Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243003

यातायात जागरुकता हेतु नुक्कड नाटक पार्टी का हुआ आयोजन

Nov 21, 2024 16:01:36
Bareilly, Uttar Pradesh

मुहम्मद अकमल पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय के निर्देशानुसार यातायात माह के अन्तर्गत टीआई 1 मनीष कुमार शर्मा द्वारा गाँधी उद्यान पर यातायात जागरुकता हेतु नुक्कड नाटक पार्टी का आयोजन ट्रांसपोर्ट यूनियन बरेली के सहयोग से किया गया। नुक्कड नाटक पार्टी द्वारा सुंदर अभिनय के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। मंचन के दौरान काफी संख्या मे स्कूली बच्चे व शहरवासी नाटक देखने आये। श्री मुहम्मद अकमल पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय  ने कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJAY PRAKASH KUMAR
Mar 14, 2026 09:02:06
Gaya, Bihar:ईरान-इजरायल जंग का असर: गया में ड्राई फ्रूट्स के दाम आसमान पर, स्टॉक खत्म होने से कारोबार ठप। देश में रमजान का पावन महीना सुरु होते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है और लोग रमजान में अफ्तार के लिए बाजारों से फल , खजूर और ड्राई फ्रूट्स लेना सुरु कर देते है क्योंकि अफ्तार की थाली में खजूर और ड्राई फ्रूट्स की खास अहमियत होती है लेकिन इस वर्ष पावन रमजान के महीने में ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के कारण इसका असर अब गया के बाजारों में ड्राई फ्रूट्स पर सीधा पड़ रहा है और गया के बाजारों में खजूर और ड्राई फ्रूट्स महंगे हो गए है और कुछ दिनों के बाद गया के बाजारों में खजूर की किल्लत हो जाएगी। ज्ञात हो की ईरान और अरब देशो से खजूर और ड्राई फ्रूट्स बड़ी मात्रा में भारत आता है लेकिन ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण इन देशो से आने वाले ड्राई फ्रूट्स की सप्लाई प्रभावित हो रही है जिसके कारण गया के बाजारों में ईरानी खजूर मंहगा हो गया है और युद्ध इसी तरह चलता रहा तो बाजार से खजूर गायब हो जायेगा। और एक परम्परा चलते आ रहा है की जो लोग रमजान में रोजा रखते है वह अफ्तार में खजूर और ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करते है वही गया में ड्राई फ्रूट्स के दुकानदार तारिक अनवर ने बताया की रमजान के महीने में लोग फल और और ड्राई फ्रूट्स इस्तेमाल करते है और जो बहुत गरीब है वह कम से कम खजूर का सेवन को करते ही है और खजूर ईरान और सऊदी से आता है यंहा के बाजारों में क्योकि भारत में तो खजूर होता नहीं है और ईरान और इजरायल में चल रहे युद्ध के कारण अब बाजारों में खजूर नहीं मिल रहा है और जिनके पास है वह भी दबा कर बैठे हुए है अभी तो खजूर को लेकर ही दिक्कत आ रही है और आने वाले दिनों में और भी जो ड्राई फ्रूट्स विदेशो से आती है उसपर भी दिक्कत आने लगेगा और जो खजूर अभी बिक रहा है वह भी मंहगा हो गया है हमलोग जब मंहगा खरीदेंगे तो जाहिर सी बात है की मंहगा बेचेंगे भी और हमारे दुकान के स्टॉक में भी बहुत कम खजूर बचा हुआ है बाइट - तारिक अनवर - दुकानदार ड्राई फ्रूट्स वही बिहार और झारखंड में खजूर और ड्राई फ्रूट्स सप्लाई करने वाले व्यापारी साकिब अफराज ने बताया की ईरान और इजरायल में चल रहे युद्ध से बहुत तरह के दिग़तत सामने आ रही है जंहा पर युद्ध चल रहा है वंहा तो जानमाल की हानि हो ही रहा है उसके साथ हमलोगो के व्यापार में भी दिक्कत हो रहा है हमलोगो का किसी न किसी देश से व्यापार चल रहा है जो पूरी तरह से बंद हो गया है और पोर्ट से माल नहीं आ रहा है तो भारत में जो खजूर की खपत है वह पूरी तो नहीं हो पा रहा है और जो पहले का स्टॉक है उसको लोग होल्ड कर दे रहे है और जो रेट है खजूर के साथ और भी ड्राई फ्रूट्स का मंहगा हो जायेगा , हमलोग बिहार और झारखंड में खजूर और ड्राई फ्रूट्स की सप्लाई करते है तो हमलोगो के भी गोदाम है कई लोग हमलोगो के साथ काम करते है उनलोगो की वेतन है तो अगर युद्ध चलता रहा तो हमलोगो पर एक वजन पड़ता जायेगा , जब