272181
बस्ती-लालगंज थाना परिसर में मिला 10 फीट लंबा अजगर
Bhanpur, Uttar Pradesh:लालगंज थाना परिसर में मंगलवार दोपहर एक अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। थाना प्रांगण में अजगर निकलने की सूचना पर थाना परिसर में पहुंचे वनकर्मियों की टीम ने करीब 10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया। लालगंज थाना भवन सरयू नहर के महुली रजवाहे से सटे निर्मित है इस वर्ष अत्यधिक अतिवृष्टि होने की वजह से तथा नहर में अधिक मात्रा में पानी आने के कारण बड़ी संख्या में जंगली जीव-जंतु ऊंचाई वाले स्थानों पर आश्रय ढूंढ़ रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी क्रम में अजगर भी यहां आ पहुंचा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अजमेर में सतर्कता सप्ताह: संभाग स्तर की रैली से भ्रष्टाचार के विरोध का संदेश
Ajmer, Rajasthan:भारतीय खाद्य निगम के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आज अजमेर में संभाग स्तर की रैली का आयोजन किया गया.. सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के आयोजन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा अपनाने तथा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया... निगम का उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना, भ्रष्टाचार की रोकथाम करना और आमजन में जागरूकता बढ़ाना है..रैली के दौरान कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया... बाइट - राकेश कुमार,संभागीय प्रबंधक,भारतीय खाद्य निगम0
0
Report
मेरठ में गटारू गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला सिंडिकेट खुलासा
मेरठ, यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर में रंगदारी, डकैती, जमीन हड़पने, जानलेवा हमला, अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे संगीन अपराधों में लिप्त कुख्यात गटारू गैंग के 04 सदस्यों को थाना सदर बाजार जनपद मेरठ के सोतीगंज से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त - 1. सौरभ गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी वार्ड नं0-09 विजयपुर, सांबा जम्मू कश्मीर 2. गौरव गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड नं0-09 विजयपुर, सांबा 3. रोहित बलोना पुत्र गोपाल कृष्ण बलोना निवासी वार्ड नं0-11 विजयपुर, सांबा 4. माज कुरैशी पुत्र जाकिर कुरैशी निवासी सोतीगंज थाना सदर बाजार जनपद मेरठ बरामदगी - 04 अदद मोबाइल और 01 अदद लैपटॉप गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक - दिनांक 02-11-2026 को समय लगभग 23:05 बजे मोहल्ला सोतीगंज थाना सदर बाजार जनपद मेरठ। कैसे हुई गिरफ्तारी - 22 अक्टूबर 2026 को जम्मू कश्मीर के जनपद सांबा पुलिस से सूचना मिली कि गटारू गैंग के सदस्य जनपद मेरठ में छिप कर रह रहे हैं। इस पर एसटीएफ की विभिन्न टीमों को अभिसूचना संकलन के लिए निर्देशित किया गया। श्री बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की जा रही थी। जब सटीक सूचना मिली तो सांबा पुलिस के साथ साझा की गई। डिप्टी एसपी श्री अतहर बख्शी के नेतृत्व में एक टीम मेरठ आई और दिनांक 02-11-2026 को संयुक्त टीम ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बड़ा खुलासा - - गटारू गैंग जम्मू कश्मीर का एक बेहद कुख्यात गिरोह है जो मुख्य रूप से जम्मू और सांबा जिलों में सक्रिय है। यह गैंग रंगदारी, सुपारी लेकर हत्या, डकैती, जमीन हड़पने के लिए जाना जाता है। - इस गैंग को सुमित जंदियाल उर्फ गटारू चलाता था, जो सांबा जिले के विजयपुर का रहने वाला था। वह अपने भाई सौरभ गुप्ता और अन्य साथियों के साथ सिंडिकेट ऑपरेट करता था। दोनों भाइयों पर पहले PSA के तहत कार्रवाई हो चुकी है। - जम्मू कश्मीर में गटारू गैंग की दुश्मनी विक्की खौफ गैंग और विकास सलाथिया ग्रुप से चल रही है। गैंगवार लंबे समय से जारी है। - गिरफ्तार सौरभ गुप्ता और विक्की खौफ दोनों कक्षा 07 से 11 तक एक ही स्कूल नेताजी एकेडेमी विजयपुर में पढ़ते थे। वहीं से इनकी दुश्मनी शुरू हुई। - वर्ष 2018 में सौरभ के दोस्त रोहित बलोना व अक्षय शर्मा ने विक्की खौफ गैंग के साहिल शर्मा को चाकू मारकर घायल किया। 2022 में विक्की गैंग ने सौरभ के दोस्त बरिंदर की बाजू काट दी थी। - 21 जनवरी 2025 को जम्मू शहर के "ज्वेल चौक" में सरेआम गटारू गैंग के सरगना सुमित जंदियाल उर्फ गटारू को पार्टी में बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। - जून 2025 में गटारू गैंग के गौरव जंदियाल ने शाहबाद कुरुक्षेत्र के शराब कारोबारी शान्तनु की हत्या करा दी थी। इसके बाद हरियाणा एसटीएफ ने रोमिल बोहरा को मुठभेड़ में मार गिराया था। - सुमित की हत्या के बाद सौरभ गुप्ता की मुलाकात आशू पंडित निवासी कलहेड़ा बागपत से हुई। आशू ने उसे मेरठ में मोहल्ला सुभाष नगर में लगभग एक माह और सुभारती यूनिवर्सिटी के पास एक फ्लैट में 03 माह तक शरण दी और तीन अवैध पिस्टल भी उपलब्ध कराईं। - कुरुक्षेत्र जेल में गौरव जंदियाल की मुलाकात मेरठ के मोहसिन नामक बदमाश से हुई। बाहर आकर गौरव ने मोहसिन से संपर्क किया, जिसने अपने दोस्त सोहेल पुत्र असलम निवासी ShyamNagar मेरठ के माध्यम से सोहेल की खाला के लड़के माज कुरैशी के यहां ठहरने की जगह उपलब्ध कराई। - वर्तमान में माज कुरैशी ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन कराए अपने मकान में इन तीनों को शरण दे रखी थी। तीनों आरोपी थाना विजयपुर जनपद सांबा में मु0अ0सं0 146/26 धारा 8/21/22/25 NDPS एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे थे। अग्रिम विधिक कार्रवाई जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा की जाएगी।0
