icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272002
RRakeshFollow15 Aug 2025, 04:11 pm

टेंगरिहा राजा गांव में गैस सिलेंडर लगाते समय लीक होने से बड़ा हादसा, 9 घायल

Kakraee, Uttar Pradesh:कलवारी थानाक्षेत्र में टेंगरिहा राजा गांव में गैस सिलेंडर लगाते समय लीक होने से भयानक हादसा हो गया जिसमे नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि एक घायल का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। शुक्रवार शाम थानाक्षेत्र टेंगरिहा राजा गांव में रामफल पुत्र राम नयन के घर पर सुरेमन गैस सिलेंडर लगाने गए थे जैसे ही वह सिलेंडर लगाने के बाद लीकेज चेक कर रहे थे तभी अचानक आग फैल गया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खिरकिया के अवैध अस्पताल में DNC मामला, हंगामा और जांच की मांग

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - एबॉर्शन के दौरान महिला की हालत ख़राब होने का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा - बिहार निवासी महिला का खिरकिया स्थित अवैध हॉस्पिटल में हो रहा था DNC - बिना कुशल डॉक्टर के चलाया जा रहा है अवैध हॉस्पिटल विभाग मौन - कानूनन जुर्म DNC को भी धड़ल्ले से किये जाने का लगा आरोप - अनपढ़ गवार मरीज को अच्छा ईलाज का झांसा देकर लाई थी आशा - मोटी कमीशन के चक्कर में आशाओं द्वारा किया जा रहा है गोरखधंधा - आशाओं के बहकावे में आकर अवैध हॉस्पिटलों में ईलाज कराने जा रहे है मरीज - आयेदिन हो रही मौतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग अवैध अस्पतालों पर नहीं कर रहा है कार्यवाई - पडरौना ब्लॉक व कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया स्थित मुन्ना पाली क्लीनिक का मामला
0
0
Report

जमुई के खैरा में अवैध संबंध के शक पर पति ने पत्नी की हत्या

Jamui, Bihar:बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कहरडीह गांव के महादलित टोला में बुधवार अहले सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी का हसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 45 वर्षीय उगनी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी पति गगन मांझी पुलिस के पहुंचने तक शव के पास ही बैठा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। बताया जाता है कि गगन मांझी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखे हसुआ से पत्नी का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गगन मांझी और उगनी देवी की शादी करीब 25 वर्ष पहले हुई थी। उगनी देवी का मायका कुरुशुड गांव में बताया जा रहा है। गगन मांझी चिमनी भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। दंपति घर में अकेले रहते थे। सास-ससुर का पहले ही निधन हो चुका था और दोनों की कोई संतान नहीं थी। घटना की सूचना मिलने पर खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि मामले की हर पहलू से जांच की जा सके। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे सतीश सुमन ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि कहरडीह गांव के महादलित टोला में पति ने ही धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारम्भिक जांच में अवैध संबंध के शक में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस इस मामले में मजबूत केस तैयार कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है。
0
0
Report
Advertisement

देवघर-जसीडीह में अज्ञात वृद्ध महिला की मौत, पुलिस जांच शुरू

Deoghar, Jharkhand:देवघर-जसीडीह मुख्य सड़क पर बार्नवाल धर्मशाला के सामने आज सुबह एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिला स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे महिला को मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय वार्ड पार्षद ने बताया कि वृद्ध महिला लंबे समय से इलाके में घूम-घूमकर भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती थी। वह अक्सर इसी क्षेत्र में नजर आती थी और सड़क किनारे ही समय बिताती थी।सुबह जब लोगों की नजर महिला पर पड़ी तो वह मृत अवस्था में थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है ताकि महिला की पहचान हो सके और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

खरगोन में सिलसिलेवार चोरी: 4 गिरफ्तार, 3 नाबालिग

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर खरगोन शहर में हो रही सिलसिलेवार चोरियों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने वाले इन चोरों की खासियत यह है कि चोरी के बाद खुद 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाते थे। हालांकि इनकी यही चालाकी इन तक पहुंचने का सुराग बनी। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि मामले में शहर के राधा वल्लभ मार्केट, सीता वल्लभ मार्केट एवं बिस्टान रोड़ स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हुई चोरी का खुलासा हुआ है। प्रकरण में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 3 नाबालिग हैं। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, पुराने 38 मोबाइल व नगदी 13 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। जब्तशुदा माल की कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। बार-बार चोरी में शामिल विधि विरुद्ध बालक के माता-पिता को भी आरोपी बनाया गया है।
0
0
Report