तक दूसरे देशो से माल नहीं आता है और खजूर और ड्राई फ्रूट्स मंहगा होने पर ग्राहकों को भी दिक्कत होगा और रमजान में अभी दिक्कत हो रहा है की खजूर भारत में होता नहीं है अगर आप खजूर और ड्राई फ्रूट्स मगवाते है तो दूसरे देशो से मगवायेगे ईरान से मगवायेगे एक जगह से खजूर आता नहीं है और भी देश से भारत में खजूर आता है सऊदी से खजूर आता है और जिस रास्ते से खजूर और ड्राई फ्रूट्स आता है वंही रास्ता पूरी तरह से प्रभावित है और वंही पर कंटेनर को रोक दिया गया है और आयत और निर्यात पर रोक लगा दिया गया है तो यंहा आएगा ही नहीं तो जो स्टॉक है वह तो मंहगा होगा ही बाइट - साकिब अफराज - खजूर और ड्राई फ्रूट्स के बिहार झारखंड के सप्लायर
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 14, 2026 09:01:09
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 14, 2026 09:00:53
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल की प्रधान शिक्षिका के रवैये से परेशान छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मामला बिदूपुर प्रखंड के मोहनपुर कन्या पाठशाला का है, जहां लोगों ने प्रधान शिक्षिका के स्थानांतरण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।बताया जा रहा है कि मोहनपुर कन्या पाठशाला की प्रधान शिक्षिका अनुपा सिंहा पिछले छह महीनों से यहां पदस्थापित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह ड्यूटी के दौरान अक्सर सोती रहती हैं और स्कूल में पढ़ाई का माहौल बिल्कुल खराब हो गया है। इतना ही नहीं, लोगों का कहना है कि प्रधान शिक्षिका स्थानीय लोगों पर गलत आचरण का आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की धमकी देती हैं।स्थानीय निवासी धर्मवीर कुमार का कहना है कि स्कूल के पास से गुजरने वाले लोगों पर भी प्रधान शिक्षिका गलत आरोप लगाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी एक व्यक्ति को सिर्फ स्कूल के पास खड़े होने पर पुलिस से उसकी बाइक और मोबाइल जब्त करवा दिए गए थे।ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जब कोई व्यक्ति पास के सैलून में दाढ़ी बनवाने जाता है, तो उस पर गलत निगाह से देखने का आरोप लगाकर उसका फोटो और वीडियो बना लिया जाता है।इतना ही नहीं, स्कूल में मेंटेनेंस के लिए आए ग्रांट को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना कोई काम कराए ही महिलाओं से हस्ताक्षर करवा लिए गए और इसके लिए उनसे ₹500 लिए जाने की भी बात सामने आई है।आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रधान शिक्षिका के तत्काल स्थानांतरण की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Mar 14, 2026 09:00:18
Noida, Uttar Pradesh:गैस आपूर्ति में कटौती के कारण होटल बंद, एपीएमसी बाजार में खरीदारों की कमी के कारण सब्जियों की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट आई। खाड़ी देशों में जारी युद्ध ने गैस आपूर्ति को प्रभावित किया है, जिसका विभिन्न व्यवसायों पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। गैस आपूर्ति बंद होने के कारण एमएमआर क्षेत्र के कई होटल बंद हो रहे हैं, जिसका सीधा असर एपीएमसी में सब्जी बाजार पर पड़ा है। एपीएमसी सब्जी मंडी में सब्जियों की आवाजाही कम होने के कारण सब्जियों का भारी मात्रा में अधिशेष हो गया है और सब्जियों की आवाजाही कम होने के कारण सब्जियों की कीमतों में 25 से 30 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा रही है। बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, भिंडी और मटर की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे व्यापारियों और किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
0
comment0
Report
Mar 14, 2026 08:59:50