0
Report
विकास मित्र हत्याकांड में 3 अभियुक्त गिरफ्तार; पिस्तौल-कारतूस और मोबाइल बरामद
Gaya, Bihar:विकास मित्र हत्याकांड में संलिप्त 3 अभियुक्त गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद हुआ एक पिस्तल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल। एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। बिहार के गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र में 4 अक्टूबर 2026 पूर्व चल रहे विवाद को लेकर विकास मित्र शंकर मांझी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इसके बाद गया के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा उद्वेदन के लिए नगर पुलिस अधीक्षक गया के मार्गदर्शन पर एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें डाला थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे साथ ही एफएसएल और तकनीकी टीम घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु भेजी गई थी। सूचना मिली कि अभियुक्त मधापुर थाना दाउदनगर में नानी के घर छिपा है। इसके बाद दाउदनगर में छापेमारी कर दो व्यक्ति पकड़े गए—बंटी और उर्फ ओमकार—पिता स्वर्गीय मांझी अंदर बैरागी थाना दिल्ला बताया गया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के निशानदेही पर संदीप और शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर इस कांड में शामिल एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही इस मामले में लोडेड पिस्तौल तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद हुए। पूर्व में इस कांड में तीन अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। अन्य गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.0
0
Report
Advertisement
हजारीबाग में सरकारी कर्मचारी के घर से लाखों की चोरी; डॉग स्क्वॉड जांच जुटा
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कानी बाजार कौलेसर बाबू कॉलोनी निवासी एक सरकारी कर्मचारी के घर से सामने आया है, जहां चोरों ने घर खाली होने का फायदा उठाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना में करीब 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित मयंक भूषण पांडे अनुमंडल कार्यालय, बरही में उच्चवर्गीय लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने घर को निशाना बनाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घर का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मामले की छानबीन के लिए डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस की ओर से अनुसंधान जारी रहने के कारण फिलहाल घर के अंदर जाने से मना किया गया है। मयंक भूषण पांडे के अनुसार, घर से करीब 4 से 4.5 लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं। इसके अलावा कई गहने भी गायब हैं। जेवरात की वास्तविक कीमत का आकलन अभी नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि मौजूदा बाजार दर के हिसाब से गहनों की कीमत काफी अधिक हो सकती है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक नकदी और जेवरात मिलाकर कुल नुकसान करीब 10 से 12 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। पीड़ित ने बताया कि अभी चोरी गए सामान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस की जांच और घर के अंदर सामान की विस्तृत पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चोर कितनी संपत्ति लेकर फरार हुए हैं। शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच अब सरकारी कर्मचारी के घर को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस चोरों तक पहुंचने और चोरी की वारदात का खुलासा करने में जुटी है।0
0
Report
जोकीहाट गोलीकांड: 12 घंटे में मोह महताब गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
Forbesganj, Bihar:अररिया के जोकीहाट में पुलिस ने एक देशी पिस्टल और 2 जिंदा गोली के साथ मोह महताब नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। कल रात जोकीहाट में बीआरसी भवन में काम करने वाले युवक उमर फारूक को गोली मारने के मामले में मोह आफताब आरोपी था। उमर फारूक को गोली मारने के बाद से महताब फरार था लेकिन जोकीहाट पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए 12 घंटे में ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और घटना के प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया है।0