दिल्ली पुलिस ने विदेशी साइबर गैंग के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:इस गैंग के तार कंबोडिया से जुड़े हुए थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने B.Tech, MBA और साइबर सिक्योरिटी डिप्लोमा जैसी बड़ी डिग्रियाँ ले रखी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फर्जी ऑनलाइन स्टॉक निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए शिकायतकर्ता से करीब 24 लाख रुपए की ठगी की। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सिर्फ 14 दिनों में इस गैंग से जुड़े हुए बैंक खातों में चढ़े 4 करोड़ के लेनदेन वाली 60 से अधिक शिकायतें मिली है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत मध्य प्रदेश में छापेमारी की। पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, बैंकिंग रिकॉर्ड, कमीशन शेयरिंग दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी आरोपियों के पास से बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर फर्जी मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाए गए और फिर उसे ट्रैप में लेकर ठगा गया। ये गैंग बैंक खातों को APK आधारित रिमोट एक्सेस ऐप के जरिए विदेश से संचालित कर रहा था। आरोपी विदेशी साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के बदले कमीशन लेते थे। मुख्य आरोपी अनंत पांडे विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में था
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में बुजुर्ग से साइबर ठगी; अदालत के आदेश पर FIR दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर एक बुजुर्ग से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि शिकायत के बाद भी महीनों तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आखिरकार जब पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तब अदालत के आदेश पर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया। अब आरोपी की तलाश की जा रही है। ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले 64 वर्षीय हरविलास जाटव साइबर ठगी का शिकार हो गए। हरविलास का आरोप है कि अमित गोयल नाम के एक शख्स ने फोन कर शेयर बाजार में निवेश कराने और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने CITIFX कंपनी में उनका डीमैट अकाउंट खुलवाया और शुरुआत में 10 हजार रुपए निवेश करवाए। कुछ समय बाद आरोपी ने ज्यादा निवेश पर बड़ा मुनाफा और बोनस मिलने का लालच दिया। भरोसे में लेकर हरविलास से दो बार एक-एक लाख रुपए जमा करवाए गए। फिर आरोपी ने शेयर बाजार में नुकसान का हवाला देते हुए कहा कि कंपनी उनके खाते में पैसा एडजस्ट कर रही है। बुजुर्ग को जब निवेश पर संदेह हुआ और उन्होंने पैसा वापस मांगते हुए डीमैट खाता बंद कराने की बात कही, तब आरोपी ने नया खेल शुरू कर दिया। आरोप है कि अमित गोयल ने खाता बंद कराने और पैसा वापस दिलाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में कुल 5 लाख 37 हजार रुपए विभिन्न खातों में जमा करा लिए। लेकिन इसके बाद न तो पैसा वापस मिला और न ही आरोपी ने संपर्क किया। खुद को ठगा महसूस करने के बाद हरविलास ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन महीनों तक कार्रवाई नहीं हुई। जब पुलिस से इंसाफ की उम्मीद टूट गई तो पीड़ित बुजुर्ग ने अदालत की शरण ली। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए क्राइम ब्रांच को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी अमित गोयल के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बैंक खातों और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। मनीष यादव – CSP साइबर क्राइम, ग्वालियर सवाल ये है कि अगर शुरुआती शिकायत पर ही कार्रवाई हो जाती तो शायद एक बुजुर्ग की जीवनभर की जमा पूंजी बच सकती थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन यह मामला ऑनलाइन निवेश और फर्जी मुनाफे के झांसे से सावधान रहने की बड़ी चेतावनी भी है।
0
0
Report

