icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पलवल में श्रीकृष्ण–अर्जुन रथ प्रतिमा का लोकार्पण; चौक बना नया आकर्षण

Palwal, Haryana:हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, कानून एवं विधायी तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को नगर परिषद पलवल द्वारा लगभग 1.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भगवान श्रीकृष्ण–अर्जुन के दिव्य रथ एवं शंख की प्रतिमा का लोकार्पण किया。 इस अवसर पर महर्षि दयानंद चौक के सौंदर्यीकरण कार्य को और अधिक मजबूती मिली। चौक पर स्थापित यह भव्य प्रतिमा अब शहर की नई पहचान के रूप में विकसित हो रही है。 खेल राज्य मंत्री ने कहा कि यह परियोजना केवल सौंदर्यीकरण नहीं बल्कि पलवल की सांस्कृतिक विरासत और ब्रज संस्कृति को संजोने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण–अर्जुन रथ की यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी。 उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों के विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता दे रही है, जिसके तहत महर्षि दयानंद चौक को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकासपरक नीतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शहरों को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाना है। नगर परिषद द्वारा जानकारी दी गई कि चौक पर आधुनिक लाइटिंग, फिनिशिंग और हरित विकास कार्य किए गए हैं, जिससे रात्रि में यह स्थल और अधिक आकर्षक दिखाई देता है। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में पलवल को पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर धर्मगुरु ऋषिदास जी महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल, उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे。 बाइट:- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 5 एवन्यू में प्लास्टर गिरना, मरम्मत क्वालिटी पर सवाल

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आवासीय सोसाइटियों में इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं। हाल ही में अरिहंत अंबर सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति की मौत की घटना के बाद अब गौर सिटी-1 की 5 एवेन्यू में भी प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब 10 बजे एक फ्लैट के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक नीचे गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया। सोसाइटी के एच टावर के फ्लैट नंबर 1265 में मयंक अपने परिवार के साथ रहते हैं। मयंक ने बताया कि करीब 10:00 बजे अचानक छत से प्लास्टर बड़ा हिस्सा छूट कर सीधे बेड पर जाकर गिरा, जिससे बेड पास रखा टेबल लैंप टूट गया। इस दौरान उसी कमरे के अंदर उनके पिता कमरे में बेड से कुछ ही दूरी पर कुर्सी पर बैठे हुए थे। यदि प्लास्टर कुछ फीट इधर-उधर गिरता तो उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो सकते थे। घटना के बाद परिवार के लोग काफी घबरा गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सोसाइटी प्रबंधन को दी। डेढ़ साल पहले प्लास्टर करने से बच्चे हुए थे घायल मयंक का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है जब उनके फ्लैट में प्लास्टर गिरा हो। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले भी इसी कमरे में इसी स्थान पर प्लास्टर टूटकर गिर गया था। उस समय उनके बच्चे कमरे में मौजूद थे और प्लास्टर की चपेट में आने से उन्हें चोटें आई थीं। शिकायत के बाद मरम्मत का कार्य कराया गया था, लेकिन अब दोबारा उसी कमरे में प्लास्टर गिरने से मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, अब उन्होंने एओए से दोबारा निरीक्षण कराकर गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस जांच जारी

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और वायरल वीडियो होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । दरअसल मंगलवार शाम को बीटा 2 थाना क्षेत्र के सिटी पार्क के पास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर के विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में लाठी डंडे और ईंट पत्थर चल गए और जमकर एक दूसरे के साथ में मारपीट हुई। इस मारपीट में महिलाएं भी बीच में आ गई और उनमें भी जमकर झगड़ा हुआ, वहीं कुछ ही दूरी पर गाड़ी में बैठे हुए व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह से दोनों पक्ष आपस में बीच सड़क पर गिर गिर कर लड़ रहे हैं । इस व्यक्ति के द्वारा इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का कहना है कि इस वीडियो के बारे में जानकारी जुटा जा रही है ,शुरुवाती जांच में पता लगा है कि वहां पर कबाड़ी का काम करने वाले कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर के विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

बागपत में डबल मर्डर: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस टीमों ने दबिश तेज़ की

Baghpat, Uttar Pradesh:बड़ौत तहसील के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुई डबल मर्डर की वारदात के बाद एडीजी मेरठ भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी, मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, डीएम बागपत और एसपी शामली समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक टेंट व्यापारी सोहनपाल तथा उनके पुत्र विकास के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एडीजी मेरठ ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश वरुण लुहारी अपने साथियों के साथ टेंट हाउस की दुकान पर पहुंचा और वहां बैठे सोहनपाल और विकास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई। घटना में वरुण लुहारी भी घायल हुआ है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब 10 वर्ष पुरानी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मामले के खुलासे और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। बागपत और शामली समेत कई जिलों की पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है。
0
0
Report
Advertisement