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 517 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कुल जोड़ों में से 340 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए, वहीं 177 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पूरे रीति-रिवाज के साथ कराया गया। प्रशासन द्वारा आयोजन स्थल पर सभी धर्मों के अनुसार अलग-अलग पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि नवदंपति अपने धार्मिक विश्वासों के साथ दाम्पत्य जीवन की शुरुआत कर सकें। राज्य सरकार की ओर से नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक और घरेलू सहायता भी प्रदान की जा रही है। योजना के अनुसार, प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी शुरू करने के लिए 25 हजार रुपये मूल्य का आवश्यक सामान उपहार स्वरूप दिया गया। इसके अलावा, वधु के उज्ज्वल भविष्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सीधे उसके बैंक खाते में 60 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों की शादी को सम्मानजनक तरीके से संपन्न कराना और उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।
96
comment0
Report
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Mar 14, 2026 08:57:51
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:गोंडा में 14 परीक्षा केंद्रों पर आज दो पालियों में 5 हजार परीक्षार्थी पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा दे रहे है,जिसमें हजारों की संख्या में सिपाही दीवान भी परीक्षा में शामिल है।परीक्षा के पारदर्शिता के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है,सभी केंद्रों पर सीसी टीवी से मानिटरिंग की जा रही है,परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी निरीक्षण कर रहे है,स्वयं जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, आईजी ने भी भी दर्जनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने सड़क पर आवागमन करते टैक्सी और बाइक पर बिना हेलमेट के तीन सवारी को रोक कर कार्रवाई की गई।
38
comment0
Report
Mar 14, 2026 08:56:19
Basti, Uttar Pradesh:अजीत मिश्रा (खोजी) मिल्कीपुर (अयोध्या)। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और शासन के बीच की कड़ी कहे जाने वाले राजस्व विभाग की साख आज मिल्कीपुर तहसील में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। तहसील का हाल यह है कि यहाँ आम आदमी का वाजिब काम भी बिना 'सुविधा शुल्क' के फाइलों की धूल फांकता रहता है। ताजा मामला एक लेखपाल के कथित वीडियो वायरल होने का है, जिसने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यहाँ नियम-कानून नहीं, बल्कि रिश्वत की रसीदें चलती हैं। वायरल वीडियो: भ्रष्टाचार का "डिजिटल" प्रमाण? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो महज एक लेखपाल की निजी संलिप्तता का मामला नहीं है, बल्कि यह उस तंत्र की सड़ांध है जो ऊपर से नीचे तक व्याप्त है। वीडियो में जिस तरह से बेखौफ होकर लेनदेन की बातें हो रही हैं, वह दर्शाता है कि भ्रष्टाचारियों के मन से प्रशासन और कानून का भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है। पुरानी रवायत, नया कलेवर मिल्कीपुर तहसील और एंटी करप्शन टीम का पुराना नाता रहा है। पहले भी कई 'सफेदपोश' कर्मचारी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या जेल जाने और निलंबन की कार्रवाई सिर्फ दिखावा है? अगर पुरानी कार्रवाइयों से कोई सबक लिया गया होता, तो आज फिर एक नया वीडियो जनता के बीच चर्चा का विषय न बनता। यहाँ लेखपालों की कार्यशैली देखकर लगता है कि वे जनता के सेवक नहीं, बल्कि किसी रियासत के वसूली एजेंट हैं। सिस्टम की लाचारी या मौन सहमति? जब एक गरीब किसान अपनी जमीन की पैमाइश या वरासत के लिए तहसील के चक्कर काटता है, तो उसे नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है। लेकिन जैसे ही 'रिश्वत' की मेज सजती है, सारे नियम किनारे हो जाते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तहसील परिसर में बिचौलियों और कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों का ऐसा मकड़जाल है जिसे तोड़ना नामुमकिन सा लगता है। "क्या भ्रष्टाचार ही अब नया प्रोटोकॉल है? यदि वीडियो सार्वजनिक होने के बाद भी केवल 'जांच' का आश्वासन दिया जाएगा, तो यह ईमानदार जनता के साथ भद्दा मजाक होगा।" उपजिलाधिकारी की निष्ठा की अग्निपरीक्षा अब सबकी निगाहें उपजिलाधिकारी (SDM) सुधीर कुमार पर टिकी हैं। क्या वे इस वायरल वीडियो को साक्ष्य मानकर कोई ऐसी मिसाल पेश करेंगे जिससे भविष्य में कोई कर्मचारी रिश्वत लेने से पहले सौ बार सोचे? या फिर यह मामला भी पुरानी शिकायतों की तरह फाइलों के नीचे दबा दिया जाएगा? निष्कर्ष: मिल्कीपुर की जनता अब कोरे आश्वासनों से ऊब चुकी है। उसे 'जांच' नहीं, 'कार्रवाई' चाहिए। यदि प्रशासन इस बार भी नाकाम रहा, तो सरकारी कार्यालयों से आम आदमी का भरोसा पूरी तरह उठ जाएगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का यही सही समय है, वरना तहसीलें केवल शोषण के केंद्र बनकर रह जाएंगी।
94
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Mar 14, 2026 08:50:06
Motihari, Bihar:पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया विधानसभा क्षेत्र के पटजिलवा गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत बनने वाले पुल का निर्माण छह महीने बाद भी शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इसी को लेकर सैकड़ों ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंचे और बिहार सरकार, स्थानीय विधायक व विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार सिकरहना तटबंध के पास बूढ़ी गंडक के चैनल पर करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण का शिलान्यास विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया था। लेकिन शिलान्यास के छह महीने बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय पुल निर्माण का वादा कर शिलान्यास और टेंडर तो कर दिया गया, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। वही विभाग का कहना है कि जल संसाधन विभाग से एनओसी मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल नहीं बनने से दर्जनों गांवों के लोगों को जिला और प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में भारी परेशानी होती है। खासकर बरसात में रास्ता बंद हो जाता है और लोगों को नाव के सहारे आना-जाना पड़ता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं ठेकेदार का कहना है कि काम शुरू करने में उनकी ओर से कोई दिक्कत नहीं है। जैसे ही एनओसी मिल जाएगी, पुल निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। वही ग्रामीणों ने जल्द एनओसी जारी कर पुल निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
22
comment0
Report
VKVishal Kumar
Mar 14, 2026 08:49:55
Saharsa, Bihar:एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में समाज कल्याण विभाग द्वारा बाल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रमंडल स्तरीय विचार गोष्ठी एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल के जिलाधिकारी एवं तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश सहित कई अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार ने सभी जिला अधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर की. इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल संरक्षण के क्षेत्र में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और संवेदनशीलता के साथ काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन, पुलिस, न्यायालय और समाज के विभिन्न विभागों के बीच तालमेल बेहद जरूरी है. इस तरह के कार्यक्रम से अधिकारियों को बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों को समझने और बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और अधिकारियों को इसके प्रति संवेदनशील बनाने पर भी बल दिया गया.