0
Report
दीपावली पर खाद्य विभाग ने 9 जगह छापेमारी कर 3 क्विंटल मिठाई नष्ट
Fatehpur, Uttar Pradesh:दीपावली पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 9 जगह छापेमारी, 3 क्विंटल मिठाई नष्ट एंकर- दीपावली के त्योहार पर मिलावटखोरों के खिलाफ फतेहपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत एक ही दिन में जनपद के 9 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक दुकान के बाहर रखी करीब 3 क्विंटल मिठाई की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर नमूना लेकर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। 19 अक्टूबर से जारी अभियान में अब तक दर्जनों नमूने लिए जा चुके हैं। जबकि भारी मात्रा में मिलावटी मिठाइयां और तेल सीज कर नष्ट कराया गया है। खाद्य विभाग दुकानदारों को मिठाइयों पर निर्माण तिथि और 'यूज बाई डेट' अंकित करने के लिए जागरूक कर रहा है। वहीं आम लोगों से रंग-बिरंगी, संदिग्ध वर्क लगी और खुले में रखी मिठाइयों से बचने की अपील की गई है। विभाग ने साफ किया है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट करने वाले प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
चंद्रशेखर आजाद जसपुर में सरकार पर निशाना, जनता घमंड तोड़ेगी
Jaspur, Uttarakhand:जसपुर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। ऊधम सिंह नगर के जसपुर में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे, जहां लकड़ी मंडी चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं और दलित समुदाय के लोगों ने फूल-हार और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। वहाँ उन्होंने सरकार पर निशाना साधा और अपने संबोधन में कहा कि हालात जब उनके पक्ष में नहीं हों तो मेहनत से उन्हें सहयोगी बनाने की जरूरत है। उन्होंने कबूतर और बिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि मजबूत होने तक खतरा बना रहता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लोगों के सामने आ रहे जुल्म का उल्लेख किया और कहा कि कारोबार में कमी आ रही है और धार्मिक आस्था से लेकर व्यापार तक पर हमले हो रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इस बार जनता उनका घमंड तोड़ देगी ताकि आगे से किसी को घमंड न हो। आगे उनका कार्यक्रम काशीपुर के महुआखेड़ागंज में जनसभा और मंडी समिति गेस्ट हाउस में बैठक के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के साथ जारी रहेगा।0
0
Report
त्योहार पर मिलावटखोरों के खुलासे: खुशी में मिलावट से सावधान रहें
Hapur, Uttar Pradesh:त्योहार का मौसम है... बाजार मिठाइयों से सजे हैं... लेकिन आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि देशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ छिड़े अभियान में जो खुलासे हुए हैं, वो आपको हैरान कर देंगे... मुनाफे के लालच में लोगों की सेहत से खिलवाड़ का ये खेल बेहद खतरनाक है... प्रशासन की कार्रवाई जारी है, लेकिन त्योहार की मिठास को मिलावट का जहर न निगल जाए, इसके लिए खरीदारी में सावधानी बेहद जरूरी है...0
0
Report
नवनियुक्त कलेक्टर अंकित अस्थाना की पहली जनसुनवाई में भारी भीड़ और समाधान के निर्देश
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग: नव नियुक्त कलेक्टर अंकित अस्थाना की पहली जनसुनवाई में भारी भीड़ उमड़ी, करीब चार घंटे तक लोगों की समस्याओं को सुना गया. सिंगरौली जिले के नव नियुक्त कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपनी पहली जनसुनवाई की. इस दौरान जिले के दूर-दराज ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. करीब चार घंटे चली जनसुनवाई में कलेक्टर ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं. जनसुनवाई में शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, विस्थापन और जमीन विवाद सहित कई तरह की समस्याएं सामने आईं. कलेक्टर ने कई शिकायतों पर मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए. लंबे समय से लंबित मामलों को जल्द सुलझाने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई. कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कहा कि आज उनका पहला दिन था और उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी हैं. जिन मामलों का तुरंत समाधान हो सकता था, उनके लिए निर्देश दिए गए हैं. पुराने राजस्व मामलों को भी जल्द सुलझाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो, ताकि उन्हें एक ही शिकायत लेकर बार-बार जनसुनवाई में न आना पड़े. सरकार की योजनाओं का लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है.0
0
Report
Advertisement
इनपुट गड़बड़, खबर नहीं मिली: क्यों है यह?