जोधपुर में निजी ट्रैवल्स बस में आग, यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Jodhpur, Rajasthan:जोदेशर? (Note: The following is the cleaned article text.) जोधपुर। शहर के शताब्दी सर्किल से आगे डीमार्ट के पास मंगलवार रात एक निजी ट्रैवल्स बस में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। एमआर ट्रैवल्स की चलती बस में आग लगने के बाद सड़क किनारे खड़ी कर दी और देखते ही देखते आग ने बस के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। आग तेजी से फैलने लगी तो लोगों ने बस में मौजूद यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुलने से स्थिति और गंभीर हो गई। लोगों ने गेट तोड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं टूटा। गनीमत रही कि बस में यात्रियों की संख्या कम थी और समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र का यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास का रास्ता खाली करवाया ताकि दमकल कर्मियों को राहत कार्य में परेशानी न हो। आग बुझने के बाद भी बस से धुआं निकलता रहा, जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम लगातार निगरानी रखती रही। प्रारम्भिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने जैसलमेर बस हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे हादसों से अब तक सबक नहीं लिया गया है। यदि समय रहते यात्रियों को बाहर नहीं निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने बसों में इमरजेंसी सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित जांच की मांग भी उठाई।
0
0
Report

झारखंड में राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और महागठबंधन पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है और इसके लिए, उम्मीदवार देने को लेकर दावों और बयानबाजी सुनाई देने लगा है। एक सीट पर बीजेपी ने भी उम्मीदवार उतारने का मन बना कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। विरोधी आक्रामक होकर हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाने लगे हैं। झारखंड बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर स्पष्ट कहा, झारखंड में बीजेपी राज्यसभा चुनाव लड़ेगी भी और जीतेगी भी, आगे कहा, हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है इसलिए हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व तय करती है। राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते हम पूरा देश देखते हैं, हम सभी चीजों के बारे में विचार और चिंता करते हैं। बाइट... बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, नोटिफिकेशन होने दीजिए, हमारी कोशिश होगी हमारा प्रत्याशी राज्यसभा का चुनाव जीते, स्वाभाविक है बीजेपी लोकतांत्रिक पार्टी है और लोकतांत्रिक पार्टी चुनाव के अगर प्रत्याशी नहीं देगी तो क्या करेगें, झाल बजाएगा लोग, बीजेपी का प्रत्याशी तो मैदान में निश्चित रूप से होगी। बाइट ... आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, राज्यसभा चुनाव में हमें पूरी उम्मीद है, पीएम के वैश्विक नेतृत्व क्षमता पर बहुत सारे लोग हमें अंतरात्मा की आवाज पर भी वोट देते हैं, बिहार, उड़ीसा में हमने बेहतर मैनेजमेंट से जीता है। यहाँ जो फासला है तय कर एक राज्यसभा सीट जीतने में सफल होगें। बाइट ... प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा उम्मीदवार देना अलग बात है, पर आप जीतेगें कैसे, अगर आप जीतने का दावा कर रहे हैं तो इसका मतलब है, इस राज्य में हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं, फिर राज्य में एक बार खरीद फरोख्त को बढ़वा देने की बात कर रहे हैं। चुनाव को प्रभावित करने का काम करेगें। ईडी, सीबीआई के जरिए झारखंड में अस्थिर करने का प्रयास करेंगे। ये काम करेगें तो जन आंदोलन होगा। बाइट ... राकेश सिंहा, प्रवक्ता, कांग्रेस राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, बीजेपी को उम्मीदवार देने से रोकने वाले हम नहीं, उनके पास नॉमिनेशन के लिए आंकड़े तो काफी है, नमीनेशन कर लेंगे पर, जीतेगें कहां से। महागठबंधन के पास जीत के जरूरी आंकड़े हैं, बीजेपी को खड़ा करने में मनाही नहीं, सबको चुनाव लड़ने का बराबर अधिकार है। हमारे गठबंधन की 56 सीटें हैं, गठबंधन तय करेगा कौन उम्मीदवार होंगे। बाइट ... सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में परमवीर चक्र विजेता पीरू सिंह की 108वीं जयंती पर श्रद्धांजलि