भोपाल: मेनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द के बाद कांग्रेस का EC के बाहर धरना, सुप्रीम कोर्ट तक होगी चुनौती

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद, कांग्रेस के तमाम बड़े नेता निर्वाचन आयोग के बाहर धरने पर बैठे और इलेक्शन कमिशन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जीतू पटवारी बोले निर्वाचन आयोग लोकतंत्र का हत्यारा हो गया है। आज संविधान की हत्या की गई, निर्वाचन आयोग की भूमिका संदिग्ध है। बिना गलती के नामांकन रद्द किया गया है। उमंग सिंघार ने कहा बीजेपी के लोग जानकारी नहीं देते तो उनका नामांकन रद्द नहीं होता है। मीनाक्षी नटराजन पर केस नहीं था, बिना FIR के नामांकन रद्द किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर बीजेपी के दलाल है। कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी; ज्ञापन लेना पड़ेगा और पुनर्विचार करना पड़ेगा। जो नामांकन रद्द हुआ है उसे वैलिड करना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे, लेकिन तत्काल चुनाव आयोग को निर्णय लेना पड़ेगा। कांग्रेस के पास बहुमत नहीं था इसलिए कृत्य किया। प्रदेश प्रभारी हरिश चौधरी ने कहा: देश को बचाने की लड़ाई है। वोट चोरी के बाद अब सीट चोरी हो गई।
0
0
Report
Advertisement

नागौर RDSS घोटाला: 100 टावर बिना फाउंडेशन गिरे, बड़ी शिकायत

Jaipur, Rajasthan:नागौर में बिजली टावर घोटाला! 9 लाख बचाने के चक्कर में 100 टावर गिरे, फाउंडेशन ही नहीं भरा बिना फाउंडेशन खड़े कर दिए 100 टावर! तेज आंधी में ढह गए, RDSS योजना में 45 लाख का बड़ा खेल ठेकेदार ने 8000 रुपये बचाए, टावर गिर गए! नागौर में नियम तोड़कर सीधे पोल गाड़ दिए नागौर डिस्कॉम लाइन में फाउंडेशन की चोरी, आंधी ने खोल दी पोल पट्टी कंक्रीट के नाम पर धोखा! 4x4 फीट, 6 फीट गहरा फाउंडेशन होना था, मौके पर मिला ही नहीं 46 फीट टावर सीधा जमीन में! नागौर में RDSS स्कीम की लापरवाही, अधिकारी-ठेकेदार की मिलीभगत 17500 का टावर 8000 बचाकर लगाया! खरनाल-भाकरोद-सिणोद लाइन में 186 टावर में से कई धराशायी मटेरियल विभाग का, फाउंडेशन ठेकेदार का नहीं! नागौर में RDSS लाइन का फर्जी काम, आंधी ने खोली पोल
0
0
Report

बीकानेर PBM अस्पताल में सी‑सेक्शन के बाद 5 प्रसूताओं की किडनी बिगड़ी

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर PBM अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला संभाग के सबसे बड़े PBM अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद 5 प्रसूताओं की किडनी प्रभावित होने का मामला आया सामने, सभी महिलाओं को ICU में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, डायलिसिस भी करनी पड़ी, फलोदी निवासी एक 20 वर्षीय महिला की हालत गंभीर, जबकि अस्पताल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 4 महिलाओं की स्थिति स्थिर और सुधार की ओर बताई गई, एक मरीज का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है, 10 से 15 दिन पहले हुई डिलीवरी के बाद यूरिन रुकने, प्लेटलेट्स गिरने और एक्यूट किडनी इंजरी जैसे लक्षण सामने आए, मामले की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर से पहुंची 6 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने गायनी विभाग, ICU और ब्लड बैंक का निरीक्षण कर जांच शुरू की, अस्पताल प्रशासन ने वरिष्ठ चिकित्सकों की कमेटी गठित की है, जबकि इन्फेक्शन, अत्यधिक ब्लीडिंग सहित सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है, एसपी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल में अत्याधुनिक इन्फेक्शन डिटेक्टर मशीन लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी है, इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग प्रतिनिधिमंडल के साथ अस्पताल पहुंचे, मरीजों और परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच, दोष्यों पर कार्रवाई, मुफ्त इलाज और आर्थिक सहायता की मांग उठाई, कांग्रेस ने 48 घंटे में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है, वहीं स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं, जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही बीमारी और किडनी फेल होने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा वही मामले की गंभीरता को देखते हुए कमेटी जांच के बाद रिपोर्ट पेश करेगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top