Surajpur, Chhattisgarh:0
0
Report
पति ने पीट-पीट कर पत्नी की हत्या, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
Barh, Bihar:बाढ थाना क्षेत्र के दलिस्मनचक गांव में पति पर अपनी पत्नी को पीट-पीट कर हत्या का आरोप मायके वालों ने लगाया है। महिला के परिजनों का आरोप है कि उसका पति राकेश कुमार बराबर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। सुबह राकेश की बेटी ने नानी को फोन कर मां की पीट-पीट कर हत्या किए जाने की जानकारी दी। उसने पिता पर हत्या का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले आनन फानन में ससुराल पहुंचे, तब तक सभी लोग घर छोड़कर फरार थे। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।0
0
Report
गोबरसही गैस पाइपलाइन विस्फोट: मुआवजे मांग पर रोड जाम, करोड़ों की संपत्ति नुकसान
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के Gobarsahi में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के बाद मुआवजे की मांग कर रहे पीड़ितों ने NH-1 को जाम कर दिया। हादसे में कई मकान ध्वस्त हो गए और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति बर्बाद हो गई है। हाईवे जाम से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पूर्वी एसडीएम आनंद उत्सव और नगर एसडीपीओ दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। एसडीएम ने कहा कि नुकसान की सूची बनाकर सभी पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई के चलते PNГ गैस पाइपलाइन लीकेज हुई और बड़ा विस्फोट हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। विस्फोट के कारण कई इमारतें ढह गईं और गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इन सभी नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतर आए थे।0
0
Report
Advertisement
लोकतंत्र बचाओ अभियान पर भाजपा ने कांग्रेस पर करारा हमला, देशभर में प्रचार
Hazaribagh, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत हजारीबाग में पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा के माध्यम से भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर भ्रम फैलाने तथा देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। हजारीबाग पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है। इसके खिलाफ अब आम जनता सड़कों पर उतरकर जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशभर में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता को उस पर विश्वास नहीं है। कुछ लोग विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर टूलकिट के रूप में काम कर रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां पार्टी चुनाव जीतती है, वहां सब कुछ ठीक बताती है, जबकि हारने पर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाने लगती है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पूरे देश में झूठ की राजनीति कर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। इसी का जवाब देने के लिए भाजपा ने देशव्यापी पदयात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी भी देखने को मिल रही है। जनता समय आने पर कांग्रेस को जवाब देगी。 वहीं, कार्यक्रम प्रभारी बिरंची नारायण ने तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि देशद्रोही कांग्रेस कार्यालय के दफ्तर में मिलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के टुकड़े-टुकड़े गैंग का ठिकाना भी कांग्रेस कार्यालय है। उनके अनुसार, देश को अराजकता की स्थिति में पहुंचाने का काम ऐसे ही लोग कर रहे हैं।0
0
Report
दिशा बैठक में 103 एजेंडों की समीक्षा: सड़क-जल-शहरी विकास पर जोर
Chapra, Bihar:सारण समाहरणालय सभागार में मंगलवार को सांसद राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। करीब छह घंटे तक दो सत्रों में चली बैठक में जिले की विकास योजनाओं से जुड़े 103 एजेंडों की समीक्षा की गई। सड़क, बिजली, पेयजल, पुल, सिंचाई, शहरी विकास और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक जनक सिंह, केदारनाथ सिंह, रणधीर सिंह, छोटी कुमारी, करिश्मा राय और विनय कुमार सिंह सहित विधान परिषद सदस्य डॉ. सच्चिदानंद राय व वीरेंद्र नारायण यादव मौजूद रहे। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित करीब 200 अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में वृक्ष पातन, सड़क निर्माण, राष्ट्रीय उच्च पथ, राम-जानकी पथ और सिंचाई से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद कई नीतिगत निर्णयों पर सहमति बनी। विभिन्न जनहित के मामलों में जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक के बाद सांसद रूडी ने हालिया बाढ़ के दौरान जिला प्रशासन की ओर से किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बाढ़ के दौरान बेहतर समन्वय के साथ काम किया। बैठक में शहर के विकास, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि दिशा की बैठक प्रत्येक चार माह पर आयोजित होती है। इसका मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं की समीक्षा करना तथा जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।0
0
Report
कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ने किसानों के लिए योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं प्रभारी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलजीत सिंह हमीरपुर पहुंचे, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, अधिकारियों से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति के बारे में ली जानकारी, आयोग के सदस्य बोले सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को बनाया जा रहा समृद्ध, पूर्व की सरकार में बनी वीरान पड़ी मंडीयों को शासन स्तर पर प्रयास कर उपयोग में लाने की कही बात, कृषि समृद्धि आयोग के सदस्य ने प्रदेश में खाद की कमी और कालाबाजारी की बात को नकारा, जिला मुख्यालय के विकास भवन सभागार आयोग के सदस्य ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी。0
0
Report
Advertisement