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं परमवीर चक्र विजेता पीरू सिंह की 108वीं जयंती मनाई झुंझुनूं स्थित स्मारक स्थल पर हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम लॉयंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि युवा पीढ़ी तक शहीदों का संदेश पहुंचाने का लिया संकल्प मनोज मील बोले- शहीदों के बलिदान से सुरक्षित है देश पीरू सिंह के साहस और बलिदान को किया याद देश के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद हवलदार मेजर पीरू सिंह की 108वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झुंझुनूं स्थित उनके स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर वीर सपूत को नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन लॉयंस क्लब की ओर से किया गया। इस दौरान उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील, लॉयंस क्लब पदाधिकारी, पूर्व सैनिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहीद हवलदार मेजर पीरू सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने कहा कि शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आज देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र विजेता पीरू सिंह का जीवन साहस, tyाग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी तक शहीदों के बलिदान की प्रेरणा पहुंचाने के लिए 365 दिनों की विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके तहत युवाओं और विद्यार्थियों को शहीदों के संघर्ष और बलिदान की कहानियों से जोड़ा जाएगा। ताकि उनमें देशभक्ति की भावना मजबूत हो सके। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शहीद पीरू सिंह केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उनका अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। गौरतलब है कि 18 जुलाई 1948 को जम्मू-कश्मीर के टिथवाल सेक्टर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए हवलदार मेजर पीरू सिंह ने असाधारण वीरता का परिचय दिया था। राजपूताना राइफल्स की 6वीं बटालियन के साथ लड़ते हुए उन्होंने दुश्मन की कई चौकियों को ध्वस्त किया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वे अंतिम सांस तक लड़ते रहे और मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी अद्वितीय वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
0
0
Report

झुंझुनूं में प्री डीएलएड परीक्षा AI निगरानी के साथ शुरू, 24 केंद्र, 8575 परीक्षार्थी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में प्री डीएलएड परीक्षा की पहली पारी शुरू AI और सीसीटीवी से हो रही सख्त निगरानी दोनों पारियों में 24 केंद्रों पर 8575 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक हुआ केंद्रों में प्रवेश, हुई सघन चैकिंग दूसरी पारी दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक, 1 से 2 बजे तक मिलेगा प्रवेश वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित प्री डीएलएड परीक्षा बुधवार को झुंझुनूं जिले में कड़ी सुरक्षा और पहली बार एआई आधारित निगरानी के बीच शुरू हुई। सुबह पहली पारी की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही है। जिला समन्वयक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में दो पारियों में 24 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8575 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पारी के लिए परीक्षार्थियों को सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चैकिंग की गई। फ्रिस्किंग, सीसीटीवी जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया। ड्रेस कोड और मूल पहचान पत्र की भी अनिवार्यता रही। उन्होंने बताया कि इस बार पहली बार एआई सॉफ्टवेयर और सीसीटीवी के जरिए परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी केंद्रों की लाइव फीड जयपुर स्थित कमांड सेंटर तक पहुंच रही है। जहां आईटी और एआई एक्सपर्ट संदिग्ध गतिविधियों पर रियल टाइम नजर रख रहे हैं। परीक्षा में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
0
0
Report

मोदी के ईंधन बचत आह्वान से साहिबगंज में जागरुकता दिखी

Sahibganj, Jharkhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के अपील का असर साहिबगंज में भी देखने को मिल रहा है. इस आह्वान से प्रेरित होकर साहिबगंज जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव घोड़े पर सवार होकर साहिबगंज सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे. उनके इस अनोखे अंदाज की जिलेभर में चर्चा हो रही है. सुनील यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ईंधन खपत को लेकर लोगो को जागरूक होने की बात कहा है, जो आज के वैश्विक परिस्थिति में बहुत बढ़िया अपील है. इस बढ़ती ईंधन खपत और प्रदूषण को देखते हुए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कम दूरी के लिए वैकल्पिक साधनों का उपयोग कर पेट्रोल-डीजल की बचत की जा सकती है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ देशहित में भी योगदान मिलेगा. उन्होंने कहा कि हम साइकिल, इलेक्ट्रिकल वाहन और अन्य साधन का इस्तेमाल कर पेट्रोल डीजल का बचत कर सकते हैं. उनका यह प्रयास लोगों को ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से है. जिले में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह व्यवहारिक रूप में संदेश देने की पहल की है, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top