119
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 14, 2026 08:49:42
Patna, Bihar:भाजपा में राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश प्रेस वार्ता... 12 मार्च 2026 लोकतंत्र के लिए काला दिन.. राहुल गाँधी सदन में विरोध के नाम पर पिकनिक मना रहे थे... ये अपमान है बाबा साहब का.. राहुल गांधी देश में इस तरह का दुराचार कर रहे है.. कौन सी मज़बूरी थी सदन लें मकर द्वारा पर पिकनिक मना रहे थे... राहुल गांधी चाय पीते है... रूल 384 का उलंघन है क्या राहुल गांधी क़ानून को अपने से ऊपर मानते है.. क़ानून के दृष्टि में सब बराबर है... क्या राहुल गांधी अपने आप को इससे ऊपर मानते है.... पक्ष में फैसला नहीं आया तो न्यायलय और चुनाव आयोग दोषी है... लोकतंत्र का मंदिर का अपमान किया जाता है राहुल गांधी को जवाब देना होगा... सत्ता से दूर रहकर मानसिक संतुलन बिगड़ गया है... ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है... राहुल गांधी की चिंता इसको लेकर नहीं है.. जब लोकसभा अध्य्क्ष ने मना किया फिर भी उलंघन नहीं किया.. किसी भ्रम में रहने की अवश्यकता नहीं है.. LPG का मुद्दा उठा रहे है 2014 के पहले माता बहन चूल्हा पर खाना बनाती थी.. आज सबलोग गैस पर बना रहे है.... उज्ज्वला योजना से मोदी जी ने सबको जोड़ा.. पूरा देश और बाबा साहब को मानने वाले लोगो राहुल गाँधी के कुकृत को देख रहे है.. सदन में मंत्री जी ने LPG पर और अन्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है.. गैस और तेल उपलब्ध है.. कांग्रेस की अपेक्षा आज स्थिति बेहतर है.. कांग्रेस और चुनाव आयोग का विचित्र सम्बन्ध रहा है.. चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है.. राज्यसभा चुनाव को लेकर कहाँ की हमलोग मजबूत है...
171
comment0
Report
SBShowket Beigh
Mar 14, 2026 08:49:27
132
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 14, 2026 08:49:13
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक देने का मामला सामने आया है. शराब कारोबार और पैसे की लेनदेन में हत्या करने की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस इस संदिग्ध मौत के कारणों की जांच में जुटी है. घटना सदर थाना क्षेत्र के पताही रूप गांव की है. युवक की संदिग्ध स्थिति में खेत शव मिला है. जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और खेत में पड़े शव की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है. दरअसल सदर थाना क्षेत्र के पताही रूप निवासी स्वर्गीय दिलीप साह का 32 वर्षीय पुत्र पुतुल उर्फ शशि भूषण कुमार का शव घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक खेत मिला है. जब सुबह ग्रामीणों ने खेत तरफ गए तो देखा कि एक शव में पड़ा है. जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों के मामले की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना के आलोक पर डीएसपी टाउन 2 विनीता सिन्हा के साथ सदर थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. FSL की टीम मौके से कई अहम साक्ष्य एकत्रित की. बताया जा रहा है कि मृतक पुतुल शराब का कारोबार करता था और सदर थाने उसके खिलाफ शराब संबंधित मामला दर्ज है. वहीं मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है. मामले की जांच चल रही है. हालाकी मृतक की पत्नी चंचल देवी ने बताया कि उनके दादी की तबियत खराब थी. कल पुतुल उनको मायके पहुंचाने गया था और लोटनें के बाद राते 9 बजे दोनो की बात हुई थी. साथ ही उसके मोबाइल पर रस्ते में हर्ष नामक युवक से पुतुल की बात हुई थी और पुतुल हर्ष से कर्ज पर करीब दो लाख रुपया लिए हुए था. पत्नी का कहना है कि हर्ष बार बार पुतुल को जान से मारने की धमकी दे रहा था. फिलहाल सदर थाना की पुलिस को मौके पर FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुला कर पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. *इनपुट - मणितोष कुमार*
142
comment0
Report
Advertisement
Back to top