बस्ती -सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले 9 अभियुक्त हुए गिरफ्तार
Badolia, Uttar Pradesh:बस्ती सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले 9 अभियुक्त हुए गिरफ्तार ,थाना कप्तानगंज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 3 अभियुक्त थाना छावनी पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 6 अंतर्जनपदीय चोर हुए गिरफ्तार ।चोरी का कुल 1800 लीटर डीजल हुआ बरामद, गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकुर पांडेय, प्रिंस वर्मा और भीम पांडेय का पुराना है अपराधिक इतिहास। इनके ऊपर की जाएगी गैंगस्टर की कार्रवाई- एसपी ने कहा इनके द्वारा अपराध से की गई अर्जित संपत्तियों की भी होगी जांच ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
