत्सव: बड़ा गणपति मंदिर में भक्तों की भीड़
Indore, Madhya Pradesh:एंकर -इंदौर में गणेश उत्सव की धूम है जहां इंदौर के बड़ा गणपति मंदिर पर अल सुबह पूजन अर्चन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश उत्सव की शुरुआत हुई इंदौर के इन बड़ा गणपति बप्पा के नाम से ही बड़ा गणपति चौराहा भी जाना जाता है यह मंदिर सालों पुराणा है जहां भगवान श्री गणेश की विशालकाय प्रतिमा है जो की यहां आने वाले भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है खजराना गणेश के बाद बड़ा गणपति का यह मंदिर दूसरा सबसे बड़ा गणेश मंदिर माना जाता है सुबह से अलग-अलग अनुष्ठान के साथ यहां गणेश उत्सव की शुरुआत हुई जहां श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लग रही है0
0
Report
Advertisement
